Isaiah 55

Ω παντες οι διψωντες, ελθετε εις τα υδατα και οι μη εχοντες αργυριον, ελθετε, αγορασατε και φαγετε ναι ελθετε, αγορασατε οινον και γαλα ανευ αργυριου και ανευ αντιτιμου.
“हे प्यासे लोगों, जल के पास आओ। यदि तुम्हारे पास धन हीं है तो इसकी चिन्ता मत करो। आओ, खाना लो और खाओ। आओ, भोजन लो। तुम्हें इसकी कीमत देने की आवश्यकता नहीं है। बिना किसी कीमत के दूध और दाखमधु लो।
Δια τι εξοδευετε αργυρια ουχι εις αρτον; και τον κοπον σας ουχι εις χορτασμον; ακουσατε μου μετα προσοχης και θελετε φαγει αγαθα και η ψυχη σας θελει ευφρανθη εις το παχος.
व्यर्थ ही अपना धन ऐसी किसीवस्तु पर क्यों बर्बाद करते हो जो सच्चा भोजन नहीं है ऐसी किसी वस्तु के लिये क्यों श्रम करते हो जो सचमुच में तुम्हें तृप्त नहीं करती मेरी बात ध्यान से सुनो। तुम सच्चा भोजन पाओगे। तुम उस भोजन का आनन्द लोगे।जिससे तुम्हारा मन तृप्त हो जायेगा।
Κλινατε το ωτιον σας και ελθετε προς εμε ακουσατε και η ψυχη σας θελει ζησει και θελω καμει προς εσας αιωνιον διαθηκην, τα ελεη του Δαβιδ τα πιστα.
जो कुछ मैं कहता हूँ, ध्यान से सुनो। मुझ पर ध्यान दो कि तुम्हारा प्राण सजीव हो। तुम मेरे पास आओ और मैं तुम्हारे साथ एक वाचा करूँगा जो सदा—सदा के लिये बना रहेगा। यह वाचा वैसी ही होगी जैसी वाचा दाऊद के संग मैंने की थी। मैंने दाऊद को वचन दिया था कि मैं उस पर सदा करूणा करूँगा और तुम उस वाचा के भरोसे रह सकते हो।
Ιδου, εδωκα αυτον μαρτυριον εις τους λαους, αρχοντα και προσταττοντα εις τους λαους.
मैंने अपनी उस शक्ति का दाऊद को साक्षी बनाया था जो सभी राष्ट्रों के लिये थी। मैंने दाऊद का बहुत देशों का प्रशासक और उनका सेनापति बनाया था।”
Ιδου, θελεις καλεσει εθνος, το οποιον δεν εγνωριζες και εθνη, τα οποια δεν σε εγνωριζον, θελουσι τρεξει προς σε, δια Κυριον τον Θεον σου και δια τον Αγιον του Ισραηλ διοτι σε εδοξασε.
अनेक अज्ञात देशों में अनेक अनजानी जातियाँ हैं। तू उन सभी जातियों को बुलायेगा, जो जातियाँ तुझ से अपरिचित हैं किन्तु वे भागकर तेरे पास आयेंगी। ऐसा घटेगा क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा ऐसा ही चाहता है। ऐसा घटेगा क्योंकि वह इस्राएल का पवित्र तुझको मान देता है।
Ζητειτε τον Κυριον, ενοσω δυναται να ευρεθη επικαλεισθε αυτον, ενοσω ειναι πλησιον.
सो तुम यहोवा को खोजो। कहीं बहुत देर न हो जाये। अब तुम उसको पुकार लो जब तक वह तुम्हारे पास है।
Ας εγκαταλιπη ο ασεβης την οδον αυτου και ο αδικος τας βουλας αυτου και ας επιστρεψη προς τον Κυριον, και θελει ελεησει αυτον και προς τον Θεον ημων, διοτι αυτος θελει συγχωρησει αφθονως.
हे पापियों! अपने पापपूर्ण जीवन को त्यागो। तुमको चाहिये कि तुम बुरी बातें सोचना त्याग दो। तुमको चाहिये कि तुम यहोवा के पास लौट आओ। जब तुम ऐसा करोगे तो यहोवा तुम्हें सुख देगा। उन सभी को चाहिये कि वे यहोवा की शरण में आयें क्योंकि परमेश्वर हमें क्षमा करता है।
Διοτι αι βουλαι μου δεν ειναι βουλαι υμων ουδε οδοι υμων αι οδοι μου, λεγει Κυριος.
यहोवा कहता है, “तुम्हारे विचार वैसे नहीं, जैसे मेरे हैं। तुम्हारी राहें वैसी नहीं जैसी मेरी राहें हैं।
Αλλ οσον ειναι υψηλοι οι ουρανοι απο της γης, ουτως αι οδοι μου ειναι υψηλοτεραι των οδων υμων και αι βουλαι μου των βουλων υμων.
जैसे धरती से ऊँचे स्वर्ग हैं वैसे ही तुम्हारी राहों से मेरी राहें ऊँची हैं और मेरे विचार तुम्हारे विचारों से ऊँचे हैं।” ये बातें स्वयं यहोवा ने ही कहीं हैं।
Διοτι καθως καταβαινει η βροχη και η χιων εκ του ουρανου και δεν επιστρεφει εκει, αλλα ποτιζει την γην και καμνει αυτην να εκφυη και να βλαστανη, δια να δωση σπορον εις τον σπειροντα και αρτον εις τον εσθιοντα,
“आकाश से वर्षा और हिम गिरा करते हैं और वे फिर वहीं नहीं लौट जाते जब तक वे धरती को नहीं छू लेते हैं और धरती को गीला नहीं कर देते हैं। फिर धरती पौधों को अंकुरित करती है और उनको बढ़ाती है और वे पौधे किसानों के लिये बीज को उपजाते हैं और लोग उन बीजों से खाने के लिये रोटियाँ बनाते हैं।
ουτω θελει εισθαι ο λογος μου ο εξερχομενος εκ του στοματος μου δεν θελει επιστρεψει εις εμε κενος, αλλα θελει εκτελεσει το θελημα μου και θελει ευοδωθη εις ο, τι αυτον αποστελλω.
ऐसे ही मेरे मुख में से मेरे शब्द निकलते हैं और जब तक घटनाओं को घटा नहीं लेते, वे वापस नहीं आते हैं। मेरे शब्द ऐसी घटनाओं को घटाते हैं जिन्हें मैं घटवाना चाहता हूँ। मेरे शब्द वे सभी बातें पूरी करा लेते हैं जिनको करवाने को मैं उनको भेजता हूँ।
Διοτι θελετε εξελθει εν χαρα και οδηγηθη εν ειρηνη τα ορη και οι λοφοι θελουσιν αντηχησει εμπροσθεν σας υπο αγαλλιασεως και παντα τα δενδρα του αγρου θελουσιν επικροτησει τας χειρας.
“जब तुम्हें आनन्द से भरकर शांति और एकता के साथ में उस धरती से छुड़ाकर ले जाया जा रहा होगा जिसमें तुम बन्दी थे, तो तुम्हारे सामने खुशी में पहाड़ फट पड़ेंगे और थिरकने लगेंगे। पहाड़ियाँ नृत्य में फूट पड़ेंगी। तुम्हारे सामने जंगल के सभी पेड़ ऐसे हिलने लगेंगे जैसे तालियाँ पीट रहे हो।
Αντι της ακανθης θελει αναβη κυπαρισσος, αντι της κνιδης θελει αναβη μυρσινη και τουτο θελει εισθαι εις τον Κυριον δια ονομα, δια σημειον αιωνιον, το οποιον δεν θελει εκλειψει.
जहाँ कंटीली झाड़ियाँ उगा करती हैं वहाँ देवदार के विशाल वृक्ष उगेंगे। जहाँ खरपतवार उगा करते थे, वहाँ हिना के पेड़ उगेंगे। ये बातें उस यहोवा को प्रसिद्ध करेंगी। ये बातें प्रमाणित करेंगी कि यहोवा शक्तिपूर्णहै। यह प्रमाण कभी नष्ट नहीं होगा।”