Jeremiah 35

जब यहोयाकीम यहूदा का राजा था तब यहोवा का सन्देश यिर्मयाह का मिला। यहोयाकीम राजा योशिय्याह का पुत्र था। यहोवा का सन्देश यह था:
verbum quod factum est ad Hieremiam a Domino in diebus Ioachim filii Iosiae regis Iuda dicens
“यिर्मयाह, रेकाबी परिवार के पास जाओ। उन्हें यहोवा के मन्दिर के बगल के कमरों में से एक में आने के लिये निमन्त्रित करो। उन्हें पीने के लिये दाखमधु दो।”
vade ad domum Rechabitarum et loquere eis et introduces eos in domum Domini in unam exedram thesaurorum et dabis eis bibere vinum
अत: मैं (यिर्मयाह) याजन्याह से मिलने गया। याजन्याह उस यिर्मयाह नामक एक व्यक्ति का पुत्र था जो हबस्सिन्याह नामक व्यक्ति का पुत्र था और मैं याजन्याह के सभी भाइयों और पुत्रों से मिला। मैंने पूरे रेकाबी परिवार को एक साथ इकट्ठा किया।
et adsumpsi Iezoniam filium Hieremiae filii Absaniae et fratres eius et omnes filios eius et universam domum Rechabitarum
तब मैं रेकाबी परिवार को यहोवा के मन्दिर में ले आया। हम लोग उस कमरे में गये जो हानान के पुत्रों का कहा जाता है। हानान यिग्दल्याह नामक व्यक्ति का पुत्र था। हानान परमेश्वर का व्यक्ति था। वह कमरा उस कमरे से अगला कमरा था जिसमें यहूदा के राजकुमार ठहरते थे। यह शल्लूम के पुत्र मासेयाह के कमरे के ऊपर था। मासेयाह मन्दिर में द्वारपाल था।
et introduxi eos in domum Domini ad gazofilacium filiorum Anan filii Hiegedeliae hominis Dei quod erat iuxta gazofilacium principum super thesaurum Maasiae filii Sellum qui erat custos vestibuli
तब मैंने (यिर्मयाह) रेकाबी परिवार के सामने कुछ प्यालों के साथ दाखमधु से भरे कुछ कटोरे रखे और मैंने उनसे कहा, “थोड़ी दाखमधु पीओ।”
et posui coram filiis domus Rechabitarum scyphos plenos vino et calices et dixi ad eos bibite vinum
किन्तु रेकाबी लोगों ने उत्तर दिया, “हम दाखमधु कभी नहीं पीते। हम इसलिये नहीं पीते क्योंकि हमारे पूर्वज रेकाबी के पुत्र योनादाब ने यह आदेश दिया था: ‘तुम्हें और तुम्हारे वंशजों को दाखमधु कभी नहीं पीनी चाहिये
qui responderunt non bibemus vinum quia Ionadab filius Rechab pater noster praecepit nobis dicens non bibetis vinum vos et filii vestri usque in sempiternum
तुम्हें कभी घर बनाना, पौधे रोपना और अंगूर की बेल नहीं लगानी चाहिये। तुम्हें उनमे से कुछ भी नहीं करना चाहिये। तुम्हें केवल तम्बुओं में रहना चाहिये। यदि तुम ऐसा करोगे तो उस प्रदेश में अधिक समय तक रहोगे जहाँ तुम एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते हो।’
et domum non aedificabitis et sementem non seretis et vineas non plantabitis nec habebitis sed in tabernaculis habitabitis cunctis diebus vestris ut vivatis diebus multis super faciem terrae in qua vos peregrinamini
इसलिये हम रेकाबी लोग उन सब चीज़ों का पालन करते हैं जिन्हें हमारे पूर्वज योनादाब ने हमें आदेश दिया है।
oboedivimus ergo voci Ionadab filii Rechab patris nostri in omnibus quae praecepit nobis ita ut non biberemus vinum cunctis diebus nostris nos et mulieres nostrae filii et filiae nostrae
हम दाखमधु कभी नहीं पीते और हमारी पत्नियाँ पुत्र और पुत्रियाँ दाखमधु कभी नहीं पीते। हम रहने के लिये घर कभी नहीं बनाते और हम लोगों के अंगूर के बाग या खेत कभी नहीं होते और हम फसलें कभी नहीं उगाते।
et non aedificaremus domos ad habitandum et vineam et agrum et sementem non habuimus
हम तम्बूओं में रहे हैं और वह सब माना है जो हमारे पूर्वज योनादाब ने आदेश दिया है।
sed habitavimus in tabernaculis et oboedientes fecimus iuxta omnia quae praecepit nobis Ionadab pater noster
किन्तु जब बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने यहूदा देश पर आक्रमण किया तब हम लोग यरूशलेम को गए। हम लोगों ने आपस में कहा, ‘आओ हम यरूशलेम नगर में शरण लें जिससे हम कसदी और अरामी सेना से बच सकें।’ अत: हम लोग यरूशलेम में ठहर गए।”
cum autem ascendisset Nabuchodonosor rex Babylonis ad terram nostram diximus venite et ingrediamur Hierusalem a facie exercitus Chaldeorum et a facie exercitus Syriae et mansimus in Hierusalem
तब यहोवा का सन्देश यिर्मयाह को मिला:
et factum est verbum Domini ad Hieremiam dicens
“इस्राएल के लोगों का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है: “यिर्मयाह, जाओ यहूदा एवं यरूशलेम के लोगों को यह सन्देश दो: ‘लोगों, तुम्हें सबक सीखना चाहिये और मेरे सन्देश का पालन करना चाहिये।’ यह सन्देश यहोवा का है।
haec dicit Dominus exercituum Deus Israhel vade et dic viris Iuda et habitatoribus Hierusalem numquid non recipietis disciplinam ut oboediatis verbis meis dicit Dominus
‘रेकाब के पुत्र योनादाब ने अपने पुत्रों को आदेश दिया कि वे दाखमधु न पीएं, और उस आदेश का पालन हुआ है। आज तक योनादाब के वंशजों ने अपने पूर्वज के आदेश का पालन किया है। वे दाखमधु नहीं पीते। किन्तु मैं तो यहोवा हूँ और यहूदा के लोगों, मैंने तुम्हें बार बार सन्देश दिया है, किन्तु तुमने उसका पालन नहीं किया।
praevaluerunt sermones Ionadab filii Rechab quos praecepit filiis suis ut non biberent vinum et non biberunt usque ad diem hanc quia oboedierunt praecepto patris sui ego autem locutus sum ad vos de mane consurgens et loquens et non oboedistis mihi
इस्राएल और यहूदा के लोगों, मैंने अपने सेवक नबियों को तुम्हारे पास भेजा। मैंने उन्हें तुम्हारे पास बार बार भेजा। उन नबियों ने तुमसे कहा, “इस्राएल और यहूदा के लोगों, तुम सब को बुरा करना छोड़ देना चाहिये। तुम्हें अच्छा होना चाहिये। अन्य देवताओं का अनुसरण न करो। उन्हें न पूजो, न ही उनकी सेवा करो। यदि तुम मेरी आज्ञा का पालन करोगे तो तुम उस देश में रहोगे जिसे मैंने तुम्हें और तुम्हारे पूर्वजों को दिया है।” किन्तु तुम लोगों ने मेरे सन्देश पर ध्यान नहीं दिया।
misique ad vos omnes servos meos prophetas consurgens diluculo mittensque et dicens convertimini unusquisque a via sua pessima et bona facite studia vestra et nolite sequi deos alienos neque colatis eos et habitabitis in terra quam dedi vobis et patribus vestris et non inclinastis aurem vestram neque audistis me
योनादाब के वंशजों ने अपने पूर्वज के आदेश को, जो उसने दिया, माना। किन्तु यहूदा के लोगों ने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया।’
firmaverunt igitur filii Ionadab filii Rechab praeceptum patris sui quod praeceperat eis populus autem iste non oboedivit mihi
“अत: इस्राएल के लोगों का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है: ‘मैंने कहा कि यहूदा और यरूशलेम के लिये बहुत सी बुरी घटनायें घटेंगी। मैं उन बुरी घटनाओं को शीघ्र ही घटित कराऊँगा। मैंने उन लोगों को समझाया, किन्तु उन्होंने मेरी एक न सुनी। मैंने उन्हें पुकारा, किन्तु उन्होंने उत्तर नहीं दिया।’”
idcirco haec dicit Dominus exercituum Deus Israhel ecce ego adduco super Iudam et super omnes habitatores Hierusalem universam adflictionem quam locutus sum adversum eos eo quod locutus sum ad illos et non audierunt vocavi illos et non responderunt mihi
तब यिर्मयाह ने रेकाबी परिवार के लोगों से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, ‘तुम लोगों ने अपने पूर्वज योनादाब के आदेश का पालन किया है। तुमने योनादाब की सारी शिक्षाओं का अनुसरण किया है। तुमने वह सब किया है जिसके लिये उसने आदेश दिया था।’
domui autem Rechabitarum dixit Hieremias haec dicit Dominus exercituum Deus Israhel pro eo quod oboedistis praecepto Ionadab patris vestri et custodistis omnia mandata eius et fecistis universa quae praecepit vobis
इसलिये इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है: ‘रेकाब के पुत्र योनादाब के वंशजों में से एक ऐसा सदैव होगा जो मेरी सेवा करेगा।’”
propterea haec dicit Dominus exercituum Deus Israhel non deficiet vir de stirpe Ionadab filii Rechab stans in conspectu meo cunctis diebus