I Samuel 12

शमूएल ने सारे इस्राएलियों से कहा: “मैंने वह सब कुछ कर दिया है जो तुम लोग मुझ से चाहते थे। मैंने तुम लोगों के ऊपर एक राजा रखा है।
І сказав Самуїл до всього Ізраїля: Ось я послухався вашого голосу в усьому, що ви говорили мені, і поставив над вами царя.
अब तुम्हारे मार्गदर्शन के लिये एक राजा है। मैं श्वेतकेशी बूढ़ा हूँ। मेरे पुत्र तुम्हारे साथ हैं। जब मैं एक छोटा बालक था तब से मैं तुम्हारा मार्ग दर्शक रहा हूँ।
А тепер той цар ось ходить перед вами. А я постарів та посивів, а сини мої ось вони з вами. І я ходив перед вами від своєї молодости аж до до цього дня.
मैं यहाँ हूँ। यदि मैंने कोई बुरा काम किया है तो तुम्हें उसके बारे में यहोवा से और उनके चुने हुए राजा से कहना चाहिये। क्या मैंने कभी किसी का बैल या गधा चुराया है? क्या मैंने किसी को कभी धोखा दिया है या हानि पहुँचाई है? क्या मैंने किसी का कुछ बुरा करने के लिये कभी किसी से धन या एक जोड़ा जूता भी लिया है? यदि मैंने इनमें से कोई बुरा काम किया है तो में उसको ठीक करूँगा।”
Ось! Свідкуйте проти мене перед Господом та перед Його помазанцем: чийого вола я взяв, чи осла чийого взяв я? А кого я гнобив, кому чинив насильство? І з чиєї руки взяв я підкупа, і відвернув свої очі від нього? І все це я поверну вам.
इस्राएलियों ने उत्तर दिया, “नहीं! तुमने हम लोगों के लिये कभी बुरा नहीं किया। तुमने न हम लोगों को ठगा, न ही तुमने हम लोगों से कभी कुछ लिया।”
А вони сказали: Не гнобив ти нас, і не чинив нам насильства, і ні від кого нічого не брав.
शमूएल ने इस्राएलियों से कहा, “जो तुमने कहा, यहोवा उसका गवाह है। यहोवा का चुना राजा भी आज गवाह है। वे दोनों गवाह हैं कि तुमने मुझमें कोई दोष नहीं पाया।” लोगों ने कहा, “हाँ! यहोवा गवाह है।”
І він сказав: Господь свідок на вас, і свідок Його помазанець цього дня, що ви нічого не знайшли в моїй руці. А народ сказав: Свідок!
तब समूएल ने लोगों से कहा, “यहोवा गवाह है। उसने मूसा और हारून को चुना। वह तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर ले आया।
І сказав Самуїл до народу: Свідок Господь, що поставив Мойсея та Аарона, і що вивів наших батьків із єгипетського краю.
अब चुपचाप खड़े रहो अब मैं तुम्हें उन अच्छे कामों को बताऊँगा जो यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों और तुम्हारे लिये किये थे।
А тепер станьте, і я буду судитися з вами перед Господнім лицем про всі добродійства Господні, які Він учинив із вами та з вашими батьками.
“याकूब मिस्र गया। बाद में, मिस्रियों ने उसके वंशजों का जीवन कष्टमय बना दिया। इसलिए वे सहायता के लिये यहोवा के सामने रोये। यहोवा ने मूसा और हारून को भेजा। मूसा और हारून तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर निकाल ले आए और इस स्थान में रहने के लिये उनका मार्ग दर्शन किया।
Як Яків прийшов був до Єгипту, і батьки ваші кликали до Господа, то Господь послав Мойсея та Аарона, і вони вивели ваших батьків із Єгипту, і осадили їх у цьому місці.
“किन्तु तुम्हारे पूर्वज, अपने परमेश्वर यहोवा को भूल गये। इसलिए यहोवा ने उन्हें सीसरा का दास होने दिया। सीसरा, हासोर की सेना का सेनापति था। तब यहोवा ने उन्हें पलिश्तियों और मोआब के राजा का दास बनाया। वे सभी तुम्हारे पूर्वजों के विरूद्ध लड़े।
Та вони забули Господа, Бога свого, і Він передав їх у руку Сісери, начальника хацорського війська, і в руку филистимлян та в руку моавського царя, і вони воювали проти них.
किन्तु तुम्हारे पूर्वज सहायता के लिये यहोवा के सामने गिड़गिड़ाए। उन्होंने कहा, ‘हम लोगों ने पाप किया है। हम लोगों ने यहोवा को छोड़ा है और झूठे देवताओं बाल और अश्तोरेत की सेवा की है। किन्तु अब आप हमें हमारे शत्रुओं से बचायें, हम आपकी सेवा करेंगे।’
І кликали вони до Господа та говорили: Згрішили ми, бо покинули Господа та й служили Ваалам та Астартам. А тепер урятуй нас із руки наших ворогів, і ми будемо служити Тобі.
“इसलिए यहोवा ने यरुब्बाल (गिदोन), बदान, बरक, यिप्तह और शमूएल को वहाँ भेजा। यहोवा ने तुम्हारे चारों ओर के शत्रुओं से तुम्हारी रक्षा की और तुम सुरक्षित रहे।
І послав Господь Єруббаала, і Бедана, і Їфтаха, і Самуїла, і врятував вас із руки довколишніх ваших ворогів, і ви сиділи безпечно.
किन्तु तब तुमने अम्मोनियों के राजा नाहाश को अपने विरूद्ध लड़ने के लिये आते देखा। तुमने कहा, ‘नहीं! हम अपने ऊपर शासन करने के लिये एक राजा चाहते हैं।’ तुमने यही कहा, यद्यपि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा राजा पहले से ही था।
А коли ви побачили, що Нахаш, цар аммонських синів, прийшов на вас, то сказали мені: Ні, нехай царює над нами цар! А Цар ваш Господь, Бог ваш.
अब, तुम्हारा चुना राजा यहाँ है। यहोवा ने इस राजा को तुम्हारे ऊपर नियुक्त किया है।
А тепер ось той цар, якого ви вибрали, якого жадали, і ось дав Господь над вами царя.
परमेश्वर यहोवा तुम्हारी रक्षा करता रहेगा। किन्तु परमेश्वर तुम्हारी रक्षा तभी करेगा जब तुम ये करोगे तुम्हें यहोवा का सम्मान और उसकी सेवा करनी चाहिए। तुम्हें उसके आदेशों के विरूद्ध लडना नहीं चाहिए और तुम्हें तथा तुम्हारे ऊपर शासन करने वाले राजा को, अपने परमेश्वर यहोवा का अनुसरण करना चाहिये। यदि तुम इन्हें करते रहोगे तो परमेश्वर तुम्हारी रक्षा करेगा।
Якщо ви будете боятися Господа, і будете служити Йому, і будете слухатися Його голосу, і не будете непокірні до Господніх заповідей, то будете й ви, і цар, що царює над вами, ходити за Господом, Богом вашим.
किन्तु यदि तुम यहोवा की आज्ञा पालन नहीं करते हो और उसके आदेशों के विरूद्ध लड़ते हो, तो वह तुम्हारे विरुद्ध होगा। यहोवा तुम्हें और तुम्हारे राजा को नष्ट कर देगा!
А якщо ви не будете слухатися Господнього голосу, і будете непокірні до Господніх заповідей, то Господня рука буде проти вас та проти ваших батьків!
“अब चुपचाप खड़े रहो और उस अद्भुत काम को देखो जिसे यहोवा तुम्हारी आँखों के सामने करेगा।
І ось тепер станьте, і побачте ту велику річ, що Господь зробить на ваших очах.
यह गेहूँ की फसल कटने का समय है। मैं यहोवा से प्रार्थना करूँगा। मैं उन से बिजली की कड़क और वर्षा की याचना करुँगा। तब तुम समझोगे कि तुमने उस समय यहोवा के विरूद्ध बुरा किया था जब तुमने एक राजा की माँग की थी।”
Чи ж сьогодні не жнива на пшеницю? Я покличу до Господа, і Він пошле грім та дощ, а ви пізнаєте й побачите, що велике ваше зло, яке ви зробили в Господніх очах жаданням для себе царя.
अत: शमूएल ने यहोवा से प्रार्थना की। उसी दिन यहोवा ने बिजली की कड़क और वर्षा भेजी। इससे लोग यहोवा तथा शमूएल से बहुत डर गये।
І кликнув Самуїл до Господа, а Господь послав того дня грім та дощ. І ввесь народ сильно злякався Господа та Самуїла!
सभी लोगों ने शमूएल से कहा, “अपने परमेश्वर यहोवा से तुम अपने सेवक, हम लोगों के लिये प्रार्थना करो। हम लोगों को मरने मत दो! हम लोगों ने बहुत पाप किये हैं और अब एक राजा के लिए माँग करके हम लोगों ने उन पापों को और बढ़ाया है।”
І сказав увесь народ до Самуїла: Помолися за своїх рабів до Господа, Бога твого, щоб нам не померти, бо понад усі наші гріхи додали ми ще й оце зло, що жадали для себе царя.
शमूएल ने उत्तर दिया, “डरो नहीं। यह सत्य है! तुमने वे सब बुरे काम किये। किन्तु यहोवा का अनुसरण करना बन्द मत करो। अपने सच्चे हृदय से यहोवा की सेवा करो।
І сказав Самуїл до народу: Не бійтеся! Ви зробили все те зло, тільки не відступіть від Господа, і служіть Господеві всім серцем своїм!
देवमूर्तियाँ मात्र मूर्तियाँ हैं, वे तुम्हारी सहायता नहीं करेंगी। इसलिए उनकी पूजा मत करो। देवमूर्तियाँ न तुम्हारी सहयता कर सकती हैं, न ही रक्षा कर सकती हैं। वे कुछ भी नहीं हैं!
І не відступайте, і не йдіть за марнотами, які не допоможуть і які не врятують, бо марнота вони.
“किन्तु यहोवा अपने लोगों को छोड़ेगा नहीं। यहोवा तुम्हें अपने लोग बनाकर प्रसन्न हुआ था। अतः अपने अच्छे नाम की रक्षा के लिये वह तुमको छोड़ेगा नहीं।
Бо Господь не полишить народу Свого ради Свого великого Ймення, бо зволив Господь зробити вас народом Своїм.
यदि मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करना बन्द कर देता हूँ तो यह मेरे लिए अपमानजनक होगा। यदि मैं तुम्हारे लिये प्रार्थना करना बन्द करता हूँ तो यह यहोवा के विरुद्ध पाप करना होगा। मैं तुम्हें वह शिक्षा दूँगा जो तुम्हारे लिये अच्छी व उचित है।
Також я, не дай мені, Боже, грішити проти Господа, щоб перестав я молитися за вас! І я буду наставляти вас на дорогу добру та просту.
किन्तु तुम्हें भी यहोवा का सम्मान करते रहना चाहिये। तुम्हें पूरे हृदय से यहोवा की सेवा सच्चाई के साथ करनी चाहिये। उन अद्भुत कामों को याद रखो जिन्हें उसने तुम्हारे लिये किये।
Тільки бійтеся Господа, і служіть Йому правдиво всім вашим серцем, бо ви бачили, які великі діла вчинив Він із вами!
किन्तु यदि तुम हठी हो, और बुरा करते हो तो परमेश्वर तुम्हें और तुम्हारे राजा को ऐसे झाड़ फेकेंगा जैसे झाड़ू से कूड़े को फेंका जाता है।”
А якщо справді будете чинити зло, погинете й ви, і цар ваш!