II Samuel 19

Joab fik nu Efterretning om, at Kongen græd og sørgede over Absalon,
लोगों ने योआब को सूचना दी। उन्होंने योआब से कहा, “देखो, राजा अबशालोम के लिये रो रहा है और बहुत दुःखी है।”
og Sejren blev den Dag til Sorg for alt Folket, fordi det hørte, at Kongen sørgede dybt over sin Søn.
दाऊद की सेना ने उस दिन विजय पाई थी। किन्तु वह दिन सभी लोगों के लिये बहुत शोक का दिन हो गया। यह शोक का दिन था, क्योंकि लोगों ने सुना, “राजा अपने पुत्र के लिये बहुत दुःखी है।”
Og Folket stjal sig den Dag ind i Byen, som man stjæler sig bort af Skam, når man har taget Flugten i Kampen.
लोग नगर में चुपचाप आए। वे उन लोगों की तरह थे जो युद्ध में पराजित हो गए और भाग आएं हों।
Kongen havde tilhyllet sit Ansigt og klagede højt: "Min Søn Absalon, min Søn, Absalon, min Søn!"
राजा ने अपना मुँह ढक लिया था। वह फूट—फूट कर रो रहा था, “मेरे पुत्र अबशालोम, ऐ अबशलोम। मेरे पुत्र, मेरे बेटे!”
Da gik Joab ind til Kongen og sagde: "Du beskæmmer i Dag alle dine Folk, der dog i bag har reddet dit Liv og dine Sønners og Døtres, Hustruers og Medhustruers Liv,
योआब राजा के महल में आया। योआब ने राजा से कहा, “आज तुम अपने सभी सेवकों के मुँह को भी लज्जा से ढके हो! आज तुम्हारे सेवकों ने तुम्हारा जीवन बचाया। उन्होंने तुम्हारे पुत्रों, पुत्रियों, पत्नियों, और दासियों के जीवन को बचाया।
siden du elsker dem, som hader dig, og hader dem, som elsker dig; thi i dag viser du, at Øverster og Folk er intet for dig. Ja, nu forstår jeg, at du vilde have været tilfreds, hvis Absalon i Dag var i Live og alle vi andre døde.
तुम्हारे सेवक इसलिये लज्जित हैं कि तुम उनसे प्रेम करते हो जो तुमसे घृणा करते हैं और तुम उनसे घृणा करते हो जो तुमसे प्रेम करते हैं। आज तुमने यह स्पष्ट कर दिया है कि तुम्हारे अधिकारी और तुम्हारे लोग तुम्हारे लिये कुछ नहीं हैं। आज में समझता हूँ कि यदि अबशालोम जीवित रहता और हम सभी मार दिये गए होते तो तुम्हें बड़ी प्रसन्नता होती।
Stå nu op og gå ud og tal godt for dine Folk; thi jeg sværger ved HERREN, at hvis du ikke gør det, bliver ikke en eneste Mand hos dig Natten over, og dette vil volde dig større Ulykke end alt, hvad der har ramt dig fra din Ungdom af og til nu!"
अब खड़े होओ तथा अपने सेवकों से बात करो और उनको प्रोत्साहित करो। मैं यहोवा की शपथ खाकर कहता हूँ कि यदि तुम यह करने बाहर नहीं निकलते तो आज की रात तुम्हारे साथ कोई व्यक्ति नहीं रह जायेगा। बचपन से आज तक तुम पर जितनी विपत्तियाँ आई हैं, उन सबसे यह विपत्ति और बदतर होगी।”
Så stod Kongen op og satte sig i Porten; og da man fik at vide, at Kongen sad i Porten, kom alt Folket hen og stillede sig foran Kongen. Men efter at Israeliterne var flygtet hver til sit,
तब राजा नगर द्वार पर गया। सूचना फैली कि राज नगर द्वार पर है। इसलिये सभी लोग राजा को देखने आये। सभी अबशालोम के समर्थक इस्राएली अपने घरो को भाग गए थे।
begyndte alt Folket i alle Israels Stammer at gå i Rette med hverandre, idet de sagde: "Kongen frelste os fra vore Fjenders Hånd; det var ham, som reddede os af Filisternes Hånd; og nu har han måttet rømme Landet for Absalon.
इस्राएली के सभी परिवार समूहों के लोग आपस में तर्क—विर्तक करने लगे। उन्होंने कहा, “राजा दाऊद ने हमें पलिश्तियों और हमारे अन्य शत्रुओं से बचाया। दाऊद अबशालोम के सामने भाग खड़ा हुआ।
Men Absalon, som vi havde salvet til Konge over os, er faldet i Kampen. Hvorfor tøver l da med at føre Kongen tilbage?"
हम लोगों ने अबशालोम को अपने ऊपर शासन करने के लिये चुना था। किन्तु अब वह युद्ध में मर चुका है। हम लोगों को दाऊद को फिर राजा बनाना चाहिये।”
Men da alle Israeliternes Ord kom Kong David for Øre, sendte han Bud til Præsterne Zadok og Ebjatar og lod sige: "Tal til Judas Ældste og sig: Hvorfor vil I være de sidste til at føre Kongen tilbage til hans Hus?
राजा दाऊद ने याजक सादोक और एब्यातार को सन्देश भेजा। दाऊद ने कहा, “यहूदा के प्रमुखों से बात करो। कहो, ‘तुम लोग अन्तिम परिवार समूह क्यों हो जो राजा दाऊद को अपने राजमहल में वापस लाना चाहते हो? देखो, सभी इस्राएली राजा को महल में लाने के बारे में बातें कर रहे हैं।
I er jo mine Brødre, I er mit Kød og Blod. Hvorfor vil I være de sidste til at føre Kongen tilbage?
तुम मेरे भाई हो, तुम मेरे परिवार हो। फिर भी तुम्हारा परिवार समूह राजा को वापस लाने में अन्तिम क्यों रहा?’
Og til Amasa skal l sige: Er du ikke mit Kød og Blod? Gud ramme mig både med det ene og det andet, om du ikke for stedse skal være min Hærfører i Joabs Sted!"
और अमासा से कहो, ‘तुम मेरे परिवार के अंग हो। परमेश्वर मुझे दण्ड दे यदि मैं तुमको योआब के स्थान पर सेना का नायक बनाऊँ।’”
Så vendte alle Judas Mænds Hjerter sig til ham, alle som een, og de sendte Bud til Kongen: "Vend tilbage med alle dine Folk!"
दाऊद ने यहूदा के लोगों के दिल को प्रभावित किया, अत: वे एक व्यक्ति की तरह एकमत हो गए। यहूदा के लोगों ने राजा को सन्देश भेजा। उन्होंने कहा, “अपने सभी सेवकों के साथ वापस आओ!”
Og da Kongen på Hjemvejen kom til Jordan, var Judæerne kommet til Gilgal for at gå Kongen i Møde og føre ham over Jordan.
तब राजा दाऊद यरदन नदी तक आया। यहूदा के लोग राजा से मिलने गिलगाल आए। वे इसलिये आए कि वे राजा को यरदन नदी के पार ले जाएं।
Da skyndte Benjaminiten Simei, Geras Søn, fra Bahurim sig sammen med Judas Mænd ned for at gå Kong David i Møde,
गेरा का पुत्र शिमी बिन्यामीन परिवार समूह का था। वह बहूरीम में रहता था। शिमी ने राजा दाऊद से मिलने की शीघ्रता की। शिमी यहूदा के लोगों के साथ आया।
fulgt af tusind Mænd fra Benjamin. Også Ziba, som var Tjener i Sauls Hus, var med sine femten Sønner og tyve Trælle ilet til Jordan forud for Kongen,
शिमी के साथ बिन्यामीन परिवार के एक हजार लोग भी आए। शाऊल के परिवार का सेवक सीबा भी आया। सीबा अपने साथ अपने पन्द्रह पुत्रों और बीस सेवकों को लाया। ये सभी लोग राजा दाऊद से मिलने के लिये यरदन नदी पर शीघ्रता से पहुँचे।
og de var sat over Vadestedet for at sætte Kongens Hus over og være ham til Tjeneste. Men da Kongen skulde til at gå over Floden kastede Simei, Geras Søn, sig ned for ham
लोग यरदन नदी पार करके राजा के परिवार को यहूदा में वापस लाने के लिये गये। राजा ने जो चाहा, लोगों ने किया। जब राजा नदी पार कर रहा था, गेरा का पुत्र शिमी उससे मिलने आया। शिमी राजा के सामने भूमि तक प्रणाम करने झुका।
og sagde: "Min Herre tilregne mig ikke min Brøde og tænke ikke mere på, hvad din Træl forbrød, den Dag min Herre Kongen drog bort fra Jerusalem ' Kongen agte ikke derpå;
शिमी ने राजा से कहा, “मेरे स्वामी, जो मैंने अपराध किये उन पर ध्यान न दे। मेरे स्वामी राजा, उन बुरे कामों को याद न करे जिन्हें मैंने तब किये जब आपने यरूशलेम को छोड़ा।
thi din Træl ved, at han har syndet, men se, jeg er i Dag den første af hele Josefs Hus, der er kommet herned for at gå min Herre Kongen i Møde!"
मैं जानता हूँ कि मैंने पाप किये हैं। मेरे स्वामी राजा, यही कारण है कि मैं यूसुफ के परिवार का पहला व्यक्ति हूँ जो आज आपसे मिलने आया हूँ।”
Da tog Abisjaj, Zerujas Søn, Ordet og sagde: "Skal Simei ikke lide Døden til Straf for, at han forbandede HERRENs Salvede?"
किन्तु सरूयाह के पुत्र अबीशै ने कहा, “हमें शिमी को अवश्य मार डालना चाहिये क्योंकि इसने यहोवा के चुने राजा के विरुद्ध बुरा होने की याचना की।”
Men David svarede: "Hvad er der mig og eder imellem, I Zerujasønner, at I vil være mine Modstandere i Dag? Skulde nogen i Israel lide Døden i Dag? Ved jeg da ikke, at jeg nu er Konge over Israel?"
दाऊद ने कहा, “सरूयाह के पुत्रो, मैं तुम्हारे साथ क्या करूँ? आज तुम मेरे विरुद्ध हो। कोई व्यक्ति इस्राएल में मारा नहीं जाएगा। आज मैं जानता हूँ कि मैं इस्राएल का राजा हूँ।”
Derpå sagde Kongen til Simei: "Du skal ikke dø!" Og Kongen tilsvor ham det.
तब राजा ने शिमी से कहा, “तुम मरोगे नहीं।” राजा ने शिमी को वचन दिया कि वह शिमी को स्वयं नहीं मारेगा।
Også Mefibosjet, Sauls Sønnesøn, var draget ned for at gå Kongen i Møde. Han havde ikke plejet sine Fødder eller sit Skæg eller tvættet sine Klæder, fra den Dag Kongen gik bort, til den Dag han kom uskadt tilbage.
शाऊल का पौत्र मपीबोशेत राजा दाऊद से मिलने आया। मपीबोशेत ने उस सारे समय तक अपने पैरों की चिन्ता नहीं की, अपनी मूँछों को कतरा नहीं या अपने वस्त्र नहीं धोए जब तक राजा यरूशलेम छोड़ने के बाद पुन: शान्ति के साथ वापिस नहीं आ गया।
Da han nu kom fra Jerusalem for at gå Kongen i Møde, sagde Kongen til ham: "Hvorfor fulgte du mig ikke, Mefibosjet?"
मपीबोशेत यरूशलेम से राजा के पास मिलने आया। राजा ने मपीबोशेत से पूछा, “तुम मेरे साथ उस समय क्यों नहीं गए जब मैं यरूशलेम से भाग गया था?”
Han svarede: "Herre Konge, min Træl bedrog mig; thi din Træl bød ham sadle mit Æsel, for at jeg kunde sidde op og følge Kongen; din Træl er jo lam;
मपीबोशेत ने उत्तर दिया, “हे राजा, मेरे स्वामी! मेरे सेवक (सीबा) ने मुझे मूर्ख बनाया। मैंने सीबा से कहा, ‘मैं विकलांग हूँ। अत: गधे पर काठी लगाओ। तब मैं गधे पर बैठूंगा, और राजा के साथ जाऊँगा। किन्तु मेरे सेवक ने मुझे धोखा दिया।’
men i Stedet bagtalte han din Træl hos min Herre Kongen. Dog, min Herre Kongen er jo som en Guds Engel. Gør, hvad du finder for godt!
उसने मेरे बारे में आपसे बुरी बातें कहीं। किन्तु मेरे स्वामी, राजा परमेश्वर के यहाँ देवदूत के समान हैं। आप वही करें जो आप उचित समझते हैं।
Thi skønt hele mit Fædrenehus kun havde Døden at vente af min Herre Kongen, gav du din Træl Plads imellem dine Bordfæller; hvad Ret har jeg da endnu til at kræve noget eller anråbe Kongen?"
आपने मेरे पितामह के सारे परिवार को मार दिया होता। किन्तु आपने यह नहीं किया। आपने मुझे उन लोगों के साथ रखा जो आपकी मेज पर खाते हैं। इसलिये मैं राजा से किसी बात के लिये शिकायत करने का अधिकार नहीं रखता।”
Da sagde Kongen til ham: "Hvorfor bliver du ved med at tale? Her er mit Ord: Du og Ziba skal dele Jordegodset!"
राजा ने मपीबोशेत से कहा, “अपनी समस्याओं के बारे में अधिक कुछ न कहो। मैं यह निर्णय करता हूँ! तुम और सीबा भूमि का बंटवार कर सकते हो।”
Mefibosjet svarede Kongen: "Han må gerne få det hele, nu min Herre Kongen er kommet uskadt hjem!"
मपीबोशेत ने राजा से कहा, “सीबा को सारी भूमि ले लेने दें! क्यों? क्योंकि मेरे स्वामी राजा अपने महल में शान्तिपूर्वक लौट आये हैं।”
Også Gileaditen Barzillaj drog ned fra Rogelim og fulgte med Kongen for at ledsage ham til Jordan.
गिलाद का बर्जिल्लै रोगलीम से आया। वह राजा दाऊद के साथ यरदन नदी तक आया। वह राजा के साथ, यरदन नदी को उसे पार कराने के लिये गया।
Barzillaj var en Olding på firsindstyve År; det var ham, som havde sørget for Kongens Underhold, medens han var i Mahanajim, thi han var en meget velstående Mand.
बर्जिल्लै बहुत बूढ़ा आदमी था। वह अस्सी वर्ष का था। जब दाऊद महनैम में ठहरा था तब उसने उसको भोजन तथा अन्य चीजें दी थीं। बर्जिल्लै यह सब कर सकता था क्योंकि वह बहुत धनी व्यक्ति था।
Kongen sagde nu til Barzillaj: "Følg med mig, jeg vil sørge for, at du i din Alderdom får dit Underhold hos mig i Jerusalem!"
दाऊद ने बर्जिल्लै से कहा, “नदी के पार मेरे साथ चलो। यदि तुम मेरे साथ यरूशलेम में रहोगे तो वहाँ मैं तुम्हारी देखभाल करूँगा।”
Men Barzillaj svarede Kongen: "Hvor lang Tid har jeg endnu tilbage, at jeg skulde følge med Kongen op til Jerusalem?
किन्तु बर्जिल्लै ने राजा से कहा, “क्या आप जानते हैं कि मैं कितना बूढ़ा हूँ? क्या आप समझते हैं कि मैं आपके साथ यरूशलेम को जा सकता हूँ?
Jeg er nu firsindstyve År gammel; mon jeg kan skelne mellem godt og ondt, eller mon din Træl har nogen Smag for, hvad jeg spiser eller drikker, mon jeg endnu har Øre for Sangeres og Sangerinders Røst? Hvorfor skulde din Træl da i Fremtiden falde min Herre Kongen til Byrde?
मैं अस्सी वर्ष का हूँ। मैं इतना अधिक बूढ़ा हूँ कि मैं यह नहीं बता सकता कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है। मैं इतना अधिक बूढ़ा हूँ कि मैं जो खाता पीता हूँ उसका स्वाद नहीं ले सकता। मैं इतना बूढ़ा हूँ कि आदमियों और स्त्रियों के गाने की आवाज भी नहीं सुन सकता। आप मेरे साथ परेशान होना क्यों चाहते हैं?
Kun det lille Stykke Vej til Jordan vilde din Træl ledsage Kongen; hvorfor vil Kongen give mig så meget til Gengæld?
मैं आपकी ओर से पुरस्कार नहीं चाहता। मैं आपके साथ नजदीक के रास्ते से यरदन नदी को पार करुँगा।
Lad din Træl vende tilbage, at jeg kan dø i min egen By ved mine Forældres Grav! Men her er din Træl Kimham; lad ham følge med min Herre Kongen, og gør med ham, hvad dig tykkes bedst!"
किन्तु, कृपया मुझे वापस लौट जाने दें। तब मैं अपने नगर में मरुँगा और अपने माता—पिता की कब्र में दफनाया जाऊँगा किन्तु यह किम्हाम आपका सेवक हो सकता है। मेरे प्रभु राजा उसे अपने साथ लौटने दें। जो आप चाहें, उसके साथ करें।”
Da sagde Kongen: "Kimham skal følge med mig, og jeg vil gøre med ham, hvad dig tykkes bedst; alt, hvad du ønsker, vil jeg gøre for dig!"
राजा ने उत्तर दिया, “किम्हाम मेरे साथ लौटेगा। मैं तुम्हारे कारण उस पर दयालु रहूँगा। मैं तुम्हारे लिये कुछ भी कर सकता हूँ।”
Derpå gik alle Krigerne over Jordan, medens Kongen blev stående; og Kongen kyssede Barzillaj og velsignede ham, hvorefter Barzillaj vendte tilbage til sit Hjem.
राजा ने बर्जिल्लै का चुम्बन किया और उसे आशीर्वाद दिया। बर्जिल्लै घर लौट गया। और राजा तथा सभी लोग नदी के पार वापस गये।
Så drog Kongen over til Gilgal, og Kimham drog med ham. Hele Judas Folk fulgte med Kongen og desuden Halvdelen af Israels Folk.
राजा यरदन नदी को पार करके गिलगाल गया। किम्हाम उसके साथ गया, यहूदा के सभी लोगों तथा आधे इस्राएल के लोगों ने दाऊद को नदी के पार पहुँचाया।
Men nu kom alle Israeliterne til Kongen og sagde: "Hvorfor har vore Brødre, Judas Mænd, bortført dig og bragt Kongen og hans Hus over Jordan tillige med alle Davids Mænd?"
सभी इस्राएली राजा के पास आए। उन्होंने राजा से कहा, “हमारे भाई यहूदा के लोग, आपको चुरा ले गये और आपको और आपके परिवार को, आपके लोगों के सात यरदन नदी के पार ले आए। क्यों?”
Da svarede alle Judas Mænd Israels Mænd: "Kongen står jo os nærmest; hvorfor er I vrede over det? Har vi levet af Kongen eller taget noget fra ham?"
यहूदा के सभी लोगों ने इस्रालियों को उत्तर दिया, “क्योंकि राजा हमारा समीपी सम्बन्धी है। इस बात के लिये आप लोग हमसे क्रोधित क्यों हैं? हम लोगों ने राजा की कीमत पर भोजन नहीं किया है। राजा ने हम लोगों को कोई भेंट नहीं दी।”
Israels Mænd svarede Judas Mænd: "Vi har ti Gange Part i kongen, og tilmed har vi Førstefødselsretten fremfor eder; hvorfor har I da tilsidesat os? Og var det ikke os, der først talte om at føre vor Konge tilbage?" Men Judas Mænds Svar var endnu hårdere end Israels Mænds.
इस्राएलियों ने उत्तर दिया, “हम लोग दाऊद के राज्य के दस भाग हैं। इसलिये हम लोगों का अधिकार दाऊद पर तुमसे अधिक है। किन्तु तुम लोगों ने हमारी उपेक्षा की। क्यों? वे हम लोग थे जिन्होंने सर्वप्रथम अपने राजा को वापस लाने की बात की।” किन्तु यहूदा के लोगों ने इस्राएलियों को बड़ा गन्दा उत्तर दिया। यहूदा के लोगों के शब्द इस्राएलियों के शब्दों से अधिक शत्रुतापूर्ण थे।