Revelation of John 10

फिर मैंने आकाश से नीचे उतरते हुए एक और बलवान स्वर्गदूत को देखा। उसने बादल को ओढ़ा हुआ था तथा उसके सिर के आस-पास एक मेघ धनुष था। उसका मुखमण्डल सूर्य के समान तथा उसकी टाँगे अग्नि स्तम्भों के जैसी थीं।
וארא מלאך אחר אביר יורד מן השמים והוא עטה ענן ועל ראשו כמראה קשת הענן ופניו כשמש ורגליו כעמודי אש׃
अपने हाथ में उसने एक छोटी सी खुली पोथी ली हुई थी। उसने अपना दाहिना चरण सागर में और बाँया चरण धरती पर रखा।
ובידו ספר קטן פתוח וישם את רגל ימינו על הים ואת שמאלו על הארץ׃
फिर वह सिंह के समान दहाड़ता हुआ ऊँचे स्वर में चिल्लाया। उसके चिल्लाने पर सातों गर्जन-तर्जन के शब्द सुनाई देने लगे।
ויקרא בקול גדול כאשר ישאג האריה ובקראו דברו שבעת הרעמים בקולתיהם׃
जब सातों गर्जन हो चुके और मैं लिखने को ही था, तभी मैंने एक आकाशवाणी सुनी, “सातों गर्जनों ने जो कुछ कहा है, उसे छिपा ले तथा उसे लिख मत।”
וכדבר שבעת הרעמים בקולתיהם חפצתי לכתב ואשמע קול מן השמים לאמר חתום את אשר דברו שבעת הרעמים ואל תכתב זאת׃
फिर उस स्वर्गदूत ने जिसे मैंने समुद्र में और धरती पर खड़े देखा था, आकाश में ऊपर दाहिना हाथ उठाया।
והמלאך אשר ראיתיו עמד על הים ועל הארץ הרים ידו אל השמים׃
और जो नित्य रूप से सजीव है, जिसने आकाश को तथा आकाश की सब वस्तुओं को, धरती एवं धरती पर की तथा सागर और जो कुछ उसमें है, उन सब की रचना की है, उसकी शपथ लेकर कहा, “अब और अधिक देर नहीं होगी।
וישבע בחי עולמי העולמים אשר ברא את השמים וכל אשר בהם והארץ וכל אשר בה והים וכל אשר בו כי לא יהיה עוד זמן׃
किन्तु जब सातवें स्वर्गदूत को सुनने का समय आएगा अर्थात् जब वह अपनी तुरही बजाने को होगा तभी परमेश्वर की वह गुप्त योजना पूरी हो जाएगी जिसे उसने अपने सेवक नबियों को बता दिया था।”
אך בימי קול המלאך השביעי בעת עמדו לתקוע ונשלם סוד האלהים כאשר בשר את עבדיו הנביאים׃
उस आकाशवाणी ने, जिसे मैंने सुना था, मुझसे फिर कहा, “जा और उस स्वर्गदूत से जो सागर में और धरती पर खड़ा है, उसके हाथ से उस खुली पोथी को ले ले।”
והקול אשר שמעתי מן השמים שב לדבר אלי לאמר לך וקח את הספר הקטן הפתוח אשר ביד המלאך העמד על הים ועל הארץ׃
सो मैं उस स्वर्गदूत के पास गया और मैंने उससे कहा कि वह उस छोटी पोथी को मुझे दे दे। उसने मुझसे कहा, “यह ले और इसे खा जा। इससे तेरा पेट कड़वा हो जाएगा किन्तु तेरे मुँह में यह शहद से भी ज्यादा मीठी बन जाएगी।”
ואבא אל המלאך ואמר לו תנה לי את הספר ויאמר אלי קח ואכל אתו וימר לבטנך אבל בפיך יהיה מתוק כדבש׃
फिर उस स्वर्गदूत के हाथ से मैंने वह छोटी सी पोथी ले ली और मैंने उसे खा लिया। मेरे मुख में यह शहद सी मीठी लगी किन्तु मैं जब उसे खा चुका तो मेरा पेट कड़वा हो गया।
ואקח את הספר מיד המלאך ואכלהו ויהי בפי כדבש למתוק ואחרי אכלי אתו וימלא בטני מרורים׃
इस पर वह मुझसे बोला, “तुझे बहुत से लोगों, राष्ट्रों, भाषाओं और राजाओं के विषय में फिर भविष्यवाणी करनी होगी।”
ויאמר אלי עליך לשוב להנבא עוד על עמים וגוים ולשנות ומלכים רבים׃