Isaiah 62

For Sions skyld vil jeg ikke tie, og for Jerusalems skyld vil jeg ikke være stille, før dets rettferdighet går frem som en stråleglans, og dets frelse som et brennende bluss.
मुझको सिय्योन से प्रेम है अत: मैं उसके लिये बोलता रहूँगा। मुझको यरूशलेम से प्रेम है अत: मैं चुप न होऊँगा। मैं उस समय तक बोलता रहूँगा जब तक नेकी चमकती हुई ज्योति सी नहीं चमकेगी। मैं उस समय तक बोलता रहूँगा जब तक उद्धार आग की लपट सा भव्य बन कर नहीं धधकेगा।
Og folkene skal se din rettferdighet, og alle konger din herlighet, og du skal kalles med et nytt navn, som Herrens munn skal nevne.
फिर सभी देश तेरी नेकी को देखेंगे। तेरे सम्मान को सब राजा देखेंगे। तभी तू एक नया नाम पायेगा। स्वयं यहोवा तुम लोगों के लिये वह नया नाम पायेगा।
Og du skal være en prektig krone i Herrens hånd og et kongelig hodesmykke i din Guds hånd.
यहोवा को तुम लोगों पर बहुत गर्व होगा। तुम यहोवा के हाथों में सुन्दर मुकुट के समान होगे।
Du skal ikke mere kalles den forlatte, og ditt land ikke mere kalles en ødemark, men du skal kalles min lyst, og ditt land skal kalles ektehustru; for Herren har sin lyst i dig, og ditt land skal tas til ekte.
फिर तुम कभी ऐसे जन नहीं कहलाओगे, ‘परमेश्वर के त्यागे हुए लोग।’ तुम्हारी धरती कभी ऐसी धरती नहीं कहलायेगी जिसे ‘परमेश्वर ने उजाड़ा।’ तुम लोग ‘परमेश्वर के प्रिय जन’ कहलाओगे। तुम्हारी धरती ‘परमेश्वर की दुल्हिन’ कहलायेगी। क्यों क्योंकि यहोवा तुमसे प्रेम करता है और तुम्हारी धरती उसकी हो जायेगी।
For som en ung mann tar en jomfru til ekte, således skal dine barn ta dig til ekte, og som en brudgom gleder sig over sin brud, skal din Gud glede sig over dig.
जैसे एक युवक कुँवारी को ब्याहता है। वैसे ही तेरे पुत्र तुझे ब्याह लेंगे। और जैसे दुल्हा अपनी दल्हिन के संग आनन्दित होता है वैसे ही तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारे संग प्रसन्न होगा।
På dine murer, Jerusalem, setter jeg vektere; aldri skal de tie, ikke den hele dag og ikke den hele natt; I som minner Herren, unn eder ingen ro!
यरूशलेम की चारदीवारी मैंने रखवाले (नबी) बैठा दिये हैं कि उसका ध्यान रखें। ये रखवाले मूक नहीं रहेंगे। यह रखवाले यहोवा को तुम्हारी जरूरतों की याद दिलाते हैं। हे रखवालों, तुम्हें चुप नहीं होना चाहिये। तुमको यहोवा से प्रार्थना करना बन्द नहीं करना चाहिये। तुमको सदा उसकी प्रार्थना करते ही रहना चाहिये।
Og gi ikke ham ro for han bygger Jerusalem op igjen, og før han gjør det til en lovsang på jorden!
जब तक वह फिर से यरूशलेम का निर्माण न कर दे, तब तक तुम उसकी प्रार्थना करते रहो। यरूशलेम एक ऐसा नगर है जिसका धरती के सभी लोग यश गायेंगे।
Herren har svoret ved sin høire hånd og ved sin veldige arm: Jeg vil ikke mere gi dine fiender ditt korn å ete, heller ikke skal fremmede drikke din most, som du har hatt møie med;
यहोवा ने स्वयं अपनी शक्ति को प्रमाण बनाते हुए वाचा की और यहोवा अपनी शक्ति के प्रयोग से ही उस वाचा को पालेगा। यहोवा ने कहा था, “मैं तुम्हें वचन देता हूँ कि मैं तुम्हारे भोजन को कभी तुम्हारे शत्रु को न दूँगा। मैं तुम्हें वचन देता हूँ कि तुम्हारी बनायी दाखमधु तुम्हारा शत्रु कभी नहीं ले पायेगा।
men de som høster kornet, skal ete det og prise Herren, og de som innsamler mosten, skal drikke den i min helligdoms forgårder.
जो व्यक्ति खाना जुटाता है, वही उसे खायेगा और वह व्यक्ति यहोवा के गुण गायेगा। वह व्यक्ति जो अंगूर बीनता है, वही उन अंगूरों की बनी दाखमधु पियेगा। मेरी पवित्र धरती पर ऐसी बातें हुआ करेंगी।”
Dra inn, dra inn gjennem portene, rydd veien for folket, bygg, bygg veien, rens den for sten, løft et banner for folkene!
द्वार से होते हुए आओ! लोगों के लिये राहें साफ करो! मार्ग को तैयार करो! राह पर के पत्थर हटा दो! लोगों के लिये संकेत के रूप में झण्डा उठा दो!
Se, Herren lar det lyde til jordens ende: Si til Sions datter: Se, din frelse kommer; se, hans lønn er med ham, og hans gjengjeldelse går foran ham.
यहोवा सभी दूर देशों के लिये बोल रहा है: “सिय्योन के लोगों से कह दो: देखो, तुम्हारा उद्धारकर्ता आ रहा है। वह तुम्हारा प्रतिफल ला रहा है। वह अपने साथ तुम्हारे लिये प्रतिफल ला रहा है।”
Og de skal kalles det hellige folk, Herrers gjenløste; og du selv skal kalles den søkte, den stad som ikke er forlatt.
उसके लोग कहलायेंगे: “पवित्र जन,” “यहोवा के उद्धार पाये लोग।” यरूशलेम कहलायेगा: “वह नगर जिसको यहोवा चाहता है,” “वह नगर जिसके साथ परमेश्वर है।”