Nehemiah 8

Cînd a venit luna a şaptea, copiii lui Israel erau în cetăţile lor. Atunci tot poporul s'a strîns ca un singur om pe locul deschis dinaintea porţii apelor. Au zis cărturarului Ezra să se ducă să ia cartea Legii lui Moise, dată de Domnul lui Israel.
फिर साल के सातवें महीने में इस्राएल के सभी लोग आपस में इकट्ठे हुए। वे सभी एक थे और इस प्रकार एकमत थे जैसे मानो वे कोई एक व्यक्ति हो। जलद्वार के सामने के खुले चौक में वे आपस में मिले। एज्रा नाम के शिक्षक से उन सभी लोगों ने *मूसा की व्यवस्था के विधान की पुस्तक* को लाने के लिये कहा। यह वही व्यवस्था का विधान है जिसे इस्राएल के लोगों को यहोवा ने दिया था।
Şi preotul Ezra a adus Legea înaintea adunării, alcătuită din bărbaţi şi femei şi din toţi cei ce erau în stare s'o înţeleagă. Era întîia zi a lunii a şaptea.
सो याजक एज्रा परस्पर इकट्ठे हुए। उन लोगों के सामने व्यवस्था के विधान की पुस्तक को ले आया। उस दिन महीने की पहली तारीख़ थी और वह महीना वर्ष का सातवाँ महीना था। उस सभा में पुरुष थे, स्त्रियाँ थीं, और वे सभी थे जो बातों को सुन और समझ सकते थे।
Ezra a citit în carte de dimineaţă pînă la amează, pe locul deschis dinaintea porţii apelor, în faţa bărbaţilor şi femeilor şi în faţa celor ce erau în stare s'o înţeleagă. Tot poporul a fost cu luare aminte la cetirea cărţii Legii.
एज्रा ने भोर के तड़के से लेकर दोपहर तक ऊँची आवाज में इस *व्यवस्था के विधान की पुस्तक* से पाठ किया। उस समय एज्रा का मुख उस खुले चौक की तरफ था जो जल—द्वार के सामने पड़ता था। उसने सभी पुरुषों, स्त्रियों और उन सभी लोगों के लिये उसे पढ़ा जो सुन—समझ सकते थे। सभी लोगों ने *व्यवस्था के विधान की पुस्तक* को सावधानी के साथ सुना और उस पर ध्यान दिया।
Cărturarul Ezra stătea pe un scaun de lemn, ridicat cu prilejul acesta. Lîngă el, la dreapta, stăteau Matitia, Şema, Anaia, Urie, Hilchia şi Maaseia, şi la stînga: Pedaia, Mişael, Malchia, Haşum, Haşbadana, Zaharia şi Meşulam.
एज़्रा लकड़ी के उस ऊँचे मंच पर खड़ा था जिसे इस विशेष अवसर के लिये ही बनाया गया था। एज्रा के दाहिनी ओर मत्तित्याह, शेमा, अनायाह, ऊरिय्याह, हिल्कियाह और मासेयाह खड़े थे और एज्रा के बायीं ओर पदायाह, मीशाएल, मल्कियाह. हाशूम, हश्बद्दाना, जकर्याह और मशुल्लाम खड़े हुए थे।
Ezra a deschis cartea înaintea întregului popor, căci stătea mai sus de cît tot poporul. Şi cînd a deschis -o, tot poporul s'a sculat.
फिर एज्रा ने उस पुस्तक को खोला। एज्रा सभी लोगों को दिखायी दे रहा था क्योंकि वह सब लोगों से ऊपर एक ऊँचे मंच पर खड़ा था। एज्रा ने *व्यवस्था के विधान की पुस्तक* को जैसे ही खोला, सभी लोग खड़े हो गये।
Ezra a binecuvîntat pe Domnul, Dumnezeul cel mare, şi tot poporul a răspuns ridicînd mînile: ,,Amin! Amin!`` Şi s'au plecat şi s'au închinat înaintea Domnului, cu faţa la pămînt.
एज्रा ने महान परमेश्वर यहोवा की स्तुति की और सभी लोगों ने अपने हाथ ऊपर उठाते हुए एक स्वर में कहा, “आमीन! आमीन!” और फिर सभी लोगों ने अपने सिर नीचे झुका दिये और धरती पर दण्डवत करते हुए यहोवा की उपासना की।
Iosua, Bani, Şerebia, Iamin, Acub, Şabetai, Hodia, Maaseia, Chelita, Azaria, Iozabad, Hanan, Pelaia, şi Leviţii, lămureau poporului Legea, şi fiecare stătea la locul lui.
लेवीवंश परिवार समूह के इन लोगों ने वहाँ खड़े हुए सभी लोगों को व्यवस्था के विधान की शिक्षा दी। लेवीवंश के उन लोगों के नाम थे: येशू, बानी, शेरेब्याह, यामीन, अक्कूब, शब्बतै, होदियाह, मासेयाह, कलिता, अजर्याह, योजबाद, हानान, और पलायाह।
Ei citeau desluşit în cartea Legii lui Dumnezeu, şi -i arătau înţelesul, ca să -i facă să înţeleagă ce citiseră.
लेवीवंश के इन लोगों ने *परमेश्वर की व्यवस्था की पुस्तक* का पाठ किया। उन्होंने उसकी ऐसी व्याख्या की कि लोग उसे समझ सकें। उसका अभिप्राय: क्या है, इसे खोल कर उन्होंने समझाया। उन्होंने यह इसलिए किया ताकि जो पढ़ा जा रह है, लोग उसे समझ सकें।
Dregătorul Neemia, preotul şi cărturarul Ezra, şi Leviţii cari învăţau pe popor, au zis întregului popor: ,,Ziua aceasta este închinată Domnului, Dumnezeului vostru; să nu vă bociţi şi să nu plîngeţi!`` Căci tot poporul plîngea cînd a auzit cuvintele Legii.
इसके बाद राज्यपाल नहेमायाह याजक तथा शिक्षक एज्रा तथा लेवीवंश के लोग जो लोगों को शिक्षा दे रहे थे, बोले। उन्होंने कहा, “आज का दिन तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का विशेष दिन है दु:खी मत होओ, विलाप मत करो।” उन्होंने ऐसा इसलिये कहा था कि लोग व्यवस्था के विधान में परमेश्वर का सन्देश सुनते हुए रोने लगे थे।
Ei le-au zis: ,,Duceţi-vă de mîncaţi cărnuri grase şi beţi băuturi dulci, şi trimeteţi cîte o parte şi celor ce n'au nimic pregătit, căci ziua aceasta este închinată Domnului nostru; nu vă mîhniţi, căci bucuria Domnului va fi tăria voastră.``
नहेमायाह ने कहा, “जाओ, और जाकर उत्तम भोजन और शर्बत का आनन्द लो। और थोड़ा खाना और शर्बत उन लोगों को भी दो जो कोई खाना नहीं बनाते हैं। आज यहोवा का विशेष दिन है। दु:खी मत रहो! क्यों? क्योंकि परमेश्वर का आनन्द तुम्हें सुदृढ़ बनायेगा।”
Leviţii potoleau pe tot poporul, zicînd: ,,Tăceţi, căci ziua aceasta este sfîntă; nu vă mîhniţi!``
लेवीवंश परिवार के लोगों ने लोगों को शांत होने में मदद की। उन्होंने कहा, “चुप हो जाओ, शांत रहो, यह एक विशेष दिन है। दु:खी मत रहो।”
Şi tot poporul s'a dus să mănînce şi să bea. Şi au trimes cîte o parte şi altora, şi s'au veselit mult. Căci înţeleseseră cuvintele cari li se tîlcuiseră.
इसके बाद सभी लोग उस विशेष भोजन को खाने के लिये चले गये। अपने खाने पीने की वस्तुओं, को उन्होंने आपस में बाँटा। वे बहुत प्रसन्न थे और इस तरह उन्होंने उस विशेष दिन को मनाया और आखिरकार उन्होंने यहोवा की उन शिक्षाओं को समझ लिया जिन्हें उनको समझाने का शिक्षक जतन किया करते थे।
A doua zi, capii de familie din tot poporul, preoţii şi Leviţii, s'au strîns la cărturarul Ezra, ca să audă tîlcuirea cuvintelor Legii.
फिर महीने की दूसरी तारीख को सभी परिवारों के मुखिया, एज्रा, याजकों और लेवी वंशियो, से मिलने गये और व्यवस्था के विधान के वचनों को समझने के लिए सभी लोग शिक्षक एज्रा को घेर कर खड़े हो गये।
Şi au găsit scris în Lege că Domnul poruncise prin Moise, că fiii lui Israel trebuie să locuiască în corturi, în timpul sărbătorii lunii a şaptea.
उन्होंने समझ कर यह पाया कि व्यवस्था के विधान में यह आदेश दिया गया है कि साल के सातवें महीने में इस्राएल के लोगों को एक विशेष पवित्र पर्व मनाने के लिये यरूशलेम जाना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वे अस्थायी झोपड़ियाँ बनाकर वहाँ रहें। लोगों को यह आदेश यहोवा ने मूसा के द्वारा दिया था। लोगों से यह अपेक्षा की गयी थी कि वे इसकी घोषणा करें। लोगों को चाहिए था कि वे अपने नगरों और यरूशलेम से गुजरते हुए इन बातों की घोषणा करें: “पहाड़ी प्रदेश में जाओ और वहाँ से तरह तरह के जैतून के पेड़ों की टहनियाँ ले कर आओ। हिना (मेंहदी), खजूर और छायादार सघन वृक्षों की शाखाएँ लाओ, फिर उन टहनियों से अस्थायी आवास बनाओ। वैसा ही करो जैसा व्यवस्था का विधान बनाता है।”
Atunci au trimes să răspîndească vestea aceasta în toate cetăţile lor şi la Ierusalim: ,,Duceţi-vă la munte şi aduceţi ramuri de măslin, ramuri de măslin sălbatic, ramuri de mirt, ramuri de finic, şi ramuri de copaci stufoşi, ca să faceţi corturi, cum este scris.``
उन्होंने समझ कर यह पाया कि व्यवस्था के विधान में यह आदेश दिया गया है कि साल के सातवें महीने में इस्राएल के लोगों को एक विशेष पवित्र पर्व मनाने के लिये यरूशलेम जाना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वे अस्थायी झोपड़ियाँ बनाकर वहाँ रहें। लोगों को यह आदेश यहोवा ने मूसा के द्वारा दिया था। लोगों से यह अपेक्षा की गयी थी कि वे इसकी घोषणा करें। लोगों को चाहिए था कि वे अपने नगरों और यरूशलेम से गुजरते हुए इन बातों की घोषणा करें: “पहाड़ी प्रदेश में जाओ और वहाँ से तरह तरह के जैतून के पेड़ों की टहनियाँ ले कर आओ। हिना (मेंहदी), खजूर और छायादार सघन वृक्षों की शाखाएँ लाओ, फिर उन टहनियों से अस्थायी आवास बनाओ। वैसा ही करो जैसा व्यवस्था का विधान बनाता है।”
Atunci poporul s'a dus şi a adus ramuri, şi au făcut corturi pe acoperişul caselor lor, în curţile lor, în curţile Casei lui Dumnezeu, pe locul deschis dinaintea porţii apelor şi pe locul deschis dela poarta lui Efraim.
सो लोग बाहर गये और उन—उन पेड़ों की टहनियाँ ले आये और फिर उन टहनियों से उन्होंने अपने लिये अस्थायी झोपड़ियाँ बना लीं। अपने घर की छतों पर और अपने—अपने आँगनों में उन्होंने झोपड़ियाँ डाल लीं। उन्होंने मन्दिर के आँगन जल—द्वार के निकट के खुले चौक और एप्रैम द्वार के निकट झोपड़ियाँ बना लीं।
Toată adunarea celor ce se întorseseră din robie a făcut corturi şi au locuit în aceste corturi. Din vremea lui Iosua, fiul lui Nun, pînă în ziua aceasta, nu mai făcuseră copiii lui Israel aşa ceva. Şi a fost foarte mare veselie.
इस्राएल के लोगों की उस समूची टोली ने जो बंधुआपन से छूट कर आयी थी, आवास बना लिये और वे अपनी बनाई झोंपड़ियों में रहने लगे। नून के पुत्र यहोशू के समय से लेकर उस दिन तक इस्राएल के लोगों ने झोंपड़ियों के त्यौहार को कभी इस तरह नहीं मनाया था। हर व्यक्ति आनन्द मग्न था!
Au citit în cartea Legii lui Dumnezeu în fiecare zi, din cea dintîi zi pînă la cea din urmă. Au prăznuit sărbătoarea şapte zile, şi a fost o adunare de sărbătoare în ziua a opta, cum este poruncit.
उस पर्व के हर दिन एज्रा उन लोगों के लिये *व्यवस्था के विधान की पुस्तक* में से पाठ करता रहा। उस पर्व के पहले दिन से अंतिम दिन तक एज्रा उन लोगों को व्यवस्था का विधान पढ़ कर सुनाता रहा। इस्राएल के लोगों ने सात दिनों तक उस पर्व को मनाया। फिर व्यवस्था के विधान के अनुसार आठवें दिन लोग एक विशेष सभा के लिए परस्पर एकत्र हुए।