Psalms 127

שיר המעלות לשלמה אם יהוה לא יבנה בית שוא עמלו בוניו בו אם יהוה לא ישמר עיר שוא שקד שומר׃
यदि घर का निर्माता स्वयं यहोवा नहीं है, तो घर को बनाने वाला व्यर्थ समय खोता है। यदि नगर का रखवाला स्वयं यहोवा नहीं है, तो रखवाले व्यर्थ समय खोते हैं।
שוא לכם משכימי קום מאחרי שבת אכלי לחם העצבים כן יתן לידידו שנא׃
यदि सुबह उठ कर तुम देर रात गए तक काम करो। इसलिए कि तुम्हें बस खाने के लिए कमाना है, तो तुम व्यर्थ समय खोते हो। परमेश्वर अपने भक्तों का उनके सोते तक में ध्यान रखता है।
הנה נחלת יהוה בנים שכר פרי הבטן׃
बच्चे यहोवा का उपहार है, वे माता के शरीर से मिलने वाले फल हैं।
כחצים ביד גבור כן בני הנעורים׃
जवान के पुत्र ऐसे होते हैं जैसे योद्धा के तरकस के बाण।
אשרי הגבר אשר מלא את אשפתו מהם לא יבשו כי ידברו את אויבים בשער׃
जो व्यक्ति बाण रुपी पुत्रों से तरकस को भरता है वह अति प्रसन्न होगा। वह मनुष्य कभी हारेगा नहीं। उसके पुत्र उसके शत्रुओं से सर्वजनिक स्थानों पर उसकी रक्षा करेंगे।