Lamentations 3

Jeg er den mann som har sett elendighet under hans vredes ris.
मैं एक ऐसा व्यक्ति हूँ जिसने बहुतेरी यातनाएँ भोगी है; यहोवा के क्रोध के तले मैंने बहुतेरी दण्ड यातनाएँ भोगी है!
Mig har han ledet og ført i mørke og ikke i lys.
यहोवा मुझको लेकर के चला और वह मुझे अन्धेरे के भीतर लाया न कि प्रकाश में।
Bare mot mig vender han atter og atter sin hånd den hele dag.
यहोवा ने अपना हाथ मेरे विरोध में कर दिया। ऐसा उसने बारम्बार सारे दिन किया।
Han lot mitt kjøtt og min hud fortæres; han knuste mine ben.
उसने मेरा मांस, मेरा चर्म नष्ट कर दिया। उसने मेरी हड्डियों को तोड़ दिया।
Han bygget en mur mot mig og omringet mig med bitterhet og møie.
यहोवा ने मेरे विरोध में, कड़वाहट और आपदा फैलायी है। उसने मेरी चारों तरफ कड़वाहट और विपत्ति फैला दी।
På mørke steder lot han mig bo som de for lenge siden døde.
उसने मुझे अन्धेरे में बिठा दिया था। उसने मुझको उस व्यक्ति सा बना दिया था जो कोई बहुत दिनों पहले मर चुका हो।
Han murte igjen for mig, så jeg ikke kan komme ut; han gjorde mine lenker tunge.
यहोवा ने मुझको भीतर बंद किया, इससे मैं बाहर आ न सका। उसने मुझ पर भारी जंजीरें घेरी थीं।
Om jeg enn ropte og skrek, lukket han sitt øre for min bønn.
यहाँ तक कि जब मैं चिल्लाकर दुहाई देता हूँ, यहोवा मेरी विनती को नहीं सुनता है।
Han tilmurte mine veier med hugne stener, mine stier gjorde han krokete.
उसने पत्थर से मेरी राह को मूंद दिया है। उसने मेरी राह को विषम कर दिया है।
En lurende bjørn var han mot mig, en løve i skjul.
यहोवा उस भालू सा हुआ जो मुझ पर आक्रमण करने को तत्पर है। वह उस सिंह सा हुआ हैं जो किसी ओट में छुपा हुआ हैं।
Mine veier gjorde han til avveier, han sønderrev mig og ødela mig.
यहोवा ने मुझे मेरी राह से हटा दिया। उसने मेरी धज्जियाँ उड़ा दीं। उसने मुझे बर्बाद कर दिया है।
Han spente sin bue og stilte mig op til mål for sin pil.
उसने अपना धनुष तैयार किया। उसने मुझको अपने बाणों का निशाना बना दिया था।
Han lot sitt koggers sønner fare inn i mine nyrer.
मेरे पेट में बाण मार दिया। मुझ पर अपने बाणों से प्रहार किया था।
Jeg er blitt til latter for alt mitt folk, til en spottesang for dem hele dagen.
मैं अपने लोगों के बीच हंसी का पात्र बन गया। वे दिन भर मेरे गीत गा—गा कर मेरा मजाक बनाते है।
Han mettet mig med bitre urter, han gav mig rikelig malurt å drikke.
यहोवा ने मुझे कड़वी बातों से भर दिया कि मैं उनको पी जाऊँ। उसने मुझको कड़वे पेयों से भरा था।
Han knuste mine tenner, han gav mig småsten å ete, han trykte mig ned i asken.
उसने मेरे दांत पथरीली धरती पर गडा दिये। उसने मुझको मिट्टी में मिला दिया।
Du forkastet mig og tok bort min fred; jeg glemte det som godt er,
मेरा विचार था कि मुझको शांति कभी भी नहीं मिलेगा। अच्छी भली बातों को मैं तो भूल गया था।
og jeg sa: Det er forbi med min kraft og mitt håp til Herren.
स्वयं अपने आप से मैं कहने लगा था, “मुझे तो बस अब और आस नहीं है कि यहोवा कभी मुझे सहारा देगा।”
Kom i hu min elendighet og min landflyktighet - malurt og galle!
हे यहोवा, तू मेरे दुखिया पन याद कर, और यह कि कैसा मेरा घर नहीं रहा। याद कर उस कड़वे पेय को और उस जहर को जो तूने मुझे पीने को दिया था।
Min sjel kommer det i hu og er nedbøiet i mig.
मुझको तो मेरी सारी यातनाएँ याद हैं और मैं बहुत ही दु:खी हूँ।
Dette vil jeg ta mig til hjerte, derfor vil jeg håpe:
किन्तु उसी समय जब मैं सोचता हूँ, तो मुझको आशा होने लगती हैं। मैं ऐसा सोचा करता हूँ:
Herrens miskunnhet er det at det ikke er forbi med oss; for hans barmhjertighet har ennu ikke ende.
यहोवा के प्रेम और करुणा का तो अत कभी नहीं होता। यहोवा की कृपाएं कभी समाप्त नहीं होती।
Den er ny hver morgen, din trofasthet er stor.
हर सुबह वे नये हो जाते हैं! हे यहोवा, तेरी सच्चाई महान है!
Herren er min del, sier min sjel; derfor håper jeg på ham.
मैं अपने से कहा करता हूँ, “यहोवा मेरे हिस्से में है। इसी कारण से मैं आशा रखूँगा।”
Herren er god mot dem som bier efter ham, mot den sjel som søker ham.
यहोवा उनके लिये उत्तम है जो उसकी बाट जोहते हैं। यहोवा उनके लिये उत्तम है जो उसकी खोज में रहा करते हैं।
Det er godt at en bier i stillhet efter Herrens frelse.
यह उत्तम है कि कोई व्यक्ति चुपचाप यहोवा की प्रतिक्षा करे कि वह उसकी रक्षा करेगा।
Det er godt for en mann at han bærer åk i sin ungdom,
यह उत्तम है कि कोई व्यक्ति यहोवा के जुए को धारण करे, उस समय से ही जब वह युवक हो।
at han sitter ene og tier, når han legger byrder på ham,
व्यक्ति को चाहिये कि वह अकेला चुप बैठे ही रहे जब यहोवा अपने जुए को उस पर धरता है।
at han trykker sin munn i støvet og sier: Kanskje det ennu er håp -
उस व्यक्ति को चाहिये कि यहोवा के सामने वह दण्डवत प्रणाण करे। सम्भव है कि कोई आस बची हो।
at han vender sitt kinn til den som slår ham, lar sig mette med hån.
उस व्यक्ति को चाहिये कि वह आपना गाल कर दे, उस व्यक्ति के सामने जो उस पर प्रहार करता हो। उस व्यक्ति को चाहिये कि वह अपमान झेलने को तत्पर रहे।
For Herren forkaster ikke til evig tid,
उस व्यक्ति को चाहिये वह याद रखे कि यहोवा किसी को भी सदा—सदा के लिये नहीं बिसराता।
men om han bedrøver, så forbarmer han sig igjen efter sin rike miskunnhet;
यहोवा दण्ड देते हुए भी अपनी कृपा बनाये रखता है। वह अपने प्रेम और दया के कारण अपनी कृपा रखता है।
for det er ikke av hjertet han plager eller bedrøver menneskenes barn.
यहोवा कभी भी नहीं चाहता कि लोगों को दण्ड दे। उसे नहीं भाता कि लोगों को दु:खी करे।
Når nogen knuser alle jordens fanger under sine føtter,
यहोवा को यह बातें नहीं भाती है: उसको नहीं भाता कि कोई व्यक्ति अपने पैरों के तले धरती के सभी बंदियों को कुचल डाले।
bøier mannens rett for den Høiestes åsyn
उसको नहीं भाता है कि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को छले। कुछ लोग उसके मुकदमें में परम प्रधान परमेश्वर के सामने ही ऐसा किया करते है।
eller gjør en mann urett i hans sak - mon Herren ikke ser det?
उसको नहीं भाता कि कोई व्यक्ति अदालत में किसी से छल करे। यहोवा को इन में से कोई भी बात नहीं भाती है।
Hvem talte så det skjedde, uten at Herren bød det?
जब तक स्वयं यहोवा ही किसी बात के होने की आज्ञा नहीं देता, तब तक ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है कि कोई बात कहे और उसे पूरा करवा ले।
Er det ikke fra den Høiestes munn både de onde og de gode ting utgår?
बुरी—भली बातें सभी परम प्रधान परमेश्वर के मुख से ही आती हैं।
Hvorfor klager et menneske som lever? Enhver klage over sin egen synd!
कोई जीवित व्यक्ति शिकायत कर नहीं सकता जब यहोवा उस ही के पापों का दण्ड उसे देता है।
La oss ransake våre veier og granske dem, og la oss vende om til Herren!
आओ, हम अपने कर्मो को परखें और देखँ, फिर यहोवा के शरण में लौट आयें।
La oss løfte vårt hjerte og våre hender til Gud i himmelen!
आओ, स्वर्ग के परमेश्वर के लिये हम हाथ उठायें और अपना मन ऊँचा करें।
Vi har syndet og vært gjenstridige; du har ikke tilgitt.
आओ, हम उससे कहें, “हमने पाप किये हैं और हम जिद्दी बने रहे, और इसलिये तूने हमको क्षमा नहीं किया।
Du innhyllet dig i vrede og forfulgte oss; du slo ihjel, du sparte ikke.
तूने क्रोध से अपने को ढांप लिया, हमारा पीछा तू करता रहा है, तूने हमें निर्दयतापूर्वक मार दिया!
Du innhyllet dig i skyer, så ingen bønn trengte igjennem.
तूने अपने को बादल से ढांप लिया। तूने ऐसा इसलिये किया था कि कोई भी विनती तुझ तक पहुँचे ही नहीं।
Til skarn og utskudd gjorde du oss midt iblandt folkene.
तूने हमको दूसरे देशों के लिये ऐसा बनाया जैसा कूड़ा कर्कट हुआ करता हैं।
De spilte op sin munn mot oss alle våre fiender.
हमारे सभी शत्रु हमसे क्रोध भरे बोलते हैं।
Gru og grav er blitt oss til del, ødeleggelse og undergang.
हम भयभीत हुए हैं हम गर्त में गिर गये हैं। हम बुरी तरह क्षतिग्रस्त है! हम टूट चुके हैं!”
Bekker av tårer rinner fra mitt øie fordi mitt folks datter er gått under.
मेरी आँखों से आँसुओं की नदियाँ बही! मैं विलाप करता हूँ क्योंकि मेरे लोगों का विनाश हुआ है!
Mitt øie rinner og har ikke ro, det får ingen hvile,
मेरे नयन बिना रूके बहते रहेंगे! मैं सदा विलाप करता रहूँगा!
før Herrens øie ser ned fra himmelen.
हे यहोवा, मैं तब तक विलाप करता रहूँगा जब तक तू दृष्टि न करे और हम को देखे! मैं तब तक विलाप ही करता रहूँगा जब तक तू स्वर्ग से हम पर दृष्टि न करे!
Mitt øie volder min sjel smerte for alle min stads døtres skyld.
जब मैं देखा करता हूँ जो कुछ मेरी नगरी की युवतियों के साथ घटा तब मेरे नयन मुझको दु:खी करते हैं।
Hårdt jaget de mig som en fugl de som var mine fiender uten årsak.
जो लोग व्यर्थ में ही मेरे शत्रु बने है, वे घूमते हैं मेरी शिकार की फिराक में, मानों मैं कोई चिड़िया हूँ।
De vilde gjøre ende på mitt liv, de vilde kaste mig i brønnen, og de kastet sten på mig.
जीते जी उन्होंने मुझको घड़े में फेंका और मुझ पर पत्थर लुढ़काए थे।
Vannene strømmet over mitt hode; jeg sa: Jeg er fortapt.
मेरे सिर पर से पानी गुज़र गया था। मैंने मन में कहाँ, “मेरा नाश हुआ।”
Jeg påkalte ditt navn, Herre, fra den dypeste brønn.
हे यहोवा, मैंने तेरा नाम पुकारा। उस गर्त के तल से मैंने तेरा नाम पुकारा।
Du hørte min røst; lukk ikke ditt øre for mitt rop, men la mig få lindring!
तूने मेरी आवाज़ को सुना। तूने कान नहीं मूंद लिये। तूने बचाने से और मेरी रक्षा करने से नकारा नहीं।
Du var nær den dag jeg kalte på dig; du sa: Frykt ikke!
जब मैंने तेरी दुहाई दी, उसी दिन तू मेरे पास आ गया था। तूने मुझ से कहा था, “भयभीत मत हो।”
Herre, du har ført min sjels sak, du har frelst mitt liv.
हे यहोवा, मेरे अभियोग में तूने मेरा पक्ष लिया। मेरे लिये तू मेरा प्राण वापस ले आया।
Herre, du har sett den urett jeg har lidt; døm i min sak!
हे यहोवा, तूने मेरी विपत्तियाँ देखी हैं, अब मेरे लिये तू मेरा न्याय कर।
Du har sett all deres hevn, alle deres onde råd mot mig.
तूने स्वयं देखा है कि शत्रुओं ने मेरे साथ कितना अन्याय किया। तूने स्वयं देखा है उन सारे षड़यंत्रों को जो उन्होंने मुझ से बदला लेने को मेरे विरोध में रचे थे।
Du har hørt deres hån, Herre, alle deres onde råd mot mig,
हे यहोवा, तूने सुना है कि वे मेरा अपमान कैसे करते हैं। तूने सुना है उन षड़यंत्रों को जो उन्होंने मेरे विरोध में रचाये।
mine motstanderes tale og deres tanker mot mig den hele dag.
मेरे शत्रुओं के वचन और विचार सदा ही मेरे विरुद्ध रहे।
Akt på dem når de sitter, og når de står op! De synger spottesanger om mig.
देखो यहोवा, चाहे वे बैठे हों, चाहे वे खड़े हों, कैसे वे मेरी हंसी उड़ाते हैं!
Du vil gjøre gjengjeld mot dem, Herre, efter deres henders gjerning.
हे यहोवा, उनके साथ वैसा ही कर जैसा उनके साथ करना चाहिये! उनके कर्मो का फल तू उनको दे दे!
Du vil legge et dekke over deres hjerte, din forbannelse vil bli dem til del.
उनका मन हठीला कर दे! फिर अपना अभिशाप उन पर डाल दे!
Du vil forfølge dem i vrede og ødelegge dem, så de ikke mere finnes under Herrens himmel.
क्रोध में भर कर तू उनका पीछा कर! उन्हें बर्बाद कर दे! हे यहोवा, आकाश के नीचे से तू उन्हें समाप्त कर दे!