Isaiah 15

onus Moab quia nocte vastata est Ar Moab conticuit quia nocte vastatus est murus Moab conticuit
यह बुरा सन्देश मोआब के विषय में है। एक रात मोआब में स्थित आर के नगर का धन सेनाओं ने लूटा। उसी रात नगर को तहस नहस कर दिया गया। एक रात मोआब का किर नाम का नगर सेनाओं ने लूटा। उसी रात वह नगर तहस नहस किया गया।
ascendit domus et Dibon ad excelsa in planctum super Nabo et super Medaba Moab ululabit in cunctis capitibus eius calvitium omnis barba radetur
राजा का घराना और दिबोन के निवासी अपना दु:ख रोने को ऊँचे पर पूजास्थलों में चले गये। मोआब के निवासी नबो और मेदबा के लिये रोते हैं। उन सभी लोगों ने अपनी दाढ़ी और सिर अपना शोक दर्शाने के लिये मुड़ाये थे।
in triviis eius accincti sunt sacco super tecta eius et in plateis eius omnis ululat descendit in fletum
मोआब में सब कहीं घरों और गलियों में, लोग शोक वस्त्र पहनकर हाय हाय करते हैं।
clamavit Esebon et Eleale usque Iasa audita est vox eorum super hoc expediti Moab ululabunt anima eius ululabit sibi
हेशबोन और एलाले नगरों के निवासी बहुत ऊँचे स्वर में विलाप कर रहे हैं। बहुत दूर यहस की नगरी तक वह विलाप सुना जा सकता है। यहाँ तक कि सैनिक भी डर गये हैं। वे सैनिक भय से काँप रहे हैं।
cor meum ad Moab clamabit vectes eius usque ad Segor vitulam conternantem per ascensum enim Luith flens ascendet et in via Oronaim clamorem contritionis levabunt
मेरा मन दु:ख से मोआब के लिये रोता है। लोग कहीं शरण पाने को दौड़ रहे हैं। वे सुदूर जोआर में जाने को भाग रहे हैं। लोग दूर के देश एग्लतशलीशिय्या को भाग रहे हैं। लोग लूहीत की पहाड़ी चढ़ाई पर रोते बिलखाते हुए भाग रहे हैं। लोग होरोनैम के मार्ग पर और वे बहुत ऊँचे स्वर में रोते बिलखते हुए जा रहे हैं।
aquae enim Nemrim desertae erunt quia aruit herba defecit germen viror omnis interiit
किन्तु निम्रीम का नाला ऐसे सूख गया जैसे रेगिस्तान सूखा होता है। वहाँ सभी वृक्ष सूख गये। कुछ भी हरा नहीं हैं।
secundum magnitudinem operis et visitatio eorum ad torrentem salicum ducent eos
सो लोग जो कुछ उनके पास है उसे इकट्ठा करते हैं, और मोआब को छोड़ते हैं। उन वस्तुओं को लेकर वे नाले (पाप्लर या अराबा) से सीमा पार कर रहे हैं।
quoniam circumiit clamor terminum Moab usque ad Gallim ululatus eius et usque ad puteum Helim clamor eius
मोआब में हर कहीं विलाप ही सुनाई देता है। दूर के नगर एगलैम में लोग बिलख रहे हैं। बेरेलीम नगर के लोग विलाप कर रहे हैं।
quia aquae Dibon repletae sunt sanguine ponam enim super Dibon additamenta his qui fugerint de Moab leonem et reliquiis terrae
दीमोन नगर का जल खून से भर गया है, और मैं (यहोवा) दीमोन पर अभी और विपत्तियाँ ढाऊँगा। मोआब के कुछ निवासी शत्रु से बच गये हैं। किन्तु उन लोगों को खा जाने को मैं सिंहों को भेजूँगा।