Mark 4

Og han begynte atter å lære ved sjøen, og meget folk samlet sig om ham, så han gikk ut i en båt og satt i den ute på sjøen, og alt folket var på land ved sjøen.
उसने झील के किनारे उपदेश देना फिर शुरू कर दिया। वहाँ उसके चारों ओर बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गयी। इसलिये वह झील में खड़ी एक नाव पर जा बैठा। और सभी लोग झील के किनारे धरती पर खड़े थे।
Og han lærte dem meget i lignelser, og sa til dem idet han lærte:
उसने दृष्टान्त देकर उन्हें बहुत सी बातें सिखाईं। अपने उपदेश में उसने कहा,
Hør! Se, en såmann gikk ut for å så,
“सुनो! एक बार एक किसान बीज वोने के लिए निकला।
og det skjedde da han sådde, da falt noget ved veien; og fuglene kom og åt det op.
तब ऐसा हुआ कि जब उसने बीज बोये तो कुछ मार्ग के किनारे गिरे। पक्षी आये और उन्हें चुग गये।
Og noget falt på stengrunn, hvor det ikke hadde meget jord; og det kom snart op, fordi det ikke hadde dyp jord,
दूसरे कुछ बीज पथरीली धरती पर गिरे जहाँ बहुत मिट्टी नहीं थी। वे गहरी मिट्टी न होने का कारण जल्दी ही उग आये।
og da solen gikk op, blev det avsvidd, og da det ikke hadde rot, visnet det.
और जब सूरज उगा तो वे झुलस गये और जड़ न पकड़ पाने के कारण मुरझा गये।
Og noget falt blandt torner; og tornene skjøt op og kvalte det, og det bar ikke frukt.
कुछ और बीज काँटों में जा गिरे। काँटे बड़े हुए और उन्होंने उन्हें दबा लिया जिससे उनमें दाने नहीं पड़े।
Og noget falt i god jord; og det bar frukt som vokste og blev stor, og det bar inntil tretti fold og seksti fold og hundre fold.
कुछ बीज अच्छी धरती पर गिरे। वे उगे, उनकी बढ़वार हुई और उन्होंने अनाज पैदा किया। तीस गुणी, साठ गुणी और यहाँ तक कि सौ गुणी अधिक फसल उतरी।”
Og han sa til dem: Den som har ører å høre med, han høre!
फिर उसने कहा, “जिसके पास सुनने को कान है, वह सुने!”
Og da han var blitt alene, spurte de tolv og de andre som var med ham, om lignelsene.
फिर जब वह अकेला था तो उसके बारह शिष्यों समेत जो लोग उसके आसपास थे, उन्होंने उससे दृष्टान्तों के बारे में पूछा।
Og han sa til dem: Eder er Guds rikes hemmelighet gitt, men til hine som er utenfor, sies det alt sammen i lignelser,
यीशु ने उन्हें बताया, “तुम्हें तो परमेश्वर के राज्य का भेद दे दिया गया है किन्तु उनके लिये जो बाहर के हैं, सब बातें दृष्टान्तों में होती हैं:
forat de skal se og se og ikke skjelne, og høre og høre og ikke forstå, forat de ikke skal omvende sig og få forlatelse.
‘ताकि वे देखें और देखते ही रहें, पर उन्हें कुछ सूझे नहीं, सुनें और सुनते ही रहें पर कुछ समझें नहीं। ऐसा न हो जाए कि वे फिरें और क्षमा किए जाएँ।’” यशायाह 6:9-10
Og han sa til dem: Forstår I ikke denne lignelse? Hvorledes skal I da skjønne alle lignelsene?
उसने उनसे कहा, “यदि तुम इस दृष्टान्त को नहीं समझते तो किसी भी और दृष्टान्त को कैसे समझोगे?
Såmannen sår ordet.
किसान जो बोता है, वह वचन है।
Men de ved veien er de som ordet blir sådd i, og når de har hørt det, kommer straks Satan og tar bort ordet som er sådd i dem.
कुछ लोग किनारे का वह मार्ग हैं जहाँ वचन बोया जाता है। जब वे वचन को सुनते हैं तो तत्काल शैतान आता है और जो वचन रूपी बीज उनमें बोया गया है, उसे उठा ले जाता है।
Og på samme måte de som såes på stengrunn; det er de som straks tar imot ordet med glede når de får høre det,
“और कुछ लोग ऐसे हैं जैसे पथरीली धरती में बोया बीज। जब वे वचन को सुनते हैं तो उसे तुरन्त आनन्द के साथ अपना लेते हैं।
og de har ikke rot i sig, men holder bare ut til en tid; blir det så trengsel eller forfølgelse for ordets skyld, da tar de straks anstøt.
किन्तु उसके भीतर कोई जड़ नहीं होती, इसलिए वे कुछ ही समय ठहर पाते हैं और बाद में जब वचन के कारण उन पर विपत्ति आती है और उन्हें यातनाएँ दी जाती हैं, तो वे तत्काल अपना विश्वास खो बैठते हैं।
Og andre igjen er de som såes blandt torner; det er de som hører ordet,
“और दूसरे लोग ऐसे हैं जैसे काँटों में बोये गये बीज। ये वे हैं जो वचन को सुनते हैं।
og verdens bekymringer og rikdommens forførelse og attrå efter de andre ting kommer inn og kveler ordet, og det blir uten frukt.
किन्तु इस जीवन की चिंताएँ, धन दौलत का लालच और दूसरी वस्तुओं को पाने की इच्छा उनमें आती है और वचन को दबा लेती है। जिससे उस पर फल नहीं लग पाता।
Og dette er de som er sådd i den gode jord: de som hører ordet og tar imot det og bærer frukt, tretti fold og seksti fold og hundre fold.
“और कुछ लोग उस बीज के समान हैं जो अच्छी धरती पर बोया गया है। ये वे हैं जो वचन को सुनते हैं और ग्रहण करते हैं। इन पर फल लगता है कहीं तीस गुणा, कहीं साठ गुणा तो कहीं सौ गुणे से भी अधिक।”
Og han sa til dem: Kommer vel lyset inn for å settes under en skjeppe eller under en seng? Kommer det ikke for å settes i staken?
फिर उसने उनसे कहा, “क्या किसी दिये को कभी इसलिए लाया जाता है कि उसे किसी बर्तन के या बिस्तर के नीचे रख दिया जाये? क्या इसे दीवट के ऊपर रखने के लिये नहीं लाया जाता?
For intet er skjult uten at det skal åpenbares, heller ikke blir noget dulgt uten for å komme for dagen.
क्योंकि कुछ भी ऐसा गुप्त नहीं है जो प्रकट नहीं होगा और कोई रहस्य ऐसा नहीं है जो प्रकाश में नहीं आयेगा।
Om nogen har ører å høre med, han høre!
यदि किसी के पास कान हैं तो वह सुने!”
Og han sa til dem: Akt på hvad I hører! Med det samme mål som I måler med, skal eder måles igjen, og enn mere skal gis eder.
फिर उसने उनसे कहा, “जो कुछ तुम सुनते हो उस पर ध्यानपूर्वक विचार करो, जिस नाप से तुम दूसरों को नापते हो, उसी नाप से तुम भी नापे जाओगे। बल्कि तुम्हारे लिये उसमें कुछ और भी जोड़ दिया जायेगा।
For den som har, ham skal gis, og den som ikke har, fra ham skal endog tas det han har.
जिसके पास है उसे और भी दिया जायेगा और जिस किसी के पास नहीं है, उसके पास जो कुछ है, वह भी ले लिया जायेगा।”
Og han sa: Med Guds rike er det således som når et menneske kaster sæden i jorden
फिर उसने कहा, “परमेश्वर का राज्य ऐसा है जैसे कोई व्यक्ति खेत में बीज फैलाये।
og sover og står op, natt og dag, og sæden spirer frem og blir høi, uten at han selv vet av det.
रात को सोये और दिन को जागे और फिर बीज में अंकुर निकलें, वे बढ़े और पता नहीं चले कि यह सब कैसे हो रहा है।
Av sig selv bærer jorden grøde: først strå, så aks, så fullt korn i akset.
धरती अपने आप अनाज उपजाती है। पहले अंकुर फिर बालें और फिर बालों में भरपूर अनाज।
Men når grøden er moden, sender han straks sigden ut, fordi høsten er forhånden.
जब अनाज पक जाता है तो वह तुरन्त उसे हंसिये से काटता है क्योंकि फसल काटने का समय आ जाता है।”
Og han sa: Hvad skal vi ligne Guds rike med, eller hvad lignelse skal vi bruke om det?
फिर उसने कहा, “हम कैसे बतायें कि परमेश्वर का राज्य कैसा है? उसकी व्याख्या करने के लिए हम किस उदाहरण का प्रयोग करें?
Det er likesom sennepskornet, som er mindre enn alt annet frø på jorden når det såes i jorden;
वह राई के दाने जैसा है जो जब धरती में बोया जाता है तो बीजों में सबसे छोटा होता है।
og når det er sådd, vokser det op og blir større enn alle maturter og skyter store grener, så at himmelens fugler kan bygge rede under dets skygge.
किन्तु जब वह रोप दिया जाता है तो बढ़ कर भूमि के सभी पौधों से बड़ा हो जाता है। उसकी शाखाएँ इतनी बड़ी हो जाती हैं कि हवा में उड़ती चिड़ियाएँ उसकी छाया में घोंसला बना सकती हैं।”
Og i mange sådanne lignelser talte han ordet til dem, så meget som de kunde høre,
ऐसे ही और बहुत से दृष्टान्त देकर वह उन्हें वचन सुनाया करता था। वह उन्हें, जितना वे समझ सकते थे, बताता था।
og uten lignelse talte han ikke til dem; men i enrum utla han alt sammen for sine disipler.
बिना किसी दृष्टान्त का प्रयोग किये वह उनसे कुछ भी नहीं कहता था। किन्तु जब अपने शिष्यों के साथ वह अकेला होता तो सब कुछ का अर्थ बता कर उन्हें समझाता।
Og samme dag, da det var blitt aften, sa han til dem: La oss fare over til hin side!
उस दिन जब शाम हुई, यीशु ने उनसे कहा, “चलो, उस पार चलें।”
Og de lot folket fare, og tok ham med sig i båten som han var; men også andre båter var i følge med ham.
इसलिये, वे भीड़ को छोड़ कर, जैसे वह था वैसा ही उसे नाव पर साथ ले चले। उसके साथ और भी नावें थीं।
Og det kom en sterk stormvind, og bølgene slo inn i båten, så at den holdt på å fylles.
एक तेज बवंडर उठा। लहरें नाव पर पछाड़ें मार रही थीं। नाव पानी से भर जाने को थी।
Og han lå og sov bak i båten på en hodepute; og de vekket ham og sa til ham: Mester! bryr du dig ikke om at vi går under?
किन्तु यीशु नाव के पिछले भाग में तकिया लगाये सो रहा था। उन्होंने उसे जगाया और उससे कहा, “हे गुरु, क्या तुझे ध्यान नहीं है कि हम डूब रहे हैं?”
Og han stod op og truet vinden, og til sjøen sa han: Ti, vær stille! Og vinden la sig, og det blev blikkstille.
यीशु खड़ा हुआ। उसने हवा को डाँटा और लहरों से कहा, “शान्त हो जाओ। थम जाओ।” तभी बवंडर थम गया और चारों तरफ असीम शांति छा गयी।
Og han sa til dem: Hvorfor er I så redde? Hvorledes kan I være så vantro?
फिर यीशु ने उनसे कहा, “तुम डरते क्यों हो? क्या तुम्हें अब तक विश्वास नहीं है?”
Og de blev storlig forferdet, og sa til hverandre: Hvad er dette for en, som både vinden og sjøen er lydige?
किन्तु वे बहुत डर गये थे। फिर उन्होंने आपस में एक दूसरे से कहा, “आखिर यह है कौन? हवा और पानी भी इसकी आज्ञा मानते हैं!”