Lamentations 5

Kom i hu, Herre, det som har hendt oss, sku og se hvor vi blir hånet!
हे यहोवा, हमारे साथ जो घटा हैं, याद रख। हे यहोवा, हमारे तिरस्कार को देख।
Vår arv er gått over til fremmede, våre hus til utlendinger.
हमारी धरती परायों के हाथों में दे दी गयी। हमारे घर परदेसियों के हाथों में दिये गये।
Vi er blitt farløse, har ingen far; våre mødre er som enker.
हम अनाथ हो गये। हमारा कोई पिता नहीं। हमारी माताएं विधवा सी हो गयी हैं।
Vi må kjøpe det vann vi drikker, vår ved må vi betale.
पानी पीने तक हमको मोल देना पड़ता है, इंधन की लकड़ी तक खरीदनी पड़ती हैं।
Våre forfølgere er på nakken av oss; vi er trette, vi får ingen hvile.
अपने कन्धों पर हमें जुए का बोझ उठाना पड़ता है। हम थक कर चूर होते हैं किन्तु विश्राम तनिक हमको नहीं मिलता।
Til Egypten har vi overgitt oss, og til Assyria, for å bli mettet med brød.
हमने मिस्र के साथ एक वाचा किया; अश्शूर के साथ भी हमने एक वाचा किया था कि पर्याप्त भोजन मिले।
Våre fedre har syndet, de er ikke mere; vi bærer deres misgjerninger.
हमारे पूर्वजों ने तेरे विरोध में पाप किये थे। आज वे मर चुके हैं। अब वे विपत्तियाँ भोग रहे हैं।
Træler hersker over oss; ingen river oss ut av deres hånd.
हमारे दास ही स्वामी बने हैं। यहाँ कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जो हमको उनसे बचा ले।
Med fare for vårt liv henter vi vårt brød, truet av ørkenens sverd.
बस भोजन पाने को हमें अपना जीवन दांव पर लगाना पड़ता है। मरुभूमि में ऐसे लोगों के कारण जिनके पास तलवार है हमें अपना जीवन दांव पर लगाना पड़ता है।
Vår hud brenner som en ovn av hungerens luer.
हमारी खाल तन्दूर सी तप रही है, हमारी खाल तप रही उस भूख के कारण जो हमको लगी हैं।
Kvinner har de krenket i Sion, jomfruer i Judas byer.
सिय्योन की स्त्रियों के साथ कुकर्म किये गये हैं। यहूदा की नगरियों की कुमारियों के साथ कुकर्म किये गये हैं।
Fyrster har de hengt, de gamles åsyn har de ikke hedret.
हमारे राजकुमार फाँसी पर चढ़ाये गये; उन्होंने हमारे अग्रजों का आदर नहीं किया।
Unge menn bar kvernen, og gutter segnet under vedbøren.
हमारे वे शत्रुओं ने हमारे युवा पुरुषों से चक्की में आटा पिसवाया। हमारे युवा पुरुष लकड़ी के बोझ तले ठोकर खाते हुये गिरे।
De gamle sitter ikke mere i porten, de unge menn ikke mere ved sin strengelek.
हमारे बुजुर्ग अब नगर के द्वारों पर बैठा नहीं करते। हमारे युवक अब संगीत में भाग नहीं लेते।
Med vårt hjertes glede er det forbi, vår dans er omskiftet til sorg.
हमारे मन में अब कोई खुशी नहीं है। हमारा हर्ष मरे हुए लोगों के विलाप में बदल गया है।
Kronen er falt av vårt hode; ve oss, vi har syndet.
हमारा मुकुट हमारे सिर से गिर गया है। हमारी सब बातें बिगड़ गयी हैं, क्योंकि हमने पाप किये थे।
Derfor er vårt hjerte sykt, derfor er våre øine blitt dimme,
इसलिये हमारे मन रोगी हुए है; इन ही बातों से हमारी आँखें मद्धिम हुई है।
for Sions bergs skyld, som er øde; rever løper om på det.
सिय्योन का पर्वत विरान हो गया है। सिय्योन के पहाड़ पर अब सियार घूमते है।
Du, Herre, troner til evig tid, din trone blir fra slekt til slekt.
किन्तु हे यहोवा, तेरा राज्य तो अमर हैं। तेरा महिमापूर्ण सिंहासन सदा—सदा बना रहता है।
Hvorfor skulde du glemme oss evig, forlate oss for så lang en tid?
हे यहोवा, ऐसा लगता है जैसे तू हमको सदा के लिये भूल गया है। ऐसा लगता है जैसे इतने समय के लिये तूने हमें अकेला छोड़ दिया है।
Herre, før oss atter til dig, så vi kan komme tilbake! Forny våre dager, så de blir som i fordums tid!
हे यहोवा, हमको तू अपनी ओर मोड़ ले। हम प्रसन्नता से तेरे पास लौट आयेंगे; हमारे दिन फेर दे जैसे वह पहले थे।
For skulde du rent ha forkastet oss? Skulde du være så storlig vred på oss?
क्या तूने हमें पूरी तरह बिसरा दिया तू हम से बहुत क्रोधित रहा है।