Ezekiel 8

Og det skjedde i det sjette år, i den sjette måned, på den femte dag i måneden, mens jeg satt i mitt hus, og Judas eldste satt foran mig, at Herrens, Israels Guds hånd falt på mig der.
एक दिन मैं (यहेजकेल) अपने घर में बैठा था और यहूदा के अग्रज (प्रमुख) वहाँ मेरे सामने बैठे थे। यह देश—निकाले के छठे वर्ष के छठे महीने (सितम्बर) के पाँचवें दिन हुआ। अचानक मेरे स्वामी यहोवा की शक्ति मुझमें उतरी।
Og jeg så, og se, det var noget som var som ild å se til; fra det som var å se av hans lender og nedover, var alt som ild, og fra hans lender og opover var det som en glans å se til, som skinnet av det blanke metall.
मैंने कुछ देखा जो आग की तरह था। यह एक मनुष्य शरीर जैसा दिखाई पड़ता था। कमर से नीचे वह आग—सा था। कमर से ऊपर वह आग में तप्त—धातु की तरह चमकीला और कान्तिवाला था।
Og han rakte ut noget som lignet en hånd, og tok mig ved håret på mitt hode, og et vær løftet mig op mellem jorden og himmelen og førte mig i syner fra Gud til Jerusalem, til inngangen av den indre forgårds port, som vender mot nord, der hvor nidkjærhets-billedet stod, det som vakte Guds nidkjærhet.
तब मैंने कुछ ऐसा देखा जो बाहु की तरह था। वह बाहु बाहर बढ़ी और उसने मेरे सिर के बालों से मुझे पकड़ लिया। तब आत्मा ने मुझे हवा में उठा लिया और परमेश्वर के दर्शन में वह मुझे यरूशलेम को ले गई। वह मुझे उत्तर की ओर के भीतर फाटक पर ले गई। वह देवमूर्ति, जिससे परमेश्वर को ईर्ष्या होती है, उस फाटक के सहारे है।
Og der så jeg Israels Guds herlighet, likesom i det syn jeg hadde sett i dalen.
किन्तु इस्राएल के परमेश्वर का तेज वहाँ था। वह तेज वैसा ही दिखता था जैसा दर्शन मैंने घाटी के किनारे कबार नहर के पास देखा था।
Og han sa til mig: Menneskesønn, løft dine øine mot nord! Og jeg løftet mine øine mot nord og fikk se nidkjærhets-billedet nordenfor alterporten ved inngangen.
परमेश्वर ने मुझसे कहा। उसने कहा, “मनुष्य के पुत्र, उत्तर की ओर देखो!” इसलिये मैंने उत्तर की ओर देखा। और वहाँ प्रवेश मार्ग के सहारे वेदी—द्वार के उत्तर में वह देवमूर्ति थी जिसके प्रति परमेश्वर की ईर्ष्या होती थी।
Og han sa til mig: Menneskesønn! Ser du hvad disse gjør? Store vederstyggeligheter er det Israels hus her gjør, så jeg må dra langt bort fra min helligdom; men du skal ennu få se flere store vederstyggeligheter.
तब परमेश्वर ने मुझसे कहा, “मनुष्य के पुत्र, क्या तुम देखते हो कि इस्राएल के लोग कैसा भयंकर काम कर रहे हैं यहाँ उन्होंने उस चीज को मेरे मन्दिर के ठीक बगल में बनाया है। यदि तुम मेरे साथ आओगे तो तुम और भी अधिक भयंकर चीजें देखोगे!”
Og han førte mig til inngangen av forgården, og jeg så, og se, der var et hull i veggen.
इसलिये मैं आंगन के प्रवेश—द्वार पर गया और मैंने दीवार में एक छेद देखा।
Og han sa til mig: Menneskesønn, bryt igjennom veggen! Og jeg brøt igjennem veggen og fikk se en dør.
परमेश्वर ने मुझसे कहा, “मनुष्य के पुत्र! उस दीवार के छेद में से घुसो।” इसलिये मैं दीवार के उस छेद में से होकर गया और वहाँ मैंने एक दरवाजा देखा।
Og han sa til mig: Gå inn og se de fæle vederstyggeligheter som de gjør der!
तब परमेश्वर ने मुझसे कहा, “अन्दर जाओ, और उन भयानक दुष्ट चीजों को देखो जिन्हें लोग यहाँ कर रहे हैं।”
Og jeg gikk inn og så, og se, der var alle slags billeder av vederstyggelige kryp og firføtte dyr og alle Israels folks motbydelige avguder, inngravd på veggene rundt omkring.
इसलिये मैं अन्दर गया और मैंने देखा। मैंने हर एक प्रकार के रेंगनेवाले जन्तु और जानवरों की देवमूर्तियों को देखा जिनके बारे में सोचने से तुम्हें घृणा होती है। वे देवमूर्तियाँ गन्दी मूर्तियाँ थीं जिन्हें इस्राएल के लोग पूजते थे। वहाँ उन जानवरों के चित्र हर दीवार पर चारों ओर खुदे हुए थे!
Og foran dem stod sytti menn av de eldste i Israels folk, og Ja'asanja, Safans sønn, stod midt iblandt dem, og hver av dem hadde et røkelsekar i hånden, og det steg op duft av røkelseskyen.
तब मैंने इस पर ध्यान दिया कि शापान का पुत्र याजन्याह और इस्राएल के सत्तर अग्रज (प्रमुख) उस स्थान पर पूजा करने वालों के साथ थे। वहाँ पर वे, लोगों के ठीक सामने थे, और हर एक प्रभुख के हाथ में अपनी सुगन्धि का थाल था। जलती सुगन्धि का धुँआ हवा में उठ रहा था।
Og han sa til mig: Har du sett, menneskesønn, hvad de eldste i Israels folk gjør i mørket, hver i sine billedkammer? For de sier: Herren ser oss ikke, Herren har forlatt landet.
तब परमेश्वर ने मुझसे कहा, “मनुष्य के पुत्र, क्या तुम देखते हो कि इस्राएल के प्रमुख अंधेरे में क्या करते हैं हर एक व्यक्ति के पास अपने असत्य देवता के लिये एक विशेष कमरा है! वे लोग आपस में बातें करते हैं, ‘यहोवा हमें देख नहीं सकता। यहोवा ने इस देश को छोड़ दिया है।’”
Og han sa til mig: Ennu skal du få se flere store vederstyggeligheter som de gjør.
तब परमेश्वर ने मुझसे कहा, “यदि तुम मेरे साथ आओगे तो तुम उन लोगों को और भी अधिक भयानक काम करते देखोगे!”
Og han førte mig til inngangen av porten til Herrens hus, den port som vender mot nord, og se, der satt kvinnene og gråt over Tammus.
तब वह मुझे यहोवा के मन्दिर के प्रवेशद्वार पर ले गया। यह द्वार उत्तर की ओर था। वहाँ मैंने स्त्रियों को बैठे और रोते देखा। वे असत्य देवता तम्मूज के विषय में शोक मना रहीं थीं!
Og han sa til mig: Har du sett det, menneskesønn? Ennu skal du få se flere vederstyggeligheter, større enn disse.
परमेश्वर ने मुझसे कहा, “मनुष्य के पुत्र, क्या तुम इन भयंकर चीजों को देखते हो मेरे साथ आओ और तुम इनसे भी बुरे काम देखोगे!”
Og han førte mig inn i den indre forgård til Herrens hus, og se, ved inngangen til Herrens tempel, mellem forhallen og alteret, var det omkring fem og tyve menn som vendte ryggen mot Herrens tempel og ansiktet mot øst, og de bøide sig mot øst for solen.
तब वह मुझे मन्दिर के भीतरी आँगन में ले गया। उस स्थान पर मैंने पच्चीस व्यक्तियों को नीचे झुके हुए और पूजा करते देखा। वे बरामदे और वेदी के बीच थे, किन्तु वे गलत दिशा में मुँह किये खड़े थे! उनकी पीठ पवित्र स्थान की ओर थी! वे सूर्य की पूजा करने के लिये नीचे झुके थे!
Og han sa til mig: Har du sett det, menneskesønn? Var det ikke nok for Judas hus å gjøre de vederstyggeligheter de her har gjort, siden de også har opfylt landet med vold og atter vakt min harme? Se hvorledes de nu holder kvisten op til sin nese.
तब परमेश्वर ने कहा, “मनुष्य के पुत्र, क्या तुम इसे देखते हो यहूदा के लोग मेरे मन्दिर को इतना महत्वहीन समझते हैं कि वे मेरे मन्दिर में यह भयंकर काम करते हैं। यह देश हिंसा से भरा हुआ है। वे लगातार मुझको पागल करने वाला काम करते हैं! देखो, उन्होंने अपने नाकों में असत्य देवता की तरह चन्द्रमा का सम्मान करने के लिये बालियाँ पहन रखी हैं।
Derfor vil da også jeg la min harme råde; jeg vil ikke vise skånsel og ikke spare dem; og om de roper for mine ører med høi røst, vil jeg ikke høre dem.
मैं उन पर अपना क्रोध प्रकट करूँगा। मैं उन पर कोई दया नहीं करूँगा। मैं उनके लिये दुःख का अनुभव नहीं करूँगा। वे मुझे जोर से पुकारेंगे, किन्तु मैं उनको सुनने से इन्कार कर दूँगा!”