Jeremiah 47

यह सन्देश यहोवा का है जो यिर्मयाह नबी को मिला। यह सन्देश पलिश्ती लोगों के बारे में है। यह सन्देश, जब फिरौन ने गज्जा नगर पर आक्रमण किया, उससे पहले आया।
quod factum est verbum Domini ad Hieremiam prophetam contra Palestinos antequam percuteret Pharao Gazam
यहोवा कहता है: “ध्यान दो, शत्रु के सैनिक उत्तर में एक साथ मोर्चा लगा रहे हैं। वे तटों को डूबाती तेज नदी की तरह आएंगे वे पूरे देश को बाढ़ सा ढक लेंगे। वे नगरों और उनमें रह रहे निवासियों को ढक लेंगे। उस देश का हर एक रहने वाला सहायता के लिये चिल्लाएगा।
haec dicit Dominus ecce aquae ascendunt ab aquilone et erunt quasi torrens inundans et operient terram et plenitudinem eius urbem et habitatores eius clamabunt homines et ululabit omnis habitator terrae
वे दौड़ते घोड़ों की आवाज सुनेंगे, वे रथों की घरघराहट सुनेंगे। वे पहियों की घरघराहट सुनेंगे। पिता अपने बच्चों की सुरक्षा करने में सहायता नहीं कर सकेंगे। वे पिता सहायता करने में एकदम असमर्थ होंगे।
ab strepitu pompae armorum et bellatorum eius a commotione quadrigarum eius et multitudine rotarum illius non respexerunt patres filios manibus dissolutis
“सभी पलिश्ती लोगों को नष्ट करने का समय आ गया है। सोर और सिदोन के बचे सहायकों को नष्ट करने का समय आ गया है। यहोवा पलिश्ती लोगों को शीघ्र ही नष्ट करेगा। कप्तोर द्वीप में बचे लोगों को वह नष्ट करेगा।
pro adventu diei in quo vastabuntur omnes Philisthim et dissipabitur Tyrus et Sidon cum omnibus reliquis auxiliis suis depopulatus est enim Dominus Palestinos reliquias insulae Cappadociae
गज्जा के लोग शोक में डूबेंगे और अपना सिर मुड़ाएंगे। अश्कलोन के लोग चुप कर दिए जाएंगे। घाटी के बचे लोगों, कब तक तुम अपने को काटते रहोगे?
venit calvitium super Gazam conticuit Ascalon et reliquiae vallis earum usquequo concideris
“ओ! यहोवा की तलवार, तू रुकी नहीं तू कब तक मार करती रहेगी? अपनी म्यान में लौट जाओ, रूको, शान्त होओ।
o mucro Domini usquequo non quiescis ingredere in vaginam tuam refrigerare et sile
किन्तु यहोवा की तलवार कैसे विश्राम लेगी यहोवा ने इसे आदेश दिया है। यहोवा ने इसे यह आदेश दिया है कि यह अश्कलोन नगर और समुद्र तट पर आक्रमण करे।”
quomodo quiescet cum Dominus praeceperit ei adversus Ascalonem et adversus maritimas eius regiones ibique condixerit illi