Jeremiah 28

Iste godine, u početku kraljevanja Sidkije, kralja judejskoga, četvrte godine, petog mjeseca, Hananija, sin Azurov, prorok rodom iz Gibeona, reče mi u Domu Jahvinu pred svim svećenicima i svim narodom:
यहूदा में सिदकिय्याह के राज्यकाल के चौथे वर्ष के पाँचवें महीने में हनन्याह नबी ने मुझसे बात की। हनन्याह अज्जूर नामक व्यक्ति का पुत्र था। हनन्याह गिबोन नगर का रहने वाला था। हनन्याह ने जब मुझसे बातें की, तब वह यहोवा के मन्दिर में था। याजक और सभी लोग भी वहाँ थे। हनन्याह ने जो कहा वह यह है:
"Ovako govori Jahve nad Vojskama, Bog Izraelov: 'Skršit ću jaram kralja babilonskoga.
“इस्राएल के लोगों का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है, ‘मैं उस जुवे को तोड़ डालूँगा जिसे बाबुल के राजा ने यहूदा के लोगों पर रखा है।
Do dvije godine vratit ću na ovo mjesto sve posuđe Doma Jahvina koje je Nabukodonozor, kralj babilonski, odavde uzeo i odnio u Babilon.
दो वर्ष पूरे होने के पहले मैं उन चीज़ों को वापस ले आऊँगा जिन्हें बाबुल का राजा नबूकदनेस्सर यहोवा के मन्दिर से ले गया है। नबूकदनेस्सर उन चीज़ों को बाबुल ले गया है। किन्तु मैं उन्हें यरूशलेम वापस ले आऊँगा।
A tako i Jekoniju, sina Jojakimova, kralja judejskoga, i sve izgnanike judejske, koji dospješe u Babilon, također ću vratiti na ovo mjesto - riječ je Jahvina - jer ću skršiti jaram kralja babilonskoga.'"
मैं यहूदा के राजा यकोन्याह को भी वापस यहाँ ले आऊँगा। यकोन्याह, यहोयाकीम का पुत्र है मैं उन सभी यहूदा के लोगों को वापस लाऊँगा जिन्हें नबूकदनेस्सर ने अपना घर छोड़ने और बाबुल जाने को विवश किया।’ यह सन्देश यहोवा का है। ‘अत: मैं उस जुवे को तोड़ दूँगा जिसे बाबुल के राजा ने यहूदा के लोगों पर रखा हैं!’”
Tada prorok Jeremija odgovori proroku Hananiji pred svećenicima i pred svim narodom koji bijahu u Domu Jahvinu.
तब यिर्मयाह नबी ने हनन्याह नबी से यह कहा: वे यहोवा के मन्दिर में खड़े थे। याजक और वहाँ के सभी लोग यिर्मयाह का कहा हुआ सुन सकते थे।
Reče prorok Jeremija: "Amen! Učinio Jahve tako! Ispunio Jahve riječi koje si prorokovao i vratio ovamo sve posuđe iz Doma Jahvina i sve izgnanike iz Babilona.
यिर्मयाह ने हनन्याह से कहा, “आमीन! मुझे आशा है कि यहोवा निश्चय ही ऐसा करेगा! मुझे आशा है कि यहोवा उस सन्देश को सच घटित करेगा जो तुम देते हो। मुझे आशा है कि यहोवा अपने मन्दिर की चीज़ों को बाबुल से इस स्थान पर वापस लायेगा और मुझे आशा है कि यहोवा उन सभी लोगों को इस स्थान पर वापस लाएगा जो अपने घरों को छोड़ने को विवश किये गए थे।
Ali čujder i ovu riječ koju ću kazati na tvoje uši i na uši svega naroda.
“किन्तु हनन्याह वह सुनो जो मुझे कहना चाहिये। वह सुनो जो मैं सभी लोगों से कहता हूँ।
Proroci koji su bili prije mene i tebe, odiskona prorokovahu mnogim moćnim zemljama i velikim kraljevstvima rat, glad, kugu.
हनन्याह हमारे और तुम्हारे नबी होने के बहुत पहले भी नबी थे। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि युद्ध, भूखमरी और भयंकर बीमारियाँ अनेक देशों और राज्यों में आयेंगी।
Ali o proroku koji proriče mir možeš istom kad se ispuni njegova proročka riječ znati da ga je zaista Jahve poslao."
किन्तु उस नबी की जाँच यह जानने के लिये होनी चाहिये कि उसे यहोवा ने सचमुच भेजा है जो यह कहता है कि हम लोग शान्तिपूर्वक रहेंगे। यदि उस नबी का सन्देश सच घटित होता है तो लोग समझ सकते हैं कि सत्य ही वह यहोवा द्वारा भेजा गया है।”
Tada prorok Hananija skide jaram s vrata proroka Jeremije i skrši ga.
यिर्मयाह अपने गर्दन पर एक जुवा रखे थे। तब हनन्याह नबी ने उस जुवे को यिर्मयाह की गर्दन से उतार लिया। हनन्याह ने उस जुवे को तोड़ डाला।
I reče Hananija pred svim narodom: "Ovako govori Jahve: 'Evo, ovako ću - za dvije godine - skršiti jaram Nabukodonozora, kralja babilonskoga, s vrata svih naroda!'" Tada prorok Jeremija ode svojim putem.
तब हनन्याह सभी लोग के सामने बोला। उसने कहा, “यहोवा कहता है, ‘इसी तरह मैं बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के जुवे को तोड़ दूँगा। उसने उस जुवे को विश्व के सभी राष्ट्रों पर रखा है। किन्तु मैं उस जुवे को दो वर्ष बीतने से पहले ही तोड़ दूँगा।’” हनन्याह के वह कहने के बाद यिर्मयाह मन्दिर को छोड़कर चला गया।
A kad prorok Hananija skrši jaram s vrata proroka Jeremije, dođe riječ Jahvina Jeremiji:
तब यहोवा का सन्देश यिर्मयाह को मिला। यह तब हुआ जब हनन्याह ने यिर्मयाह की गर्दन से जुवे को उतार लिया था और उसे तोड़ डाला था।
"Idi i ovako reci Hananiji: 'Ovako govori Jahve: Ti si skršio drveni jaram, ali ću ja mjesto njega načiniti željezni.'
यहोवा ने यिर्मयाह से कहा, “जाओ और हनन्याह से कहो, ‘यहोवा जो कहता है, वह यह है: तुमने एक काठ का जुवा तोड़ा है। किन्तु मैं काठ की जगह एक लोहे का जुवा बनाऊँगा।’
Jer ovako govori Jahve nad Vojskama, Bog Izraelov: 'Željezni ću jaram staviti oko vrata svih ovih naroda da ih podvrgnem Nabukodonozoru, kralju babilonskom, i služit će mu, jer ja sam njemu podložio čak i poljsku zvjerad!'"
इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, ‘मैं इन सभी राष्ट्रों की गर्दन पर लोहे का जुवा रखूँगा। मैं यह बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर की उनसे सेवा कराने के लिये करूँगा और वे उसके दास होंगे। मैं नबूकदनेस्सर को जंगली जानवरों पर भी शासन का अधिकार दूँगा।’”
I prorok Jeremija reče proroku Hananiji: "Čuj me dobro, Hananija! Tebe nije poslao Jahve, a ti si u narodu pobudio varave nade.
तब यिर्मयाह नबी ने हनन्याह नबी से कहा, “हनन्याह, सुनो! यहोवा ने तुझे नहीं भेजा। यहोवा ने तुम्हें नहीं भेजा किन्तु तुमने यहूदा के लोगों को झूठ में विश्वास कराया है।
Zato ovako govori Jahve: 'Gle, brišem te s lica zemlje! Umrijet ćeš još ove godine, jer si propovijedao pobunu protiv Jahve!'"
अत: यहोवा जो कहता है, वह यह है, ‘हनन्याह मैं तुम्हें शीघ्र ही इस संसार से उठा लूँगा। तुम इस वर्ष मरोगे। क्यों क्योंकि तुमने लोगों को यहोवा के विरुद्ध जाने की शिक्षा दी है।’”
I umrije prorok Hananija te godine u sedmom mjesecu.
हनन्याह उसी वर्ष के सातवें महीने मर गया।