III John 1

A presbiter a szeretett Gájusnak, a kit én igazán szeretek.
यूहन्ना की ओर से: प्रिय मित्र, गयुस के नाम जिसे मैं सत्य में सहभागी के रूप में प्रेम करता हूँ।
Szeretett *barátom,* kívánom, hogy mindenben jól legyen dolgod, és légy egészséges, a mint jó dolga van a lelkednek.
हे मेरे प्रिय मित्र, मैं प्रार्थना करता हूँ कि तू जैसे आध्यात्मिक रूप से उन्नति कर रहा है, वैसे ही सब प्रकार से उन्नति करता रह और स्वास्थ्य का आनन्द उठाता रह।
Mert felettébb örültem, a mikor atyafiak jöttek és bizonyságot tettek a te igazságodról, úgy, a mint te az igazságban jársz.
जब हमारे कुछ भाईयों ने मेरे पास आकर सत्य के प्रति तुम्हारी निष्ठा के बारे में बताया तो मैं बहुत आनन्दित हुआ। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि तुम सत्य के मार्ग पर किस प्रकार चल रहे हो।
Nincs annál nagyobb örömem, mintha hallom, hogy az én gyermekeim az igazságban járnak.
मुझे यह सुनने से अधिक आनन्द और किसी में नहीं आता कि मेरे बालक सत्य के मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं।
Szeretett *barátom,* híven cselekszel mindenben, a mit az atyafiakért, és pedig az idegenekért teszel,
हे मेरे प्यारे मित्र, तुम हमारे भाइयों के हित में जो कुछ कर सकते हो, उसे विश्वास के साथ कर रहे हो। यद्यपि वे लोग तुम्हारे लिए अनजाने हैं!
A kik bizonyságot tettek a te szeretetedről a gyülekezet előtt; a kiket jól teszed, ha Istenhez méltóan bocsátasz útjokra.
जो प्रेम तुमने उन पर दर्शाया है, उन्होंने कलीसिया के सामने उसकी साक्षी दी है। उनकी यात्रा को बनाए रखने के लिए कृपया उनकी इस प्रकार सहायता करना जिसका समर्थन परमेश्वर करे।
Mert az ő nevéért mentek ki, semmit sem fogadván el a pogányoktól;
क्योंकि वे मसीह की सेवा के लिए यात्रा पर निकल पड़े हैं तथा उन्होंने विधर्मियों से कोई सहायता नहीं ली है।
Nékünk azért be kell fogadnunk az ilyeneket, hogy munkatársaikká lehessünk az igazságban.
इसलिए हम विश्वासियों को ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए ताकि हम भी सत्य के प्रति सहकर्मी सिद्ध हो सकें।
Írtam a gyülekezetnek; de Diotrefesz, a ki elsőséget kíván közöttük, nem fogad el minket.
एक पत्र मैंने कलीसिया को भी लिखा था किन्तु दियुत्रिफेस जो उनका नेता बनना चाहता है।
Ezért, ha odamegyek, felemlítem az ő dolgait, a melyeket cselekszik, gonosz szavakkal csácsogván ellenünk; sőt nem elégedvén meg ezzel, maga sem fogadja be az atyafiakat, és a kik ezt akarnák, azokat is akadályozza, és az egyházból kiveti.
वह जो कुछ हम कहते हैं, उसे स्वीकार नहीं करेगा। इस कारण यदि मैं आऊँगा तो बताऊँगा कि वह क्या कर रहा है। वह झूठे तौर पर अपशब्दों के साथ मुझ पर दोष लगाता है और इन बातों से ही वह संतुष्ट नहीं है। वह हमारे बंधुओं के प्रति आदर सत्कार नहीं दिखाता है बल्कि जो ऐसा करना चाहते हैं, उन्हें भी बाधा पहुँचाता है और उन्हें कलीसिया से बाहर धकेल देता है।
Szeretett *barátom,* ne a rosszat kövesd, hanem a jót. A ki jót cselekszik, az Istentől van; a ki pedig rosszat cselekszik, nem látta az Istent.
हे प्रिय मित्र, बुराई का नहीं बल्कि भलाई का अनुकरण करो! जो भलाई करता है, वह परमेश्वर का है! जो बुराई करता है, उसने परमेश्वर को नहीं देखा।
Demeter mellett mindenki bizonyságot tett, maga az igazság is; de mi is bizonyságot teszünk, és tudjátok, hogy a mi bizonyságtételünk igaz.
दिमेत्रियुस के विषय में हर किसी ने साक्षी दी है। यहाँ तक कि स्वयं सत्य ने भी। हमने भी उसके विषय में साक्षी दी है। और तुम तो जानते ही हो कि हमारी साक्षी सत्य है।
Sok írni valóm volna, de nem akarok tintával és tollal írni néked:
तुझे लिखने के लिए मेरे पास बहुत सी बातें हैं किन्तु मैं तुझे लेखनी और स्याही से वह सब कुछ नहीं लिखना चाहता।
Hanem reménylem, hogy csakhamar meglátlak téged és szemtől szembe beszélhetünk. * (III John 1:15) Békesség néked! Köszöntenek téged a te barátaid. Köszöntsd a barátainkat név szerint. *
बल्कि मुझे तो आशा है कि मैं तुझसे जल्दी ही मिलूँगा। तब हम आमने-सामने बातें कर सकेंगे। शांति तुम्हारे साथ रहे। तेरे सभी मित्रों का तुझे नमस्कार पहूँचे। वहाँ हमारे सभी मित्रों को निजी तौर पर नमस्कार कहना।