II Chronicles 2

Süleyman RAB adına bir tapınak, kendisi için de bir saray yaptırmaya karar verdi.
सुलैमान ने यहोवा के नाम की प्रतिष्ठा के लिये एक मन्दिर और अपने लिये एक राजमहल बनाने का निश्चय किया।
Yük taşımak için yetmiş bin, dağlarda taş kesmek için seksen bin, bunlara gözcülük etmek için de üç bin altı yüz kişi görevlendirdi.
सुलैमान ने चीज़े लाने के लिये सत्तर हज़ार व्यक्तियों को चुना और पहाड़ी प्रदेश में पत्थर खोदने के लिये अस्सी हज़ार व्यक्तियों को चुना और उसने तीन हज़ार छः सौ व्यक्ति मज़दूरों की निगरानी के लिये चुने।
Sur Kralı Hiram’a da şu haberi gönderdi: “Babam Davut’un oturması için saray yapılırken kendisine gönderdiğin sedir tomruklarından bana da gönder.
तब सुलैमान ने हूराम को संदेश भेजा। हूराम सोर नगर का राजा था। सुलैमान ने संदेश दिया था, “मुझे वैसे ही सहायता दो जैसे तुमने मेरे पिता दाऊद को सहायता दी थी। तुमने देवदार के पेड़ों से उनको लकड़ी भेजी थी जिससे वे अपने रहने के लिये महल बना सके थे।
Tanrım RAB’be adamak üzere, O’nun adına bir tapınak yapıyorum. Bu tapınakta hoş kokulu buhur yakıp adak ekmeklerini sürekli olarak masaya dizeceğiz. Sabah akşam, her Şabat Günü, her Yeni Ay ve Tanrımız RAB’bin belirlediği bayramlarda orada yakmalık sunular sunacağız. İsrail’e bunları sürekli yapması buyruldu.
मैं अपने यहोवा परमेश्वर के नाम का सम्मान करने के लिये एक मन्दिर बनाऊँगा। मैं यह मन्दिर यहोवा को अर्पित करूँगा जिसमें हमारे लोग उसकी उपासना कर सकेंगे। मैं उसको इस कार्य के लिये अर्पित करूँगा कि उसमें इस्राएलीं जाति के स्थायी धर्मप्रथा के अनुसार हमारे यहोवा परमेश्वर के पवित्र विश्राम दिवसों और नवचन्द्र तथा निर्धारित पर्वों पर सवेरे और शाम सुगन्धित धूप द्रव्य जलाये जायें, भेंट की रोटियाँ अर्पित की जायें और अग्निबलि चढ़ायी जाये।
“Yapacağım tapınak büyük olacak. Çünkü Tanrımız bütün tanrılardan büyüktür.
“जो मन्दिर मैं बनाऊँगा वह महान होगा, क्योंकि हमारा परमेश्वर सभी देवताओं से बड़ा है।
[] Ama O’na bir tapınak yapmaya kimin gücü yeter? Çünkü O göklere, göklerin göklerine bile sığmaz. Ben kimim ki O’na bir tapınak yapayım! Ancak önünde buhur yakılabilecek bir yer yapabilirim.
किन्तु कोई भी व्यक्ति सही अर्थ में हमारे परमेश्वर के लिये भवन नहीं बना सकता। स्वर्ग हाँ, उच्चतम स्वर्ग भी परमेश्वर को अपने भीतर नहीं रख सकता! मैं परमेश्वर के लिये मन्दिर नहीं बना सकता। मैं केवल एक स्थान परमेश्वर के सामने सुगन्धि जलाने के लिये बना सकता हूँ।
“Bana bir adam gönder; Yahuda ve Yeruşalim’de babam Davut’un yetiştirdiği ustalarımla çalışsın. Altın, gümüş, tunç ve demiri işlemede; mor, kırmızı, lacivert kumaş dokumada, oymacılıkta usta olsun.
“अब, मेरे पास सोना, चाँदी, काँसा और लोहे के काम करने में एक कुशल व्यक्ति को भेजो। उस व्यक्ति को इसका ज्ञान होना चाहिए कि बैंगनी, लाल, और नीले कपड़ों का उपयोग कैसे किया जाता है। उस व्यक्ति को यहाँ यहूदा और यरूशलेम में मेरे कुशल कारीगरों के साथ नक्काशी करनी होगी। मेरे पिता दाऊद ने इन कुशल कारीगरों को चुना था।
“Bana Lübnan’dan sedir, çam, algum tomrukları da gönder. Adamlarının oradaki ağaçları kesmekte usta olduklarını biliyorum. Benim adamlarım da seninkilerle birlikte çalışsın.
मेरे पास लबानोन देश से देवदार, चीड़ और चन्दन और सनोवर की लकड़ियाँ भी भेजो। मैं जानता हूँ कि तुम्हारे सेवक लबानोन से पेड़ों को काटने में अनुभवी हैं। मेरे सेवक तुम्हारे सेवकों की सहायता करेंगे।
Öyle ki, bana çok sayıda tomruk sağlayabilsinler. Çünkü yapacağım tapınak büyük ve görkemli olacak.
क्योंकि मुझे प्रचुर मात्रा में इमारती लकड़ी चाहिये। जो मन्दिर मैं बनवाने जा रहा हूँ वह विशाल और अद्भुत होगा।
Ağaç kesen adamlarına yirmi bin kor bulgur, yirmi bin kor arpa, yirmi bin bat şarap, yirmi bin bat zeytinyağı vereceğim.”
मैंने एक लाख पच्चीस हज़ार बुशल गेहूँ भोजन के लिये, एक लाख पच्चीस हजार बुशल जौ, एक लाख पन्द्रह हजार गैलन दाखमधु और एक लाख पन्द्रह हज़ार गैलन तेल तुम्हारे उन सेवकों के लिये दिया है जो इमारती लकड़ी के लिये पेड़ों को काटते हैं।”
Sur Kralı Hiram Süleyman’a mektupla şu yanıtı gönderdi: “RAB halkını sevdiği için, seni onların kralı yaptı.”
तब सोर के राजा हूराम ने सुलैमान को उत्तर दिया। उसने सुलैमान को एक पत्र भेजा। पत्र में यह कहा गया थाः “सुलैमान, यहोवा अपने लोगों से प्रेम करता है। यही कारण है कि उसने तुमको उनका राजा चुना।”
Hiram mektubunu şöyle sürdürdü: “Yeri göğü yaratan İsrail’in Tanrısı RAB’be övgüler olsun! Kral Davut’a bilge bir oğul verdi; RAB için bir tapınak, kendisi için de bir saray yapacak akıllı ve anlayışlı bir oğul.
हूराम ने यह भी कहा, “इस्राएल के यहोवा, परमेश्वर की प्रशंसा करो! उसने धरती और आकाश बनाया। उसने राजा दाऊद को बुद्धिमान पुत्र दिया। सुलैमान, तुम्हें बुद्धि और समझ है। तुम एक मन्दिर यहोवा के लिये बना रहे हो। तुम अपने लिये भी एक राजमहल बना रहे हो।
“Sana Huram-Avi adında usta ve akıllı birini gönderiyorum.
मैं तुम्हारे पास एक कुशल कारीगर भेंजूँगा। उसे विभिन्न प्रकार की बहुत सी कलाओं की जानकारी है। उसका नाम हूराम— अबी है।
Annesi Danlı, babası Surlu’dur. Altın, gümüş, tunç, demir, taş ve tahta işlemekte; ince keten, mor, lacivert ve kırmızı kumaş dokumakta ustadır. Her türlü oymacılıkta usta olduğu gibi her tasarımı uygulayabilecek yetenektedir. Ustalarınla ve babanın, efendim Davut’un yetiştirdiği ustalarla çalışacak.
उसकी माँ दान के परिवार समूह की थी और उसका पिता सोर नगर का था। हूराम—अबी सोना, चाँदी, काँसा, लोहा, पत्थर और लकड़ी के काम में कुशल है। हूराम—अबी बैंगनी, नीले, तथा लाल कपड़ों और बहुमूल्य मलमल को काम में लाने में भी कुशल है और हूराम—अबी नक्काशी के काम में भी कुशल है। हर किसी योजना को, जिसे तुम दिखाओगे, समझने में वह कुशल है। वह तुम्हारे कुशल कारीगरों की सहायता करेगा और वह तुम्हारे पिता राजा दाऊद के कुशल कारीगरों की सहायता करेगा।
“Efendim, sözünü ettiğin buğday, arpa, zeytinyağı ve şarabı kullarına gönder.
“तुमने गेहूँ, जौ, तेल और दाखमधु भेजने का जो वचन दिया था, कृपया उसे मेरे सेवकों के पास भेज दो
Biz de sana gereken bütün tomrukları Lübnan’da keser, deniz yoluyla, sallarla Yafa’ya kadar yüzdürürüz. Sonra sen tomrukları alıp Yeruşalim’e götürürsün.”
और हम लोग लबानोन देश में लकड़ी काटेंगे। हम लोग उतनी लकड़ी काटेंगे जितनी तुम्हें आवश्यकता है। हम लोग समुद्र में लकड़ी के लट्ठों के बेड़े का उपयोग जापा नगर तक लकड़ी पहुँचाने के लिये करेंगे। तब तुम लकड़ी को यरूशलेम ले जा सकते हो।”
Babası Davut’un yaptığı sayımdan sonra, Süleyman da İsrail’de yaşayan bütün yabancılar arasında bir sayım yaptı. Yabancıların sayısı 153 600 kişi olarak belirlendi.
तब सुलैमान ने इस्राएल में रहने वाले सभी बाहरी लोगों को गिनवाया। (यह उस समय के बाद हुआ जब दाऊद ने लोगों को गिना था।) दाऊद, सुलैमान का पिता था। उन्हें एक लाख तिरपन हजार बाहरी लोग देश में मिले।
Bunlardan 70 000’ine yük taşıma, 80 000’ine dağlarda taş kesme, 3 600’üne de işçileri çalıştırma görevi verildi.
सुलैमामन ने सत्तर हज़ार बाहरी लोगों को चीज़ें ढोने के लिये चुना। सुलैमान ने अस्सी हजार बाहरी लोगों को पर्वतों में पत्थर काटने के लिए चुना और सुलैमान ने तीन हज़ार छः सौ बाहरी लोगों को काम पर लगाये रखने के लिए निरीक्षक रखा।