Acts 15

Og det kom nogen ned fra Judea og lærte brødrene: Dersom I ikke blir omskåret efter Mose skikk, kan I ikke bli frelst.
फिर कुछ लोग यहूदिया से आये और भाइयों को शिक्षा देने लगे: “यदि मूसा की विधि के अनुसार तुम्हारा ख़तना नहीं हुआ है तो तुम्हारा उद्धार नहीं हो सकता।”
Da det nu opstod strid, og Paulus og Barnabas fikk et ikke lite ordskifte med dem, vedtok de at Paulus og Barnabas og nogen andre av dem skulde dra op til apostlene og de eldste i Jerusalem og legge dette spørsmål frem for dem.
पौलुस और बरनाबास उनसे सहमत नहीं थे, सो उनमें एक बड़ा विवाद उठ खड़ा हुआ। सो पौलुस बरनाबास तथा उनके कुछ और साथियों को इस समस्या के समाधान के लिये प्रेरितों और मुखियाओं के पास यरूशलेम भेजने का निश्चय किया गया।
Menigheten fulgte dem da et stykke på veien, og så drog de gjennem Fønikia og Samaria, idet de fortalte om hedningenes omvendelse, og de vakte stor glede hos alle brødrene.
वे कलीसिया के द्वारा भेजे जाकर फीनीके और सामरिया होते हुए सभी भाइयों को अधर्मियों के हृदय परिवर्तन का विस्तार के साथ समाचार सुनाकर उन्हें हर्षित कर रहे थे।
Og da de kom frem til Jerusalem, blev de mottatt av menigheten og apostlene og de eldste, og de fortalte hvor store ting Gud hadde gjort ved dem.
फिर जब वे यरूशलेम पहुँचे तो कलीसिया ने, प्रेरितों ने और बुजुर्गों ने उनका स्वागत सत्कार किया। और उन्होंने उनके साथ परमेश्वर ने जो कुछ किया था, वह सब कुछ उन्हें कह सुनाया।
Men det reiste sig nogen av fariseernes parti som hadde tatt ved troen, og sa: De må omskjæres og bydes å holde Mose lov.
इस पर फरीसियों के दल के कुछ विश्वासी खड़े हुए और बोले, “उनका ख़तना अवश्य किया जाना चाहिये और उन्हें आदेश दिया जाना चाहिए कि वे मूसा की व्यवस्था के विधान का पालन करें।”
Apostlene og de eldste kom da sammen for å overveie denne sak.
सो इस प्रश्न पर विचार करने के लिये प्रेरित तथा बुजुर्ग लोग परस्पर एकत्र हुए।
Da det nu blev et skarpt ordskifte, stod Peter op og sa til dem: Brødre! I vet at allerede for lenge siden gjorde Gud det valg iblandt eder at ved min munn skulde hedningene få høre evangeliets ord og komme til troen.
एक लम्बे चौड़े वाद-विवाद के बाद पतरस खड़ा हुआ और उनसे बोला, “भाइयो! तुम जानते हो कि बहुत दिनों पहले तुममें से प्रभु ने एक चुनाव किया था कि मेरे द्वारा अधर्मी लोग सुसमाचार का संदेश सुनेंगे और विश्वास करेंगे।
Og Gud, som kjenner hjertene, gav dem vidnesbyrd, idet han gav dem likesom oss den Hellige Ånd,
और अन्तर्यामी परमेश्वर ने हमारे ही समान उन्हें भी पवित्र आत्मा का वरदान देकर, उनके सम्बन्ध में अपना समर्थन दर्शाया था।
og han gjorde ingen forskjell mellem oss og dem, idet han ved troen renset deres hjerter.
विश्वास के द्वारा उनके हृदयों को पवित्र करके हमारे और उनके बीच उसने कोई भेद भाव नहीं किया।
Hvorfor frister I da nu Gud ved å legge et åk på disiplenes nakke som hverken våre fedre eller vi var i stand til å bære?
सो अब शिष्यों की गर्दन पर एक ऐसा जुआ लाद कर जिसे न हम उठा सकते हैं और न हमारे पूर्वज, तुम परमेश्वर को झमेले में क्यों डालते हो?
Men ved den Herre Jesu nåde tror vi at vi blir frelst, på samme måte som de.
किन्तु हमारा तो यह विश्वास है कि प्रभु यीशु के अनुग्रह से जैसे हमारा उद्धार हुआ है, वैसे ही हमें भरोसा है कि उनका भी उद्धार होगा।”
Da tidde hele mengden, og de hørte på Barnabas og Paulus, som fortalte hvor store tegn og undergjerninger Gud hadde gjort blandt hedningene ved dem.
इस पर समूचा दल चुप हो गया और बरनाबास तथा पौलुस को सुनने लगा। वे, ग़ैर यहूदियों के बीच परमेश्वर ने उनके द्वारा दो अद्भुत चिन्ह प्रकट किए और आश्चर्य कर्म किये थे, उनका विवरण दे रहे थे।
Og da de hadde holdt op å tale, tok Jakob til orde og sa: Brødre! Hør på mig:
वे जब बोल चुके तो याकूब कहने लगा, “हे भाइयो, मेरी सुनो।
Simeon har fortalt hvorledes Gud fra først av drog omsorg for å få et folk av hedninger for sitt navn.
शमौन ने बताया था कि परमेश्वर ने ग़ैर यहूदियों में से कुछ लोगों को अपने नाम के लिये चुनकर सर्वप्रथम कैसे प्रेम प्रकट किया था।
Og dermed stemmer profetenes ord overens, således som det er skrevet:
नबियों के वचन भी इसका समर्थन करते हैं। जैसा कि लिखा गया है:
Derefter vil jeg vende tilbake og igjen opbygge Davids falne hytte, og det nedbrutte av den vil jeg atter opbygge, og jeg vil igjen opreise den,
‘मैं इसके बाद आऊँगा। फिर से मैं खड़ा करूँगा दाऊद के उस घर को जो गिर चुका। फिर से सँवारूँगा उसके खण्डहरों को जीर्णोद्धार करूँगा।
forat alle andre mennesker skal søke Herren, ja alle hedningefolkene, som mitt navn er blitt nevnt over, sier Herren, som gjør dette
ताकि जो बचे हैं वे ग़ैर यहूदी सभी जो अब मेरे कहलाते हैं, प्रभु की खोज करें।’ आमोस 9:11-12
som er kjent av ham fra evighet av.
‘यह बात वही प्रभु कहता है जो युगयुग से इन बातों को प्रकट करता रहा है।’
Derfor mener jeg at vi ikke skal gjøre det tungt for dem av hedningene som omvender sig til Gud,
“इस प्रकार मेरा यह निर्णय है कि हमें उन लोगों को, जो गैर यहूदी होते हुए भी परमेश्वर की ओर मुड़े हैं, सताना नहीं चाहिये।
men skrive til dem at de skal avholde sig fra avgudenes urenhet og fra hor og fra det som er kvalt, og fra blod.
बल्कि हमें तो उनके पास लिख भेजना चाहिये कि: मूर्तियों पर चढ़ाया गया भोजन तुम्हें नहीं लेना चाहिये। और व्यभिचार से वचे रहे। गला घोंट कर मारे गये किसी भी पशु का माँस खाने से बचें और लहू को कभी न खायें।
For Moses har fra gammel tid av i hver by dem som forkynner ham, idet han hver sabbat opleses i synagogene.
अनादि काल से मूसा की व्यवस्था के विधान का पाठ करने वाले नगर-नगर में पाए जाते रहे हैं। हर सब्त के दिन मूसा की व्यवस्था के विधान का आराधनालयों में पाठ होता रहा है।”
Da vedtok apostlene og de eldste sammen med hele menigheten å velge nogen menn iblandt sig og sende dem til Antiokia sammen med Paulus og Barnabas; det var Judas med tilnavnet Barsabbas og Silas, som var høit aktede menn blandt brødrene,
फिर प्रेरितों और बुजुर्गों ने समूचे कलीसिया के साथ यह निश्चय किया कि उन्हीं में से कुछ लोगों को चुनकर पौलुस और बरनाबास के साथ अन्ताकिया भेजा जाये। सो उन्होंने बरसब्बा कहे जाने वाले यहूदा और सिलास को चुन लिया। वे भाइयों में सर्व प्रमुख थे।
og de skrev således med dem: Apostlene og eldste-brødrene hilser brødrene av hedningene i Antiokia og Syria og Kilikia.
उन्होंने उनके हाथों यह पत्र भेजा: तुम्हारे बंधु, बुजुर्गों और प्रेरितों की ओर से अन्ताकिया, सीरिया और किलिकिया के गैर यहूदी भाईयों को नमस्कार पहुँचे। प्यारे भाईयों:
Eftersom vi har fått høre at nogen som er kommet fra oss, har forvirret eder ved sin tale og vakt uro i eders sjeler vi har ikke gitt dem noget pålegg
हमने जब से यह सुना है कि हमसे कोई आदेश पाये बिना ही, हममें से कुछ लोगों ने जाकर अपने शब्दों से तुम्हें दुःख पहुँचाया है, और तुम्हारे मन को अस्थिर कर दिया है
så har vi, efterat vi var kommet til enighet i denne sak, vedtatt å velge nogen menn og sende dem til eder sammen med våre elskede brødre Barnabas og Paulus,
हम सबने परस्पर सहमत होकर यह निश्चय किया है कि हम अपने में से कुछ लोग चुनें और अपने प्रिय बरनाबास और पौलुस के साथ उन्हें तुम्हारे पास भेजें।
menn som har våget sitt liv for vår Herre Jesu Kristi navns skyld.
ये वे ही लोग हैं जिन्होंने हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम के लिये अपने प्राणों की बाज़ी लगा दी थी।
Vi har da sendt Judas og Silas, som også skal forkynne eder det samme muntlig.
हम यहूदा और सिलास को भेज रहे हैं। वे तुम्हें अपने मुँह से इन सब बातों को बताएँगे।
For den Hellige Ånd og vi har besluttet ikke å legge nogen annen tyngsel på eder enn disse nødvendige ting:
पवित्र आत्मा को और हमें यही उचित जान पड़ा कि तुम पर इन आवश्यक बातों के अतिरिक्त और किसी बात का बोझ न डाला जाये:
at I avholder eder fra avgudsoffer og blod og det som er kvalt, og hor; dersom I vokter eder for disse ting, vil det gå eder vel. Lev vel!
मूर्तियों पर चढ़ाया गया भोजन तुम्हें नहीं लेना चाहिये। गला घोंट कर मारे गये किसी भी पशु का मांस खाने से बचें और लहू को कभी न खायें। व्यभिचार से बचे रहो। यदि तुम ने अपने आपको इन बातों से बचाये रखा तो तुम्हारा कल्याण होगा। अच्छा विदा।
Da nu disse var sendt avsted, kom de til Antiokia, og de samlet hele menigheten og gav dem brevet.
इस प्रकार उन्हें विदा कर दिया गया और वे अंताकिया जा पहुँचे। वहाँ उन्होंने धर्म-सभा बुलाई और उन्हें वह पत्र दे दिया।
Da de hadde lest det, blev de glade over trøsten de fikk.
पत्र पढ़ कर जो प्रोत्साहन उन्हें मिला, उस पर उन्होंने आनन्द मनाया।
Judas og Silas, som selv var profeter, trøstet brødrene med mange ord og styrket dem,
यहूदा और सिलास ने, जो स्वयं ही दोनों नबी थे, भाईयों के सामने उन्हें उत्साहित करते हुए और दृढ़ता प्रदान करते हुए, एक लम्बा प्रवचन किया।
og efterat de hadde vært en tid der, lot brødrene dem fare med fred til dem som hadde utsendt dem.
वहाँ कुछ समय बिताने के बाद, भाईयों ने उन्हें शांतिपूर्वक उन्हीं के पास लौट जाने को विदा किया जिन्होंने उन्हें भेजा था।
Silas fant det best å bli der.
Men Paulus og Barnabas blev i Antiokia, og de lærte og forkynte Herrens ord ved evangeliet sammen med mange andre.
पौलुस तथा बरनाबास ने अन्ताकिया में कुछ समय बिताया। बहुत से दूसरे लोगों के साथ उन्होंने प्रभु के वचन का उपदेश देते हुए लोगों में सुसमाचार का प्रचार किया।
Men nogen tid derefter sa Paulus til Barnabas: La oss nu vende tilbake og se til brødrene i enhver by hvor vi forkynte Herrens ord, hvorledes de har det!
कुछ दिनों बाद बरनाबास से पौलुस ने कहा, “आओ, जिन-जिन नगरों में हमनें प्रभु के वचन का प्रचार किया है, वहाँ अपने भाइयों के पास वापस चल कर यह देखें कि वे क्या कुछ कर रहे हैं।”
Barnabas vilde også ta med Johannes som kaltes Markus;
बरनाबास चाहता था कि मरकुस कहलाने वाले यूहन्ना को भी वे अपने साथ ले चलें।
men Paulus syntes ikke at de skulde ta ham med som hadde skilt sig fra dem i Pamfylia og ikke var gått med dem til deres gjerning.
किन्तु पौलुस ने यही ठीक समझा कि वे उसे अपने साथ न लें जिसने पम्फूलिया में उनका साथ छोड़ दिया था और (प्रभु के) कार्य में जिसने उनका साथ नहीं निभाया।
Det kom da til en skarp strid, så de skiltes fra hverandre, og Barnabas tok Markus med sig og seilte avsted til Kypern;
इस पर उन दोनों में तीव्र विरोध पैदा हो गया। परिणाम यह हुआ कि वे आपस में एक दूसरे से अलग हो गये। बरनाबास मरकूस को लेकर पानी के जहाज़ से साइप्रस चला गया।
men Paulus valgte Silas til sin følgesvenn og drog ut, efterat brødrene hadde overgitt ham til Herrens nåde.
पौलुस सिलास को चुनकर वहाँ से चला गया और भाइयों ने उसे प्रभु के संरक्षण में सौंप दिया।
Og han drog igjennem Syria og Kilikia og styrket menighetene.
सो पौलुस सीरिया और किलिकिया की यात्रा करते हुए वहाँ की कलीसिया को सृदृढ़ करता रहा।