II Chronicles 1

Salomo, Davids Søn, fik sikret sig Magten, og HERREN hans Gud var med ham og gjorde ham overmåde mægtig.
सुलैमान एक बहुत शक्तिशाली राजा बन गया क्योंकि यहोवा उसका परमेश्वर, उसके साथ था। यहोवा ने सुलैमान को अत्यधिक महान बनाया।
Da tilsagde Salomo hele Israel, Tusind- og Hundredførerne, Dommerne og alle Israels Øverster, Fædrenehusenes Overhoveder,
सुलैमान ने इस्राएल के सभी लोगों से बातें कीं। उसने सेना के शतपतियों, सहस्त्रपतियों, न्यायाधीशों, सारे इस्राएल के सभी प्रमुखों तथा परिवारों के प्रमुखों से बातें कीं।
og ledsaget af hele Forsamlingen drog han til Offerhøjen i Gibeon. Der stod Guds Åbenbaringstelt, som HERRENs Tjener Moses havde rejst i Ørkenen,
तब सुलैमान और सभी लोग उसके साथ इकट्ठे हुए और उस उच्चस्थान को गये जो गिबोन नगर में था। परमेश्वर का मिलाप का तम्बू वहाँ था। यहोवा के सेवक मूसा ने उसे तब बनाया था जब वह और इस्राएल के लोग मरुभूमि में थे।
men Guds Ark havde David bragt op fra Kijat-Jearim til det Sted, han havde beredt den, idet han havde ladet rejse et Telt til den i Jerusalem.
दाऊद परमेश्वर के साक्षीपत्र के सन्दूक को किर्यत्यारीम से यरूशलेम तक लाया था। दाऊद ने यरूशलेम में इसको रखने के लिये एक स्थान बनाया था। दाऊद ने यरूशलेम में साक्षीपत्र के सन्दूक के लिए एक तम्बू लगा दिया था।
Men Kobberalteret, som Bezal'el, en Søn af Hurs Søn Uri, havde lavet, stod der foran HERRENs Bolig, og der søgte Salomo og Forsamlingen ham.
बसलेल ने एक काँसे की वेदी बनाई थी। बसलेल ऊरी का पुत्र था। वह काँसे की वेदी गिबोन में पवित्र तम्बू के सामने थी। इसलिये सुलैमान और वे लोग यहोवा से राय लेने गिबोन गए।
Og Salomo ofrede der på Åbenbaringsteltets Kobberalter, som stod foran HERRENs Åsyn, han ofrede 1000 Brændofre derpå.
मिलाप के तम्बू में यहोवा के सामने काँसे की वेदी तक सुलैमान गया। सुलैमान ने एक हज़ार होमबलि वेदी पर चढ़ाई।
Samme Nat lod Gud sig til Syne for Salomo og sagde til ham: "Sig, hvad du ønsker, jeg skal give dig!"
उस रात परमेश्वर सुलैमान के पास आया। परमेश्वर ने कहा, “सुलैमान, मुझसे तुम वह माँगो जो कुछ तुम चाहते हो कि मैं तुम्हें दूँ।”
Da sagde Salomo til Gud: "Du viste stor Miskundhed mod min Fader David, og du har gjort mig til Konge i hans Sted.
सुलैमान ने परमेश्वर से कहा, “तू मेरे पिता दाऊद के प्रति बहुत कृपालु रहा है। तूने मुझे, मेरे पिता के स्थान पर नया राजा होने के लिये चुना है।
Så lad da, Gud HERRE, din Forjæftelse til min Fader David gå i Opfyldelse, thi du har gjort mig til Konge over et Folk, der er talrigt som Jordens Støv.
यहोवा परमेश्वर, अब, तूने जो वचन मेरे पिता को दिया है उसे बने रहने दे। तूने मुझे ऐसी प्रजा का शासक बनाया, जो पृथ्वी के रेतकणों की तरह असंख्य है!
Giv mig derfor Visdom og Indsigt, så jeg kan færdes ret over for dette Folk, thi hvem kan dømme dette dit store Folk?"
अब तू मुझे बुद्धि और ज्ञान दे। तब मैं इन लोगों को सही राह पर ले चल सकूँगा। कोई भी तेरी सहायता के बिना इन पर शासन नहीं कर सकता!”
Da sagde Gud til Salomo: "Fordi din Hu står til dette, og du ikke bad om Rigdom, Gods og Ære eller om dine Avindsmænds Liv, ej heller om et langt Liv, men om Visdom og Indsigt til at dømme mit Folk, som jeg gjorde dig til Konge over,
परमेश्वर ने सुलैमान से कहा, “तुम्हारी भावनायें बिल्कुल ठीक हैं। तुमने धन या सम्पत्ति या सम्मान नहीं माँगा है। तुमने यह भी नहीं माँगा है कि तुम्हारे शत्रु मर जायें। तुमने लम्बी उम्र भी नहीं माँगी है। किन्तु तुमने अपने लिये बुद्धि और ज्ञान माँगा है। जिससे तुम मेरी प्रजा के सम्बन्ध में बुद्धिमता से निर्णय ले सको, जिसका मैंने तुमको राजा बनाया है।
så skal du få Visdom og Indsigt; men jeg giver dig også Rigdom, Gods og Ære, så at ingen Konge før dig har haft Mage dertil. og ingen efter dig skal have det."
इसलिये मैं तुम्हें बुद्धि और ज्ञान दूँगा। मैं तुम्हें धन, वैभव और सम्मान भी दूँगा। तुम्हारे पहले होने वाले राजाओं के पास इतना धन और इतना सम्मान कभी नहीं था और तुम्हारे बाद होने वाले राजाओं के पास भी इतना धन और सम्मान नहीं होगा।”
Derpå begav Salomo sig fra Offerhøjen i Gibeon, fra Pladsen foran Åbenbaringsteltet, til Jerusalem; og han herskede som Konge over Israel.
इस प्रकार, सुलैमान आराधना के स्थान गिबोन को गया। तब सुलैमान ने उस मिलापवाले तम्बू को छोड़ा और यरूशलेम लौट गया और इस्राएल पर राज्य करने लगा।
Salomo anskaffede sig Stridsvogne og Ryttere, og han havde 1400 Vogne og 12000 Ryttere; dem lagde han dels i Vognbyerne, dels hos sig i Jerusalem.
सुलैमान ने घोड़े और रथ अपनी सेना के लिये एकत्रित करना आरम्भ किया। सुलैमान के पास एक हज़ार चार सौ रथ और बारह हज़ार घुड़सवार थे। सुलैमान ने उनको रथ नगरों में रखा। सुलैमान ने यरूशलेम में भी उनमें से कुछ को रखा, अर्थात वहाँ जहाँ राजा का निवास था।
Kongen bragte det dertil, af Sølv og Guld i Jerusalem var lige så almindeligt som Sten, og Cedertræ lige så almindeligt som Morbærfigentræ i Lavlandet.
सुलैमान ने यरूशलेम में बहुत सा चाँदी और सोना इकट्ठा किया। उसने इतना अधिक चाँदी और सोना इकट्ठा किया कि वह चट्टानों सा सामान्य हो गया। सुलैमान ने देवदार की बहुत सी लकड़ी इकट्ठी की। उसने देवदार की इतनी अधिक लकड़ी इकट्ठी की, कि वह पश्चिमी पहाड़ी प्रदेश के गूलर के वृक्ष समान सामान्य हो गयी।
Hestene, Salomo indførte, kom fra Mizrajim og Kove; Kongens Handelsfolk købte dem i Kove.
सुलैमान ने मिस्र और कुए (या कोये देश से) से घोड़े मँगाए। राजा के व्यापारियों ने घोड़े कोये में खरीदे।
De udførte en Vogn fra Mizrajim for 600 Sekel Sølv, en Hest for150 Ligeledes udførtes de ved Handelsfolkenes Hjælp til alle Hetiternes og Arams Konger.
सुलैमान के व्यापारियों ने मिस्र से एक रथ चाँदी के छः सौ शेकेल में और घोड़ा चाँदी के एक सौ पचास शेकेल में खरीदा। तब व्यापारियों ने घोड़ों और रथों को हित्ती लोगों के राजाओं तथा अराम के राजाओं के हाथ बेच दिया।