I Samuel 11

Otprilike poslije mjesec dana dođe Amonac Nahaš i utabori se kod Jabeša Gileadskog. Svi Jabešani poručiše Nahašu: "Sklopi savez s nama pa ćemo ti se pokoriti."
लगभग एक महीने बाद अम्मोनी नाहाश और उसकी सेना ने याबेश गिलाद को घेरे लिया। याबेश के सभी लोगों ने नाहाश से कहा, “यदि तुम हमारे साथ सन्धि करोगे तो हम तुम्हारी प्रजा बनेंगे।”
Ali im Amonac Nahaš odgovori: "Ovako ću sklopiti savez s vama: svakome ću od vas iskopati desno oko, i tako ću učiniti sramotu svemu Izraelu."
किन्तु अम्मोनी नाहाश ने उत्तर दिया, “मैं तुम लोगों के साथ तब सन्धि करूँगा जब मैं हर एक व्यक्ति की दायीं आँख निकाल लूँगा। तब सारे इस्राएली लज्जित होंगे!”
A jabeške mu starješine rekoše: "Ostavi nam sedam dana da pošaljemo glasnike u sve krajeve Izraelove, pa ako se ne nađe nitko da nas izbavi, predat ćemo se tebi."
याबेश के प्रमुखों ने नाहाश से कहा, “हम लोग सात दिन का समय लेंगे। हम पूरे इस्राएल में दूत भेजेंगे। यदि कोई सहायता के लिये नहीं आएगा, तो हम लोग तुम्हारे पास आएंगे और अपने को समर्पित कर देंगे।”
I dođoše poslanici u Šaulovu Gibeu te izložiše sve narodu da čuje. Tada sav narod zaplaka iza glasa.
सो वे दूत गिबा में आये जहाँ शाऊल रहता था। उन्होंने लोगों को समाचार दिया। लोग जोर से रो पड़े।
A gle, Šaul je upravo išao za govedima iz polja pa upita: "Što je ljudima te plaču?" I pripovjediše mu što su rekli Jabešani.
शाऊल अपने बैलों के साथ खेतों में गया हुआ था। शाऊल खेत से लौटा और उसने लोगों का रोना सुना। शाऊल ने पूछा, “लोगों को क्या कष्ट है? वे रो क्यों रहे हैं?” तब लोगों ने याबेश के दूतों ने जो कहा था शाऊल को बातया।
Kad je Šaul čuo te riječi, duh Jahvin siđe na njega i silan gnjev uskipje u njemu.
शाऊल ने उनकी बातें सुनीं। तब परमेश्वर की आत्मा शाऊल पर जल्दी से उतरी। शाऊल अत्यन क्रोधित हुआ।
I uze on dva vola, isiječe ih i komade razasla po poslanicima u sve krajeve Izraelove i poruči: "Tko ne pođe za Šaulom, ovako će biti s njegovim govedima." I strah Božji obuze ljude te pođoše kao jedan čovjek.
शाऊल ने बैलों की जोड़ी ली और उसके टुकड़े कर डाले। तब उसने उन बैलों के टुकड़ों को उन दूतों को दिया। उसने दूतों को आदेश दिया कि वे इस्राएल के पूरे देश में उन टुकड़ों को ले जायें। उसने उनसे इस्राएल के लोगों को यह सन्देश देने को कहा, “आओ शाऊल और शमूएल का अनुसरण करो। यदि कोई व्यक्ति नहीं आता और उसकी सहायता नहीं करता तो उसके बैलों के साथ यही होगा।” यहोवा की ओर से लोगों में बड़ा भय छा गया। वे एक इकाई के रूप में एक साथ इकट्ठे हो गए।
Šaul ih izbroji u Bezeku: i bijaše sinova Izraelovih tri stotine tisuća, a Judinih ljudi trideset tisuća.
शाऊल ने सभी पुरुषों को बेजेक में एक साथ इकट्ठा किया। वहाँ इस्राएल के तीन लाख पुरुष और यहूदा के तीस हजार पुरुष थे।
Zatim reče poslanicima koji bijahu došli: "Ovako recite Jabešanima u Gileadu: sutra, kad sunce pripeče, stići će vam pomoć." Kad su se poslanici vratili, javiše sve to Jabešanima i oni se obradovaše.
शाऊल और उसकी सेना ने याबेश के दूतों से कहा, “गिलाद में याबेश के लोगों से कहो कि कल दोपहर तक तुम लोगों की रक्षा हो जायेगी।” दूतों ने शाऊल का सन्देश याबेश के लोगों को दिया। याबेश के लोग बड़े प्रसन्न हुए।
I poručiše Nahašu: "Sutra ćemo izaći k vama, pa učinite s nama što vam bude drago."
तब याबेश के लोगों ने अम्मोनी नाहाश से कहा, “हम लोग कल तुम्हारे पास आएंगे। तब तुम हम लोगों के साथ जो चाहो कर सकते हो।”
Sutradan Šaul razdijeli narod u tri čete, koje provališe u tabor o jutarnjoj straži i tukoše Amonce do najveće dnevne žege; a što preživje, rasprša se da ni dvojica ne ostaše zajedno.
अगली सुबह शाऊल ने अपनी सेना को तीन टुकड़ियों में बाँटा। सूरज निकलते ही शाऊल और उसके सैनिक अम्मोनियों के डेरे में जा घुसे। जब वे उस सुबह रक्षकों को बदल रहे थे, शाऊल ने आक्रमण किया। शाऊल और उसके सैनिकों ने अम्मोनियों को दोपहर से पहले पराजित कर दिया। सभी अम्मोनी सैनिक विभिन्न दिशाओं में भागे—दो सैनिक भी एक साथ नहीं रहे।
Tada narod reče Samuelu: "Tko je onaj što je govorio: 'Zar će Šaul kraljevati nad nama?' Dajte te ljude da ih pogubimo!"
तब लोगों ने शमूएल से कहा, “वे लोग कहाँ हैं जो कहते थे कि हम शाऊल को राजा के रूप में शासन करने देना नहीं चाहते? उन लोगों को लाओ! हम उन्हें मार डालेंगे!”
Ali Šaul odgovori: "Neka se ne pogubi u ovaj dan nitko, jer je danas Jahve izvojevao pobjedu u Izraelu."
किन्तु शाऊल ने कहा, “नहीं! आज किसी को मत मारो! आज यहोवा ने इस्राएल की रक्षा की!”
Tada Samuel reče narodu: "Hajdemo u Gilgal da ondje potvrdimo kraljevstvo."
तब शमूएल ने लोगों से कहा, “आओ हम लोग गिलगाल चलें। गिलगाल में हम शाऊल को फिर राजा बनायेंगे।”
I sav narod krenu u Gilgal i ondje postaviše Šaula za kralja pred Jahvom, u Gilgalu. Ondje žrtvovaše pred Jahvom žrtve pričesnice i ondje je Šaul sa svim Izraelcima slavio slavlje.
सो सभी लोग गिलगाल चले गये। वहाँ यहोवा के सामने लोगों ने शाऊल को राजा बनाया। उन्होंने यहोवा को मेलबलि दी। शाऊल और सभी इस्राएलियों ने खुशियाँ मनायीं।