Genesis 49

तब याकूब ने अपने सभी पुत्रो को अपने पास बुलाया। उसने कहा, “मेरे सभी पुत्रो, यहाँ मेरे पास आओ। मैं तुम्हें बताऊँगा कि भविष्य में क्या होगा।
vocavit autem Iacob filios suos et ait eis congregamini ut adnuntiem quae ventura sunt vobis diebus novissimis
“याकूब के पुत्रो, एक साथ आओ और सुनो, अपने पिता इस्राएल की सुनो।
congregamini et audite filii Iacob audite Israhel patrem vestrum
“रूबेन, तुम मेरे प्रथम पुत्र हो। तुम मेरे पहले पुत्र और मेरी शक्ति का पहला सबूत हो। तुम मेरे सभी पुत्रों से अधिक गर्वीले और बलवान हो।
Ruben primogenitus meus tu fortitudo mea et principium doloris mei prior in donis maior imperio
किन्तु तुम बाढ़ की तंरगों की तरह प्रचण्ड हो। तुम मेरे सभी पुत्रों से अधिक महत्व के नहीं हो सकोगे। तुम उस स्त्री के साथ सोए जो तुम्हारे पिता की थी। तुमने अपने पिता के बिछौने को सम्मान नहीं दिया।”
effusus es sicut aqua non crescas quia ascendisti cubile patris tui et maculasti stratum eius
“शिमोन और लेवी भाई हैं। उन्हें अपनी तलवारों से लड़ना प्रिय है।
Symeon et Levi fratres vasa iniquitatis bellantia
उन्होंने गुप्त रूप से बुरी योजनाएँ बनाईं। मेरी आत्मा उनकी योजना का कोई अंश नहीं चाहती। मैं उनकी गुप्त बैठकों को स्वीकार नहीं करूँगा। उन्होंने आदमियों की हत्या की जब वे क्रोध में थे और उन्होंने केवल विनोद के लिए जानवरों को चोट पहुँचाई।
in consilio eorum ne veniat anima mea et in coetu illorum non sit gloria mea quia in furore suo occiderunt virum et in voluntate sua suffoderunt murum
उनका क्रोध एक अभिशाप है। ये अत्याधिक कठोर और अपने पागलपन में क्रोधित हैं। याकूब के देश में इनके परिवारों की अपनी भूमि नहीं होगी। वे पूरे इस्राएल में फैलेंगे।”
maledictus furor eorum quia pertinax et indignatio illorum quia dura dividam eos in Iacob et dispergam illos in Israhel
“यहूदा, तुम्हारे भाई तुम्हारी प्रशंसा करेंगे। तुम अपने शत्रुओं को हराओगे। तुम्हारे भाई तुम्हारे सामने झुकेंगे।
Iuda te laudabunt fratres tui manus tua in cervicibus inimicorum tuorum adorabunt te filii patris tui
यहूदा उस शेर की तरह है जिसने किसी जानवर को मारा हो। हे मेरे पुत्र, तुम अपने शिकार पर खड़े शेर के समान हो जो आराम करने के लिए लेटता है, और कोई इतना बहादुर नहीं कि उसे छेड़ दे।
catulus leonis Iuda a praeda fili mi ascendisti requiescens accubuisti ut leo et quasi leaena quis suscitabit eum
यहूदा के परिवार के व्यक्ति राजा होंगे। उसके परिवार का राज—चिन्ह उसके परिवार से वास्तविक शासक के आने से पहले समाप्त नहीं होगा। तब अनेकों लोग उसका आदेश मानेंगे और सेवा करेंगे।
non auferetur sceptrum de Iuda et dux de femoribus eius donec veniat qui mittendus est et ipse erit expectatio gentium
वह अपने गधे को अँगूर की बेल से बाँधता है। वह अपने गधे के बच्चों को सबसे अच्छी अँगूर की बेलों में बाँधता है। वह अपने वस्त्रों को धोने के लिए सबसे अच्छी दाखमधु का उपयोग करता है।
ligans ad vineam pullum suum et ad vitem o fili mi asinam suam lavabit vino stolam suam et sanguine uvae pallium suum
उसकी आँखे दाखमधु पीने से लाल रहती है। उसके दाँत दूध पीने से उजले है।”
pulchriores oculi eius vino et dentes lacte candidiores
“जबूलून समुद्र के निकट रहेगा। इसका समुद्री तट जहाजों के लिए सुरक्षित होगा। इसका प्रदेश सीदोन तक फैला होगा।”
Zabulon in litore maris habitabit et in statione navium pertingens usque ad Sidonem
“इस्साकर उस गधे के समान है जिसने अत्याधिक कठोर काम किया है। वह भारी बोझ ढोने के कारण पस्त पड़ा है।
Isachar asinus fortis accubans inter terminos
वह देखेगा कि उसके आराम की जगह अच्छी है। तथा यह कि उसकी भूमि सुहाबनी है। तब वह भारी बोझे ढोने को तैयार होगा। वह दास के रूप में काम करना स्वीकार करेगा।”
vidit requiem quod esset bona et terram quod optima et subposuit umerum suum ad portandum factusque est tributis serviens
“दान अपने लोगों का न्याय वैसे ही करेगा जैसे इस्राएल के अन्य परिवार करते हैं।
Dan iudicabit populum suum sicut et alia tribus Israhel
दान सड़क के किनारे के साँप के समान है। वह रास्ते के पास लेटे हुए उस भयंकर साँप की तरह है, जो घोड़े के पैर को डसता है, और सवार घोड़े से गिर जाता है।
fiat Dan coluber in via cerastes in semita mordens ungulas equi ut cadat ascensor eius retro
“यहोवा, मैं उद्धार की प्रतीक्षा कर रहा हूँ।”
salutare tuum expectabo Domine
“डाकुओं का एक गिरोह गाद पर आक्रमण करेगा। किन्तु गाद उन्हें मार भगाएगा।”
Gad accinctus proeliabitur ante eum et ipse accingetur retrorsum
“आशेर की भूमि बहुत अच्छी उपज देगी। उसे वही भोजन मिलेगा जो राजाओं के लिए उपयुक्त होगा।”
Aser pinguis panis eius et praebebit delicias regibus
“नप्ताली स्वतन्त्र दौड़ने वाले हिरण की तरह है और उसकी बोली उनके सुन्दर बच्चों की तरह है।”
Nepthalim cervus emissus et dans eloquia pulchritudinis
“यूसुफ बहुत सफल है। यूसुफ फलों से लदी अंगूर की बेल के समान है। वह सोते के समीप उगी अँगूर की बेल की तरह है, बाड़े के सहारे उगी अँगूर की बेल की तरह है।
filius adcrescens Ioseph filius adcrescens et decorus aspectu filiae discurrerunt super murum
बहुत से लोग उसके विरुद्ध हुए और उससे लड़े। धर्नुधारी लोग उसे पसन्द नहीं करते।
sed exasperaverunt eum et iurgati sunt invideruntque illi habentes iacula
किन्तु उसने अपने शक्तिशाली धनुष और कुशल भुजाओं से युद्ध जीता। वह याकूब के शक्तिशाली परमेश्वर चरवाहे, इस्राएल की चट्टान से शक्ति पाता है।
sedit in forti arcus eius et dissoluta sunt vincula brachiorum et manuum illius per manus potentis Iacob inde pastor egressus est lapis Israhel
और अपने पिता के परमेश्वर से शक्ति पाता है। “परमेश्वर तुम को आशीर्वाद दे। सर्वशक्तिमान परमेश्वर तुम को आशीर्वाद दे। वह तुम्हें ऊपर आकाश से आशीर्वाद दे और नीचे गहरे समुद्र से आशीर्वाद दे। वह तुम्हें स्तनों और गर्भ का आशीर्वाद दे।”
Deus patris tui erit adiutor tuus et Omnipotens benedicet tibi benedictionibus caeli desuper benedictionibus abyssi iacentis deorsum benedictionibus uberum et vulvae
मेरे माता—पिता को बहुत सी अच्छी चीजें होती रही और तुम्हारे पिता से मुझको और अधिक आशीर्वाद मिला। तुम्हारे भाईयों ने तुमको बेचना चाहा। किन्तु अब तुम्हें एक ऊँचे पर्वत के समान, मेरे सारे आशीर्वाद का ढेर मिलेगा।
benedictiones patris tui confortatae sunt benedictionibus patrum eius donec veniret desiderium collium aeternorum fiant in capite Ioseph et in vertice nazarei inter fratres suos
“बिन्यामीन एक ऐसे भूखे भेड़िये के समान है जो सबेरे मारता है और उसे खाता है। शाम को यह बचे खुचे से काम चलाता है।”
Beniamin lupus rapax mane comedet praedam et vespere dividet spolia
ये इस्राएल के बारह परिवार हैं और वही जीज़ें हैं जिन्हें उनके पिता ने उनसे कहा था। उसने हर एक पुत्र को वह आशीर्वाद दिया जो उसके लिए ठीक था।
omnes hii in tribubus Israhel duodecim haec locutus est eis pater suus benedixitque singulis benedictionibus propriis
तब इस्राएल ने उनको एक आदेश दिया। उसने कहा, “जब मैं मरूँ तो मैं अपने लोगों के बीच रहना चाहता हूँ। मैं अपने पूर्वजों के साथ हित्ती एप्रोन के खेतों की गुफा में दफनाया जाना चाहता हूँ।
et praecepit eis dicens ego congregor ad populum meum sepelite me cum patribus meis in spelunca duplici quae est in agro Ephron Hetthei
वह गुफा मम्रे के निकट मकपेला के खेत में है। वह कनान देश में है। इब्राहीम ने उस खेत को एप्रोम से इसलिए खरीदा था जिससे उसके पास एक कब्रिस्तान हो सके।
contra Mambre in terra Chanaan quam emit Abraham cum agro ab Ephron Hettheo in possessionem sepulchri
इब्राहीम और उसकी पत्नी सारा उसी गुफा में दफनाए गए हैं। इसहाक और उसकी पत्नी रिबका उसी गुफा में दफनाए गए। मैंने अपनी पत्नी लिआ को उसी गुफा में दफनाया।”
ibi sepelierunt eum et Sarram uxorem eius ibi sepultus est Isaac cum Rebecca coniuge ibi et Lia condita iacet
वह गुफा उस खेत में है जिसे हित्ती लोगों से खरीदा गया था।
finitisque mandatis quibus filios instruebat collegit pedes suos super lectulum et obiit adpositusque est ad populum suum
अपने पुत्रों से बातें समाप्त करने के बाद याकूब लेट गया, पैरों को अपने बिछौने पर रखा और मर गया।