Ezekiel 18

És lőn az Úr szava hozzám, mondván:
यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Mi dolog, hogy ezt a közbeszédet szoktátok mondani Izráel földjén, mondván: Az atyák ettek egrest, és a fiak foga vásott meg *bele?*
“तुम लोग इस कहावत को दुहराते रहते हो। क्यों तुम कहते हो: ‘पूर्वजों ने खट्टे अंगूर खाये, किन्तु बच्चों को खट्टा स्वाद मिला। तुम सोचते हो कि तुम पाप कर सकते हो और भविष्य में कुछ व्यक्ति इसके लिये दण्डित होंगे।’”
Élek én, ezt mondja az Úr Isten, nem lesz többé helye köztetek ennek a közbeszédnek Izráelben.
किन्तु मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “मैं अपने जीवन की शपथ खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि इस्राएल में लोग अब भविष्य में इस कहावत को कभी सत्य नहीं समझेंगे!
Ímé, minden lélek enyém, úgy az atyának lelke, mint a fiúnak lelke enyém; a mely lélek vétkezik, annak kell meghalni!
मैं सभी व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार करुँगा। यह महत्वपूर्ण नहीं होगा कि वह व्यक्ति माता—पिता है अथवा सन्तान। जो व्यक्ति पाप करेगा वह व्यक्ति मरेगा!
És ha valaki igaz lesz, és törvény szerint igazságot cselekszik;
“यदि कोई व्यक्ति भला है, तो वह जीवित रहेगा। वह भला व्यक्ति लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करता है।
Ha a hegyeken nem eszik, és szemeit föl nem emeli Izráel házának bálványaira, és felebarátja feleségét meg nem fertézteti, és asszonyhoz tisztátalanságában nem közeledik;
वह भला व्यक्ति पहाड़ों पर नहीं जाता और असत्य देवताओं को चढ़ाए गए भोजन में कोई हिस्सा नहीं बंटाता। वह इस्राएल में उन गन्दें देवताओं की मूर्तियों की स्तुति नहीं करता। वह अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ व्यभिचार का पाप नहीं करता। वह अपनी पत्नी के साथ, उसके मासिक धर्म के समय, शारीरिक सम्बंध नहीं करता।
És senkit nem nyomorgat, az adósnak a zálogot visszaadja, ragadományt nem ragadoz, az éhezőnek kenyerét adja és a mezítelent ruhával befödi;
वह भला व्यक्ति लोगों से अनुचित लाभ नहीं उठाता। यदि कोई व्यक्ति उससे मुद्रा ऋण लेता है तो वह भला व्यक्ति गिरवी रखकर दूसरे व्यक्ति को मुद्रा देता है और जब वह व्यक्ति उसे भुगतान कर देता है तो भला व्यक्ति उसे गिरवी वस्तु वापिस कर देता है। भला व्यक्ति भूखे लोगों को भोजन देता है और वह उन लोगों को वस्त्र देता है जिन्हें उनकी आवश्यकता है।
Uzsorára nem ád, kamatot nem vesz, megvonja kezét az álnokságtól, igaz ítéletet tesz a felek közt;
यदि कोई मुद्रा ऋण लेना चाहता है तो भला व्यक्ति उसे ऋण देता है। वह उस ऋण का ब्याज नहीं लेता। भला व्यक्ति कुटिल होने से इन्कार करता है। वह हर व्यक्ति के प्रति सदा भला रहता है। लोग उस पर विश्वास कर सकते हैं।
Az én parancsolatimban jár és törvényeimet megőrzi, hogy igazságot cselekedjék; ez az igaz, ő élvén él, ezt mondja az Úr Isten.
वह मेरे नियमों का पालन करता है। वह मेरे निर्णयों को समझता है और भला एवं विश्वसनीय होना सीखता है। क्योंकि वह भला व्यक्ति है, अतः वह जीवित रहेगा।
És ha erőszakos fiat nemz, a ki vért ont, és csak egyet is cselekszik amazokból;
“किन्तु उस व्यक्ति का कोई ऐसा पुत्र हो सकता है, जो उन अच्छे कामों में से कुछ भी न करता हो। पुत्र चीज़ें चुरा सकता है तथा लोगों की हत्या कर सकता है।
Mindezeket pedig nem cselekedte; hanem a hegyeken evett, és felebarátjának feleségét megfertéztette;
पुत्र इन बुरे कामों में से कोई भी काम कर सकता है। वह पहाड़ों पर जा सकता है और असत्य देवताओं को चढ़ाए गए भोजन में हिस्सा बटा सकता है। वह पापी पुत्र अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ व्यभिचार करने का पाप कर सकता है।
A szűkölködőt és szegényt nyomorgatta, ragadományokat ragadozott, zálogot vissza nem adott, és a bálványokra emelte szemeit, útálatosságot cselekedett;
वह गरीब और असहाय लोगों के साथ बुरा व्यवहार कर सकता है। वह लोगों से अनुचित लाभ उठा सकता है। वह गिरवी चीज़ को तब भी न लौटाये जब कोई व्यक्ति अपने ऋण का भुगतान कर चुका हो। वह पापी पुत्र उन गन्दी देवमूर्तियों की प्रार्थना कर सकता है एवं अन्य भयंकर पाप भी कर सकता हैं।
Uzsorára adott és kamatot vett: és az ilyen éljen? Nem él! Mindezeket az útálatosságokat cselekedte, halállal haljon meg, az ő vére legyen ő rajta!
किसी व्यक्ति को उस पापी पुत्र से ऋण लेने की आवश्यकता हो सकती है। वह पुत्र उसे मुद्रा ऋण दे सकता है, किन्तु वह उस व्यक्ति को उस ऋण पर ब्याज देने के लिये विवश करेगा। अत: वह पापी पुत्र जीवित नहीं रहेगा। उसने भयंकर पाप किये अत: मार दिया जाएगा और अपनी मृत्यु के लिये वह स्वयं ही उत्तरदायी है।
S ímé, ha fiat nemz, és ez látja atyjának minden vétkét, melyeket cselekszik; látja, de nem cselekszik azok szerint:
“संभवत: उस पापी पुत्र का भी एक पुत्र हो। किन्तु यह पुत्र अपने पिता द्वारा किये गए पाप—कर्मों को देख सकता है और वह अपने पिता की तरह रहने से इन्कार कर सकता है। वह भला व्यक्ति लोगों के साथ भला व्यवहार करता है।
A hegyeken nem eszik, és szemeit nem emeli fel Izráel házának bálványaira, felebarátjának feleségét meg nem fertézteti,
वह व्यक्ति पहाड़ों पर नहीं जाता, न ही असत्य देवताओं को चढ़ाए गए भोजन में हिस्सा बटाता है। वह इस्राएल में उन गन्दी देवमूर्तियों की प्रार्थना नहीं करता। वह अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ व्यभिचार का पाप नहीं करता।
És senkit sem nyomorgat, zálogot nem vesz, ragadományt nem ragadoz, kenyerét az éhezőnek adja és a mezítelent ruhával befödi;
वह भला पुत्र लोगों से अनुचित लाभ नहीं उठाता। यदि कोई व्यक्ति उससे ऋ ण लेता है तब भला पुत्र चीज गिरवी रखता है और उस व्यक्ति को मुद्रा दे देता है और जब वह व्यक्ति वापस भुगतान करता है तो भला व्यक्ति गिरवी चीज़ वापस कर देता है। भला व्यक्ति भूखों को भोजन देता है और वह उन लोगों को वस्त्र देता है जिन्हें उसकी आवश्यकता है।
A szegényre nem veti rá kezét, uzsorát és kamatot nem vesz, törvényeim szerint cselekszik, parancsolataimban jár: az ilyen ne haljon meg atyja vétkéért, *hanem* élvén éljen.
वह गरीबों की सहायता करता है यदि कोई व्यक्ति ऋण लेना चाहता है तो भला पुत्र उसे मुद्रा उधार दे देता है और वह उस ऋण पर ब्याज नहीं लेता। भला पुत्र मेरे नियमों का पालन करता है और मेरे नियम के अनुसार चलता है! वह भला पुत्र अपने पिता के पापों के कारण मारा नहीं जायेगा! वह भला पुत्र जीवित रहेगा।
Atyja, mert nyomorgatást követett el, ragadományt ragadozott atyjafiától, és a mi nem jó, azt cselekedte népe között: ímé meghal a maga vétkéért.
पिता लोगों को चोट पहुँचा सकता है और चीज़ें चुरा सकता है! वह मेरे लोगों के लिये कभी कुछ अच्छा कार्य नहीं कर सकता। वह पिता अपने पापों के कारण मरेगा। किन्तु पुत्र अपने पिता के पापों के लिये दण्डित नहीं होगा।
És ti ezt mondjátok: Miért ne viselje a fiú az apa vétkét? Ám a fiú, törvény szerint és igazságot cselekedett, minden parancsolatimat megtartotta s cselekedte azokat: élvén éljen.
“तुम पूछ सकते हो, ‘पिता के पाप के लिये पुत्र दण्डित क्यों नहीं होगा’ इसका कारण यह है कि पुत्र भला रहा और उसने अच्छे काम किये! उसने बहुत सावधानी से मेरे नियमों का पालन किया! अत: वह जीवित रहेगा।
A mely lélek vétkezik, annak kell meghalni; a fiú ne viselje az apa vétkét, se az apa ne viselje a fiú vétkét; az igazon legyen az ő igazsága, és a gonoszon az ő gonoszsága.
जो व्यक्ति पाप करता है वही व्यक्ति मार डाला जाता है। एक पुत्र अपने पिता के पापों के लिये दण्डित नहीं होगा और एक पिता अपने पुत्र के पापों के लिये दण्डित नहीं होगा। एक भले व्यक्ति की भलाई केवल उसकी निजी होती है और बुरे व्यक्ति की बुराई केवल उसी की होती है।
És ha a gonosztevő megtér minden vétkéből, melyeket cselekedett, és megtartja minden parancsolatimat, és törvény szerint és igazságot cselekszik: élvén éljen, és meg ne haljon.
“इस स्थिति में यदि कोई बुरा व्यक्ति अपना जीवन—क्रम परिवर्तित करता है तो वह जीवित रहेगा, मरेगा नहीं वह व्यक्ति अपने किये पापों को फिर करना छोड़ सकता है। वह बहुत सावधानी से मेरे सभी नियमों का पालन करना आरम्भ कर सकता है। वह न्यायशील और भला हो सकता है।
Semmi gonoszságáról, melyet cselekedett, emlékezés nem lészen; az ő igazságáért, melyet cselekedett, élni fog.
परमेश्वर उसके उन सभी पापों को याद नहीं रखेगा जिन्हें उसने किये। परमेश्वर केवल उसकी भलाई को याद करेगा, अत: वह व्यक्ति जीवित रहेगा।”
Hát kivánva kivánom én a gonosznak halálát? ezt mondja az Úr Isten! nem *inkább* azt, hogy megtérjen útjáról és éljen?
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “मैं बुरे लोगों को मरने देना नहीं चाहता। मैं चाहता हूँ कि वे अपने जीवन को बदलें, जिससे वे जीवित रह सकें!
És ha az igaz elhajol az ő igazságától, és gonoszságot cselekszik, minden útálatosság szerint, melyeket a hitetlen cselekedett, cselekeszik, nemde éljen-é? Semmi igazságairól, a melyeket cselekedett, emlékezés nem lészen: gonoszságáért, melyet cselekedett, és az ő vétkéért, melylyel vétkezett, ezekért meg kell halnia.
“ऐसा भी हो सकता है, कि भला व्यक्ति भला न रह जाय। वह अपने जीवन को बदल सकता है और उन भयंकर पापों का करना आरम्भ कर सकता है जिन्हें बुरे लोगों ने भूतकाल में किया था। (वह बुरा व्यक्ति बदल गया अत: वह जीवित रह सकता है।) अत: यदि वह भला व्यक्ति बदलता है और बुरा बन जाता है तो परमेश्वर उस व्यक्ति के किये अच्छे कामों को याद नहीं रखेगा। परमेश्वर यही याद रखेगा कि वह व्यक्ति उसके विरुद्ध हो गया और उसने पाप करना आरम्भ किया। इसलिये वह व्यक्ति अपने पापों के कारण मरेगा।”
És azt mondjátok: Nem igazságos az Úrnak útja! Oh, halljátok meg, Izráel háza: az én útam nem igazságos-é? nem *inkább* a ti útaitok nem igazságosak-é?
परमेश्वर ने कहा, “तुम लोग कह सकते हो, ‘परमेश्वर हमारा स्वामी न्यायपूर्ण नहीं है!’ किन्तु इस्राएल के परिवारों, सुनो। मैं उसी प्रकार का हूँ। तुम लोग ऐसे हो कि जरुर बदलोगे!
Ha elhajol az igaz az ő igazságától, és gonoszságot cselekszik, és a miatt meghal: gonoszsága miatt hal meg, melyet cselekedett.
यदि एक भला व्यक्ति बदलता है और पापी बनता है तो उसे अपने किये गये बुरे कामों के कारण मरना ही चाहिए।
És ha a gonosztevő megtér az ő gonoszságától, melyet cselekedett, és törvény szerint és igazságot cselekszik: ez az ő lelkét megtartja életben.
यदि कोई पापी व्यक्ति बदलता है और भला तथा न्याय प्रिय बनता है तो वह अपने जीवन को बचाएगा। वह जीवित रहेगा!
Mert belátta és megtért minden gonoszságától, melyeket cselekedett: élvén éljen, ne haljon meg.
उस व्यक्ति ने देखा कि वह कितना बुरा था और मेरे पास लौटा। उसने उन बुरे पापों को करना छोड़ दिया जो उसने भूतकाल में किये थे। अत: वह जीवित रहेगा! वह मरेगा नहीं!”
És azt mondja az Izráel háza: Nem igazságos az Úrnak útja! Az én útaim nem igazságosak-é, Izráel háza? nem *inkább* a ti útaitok nem igazságosak-é?
इस्राएल के लोगों ने कहा, “यह न्यायपूर्ण नहीं है! मेरा स्वामी यहोवा न्यायपूर्ण नहीं है!” परमेश्वर ने कहा, “मैं उसी प्रकार का हूँ। तुम ऐसे लोग हो जो बदलोगे ही!
Ennekokáért mindeniteket az ő útai szerint ítélem, Izráel háza, ezt mondja az Úr Isten. Térjetek meg és forduljatok el minden vétkeitektől, hogy romlástokra ne legyen gonoszságotok.
क्यों क्योंकि इस्राएल के परिवार, मैं हर एक व्यक्ति के साथ न्याय केवल उसके उन कर्मों के लिये करुँगा जिन्हें वह व्यक्ति करता है!” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं: “इसलिये मेरे पास लौटो! पाप करना छोड़ो! उन भयंकर चीजों (मूर्तियों) को अपने द्वारा पाप मत करने दो!
Vessétek el magatoktól minden vétkeiteket, melyekkel vétkeztetek, és szerezzetek magatoknak új szívet és új lelket; Miért halnátok meg, oh Izráel háza!?
उन सभी भयंकर चीज़ों (मूर्तियों) को फेंक दो जिन्हें तुमने बनाया, वे तुमसे केवल पाप करवाते हैं! अपने हृदय और आत्मा को बदलो! इस्राएल के लोगों, तुम अपने को क्यों मर जाने देना चाहते हो
Mert nem gyönyörködöm a meghaló halálában, ezt mondja az Úr Isten. Térjetek meg azért és éljetek!
मैं तुम्हें मारना नहीं चाहता! तुम हमारे पास आओ और रहो!” वे बातें मेरे स्वामी यहोवा ने कहीं।