II Chronicles 7

Da Salomo hadde endt sin bønn, falt det ild ned fra himmelen og fortærte brennofferet og slaktofferne, og Herrens herlighet fylte huset.
जब सुलैमान ने प्रार्थना पूरी की तो आकाश से आग उतरी और उसने होमबलि और बलियों को जलाया। यहोवा के तेज ने मन्दिर को भर दिया।
Og prestene kunde ikke gå inn i Herrens hus; for Herrens herlighet fylte Herrens hus.
याजक यहोवा के मन्दिर में नहीं जा सकते थे क्योंकि यहोवा के तेज ने उसे भर दिया था।
Alle Israels barn så hvorledes ilden falt ned, og Herrens herlighet kom over huset; da kastet de sig ned på gulvet med ansiktet mot jorden og tilbad og lovet Herren, fordi han er god, og hans miskunnhet varer evindelig.
इस्राएल के सभी लोगों ने आकाश से आग को उतरते देखा। इस्राएल के लोगों ने मन्दिर पर भी यहोवा के तेज को देखा। उन्होंने अपने चेहरे को चबूतरे की फर्श तक झुकाया। उन्होंने यहोवा की उपासना की तथा उसे धन्यवाद दिया। उन्होंने गाया, “यहोवा भला है, और उसकी दया सदा रहती है।”
Og kongen og alt folket ofret slaktoffer for Herrens åsyn.
तब राजा सुलैमान और इस्राएल के सभी लोगों ने बलि यहोवा के सामने चढ़ाई।
To og tyve tusen stykker storfe og hundre og tyve tusen stykker småfe var det slaktoffer som kong Salomo bar frem. Således var det kongen og alt folket innvidde Guds hus.
राजा सुलैमान ने बाईस हज़ार बैल और एक लाख बीस हज़ार भेड़ें भेंट कीं। राजा और सभी लोगों ने परमेश्वर के मन्दिर को पवित्र बनाया। इसका उपयोग केवल परमेश्वर की उपासना के लिये होता था।
Og prestene stod på sine poster, og levittene stod med Herrens musikkinstrumenter, som kong David hadde latt gjøre til å prise Herren med, fordi hans miskunnhet varer evindelig; for David lot dem utføre lovsangen. Men prestene stilte sig midt imot dem og blåste i trompeter, mens hele Israel stod.
याजक अपना कार्य करने के लिये तैयार खड़े थे। लेवीवंशी भी यहोवा के संगीत के उपकरणों के साथ खड़े थे। ये उपकरण राजा दाऊद द्वारा यहोवा को धन्यवाद देने के लिये बनाए गए थे। याजक और लेवीवंशी कह रहे थे, “यहोवा का प्रेम सदैव रहता है!” जब लेवीवंशियों के दूसरी ओर याजक खड़े हुए तो याजकों ने अपनी तुरहियाँ बजाईं और इस्राएल के सभी लोग खड़े थे।
Og Salomo helliget den midterste del av forgården som var foran Herrens hus; for der ofret han brennofferne og fettstykkene av takkofferne, fordi kobberalteret som Salomo hadde gjort, ikke kunde rumme brennofferet og matofferet og fettstykkene.
सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर के सामने वाले आँगन के मध्य भाग को भी पवित्र किया। यह वही स्थान है जहाँ सुलैमान ने होमबलि और मेलबलि की चर्बी चढ़ाई। सुलैमान ने आँगन का मध्य भाग काम में लिया क्योंकि काँसे की वेदी पर जिसे सुलैमान ने बनाई थी, सारी होमबलि, अन्नबलि और चर्बी नहीं आ सकती थी वैसी भेंटें बहुत अधिक थीं।
I syv dager feiret Salomo dengang festen, og hele Israel med ham, en stor mengde folk som var kommet sammen like fra Hamatveien og til Egyptens bekk.
सुलैमान और इस्राएल के सभी लोगों ने सात दिनों तक दावतों का उत्सव मनाया। सुलैमान के साथ लोगों का एक बहुत बड़ा समूह था। वे लोग उत्तर दिशा के हमथ नगर के प्रवेश द्वार तथा दक्षिण के मिस्र के झरने जैसे सुदूर क्षेत्रों से आये थे।
Og på den åttende dag holdt de en festforsamling; for alterets innvielse feiret de i syv dager og festen i syv dager.
आठवें दिन उन्होंने एक धर्मसभा की क्योंकि वे सात दिन उत्सव मना चुके थे। उन्होंने वेदी को पवित्र किया और इसका उपयोग केवल यहोवा की उपासना के लिये होना था और उन्होंने सात दिन दावत का उत्सव मनाया।
På den tre og tyvende dag i den syvende måned lot han folket fare hjem igjen, glade og vel til mote over det gode Herren hadde gjort mot David og Salomo og mot sitt folk Israel.
सातवें महीने के तेईसवें दिन सुलैमान ने लोगों को वापस उनके घर भेज दिया। लोग बड़े प्रसन्न थे और उनका हृदय आनन्द से भरा था क्योंकि यहोवा दाऊद, सुलैमान और अपने इस्राएल के लोगों के प्रति बहुत भला था।
Salomo var nu ferdig med å bygge Herrens hus og kongens hus; og alt det han hadde hatt i sinne å gjøre i Herrens hus og i sitt eget hus, hadde han lykkelig utført.
सुलैमान ने यहोवा का मन्दिर और राजमहल को पूरा कर लिया। सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर और अपने आवास में जो कुछ करने की योजना बनाई थी उसमें उसे सफलता मिली।
Da åpenbarte Herren sig for Salomo om natten og sa til ham: Jeg har hørt din bønn og utvalgt dette sted til et offersted for mig.
तब यहोवा सुलैमान के पास रात को आया। यहोवा ने उससे कहा, “सुलैमान, मैंने तुम्हारी प्रार्थना सुनी है और मैंने इस स्थान को अपने लिये बलि के गृह के रूप में चुना है।
Når jeg lukker himmelen, så det ikke kommer regn, og når jeg byder gresshopper å fortære landet, og når jeg sender pest iblandt mitt folk,
जब मैं आकाश को बन्द करता हूँ तो वर्षा नहीं होती या मैं टिड्डियों को आदेश देता हूँ कि वे देश को नष्ट करें या अपने लोगों में बीमारी भेजता हूँ,
og så mitt folk, som er kalt med mitt navn, ydmyker sig og beder og søker mitt åsyn og vender om fra sine onde veier, så vil jeg høre fra himmelen og forlate deres synd og læge deres land.
और मेरे नाम से पुकारे जाने वाले लोग यदि विनम्र होते तथा प्रार्थना करते हैं, और मुझे ढूंढ़ते हैं और अपने बुरे रास्तों से दूर हट जाते हैं तो मैं स्वर्ग से उनकी सुनूँगा और मैं उनके पाप को क्षमा करूँगा और उनके देश को अच्छा कर दूँगा।
Nu skal mine øine være oplatt og mine ører merke på den bønn som bedes på dette sted.
अब, मेरी आखें खुली हैं और मेरे कान इस स्थान पर की गई प्रार्थनाओं पर ध्यान देंगे।
Og nu har jeg utvalgt og helliget dette hus, forat mitt navn skal bo der til evig tid, og mine øine og mitt hjerte skal være der alle dager.
मैंने इस मन्दिर को चुना है और मैंने इसे पवित्र किया है जिससे मेरा नाम यहाँ सदैव रहे। हाँ, मेरी आँखें और मेरा हृदय इस मन्दिर में सदा रहेगा।
Hvis du nu vandrer for mitt åsyn, som din far David gjorde, så du gjør alt det jeg har befalt dig, og holder mine bud og mine lover,
अब सुलैमान, यदि तुम मेरे सामने वैसे ही रहोगे जैसे तुम्हारा पिता दाऊद रहा, यदि तुम उन सभी का पालन करोगे जिनके लिये मैंने आदेश दिया है और यदि तुम मेरे विधियों और नियमों का पालन करोगे।
så vil jeg trygge din kongetrone efter den pakt jeg gjorde med din far David da jeg sa: Det skal aldri fattes en mann av din ætt til å råde over Israel.
तब मैं तुम्हें शक्तिशाली राजा बनाऊँगा और तुम्हारा राज्य विस्तृत होगा। यही वाचा है जो मैंने तुम्हारे पिता दाऊद से की है। मैंने उससे कहा था, ‘दाऊद, तुम अपने परिवार में एक ऐसा व्यक्ति सदा पाओगे जो इस्राएल में राजा होगा।’
Men hvis I vender eder bort og forlater de lover og bud som jeg har forelagt eder, og gir eder til å tjene andre guder og tilbede dem,
“किन्तु यदि तुम मेरे नियमों और आदेशों को नहीं मानोगे जिन्हें मैंने दिया है और तुम अन्य देवताओं की पूजा और सेवा करोगे,
så vil jeg rykke dem op av mitt land, som jeg har gitt dem, og dette hus som jeg har helliget for mitt navn, vil jeg forkaste fra mitt åsyn og gjøre det til et ordsprog og til en spott blandt alle folk.
तब मैं इस्राएल के लोगों को अपने उस देश से बाहर करूँगा जिसे मैंने उन्हें दिया है। मैं इस मन्दिर को अपनी आँखों से दूर कर दूँगा। जिसे मैंने अपने नाम के लिये पवित्र बनाया है। मैं इस मन्दिर को ऐसा कुछ बनाऊँगा कि सभी राष्ट्र इसकी बुराई करेंगे।
Og hver den som går forbi dette hus, som har vært så ophøiet, skal forferdes, og når nogen da spør: Hvorfor har Herren gjort således mot dette land og dette hus?
हर एक व्यक्ति जो इस प्रतिष्ठित मन्दिर के पास से गुजरेगा, आश्चर्य करेगा। वे कहेंगे, ‘यहोवा ने ऐसा भयंकर काम इस देश और इस मन्दिर के साथ क्यों किया’
da skal de svare: Fordi de forlot Herren, sine fedres Gud, som førte dem ut av Egyptens land, og holdt sig til andre guder og tilbad dem og dyrket dem; derfor har han ført all denne ulykke over dem.
तब लोग उत्तर देंगे, ‘क्योंकि इस्राएल के लोगों ने यहोवा’ परमेश्वर जिसकी आज्ञा का पालन उनके पूर्वज करते थे, उसकी आज्ञा पालन करने से इन्कार कर दिया। वह ही परमेश्वर है जो उन्हें मिस्र देश के बाहर ले आया। किन्तु इस्राएल के लोगों ने अन्य देवताओं को अपनाया। उन्होंने मूर्ति रूप में देवताओं की पूजा और सेवा की। यही कारण है कि यहोवा ने इस्राएल के लोगों पर इतना सब भयंकर घटित कराया है।”