Acts 23

Da så Paulus fast på rådet og sa: Brødre! med all god samvittighet har jeg ført mitt levnet for Gud inntil denne dag.
पौलुस ने यहूदी महासभा पर गम्भीर दृष्टि डालते हुए कहा, “मेरे भाईयों! मैंने परमेश्वर के सामने आज तक उत्तम निष्ठा के साथ जीवन जिया है।”
Ypperstepresten Ananias bød da dem som stod der, å slå ham på munnen.
इस पर महायाजक हनन्याह ने पौलुस के पास खड़े लोगों को आज्ञा दी कि वे उसके मुँह पर थप्पड़ मारें।
Da sa Paulus til ham: Gud skal slå dig, du kalkede vegg! Og du sitter her for å dømme mig efter loven, og du bryter loven ved å byde at de skal slå mig?
तब पौलुस ने उससे कहा, “अरे सफेदी पुती दीवार! तुझ पर परमेश्वर की मार पड़ेगी। तू यहाँ व्यवस्था के विधान के अनुसार मेरा कैसा न्याय करने बैठा है कि तू व्यवस्था के विरोध में मेरे थप्पड़ मारने की आज्ञा दे रहा है।”
De som stod der, sa da: Skjeller du ut Guds yppersteprest?
पौलुस के पास खड़े लोगों ने कहा, “परमेश्वर के महायाजक का अपमान करने का साहस तुझे हुआ कैसे।”
Og Paulus sa: Jeg visste ikke, brødre, at det var ypperstepresten; det står jo skrevet: Mot en høvding blandt ditt folk skal du ikke bruke ukvemsord.
पौलुस ने उत्तर दिया, “मुझे तो पता ही नहीं कि यह महायाजक है। क्योंकि शासन में लिखा है, ‘तुझे अपनी प्रजा के शासक के लिये बुरा बोल नहीं बोलना चाहिये।’ [] ”
Da nu Paulus visste at den ene del av dem var sadduseere og den andre del fariseere, ropte han i rådet: Brødre! jeg er en fariseer, sønn av fariseere; det er for håp og for de dødes opstandelse at jeg står her for retten.
फिर जब पौलुस को पता चला कि उनमें से आधे लोग सदूकी हैं और आधे फ़रीसी तो महासभा के बीच उसने ऊँचे स्वर में कहा, “हे भाईयों, मैं फ़रीसी हूँ एक फ़रीसी का बेटा हूँ। मरने के बाद फिर से जी उठने के प्रति मेरी मान्यता के कारण मुझ पर अभियोग चलाया जा रहा है!”
Da han sa dette, blev det strid mellem fariseerne og sadduseerne, og hopen blev innbyrdes uenig.
उसके ऐसा कहने पर फरीसियों और सदूकियों में एक विवाद उठ खड़ा हुआ और सभा के बीच फूट पड़ गयी।
For sadduseerne sier at det ikke er nogen opstandelse, heller ikke nogen engel eller ånd; men fariseerne lærer begge deler.
(सदूकियों का कहना है कि पुनरुत्थान नहीं होता न स्वर्गदूत होते हैं और न ही आत्माएँ। किन्तु फरीसियों का इनके अस्तित्त्व में विश्वास है।)
Nu blev det da et stort skrik, og nogen skriftlærde av fariseernes flokk stod op og stred skarpt og sa: Vi finner intet ondt hos dette menneske; om det nu var en ånd som talte til ham, eller en engel?
वहाँ बहुत शोरगुल मचा। फरीसियों के दल में से कुछ धर्मशास्त्रि उठे और तीखी बहस करते हुए कहने लगे, “इस व्यक्ति में हम कोई खोट नहीं पाते हैं। यदि किसी आत्मा ने या किसी स्वर्गदूत ने इससे बातें की हैं तो इससे क्या?”
Da det nu opstod stor strid, fryktet den øverste høvedsmann for at Paulus skulde bli slitt i stykker av dem, og han bød krigsfolket å gå ned og rive ham ut fra dem og føre ham inn i festningen.
क्योंकि यह विवाद हिंसक रूप ले चुका था, इससे वह सेनापति डर गया कि कहीं वे पौलुस के टुकड़े-टुकड़े न कर डालें। सो उसने सिपाहियों को आदेश दिया कि वे नीचे जा कर पौलुस को उनसे अलग करके छावनी में ले जायें।
Men natten efter stod Herren for ham og sa: Vær frimodig! likesom du vidnet om mig i Jerusalem, således skal du også vidne i Rom.
अगली रात प्रभु ने पौलुस के निकट खड़े होकर उससे कहा, “हिम्मत रख, क्योंकि तूने जैसे दृढ़ता के साथ यरूशलेम में मेरी साक्षी दी है, वैसे ही रोम में भी तुझे मेरी साक्षी देनी है।”
Men da det var blitt dag, la jødene sig sammen mot ham, og forbannet sig på at de hverken vilde ete eller drikke før de hadde drept Paulus.
फिर दिन निकले। यहूदियों ने एक षड्यन्त्र रचा। उन्होंने शपथ उठायी कि जब तक वे पौलुस को मार नहीं डालेंगे, न कुछ खायेंगे, न पियेंगे।
Det var mere enn firti som således sammensvor sig,
उनमें से चालीस से भी अधिक लोगों ने यह षड्यन्त्र रचा था।
og de gikk til yppersteprestene og de eldste og sa: Vi har forbannet oss på at vi ikke vil smake mat før vi har drept Paulus;
वे प्रमुख याजकों और बुजुर्गों के पास गये और बोले, “हमने सौगन्ध उठाई है कि हम जब तक पौलुस को मार नहीं डालते हैं, तब तक न हमें कुछ खाना है, न पीना।
nu må da I sammen med rådet la den øverste høvedsmann vite at han skal føre ham ned til eder, som om I nøiere vilde prøve hans sak; så holder vi oss ferdige til å drepe ham før han når frem.
तो अब तुम और यहूदी महासभा, सेनानायक से कहो कि वह उसे तुम्हारे पास ले आए यह बहाना बनाते हुए कि तुम उसके विषय में और गहराई से छानबीन करना चाहते हो। इससे पहले कि वह यहाँ पहुँचे, हम उसे मार डालने को तैयार हैं।”
Men Paulus' søstersønn fikk høre om dette hemmelige råd, og han kom og gikk inn i festningen og fortalte Paulus det.
किन्तु पौलुस के भाँन्जे को इस षड्यन्त्र की भनक लग गयी थी, सो वह छावनी में जा पहुँचा और पौलुस को सब कुछ बता दिया।
Paulus kalte da en av høvedsmennene til sig og sa: Før denne unge mann til den øverste høvedsmann! for han har noget å melde ham.
इस पर पौलुस ने किसी एक सेनानायक को बुलाकर उससे कहा, “इस युवक को सेनापति के पास ले जाओ क्योंकि इसे उससे कुछ कहना है।”
Han tok ham da med sig og førte ham til den øverste høvedsmann og sier: Fangen Paulus kalte mig til sig og bad mig føre denne unge mann til dig, da han hadde noget å si dig.
सो वह उसे सेनापति के पास ले गया और बोला, “बंदी पौलुस ने मुझे बुलाया और मुझसे इस युवक को तेरे पास पहुँचाने को कहा क्योंकि यह तुझसे कुछ कहना चाहता है।”
Den øverste høvedsmann tok ham da ved hånden og gikk til side og spurte: Hvad er det du har å melde mig?
सेनापति ने उसका हाथ पकड़ा और उसे एक ओर ले जाकर पूछा, “बता तू मुझ से क्या कहना चाहता है?”
Han sa da: Jødene er kommet overens om å be dig at du imorgen vil føre Paulus for rådet, som om det vilde få nøiere rede på hans sak;
युवक बोला, “यहूदी इस बात पर एकमत हो गये हैं कि वे पौलुस से और गहराई के साथ पूछताछ करने के बहाने महासभा में उसे लाये जाने की तुझ से प्रार्थना करें।
du må da ikke la dig overtale av dem; for mere enn firti menn av dem ligger på lur efter ham, og de har forbannet sig på at de hverken vil ete eller drikke før de har drept ham, og nu holder de sig ferdige og venter på at du skal love det.
इसलिये उनकी मत सुनना। क्योंकि चालीस से भी अधिक लोग घात लगाये उसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह कसम उठाई है कि जब तक वे उसे मार न लें, उन्हें न कुछ खाना है, न पीना। बस अब तेरी अनुमति की प्रतीक्षा में वे तैयार बैठे हैं।”
Den øverste høvedsmann lot da den unge mann gå og bød ham: Du må ikke si til nogen at du har latt mig få vite dette.
फिर सेनापति ने युवक को यह आदेश देकर भेज दिया, “तू यह किसी को मत बताना कि तूने मुझे इसकी सूचना दे दी है।”
Og han kalte til sig to av høvedsmennene og sa: La to hundre stridsmenn holde sig ferdige til å dra til Cesarea, og sytti hestfolk og to hundre skyttere, fra den tredje time på natten!
फिर सेनापति ने अपने दो सेनानायकों को बुलाकर कहा, “दो सौ सैनिकों, सत्तर घुड़सवारों और सौ भालैतों को कैसरिया जाने के लिये तैयार रखो। रात के तीसरे पहर चल पड़ने के लिये तैयार रहना।
Og han bød at de skulde gjøre hester i stand, forat de kunde la Paulus ride på dem og føre ham sikkert frem til landshøvdingen Feliks.
पौलुस की सवारी के लिये घोड़ों का भी प्रबन्ध रखना और उसे सुरक्षा पूर्वक राज्यपाल फ़ेलिक्स के पास ले जाना।”
Og han skrev et brev med dette innhold:
उसने एक पत्र लिखा जिसका विषय था:
Klaudius Lysias hilser den mektige landshøvding Feliks.
महामहिम राज्यपाल फ़ेलिक्स को क्लोदियुस लूसियास का नमस्कार पहुँचे।
Denne mann, som var grepet av jødene og nær ved å bli drept av dem, ham fridde jeg ut; jeg kom til med krigsfolket, efterat jeg hadde fått vite at han var romersk borger;
इस व्यक्ति को यहूदियों ने पकड़ लिया था और वे इसकी हत्या करने ही वाले थे कि मैंने यह जानकर कि यह एक रोमी नागरिक है, अपने सैनिकों के साथ जा कर इसे बचा लिया।
og da jeg vilde vite hvad det var de hadde å klage på ham, førte jeg ham ned for deres råd.
मैं क्योंकि उस कारण को जानना चाहता था जिससे वे उस पर दोष लगा रहे थे, उसे उनकी महा-धर्म सभा में ले गया।
Jeg fant da at de førte klage over ham for nogen spørsmål i deres lov, men at det ikke var noget klagemål imot ham som gjorde ham skyldig til død eller fengsel.
मुझे पता चला कि उनकी व्यवस्था से संबंधित प्रश्नों के कारण उस पर दोष लगाया गया था। किन्तु उस परकोई ऐसा अभियोग नहीं था जो उसे मृत्यु दण्ड के योग्य या बंदी बनाये जाने योग्य सिद्ध हो।
Men da det nu er blitt meldt mig at de vil gjøre et overfall på mannen, sender jeg ham uten ophold til dig, efterat jeg har pålagt hans anklagere at også de skal fremføre for dig det de har å si.
फिर जब मुझे सूचना मिली कि वहाँ इस मनुष्य के विरोध में कोई षड्यन्त्र रचा गया है तो मैंने इसे तुरंत तेरे पास भेज दिया है। और इस पर अभियोग लगाने वालों को यह आदेश दे दिया है कि वे इसके विरुद्ध लगाये गये अपने अभियोग को तेरे सामने रखें।
Krigsfolket tok nu Paulus, som det var blitt dem pålagt, og førte ham om natten til Antipatris,
सो सिपाहियों ने इन आज्ञाओं को पूरा किया और वे रात में ही पौलुस को अंतिपतरिस के पास ले गये।
og dagen efter lot de hestfolket dra videre med ham og vendte selv tilbake til festningen.
फिर अगले दिन घुड़-सवारों को उसके साथ आगे जाने के लिये छोड़ कर वे छावनी को लौट आये।
De kom da til Cesarea og lot landshøvdingen få brevet, og førte også Paulus frem for ham.
जब वे कैसरिया पहुँचे तो उन्होंने राज्यपाल को वह पत्र देते हुए पौलुस को उसे सौंप दिया।
Da han hadde lest det og spurt hvad land han var fra, og fått vite at han var fra Kilikia, sa han:
राज्यपाल ने पत्र पढ़ा और पौलुस से पूछा कि वह किस प्रदेश का निवासी है। जब उसे पता चला कि वह किलिकिया का रहने वाला है
Jeg skal ta dig i forhør når dine anklagere kommer. Og han bød at han skulde holdes i varetekt i Herodes' borg.
तो उसने उससे कहा, “तुझ पर अभियोग लगाने वाले जब आ जायेंगे, मैं तभी तेरी सुनवाई करूँगा।” उसने आज्ञा दी कि पौलुस को पहरे के भीतर हेरोदेस के महल में रखा जाये।