Men på den første dag av de usyrede brøds høitid gikk disiplene til Jesus og sa til ham: Hvor vil du vi skal gjøre i stand for dig til å ete påskelammet?
बिना ख़मीर की रोटी के उत्सव के पहले दिन यीशु के शिष्यों ने पास आकर पूछा, “तू क्या चाहता है कि हम तेरे खाने के लिये फ़सह भोज की तैयारी कहाँ जाकर करें?”
Han sa: Gå inn i byen til en mann der, og si til ham: Mesteren sier: Min tid er nær; hos dig vil jeg holde påske med mine disipler.
उसने कहा, “गाँव में उस व्यक्ति के पास जाओ और उससे कहो, कि गुरु ने कहा है, ‘मेरी निश्चित घड़ी निकट है, मैं तेरे घर अपने शिष्यों के साथ फ़सह पर्व मनाने वाला हूँ।’”
Menneskesønnen går bort, som skrevet er om ham; men ve det menneske ved hvem Menneskesønnen blir forrådt! Det hadde vært godt for det menneske om han aldri var født.
मनुष्य का पुत्र तो जायेगा ही, जैसा कि उसके बारे में शास्त्र में लिखा है। पर उस व्यक्ति को धिक्कार है जिस व्यक्ति के द्वारा मनुष्य का पुत्र पकड़वाया जा रहा है। उस व्यक्ति के लिये कितना अच्छा होता कि उसका जन्म ही न हुआ होता।”
Da sier Jesus til dem: I denne natt skal I alle ta anstøt av mig; for det er skrevet: Jeg vil slå hyrden, og hjordens får skal adspredes.
फिर यीशु ने उनसे कहा, “आज रात तुम सब का मुझमें से विश्वास डिग जायेगा। क्योंकि शास्त्र में लिखा है:
‘मैं गडेरिये को मारूँगा और
रेवड़ की भेड़ें तितर बितर हो जायेंगी।’ जकर्याह 13:7
Og han gikk et lite stykke frem, falt på sitt ansikt og bad og sa: Min Fader! er det mulig, da la denne kalk gå mig forbi! Dog, ikke som jeg vil, men som du vil!
फिर थोड़ा आगे बढ़ने के बाद वह धरती पर झुक कर प्रार्थना करने लगा। उसने कहा, “हे मेरे परम पिता यदि हो सके तो यातना का यह प्याला मुझसे टल जाये। फिर भी जैसा मैं चाहता हूँ वैसा नहीं बल्कि जैसा तू चाहता है वैसा ही कर।”
Da kom han til disiplene og sa til dem: I sover altså og hviler eder! Se, timen er nær da Menneskesønnen skal overgis i synderes hender;
फिर यीशु अपने शिष्यों के पास गया और उनसे पूछा, “क्या तुम अब भी आराम से सो रहे हो? सुनो, समय आ चुका है, जब मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथों सौंपा जाने वाला है।
Og mens han ennu talte, se, da kom Judas, en av de tolv, og med ham fulgte en stor hop med sverd og stokker; de kom fra yppersteprestene og folkets eldste.
यीशु जब बोल ही रहा था, यहूदा जो बारह शिष्यों में से एक था, आया। उसके साथ तलवारों और लाठियों से लैस प्रमुख याजकों और यहूदी नेताओं की भेजी एक बड़ी भीड़ भी थी।
I samme stund sa Jesus til hopen: I er gått ut som mot en røver med sverd og stokker for å gripe mig; daglig satt jeg i templet og lærte, og I grep mig ikke.
उसी समय यीशु ने भीड़ से कहा, “तुम तलवारों, लाठियों समेत मुझे पकड़ने ऐसे क्यों आये हो जैसे किसी चोर को पकड़ने आते हैं? मैं हर दिन मन्दिर में बैठा उपदेश दिया करता था और तुमने मुझे नहीं पकड़ा।
Jesus sa til ham: Du har sagt det. Dog, jeg sier eder: Fra nu av skal I se Menneskesønnen sitte ved kraftens høire hånd og komme i himmelens skyer.
यीशु ने उत्तर दिया, “हाँ, मैं हूँ। किन्तु मैं तुम्हें बताता हूँ कि तुम मनुष्य के पुत्र को उस परम शक्तिशाली की दाहिनी ओर बैठे और स्वर्ग के बादलों पर आते शीघ्र ही देखोगे।”
Da sønderrev ypperstepresten sine klær og sa: Han har spottet Gud; hvad skal vi mere med vidner? Se, nu har I hørt gudsbespottelsen!
महायाजक यह सुनकर इतना क्रोधित हुआ कि वह अपने कपड़े फाड़ते हुए बोला, “इसने जो बातें कही हैं वे परमेश्वर की निन्दा में जाती हैं। अब हमें और गवाह नहीं चाहिये। तुम सब ने परमेश्वर के विरोध में कहते, इसे सुना है।