Psalms 53

बस एक मूर्ख ही ऐसे सोचता है कि परमेश्वर नहीं होता। ऐसे मनुष्य भ्रष्ट, दुष्ट, द्वेषपूर्ण होते हैं। वे कोई अच्छा काम नहीं करते।
victori per chorum eruditi David dixit stultus in corde suo non est Deus corrupti sunt et abominabiles facti sunt in iniquitate non est qui faciat bonum
सचमुच, आकाश में एक ऐसा परमेश्वर है जो हमें देखता और झाँकता रहता है। यह देखने को कि क्या यहाँ पर कोई विवेकपूर्ण व्यक्ति और विवेकपूर्ण जन परमेश्वर को खोजते रहते हैं?
Deus de caelo prospexit super filios hominum ut videret si esset intellegens requirens Deum
किन्तु सभी लोग परमेश्वर से भटके हैं। हर व्यक्ति बुरा है। कोई भी व्यक्ति कोई अच्छा कर्म नहीं करता, एक भी नहीं।
omnes aversi sunt pariter adheserunt non est qui faciat bonum non est usque ad unum
परमेश्वर कहता है, “निश्चय ही, वे दुष्ट सत्य को जानते हैं। किन्तु वे मेरी प्रार्थना नहीं करते। वे दुष्ट लोग मेरे भक्तों को ऐसे नष्ट करने को तत्पर हैं, जैसे वे निज खाना खाने को तत्पर रहते हैं।
numquid non cognoverunt qui operantur iniquitatem qui comedunt populum meum ut cibum panis
किन्तु वे दुष्ट लोग इतने भयभीत होंगे, जितने वे दुष्ट लोग पहले कभी भयभीत नहीं हुए! इसलिए परमेश्वर ने इस्राएल के उन दुष्ट शत्रु लोगों को त्यागा है। परमेश्वर के भक्त उनको हरायेंगे और परमेश्वर उन दुष्टो की हड्डियों को बिखेर देगा।
Deum non invocaverunt ibi timuerunt timore ubi non est timor quoniam Deus dispersit ossa circumdantium te confunderis quia Deus proiecit eos
इस्राएल को, सिय्योन में कौन विजयी बनायेगा? हाँ, परमेश्वर उनकी विजय को पाने में सहायता करेगा। परमेश्वर अपने लोगों को बन्धुआई से वापस लायेगा, याकूब आनन्द मनायेगा। इस्राएल अति प्रसन्न होगा।
quis dabit ex Sion salutare Israhel cum reduxerit Deus captivitatem populi sui exultabit Iacob laetabitur Israhel