Leviticus 19

यहोवा ने मूसा से कहा,
І Господь промовляв до Мойсея, говорячи:
“इस्राएल के सभी लोगों से कहोः कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ मैं पवित्र हूँ! इसलिए तुम्हें पवित्र होना चाहिए!
Промовляй до всієї громади Ізраїлевих синів, та й скажеш їм: Будьте святі, бо святий Я, Господь, Бог ваш!
“तुम में से हर एक व्यक्ति को अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए और मेरे विश्राम के विशेष दिनों को मानना चाहिए। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Кожен буде боятися матері своєї та батька свого, а субіт Моїх будете додержувати. Я Господь, Бог ваш!
“मूर्तियों की उपासना मत करो। अपने लिए देवताओं की मूर्तियाँ धातु गला कर मत बाओ। मैं तुम लोगों का परमेश्वर यहोवा हूँ!
Не звертайтеся до ідолів, і не робіть собі литих божків. Я Господь Бог ваш!
“जब तुम यहोवा को मेलबलि चढ़ाओ तो तुम उसे ऐसे चढ़ाओ कि तुम यहोवा द्वारा स्वीकार किए जा सको।
А коли ви принесете мирну жертву для Господа, на вподобання вас принесете її.
तुम इसे चढ़ाने के दिन खा सकोगे और अगले दिन भी । किन्तु यदि बलि का कुछ भाग तीसरे दिन भी बच जाए तो उसे तुम्हें आग में जला देना चाहिए।
Ви будете їсти її в день принесення вашого та взавтра, а позостале до дня третього огнем буде спалене.
किसी भी बलि को तीसरे दिन नहीं खाना चाहिए। यह अशुद्ध है । यह स्वीकार नहीं होगी।
А якщо справді буде їджене воно третього дня, нечистість воно, не буде вподобане.
यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह अपारधी होगा। क्यों? क्योंकि उसने यहोवा की पवित्र चीजों का सम्मान नहीं किया। उस व्यक्ति को अपने लोगों से अलग कर दिया जाना चाहिए।
А хто те їсть, понесе він свій гріх, бо споганив він святиню Господню, і буде винищена душа та з-посеред народу свого!
“जब तुम कटनी के समय अपनी फ़सल काटो तो तुम सब ओर से खेत के कोनों तक मत काटो और यदि अन्न जमीन पर गिर जाता है तो तुम्हें उसे इकट्ठा नहीं करना चाहिए।
А коли ти будеш жати жниво своєї землі, не докінчуй жати до краю свого поля, а попадалих колосків твого жнива не будеш збирати;
अपने अँगूर के बाग के सारे अंगूर न तोड़ो और जो जमीन पर गिर जाएँ उन्हें न उठाओ। क्यों? क्योंकि तुम्हें वे चीज़ें गरीब लोगों और जो तुम्हारे देश से यात्रा करेंगे, उनके लिए छोड़नी चाहिए। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ!
а виноградника свого не вибереш дорешти, а попадалих ягід виноградника свого не будеш збирати, для вбогого та для приходька позостав їх. Я Господь, Бог ваш!
“तुम्हें चोरी नहीं करनी चाहिए। तुम्हें लोगों को ठगना नहीं चाहिए। तुम्हें आपस में झूठ नहीं बोलना चाहिए।
Не будете красти, і не будете неправдиво заперечувати, і не будете говорити неправди один на одного!
तुम्हें मेरे नाम पर झूठा वचन नहीं देना चाहिए। यदि तुन ऐसा करते हो तो तुम यह दिखाते हो कि तुम अपने परमेश्वर के नाम का सम्मान नहीं करते हो। मैं यहोवा हूँ!
І не будете присягати Моїм Іменем на неправду, бо зневажиш Ім'я Бога свого. Я Господь!
“तुम्हें अपने पड़ोसी को धोखा नहीं देना चाहिए। तुम्हें उसकी चोरी नहीं करनी चाहिए। तुम्हें मजदूर की मजदूरी पूरी रात, सवेरे तक नही रोकनी चाहिए।
Не будеш гнобити ближнього свого, і не будеш грабувати, і не задержиш в себе через ніч аж до ранку заробітку наймита.
“तुम्हें किसी बहरे आदमी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। तुम्हें किसी अन्धे को गिराने के लिए उसके सामने कोई चीज नहीं रखनी चाहिए। किन्तु तुम्हें अपने परमेश्वर यहोवा का सम्मान करना चाहिए। मैं यहोवा हूँ!
Не будеш проклинати глухого, а перед сліпим не роби перешкоди, і будеш боятися Бога свого. Я Господь!
“तुम्हें न्याय करने मै ईमानदार होना चाहिए। न तो तुम्हें ग़रीब के साथ विशेष पक्षपात करना चाहिए और न ही बड़े एवं धनी लोगों के प्रति कोई आदर दिखाना चाहिए। तुम्हें अपने पड़ोसी के साथ न्याय करते समय ईमानदार होना चाहिए।
Не зробите кривди в суді: не будеш потурати особі вбогого, і не будеш підлещуватися до особи вельможного, за правдою суди свого ближнього!
तुम्हें अन्य लोगों के विरुद्ध चारों ओर अफवाहें फैलाते हुए नहीं चलना चाहिए। ऐसा कुछ न करो जो तुम्हारे पड़ोसी के जीवन को खतरे में डाले। मैं यहोव हूँ!
Не будеш ходити пліткарем серед народу свого. Не будеш наставати на життя свого ближнього. Я Господь!
“तुम्हें अपने हृदय में अपने भाईयों से घृणा नहीं करनी चाहिए। यदि तुम्हारा पड़ोसी कुछ बुरा करता है तो इसके बारे में उसे समझाओ। किन्तु उसे क्षमा करो!
Не будеш ненавидіти брата свого в серці своєму. Конче вияви неправду свого ближнього, і не понесеш гріха за нього.
लोग, जो तुम्हारा बुरा करें, उसे भूल जाओ। उससे बदला लेने का प्रयत्न न करो। अपने पड़ोसी से वैसे ही प्रेम करो जैसे अपने आप से करते हो। मैं यहोव हूँ!
Не будеш мститися, і не будеш ненавидіти синів свого народу. І будеш любити ближнього свого, як самого себе! Я Господь!
“तुम्हें मेरे नियमों का पालन करना चाहिए। दो जातियों के पशुओं को प्रजनन के लिए आपस में मत मिलाओ। तुम्हें खेत में दो प्रकार के बीज नहीं बोने चाहिये। तुम्हें दो प्रकार सी चीज़ो को मिलावट से बने वस्त्रों को नहीं पहनना चाहिए।
Постанов Моїх будете дотримувати. Не зробиш, щоб худоба твоя злучувалася двоїсто. Поля свого не будеш обсівати двоїсто. А одежа двоїста, мішанина ниток, не ввійде на тебе.
“यह हो सकता है कि किसी दूसरे व्यक्ति की दासी से किसी व्यक्ति का यौन सम्बन्ध हो। यदि यह दासी न तो खरीदी गई है न ही स्वतन्त्र कराई गई है तो उन्हें दण्ड दिया जाना चाहिए। किन्तु वे मारे नहीं जाएंगे। क्यों? क्योंकि स्त्री स्वतन्त्र नहीं थी।
А чоловік, коли буде злягатися з жінкою, а вона невільниця, заручена чоловікові, а справді не була вона викуплена, або визволення не було дане їй, то нехай буде кара, але не будуть вони забиті, бо не увільнена вона.
उस व्यक्ति को अपने अपराध के लिए मिलापवाले तम्बू के द्वार पर यहोवा को बलि चढ़ानी चाहिए। व्यक्ति को एक मेढ़ा दोषबलि के रूप में लाना चाहिए।
І спровадить він жертву за провину свою Господеві до входу скинії заповіту, барана жертви за провину.
याजक उस व्यक्ति के पापों के भुगतान करने के लिए उपासना करेगा। याजक यहोवा को दोषबलि के रूप में मेढ़े को चढ़ाएगा। यह व्यक्ति के किए हुए पापों के लिए होगा। तब व्यक्ति अपने किए पाप के लिए क्षमा किया जाएगा।
І очистить його священик бараном жертви за провину перед Господнім лицем за гріх його, що він був згрішив. І проститься йому гріх його, що він був згрішив.
“भविष्य में तुम अपने प्रदेश में प्रवेश करोगे। उस समय भोजन के लिए तुम अनेकों प्रकार के पेड़ लगाओगे। पेड़ लगाने के बाद पेड़ के किसी फल का उपयोग करने के लिए तुम्हें तीन वर्ष तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। तुम्हें उससे पहले के फल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
А коли ви ввійдете до Краю цього, і понасаджуєте всяке їстивне дерево, то плід його вважатимете за необрізаний, три роки буде воно для вас необрізане, не буде їджене.
चौथे वर्ष उस पेड़ के फल यहोवा के होंगे। यह यहोवा की स्तुति के लिए पवित्र भेंट होगी।
А року четвертого ввесь плід його присвятиться для Господа.
तब, पाँचवें वर्ष तुम उस पेड़ का फल खासकते हो और पेड़ तुम्हारे लिए अधिक से अधिक फल पैदा करेगा। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ!
А року п'ятого будете їсти плід його, щоб помножився для вас урожай його. Я Господь, Бог ваш.
“तुम्हें कोई चीज़, उसमें खून रहते तक नहीं खानी चाहिए। “तुम्हें भविष्यवाणी करने के लिये जादू या शगुन आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
Не будете їсти з кров'ю. Не будете ворожити, і не будете чарувати!
“तुम्हें अपने सिर के बगल के बढ़े बालों को कटवाना नहीं चाहिए. तुम्हें अपनी दाढ़ी के किनारे नहीं कटवाने चाहिए।
Не будете стригти волосся довкола голови вашої, і не будеш нищити краю бороди своєї.
किसी मरे व्यक्ति की याद को बनाए रखने के लिए तुम्हें अपने शरीर को काटना नहीं चाहिए। तुम्हें अपने ऊपर कोई चिन्ह गुदवाना नहीं चाहिए में यहोवा हूँ!
І не зробите на тілі своїм нарізу за душу померлого, і не зробите на собі наколеного напису. Я Господь!
“तुम अपनी पुत्री को वेश्या मत बनने दो। इससे केवल यह पता चलता है कि तुम उसका आदर नहीं करते। तुम अपने देश में स्त्रियों को वेश्याएँ मत बनने दो। तुम अपने देश को इस प्रकार के पापों से मत भर जानेदो।
Не безчесть своєї дочки, і не роби її блудливою, щоб не стала блудливою ця земля, і не наповнилась земля розпустою.
“तुम्हें मेरे विश्राम के विशेष दिनों में काम नहीं करना चाहिए। तुम्हें मेरे पवित्र स्थान का सम्मान करना चाहिए। मैं यहोवा हूँ!
Субіт Моїх будете додержувати, а святиню Мою будете шанувати. Я Господь!
“ओझाओं तथा भूतसिद्धियों के पास सलाह के लिए मत जाओ। उनके पास तुम मत जाओ, वे केवल तुम्हें अशुद्ध बनाएँगें। में तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ!”
Не звертайтесь до духів померлих та до ворожбитів, і не доводьте себе до опоганення ними. Я Господь, Бог ваш!
“बूढ़े लोगों का सम्मान करो। जब वे कमरे में आएँ तो खड़े हो जाओ। अपने परमेश्वर का सम्मान करो। मैं यहोवा हूँ!”
Перед лицем сивизни встань, і вшануй лице старого, і будеш боятися Бога свого. Я Господь!
“अपने देश में रहने वाले विदेशियों के साथ बुरा व्यवहार मत करो!
А коли мешкатиме з тобою приходько в вашім Краї, то не будете гнобити його.
तुम्हें विदेशियों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा तुम अपने नागरिकों के साथ करते हो। तुम विदेशियों से वैसा प्यार करो जैसा अपने से करते हो। क्यों? क्योंकि तुम भी एक समय मिस्र में विदेशी थे। मैं तुम्हारा परमेशवर यहोवा हूँ!
Як тубілець із вас буде для вас приходько, що мешкає з вами, і ти будеш любити його, як самого себе, бо приходьки були ви в єгипетськім краї. Я Господь, Бог ваш!
“तम्हें न्याय करते समय लोगों के प्रति ईमानदार होना चाहिए। तुम्हें चीज़ों के नापने और तौलने में ईमानदार होना चाहिए।
Не будете чинити кривди в суді, у мірі, у вазі та в мірі рідини.
तुम्हारी टोकरियाँ ठीक माप की होनी चाहिए। तुम्हारे नापने के पात्रों में द्रव की उचित मात्रा आनी चाहिए। तुम्हारे तराजू और तुम्हारे बाट चीज़ों को ठीक तौलने वाले होने चाहिए। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ! मैं तुम्हें मिस्र देश से बाहर लाया!
Вага вірна, тягарці вірні, ефа вірна, гін вірний буде в вас. Я Господь, Бог ваш, що вивів вас із єгипетського краю!
“तुम्हें मेरे सभी नियमों और निर्णयों को याद रखना चाहिए और तुम्हें उनका पालन करना चाहिए। मैं यहोवा हूँ!”
І ви будете держати всі постанови Мої та всі устави Мої, і виконуватимете їх. Я Господь!