Toggle navigation
Bibleglot
Home
Paired
Single
Quotes
Home
Pair
KJV
HinERV
Prov.10
Previous
Next
Proverbs 10
10:1
The proverbs of Solomon. A wise son maketh a glad father: but a foolish son is the heaviness of his mother.
एक बुद्धिमान पुत्र अपने पिता को आनन्द देता है किन्तु एक मूर्ख पुत्र, माता का दुःख होता है।
10:2
Treasures of wickedness profit nothing: but righteousness delivereth from death.
बुराई से कमाये हुए धन के कोष सदा व्यर्थ रहते हैं! जबकि धार्मिकता मौत से छुड़ाती है।
10:3
The LORD will not suffer the soul of the righteous to famish: but he casteth away the substance of the wicked.
किसी नेक जन को यहोवा भूखा नहीं रहने देगा, किन्तु दुष्ट की लालसा पर पानी फेर देता है।
10:4
He becometh poor that dealeth with a slack hand: but the hand of the diligent maketh rich.
सुस्त हाथ मनुष्य को दरिद्र कर देते हैं, किन्तु परिश्रमी हाथ सम्पत्ति लाते हैं।
10:5
He that gathereth in summer is a wise son: but he that sleepeth in harvest is a son that causeth shame.
गर्मियों में जो उपज को बटोर रखता है, वही पुत्र बुद्धिमान है; किन्तु जो कटनी के समय में सोता है वह पुत्र शर्मनाक होता है।
10:6
Blessings are upon the head of the just: but violence covereth the mouth of the wicked.
धर्मी जनों के सिर आशीषों का मुकुट होता किन्तु दुष्ट के मुख से हिंसा ऊफन पड़ती।
10:7
The memory of the just is blessed: but the name of the wicked shall rot.
धर्मी का वरदान स्मरण मात्र बन जाये; किन्तु दुष्ट का नाम दुर्गन्ध देगा।
10:8
The wise in heart will receive commandments: but a prating fool shall fall.
वह आज्ञा मानेगा जिसका मन विवेकशील है, जबकि बकवासी मूर्ख नष्ट हो जायेगा।
10:9
He that walketh uprightly walketh surely: but he that perverteth his ways shall be known.
विवेकशील व्यक्ति सुरक्षित रहता है, किन्तु टेढ़ी चाल वाले का भण्डा फूटेगा।
10:10
He that winketh with the eye causeth sorrow: but a prating fool shall fall.
जो बुरे इरादे से आँख से इशारा करे, उसको तो उससे दुःख ही मिलेगा। और बकवासी मूर्ख नष्ट हो जायेगा।
10:11
The mouth of a righteous man is a well of life: but violence covereth the mouth of the wicked.
धर्मी का मुख तो जीवन का स्रोत होता है, किन्तु दुष्ट के मुख से हिंसा ऊफन पड़ती है।
10:12
Hatred stirreth up strifes: but love covereth all sins.
दुष्ट के मुख से घृणा भेद—भावों को उत्तेजित करती है जबकि प्रेम सब दोषों को ढक लेता है।
10:13
In the lips of him that hath understanding wisdom is found: but a rod is for the back of him that is void of understanding.
बुद्धि का निवास सदा समझदार होठों पर होता है, किन्तु जिसमें भले बुरे का बोध नहीं होता, उसके पीठ पर डंडा होता है।
10:14
Wise men lay up knowledge: but the mouth of the foolish is near destruction.
बुद्धिमान लोग, ज्ञान का संचय करते रहते, किन्तु मूर्ख की वाणी विपत्ति को बुलाती है।
10:15
The rich man's wealth is his strong city: the destruction of the poor is their poverty.
धनी का धन, उनका मज़बूत किला होता, दीन की दीनता पर उसका विनाश है।
10:16
The labour of the righteous tendeth to life: the fruit of the wicked to sin.
नेक की कमाई, उन्हें जीवन देती है, किन्तु दुष्ट की आय दण्ड दिलवाती।
10:17
He is in the way of life that keepeth instruction: but he that refuseth reproof erreth.
ऐसे अनुशासन से जो जन सीखता है, जीवन के मार्ग की राह वह दिखाता है। किन्तु जो सुधार की उपेक्षा करता है ऐसा मनुष्य तो भटकाया करता है।
10:18
He that hideth hatred with lying lips, and he that uttereth a slander, is a fool.
जो मनुष्य बैर पर परदा डाले रखता है, वह मिथ्यावादी है और वह जो निन्दा फैलाता है, मूढ़ है।
10:19
In the multitude of words there wanteth not sin: but he that refraineth his lips is wise.
अधिक बोलने से, कभी पाप नहीं दूर होता किन्तु जो अपनी जुबान को लगाम देता है, वही बुद्धिमान है।
10:20
The tongue of the just is as choice silver: the heart of the wicked is little worth.
धर्मी की वाणी विशुद्ध चाँदी है, किन्तु दुष्ट के हृदय का कोई नहीं मोल।
10:21
The lips of the righteous feed many: but fools die for want of wisdom.
धर्मी के मुख से अनेक का भला होता, किन्तु मूर्ख समझ के अभाव में मिट जाते।
10:22
The blessing of the LORD, it maketh rich, and he addeth no sorrow with it.
यहोवा के वरदान से जो धन मिलता है, उसके साथ वह कोई दुःख नहीं जोड़ता।
10:23
It is as sport to a fool to do mischief: but a man of understanding hath wisdom.
बुरे आचार में मूढ़ को सुख मिलता, किन्तु एक समझदार विवेक में सुख लेता है।
10:24
The fear of the wicked, it shall come upon him: but the desire of the righteous shall be granted.
जिससे मूढ़ भयभीत होता, वही उस पर आ पड़ेगी, धर्मी की कामना तो पूरी की जायेगी।
10:25
As the whirlwind passeth, so is the wicked no more: but the righteous is an everlasting foundation.
आंधी जब गुज़रती है, दुष्ट उड़ जाते हैं, किन्तु धर्मी जन तो, निरन्तर टिके रहते हैं।
10:26
As vinegar to the teeth, and as smoke to the eyes, so is the sluggard to them that send him.
काम पर जो किसी आलसी को भेजता है, वह बन जाता है जैसे अम्ल सिरका दाँतों को खटाता है, और धुंआ आँखों को तड़पाता दुःख देता है।
10:27
The fear of the LORD prolongeth days: but the years of the wicked shall be shortened.
यहोवा का भय आयु का आयाम बढ़ाता है, किन्तु दुष्ट की आयु तो घटती रहती है।
10:28
The hope of the righteous shall be gladness: but the expectation of the wicked shall perish.
धर्मी का भविष्य आनन्द—उल्लास है। किन्तु दुष्ट की आशा तो व्यर्थ रह जाती है।
10:29
The way of the LORD is strength to the upright: but destruction shall be to the workers of iniquity.
धर्मी जन के लिये यहोवा का मार्ग शरण स्थल है किन्तु जो दुराचारी है, उनका यह विनाश है।
10:30
The righteous shall never be removed: but the wicked shall not inhabit the earth.
धर्मी जन को कभी उखाड़ा न जायेगा, किन्तु दुष्ट धरती पर टिक नहीं पायेगा।
10:31
The mouth of the just bringeth forth wisdom: but the froward tongue shall be cut out.
धर्मी के मुख से बुद्धि प्रवाहित होती है, किन्तु कुटिल जीभ को तो काट फेंका जायेगा।
10:32
The lips of the righteous know what is acceptable: but the mouth of the wicked speaketh frowardness.
धर्मी के अधर जो उचित है जानते हैं, किन्तु दुष्ट का मुख बस कुटिल बातें बोलता।
Previous
Next