Esther 8

Того дня цар Ахашверош віддав цариці Естері дім Гамана, ненависника юдеїв, а Мордехай став перед цареве обличчя, бо Естер виявила, хто він для неї.
उसी दिन महाराजा क्षयर्ष ने यहूदियों के शत्रु हामान के पास जो कुछ था, वह सब महारानी एस्तेर को दे दिया। एस्तेर ने राजा को बता दिया कि मोर्दकै रिश्ते में उसका भाई लगता है। इसके बाद मोर्दकै राजा से मिलने आया।
І зняв цар свого персня, що забрав від Гамана, та й дав його Мордехаєві, а Естер настановила Мордехая над Гамановим домом.
राजा ने हामान से अपनी जो अँगूठी वापस ले ली थी, उसे अपनी अँगूली से निकाल कर मोर्दकै को दे दिया। इसके बाद एस्तेर ने मोर्दकै को हामान की सारी सम्पत्ति का अधिकारी नियुक्त कर दिया।
І Естер далі говорила перед обличчям царя. І впала вона перед його ногами, і плакала та благала його відвернути лихо аґаґ'янина Гамана та задуми його, які задумував був на юдеїв...
तब एस्तेर ने राजा से फिर कहा और वह राजा के पैरों में गिर कर रोने लगी। उसने राजा से प्रार्थना की कि वह अगागी हामान की उस बुरी योजना को समाप्त कर दे जिसे हामान ने यहूदियों के नाश के लिए सोचा था।
І простягнув цар до Естери золоте берло, а Естер устала й стала перед царевим обличчям,
इस पर राजा ने अपने सोने के राजदण्ड को एस्तेर की ओर आगे बढ़ाया। एस्तेर उठी और राजा के आगे खड़ी हो गयी।
та й сказала: Якщо це цареві вгодне, й якщо знайшла я ласку перед обличчям його, і вгодна ця річ перед царевим обличчям та вгодна я в очах його, нехай буде написано, щоб були повернені ті листи задумів аґаґ'янина Гамана, Гаммедатового сина, що написав був повигублювати юдеїв, які є в царевих округах.
फिर एस्तेर ने कहा, “महाराज, यदि तुम मुझे पसंद करते हो और यह तुम्हें अच्छा लगता है तो कृपा करके मेरे लिए यह कर दीजिये। यदि आपको यह किया जाना ठीक लगे तो इसे पूरा कर दीजिये। यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो कृपा करके एक आदेश पत्र लिखिये, जो उस आदेश पत्र को रद्द कर दे जिसे हामान ने भेजा था। अगागी हामान ने राजा के सभी प्रांतों में बसे यहूदियों को नष्ट करने की एक योजना सोची थी और उस योजना को क्रियान्वित करने के लिए उसने आज्ञा पत्र भिजवा दिये थे।
Бо як я могла б дивитися на лихо, що спіткає народ мій, і як я могла б дивитися на загибіль роду свого?
मैं महाराज से यह प्रार्थना इसलिए कर रही हूँ कि मैं अपने लोगों के साथ उस भयानक काण्ड को घटते देखना सहन नहीं कर पाऊँगी। मैं अपने परिवार की हत्या को देखना सहन नहीं कर पाऊँगी।”
І сказав цар Ахашверош до цариці Естери та до юдеянина Мордехая: Ось я дав Естері дім Гамана, а його повісили на шибениці за те, що простяг був руку свою на юдеїв.
महाराजा क्षयर्ष ने महारानी एस्तेर और यहूदी मोर्दकै को उत्तर देते हुए जो कहा था, वह यह है, “हामान, क्योंकि यहूदियों के विरोध में था, इसलिए उसकी सम्पत्ति मैंने एस्तेर को दे दी तथा मेरे सिपाहियों ने उसे फाँसी देने के खम्भे पर लटका दिया।
А ви пишіть до юдеїв, як добре в ваших очах, в імені царя, і припечатайте царським перснем, бо листа, що був написаний в імені царя та був припечатаний царським перснем, не можна відмінити.
अब राजा की ओर से एक और दूसरा आज्ञा पत्र लिखा जाये। इसे तुम्हें यहूदियों की सहायता के लिए जो सबसे अच्छा लगे वैसा ही लिखो। फिर राजा की विशेष अँगूठी से उस आज्ञा पर मुहर लगा दो। राजा की ओर से लिखा गया और राजा की अँगूठी से जिस पर मुहर दी गयी हो, ऐसा कोई भी राजकीय पत्र रद्द नहीं किया जा सकता।”
І були покликані царські писарі того часу, місяця третього, він місяць сіван, двадцять і третього дня в ньому, і було написане все, як наказав був Мордехай, до юдеїв, і до сатрапів, і намісників, і зверхників округ, що від Году й аж до Кушу, сто й двадцять і сім округ, і до кожної округи письмом її, і до кожного народу мовою його, та до юдеїв їхнім письмом та їхньою мовою.
राजा के सचिवों को तत्काल बुलाया गया। सीवान नाम के तीसरे महीने की तेईसवीं तारीख को वह आदेश पत्र लिखा गया। यहूदियों के लिये मोर्दकै के सभी आदेशों को सचिवों ने लिखकर यहूदियों, मुखियाओं, राज्यपालों और एक सौ सत्ताईस प्रांतो के अधिकारियों के पास पहुँचा दिया। ये प्रांत भारत से लेकर कूश तक फैले हुए थे। ये आदेश पत्र हर प्रांत की लिपि और भाषा में लिखे गये थे और हर देश के लोगों की भाषा में उसका अनुवाद किया गया था। यहूदियों के लिये ये आदेश उन की अपनी भाषा और उनकी अपनी लिपि में लिखे गये थे।
І понаписував він листи в імені царя Ахашвероша, і поприпечатував перснем царським, і послав через гінців на конях, які їздять на державних конях, конях баских,
मोर्दकै ने ये आदेश महाराजा क्षयर्ष की ओर से लिखे थे और फिर उन पत्रों पर उसने राजा की अँगूठी से मुहर लगा दी थी। फिर उन पत्रों को उसने तीव्र घुड़सवार सन्देश वाहकों के द्वारा भिजवा दिया। ये सन्देश वाहक उन घोड़ों पर सवार थे जिन्हें विशेष राजा के लिए पाला—पोसा गया था।
що цар дав право юдеям, які живуть у кожному місті, зібратися й стати за своє життя, вигубити, забити та погубити всяке військо народу та округи, що ненавидять їх, дітей та жінок, а здобич по них розграбувати,
उन पत्रों पर राजा के ये आदेश लिखे थे: यहूदियों को हर नगर में आपस में एक जुट होकर अपनी रक्षा करने का अधिकार है। उन्हें अधिकार है कि वे किसी भी प्रांत और समूह के लोगों की ऐसी किसी भी सेना को छिन्न—भिन्न कर दें, मार डालें अथवा पूरी तरह नष्ट कर दें जो उन पर, उनकी स्त्रियों पर, और उनके बच्चों पर आक्रमण कर रही हो। यहूदियों को अधिकार है कि वे अपने शत्रुओं की सम्पत्ति को ले लें और उसे नष्ट कर डालें।
одного дня по всіх округах царя Ахашвероша, тринадцятого дня дванадцятого місяця, він місяць адар.
जब यहूदियों के लिये ऐसा किया जायेगा, उसके लिये उदार नाम के बारहवें महीने की तेरहवीं तारीख का दिन निश्चित किया गया। महाराजा क्षयर्ष के अपने सभी प्रांतों में यहूदियों को ऐसा करने की अनुमति दे दी गयी।
Відпис цього листа щоб був виданий, як закон, у кожній окрузі, посланий був відкритий для всіх народів, і щоб юдеї були готові на той день помститися на своїх ворогах.
इस पत्र की एक प्रति राजा के आदेश के साथ हर प्रांत को बाहर भेजी जानी थी। यह एक नियम बन गया। हर प्रांत में इसने नियम का रुप ले लिया। राज्य में रहने वाली प्रत्येक जाति के लोगों के बीच इसका प्रचार किया गया। उन्होंने ऐसा इसलिये किया जिससे उस विशेष दिन के लिये यहूदी तैयार हो जायें जब यहूदियों को अपने शत्रुओं से बदला लेने की अनुमति दे दी जाएगी।
Гінці, що поїхали верхи на швидких конях, вийшли, приспішені та пігнані царським словом. А цей наказ був даний у замку Сузи.
राजा के घोड़ों पर सवार सन्देश वाहक जल्दी से बाहर निकल गये। उन्हें राजा ने आज्ञा दी थी कि जल्दी करें। वह आज्ञा शूशन की राजधानी नगरी में भी लगा दी गयी।
А Мордехай вийшов з-перед царевого обличчя в царській одежі, блакитній та білій, а на ньому велика золота корона та віссонний і пурпуровий завій. І місто Сузи раділо та тішилося!
फिर मोर्दकै राजा के पास से चला गया। मोर्दकै ने राजा से प्राप्त वस्त्र धारण किये हुए थे। उसके कपड़े नीले और सफेद रंग के थे। उसने एक लम्बा सोने का मुकुट पहन रखा था। बढ़िया सूत का बना हुआ बैगनी रंग का चोगा भी उसके पास था। शूशन की राजधानी नगरी में विशेष समारोह हो रहा था। लोग बहुत खुश थे।
Юдеям було тоді світло, і радість, і веселість, і честь!
यहूदियों के लिये तो यह विशेष प्रसन्नता का दिन था। यह आनन्द प्रसन्नता और बड़े सम्मान का दिन था।
І в кожній окрузі та в кожному місті, куди досягає слово царя та закон його, була юдеям радість та веселість, бенкет та свято! І багато-хто з народів краю стали юдеями, бо на них напав страх перед юдеям.
जहाँ कहीं भी किसी प्रांत या किसी भी नगर में राजा का वह आदेश पत्र पहुँचा, यहूदियों में आनन्द और प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी। यहूदी भोज दे रहे थे और उत्सव मना रहे थे और दूसरे बहुत से सामान्य लोग यहूदी बन गये। क्योंकि वे यहूदियों से बहुत डरा करते थे, इसीलिए उन्होंने ऐसा किया।