John 11

बैतनिय्याह का लाज़र नाम का एक व्यक्ति बीमार था। यह वह नगर था जहाँ मरियम और उसकी बहन मारथा रहती थीं।
Був же хворий один, Лазар у Віфанії, із села Марії й сестри її Марти.
(मरियम वह स्त्री थी जिसने प्रभु पर इत्र डाला था और अपने सिर के बालों से प्रभु के पैर पोंछे थे।) लाज़र नाम का रोगी उसी का भाई था।
А Марія, що брат її Лазар був хворий, була та, що помазала Господа миром, і волоссям своїм Йому ноги обтерла.
इन बहनों ने यीशु के पास समाचार भेजा, “हे प्रभु, जिसे तू प्यार करता है, वह बीमार है।”
Тоді сестри послали до Нього, говорячи: Ось нездужає, Господи, той, що кохаєш його!...
यीशु ने जब यह सुना तो वह बोला, “यह बीमारी जान लेवा नहीं है। बल्कि परमेश्वर की महिमा को प्रकट करने के लिये है। जिससे परमेश्वर के पुत्र को महिमा प्राप्त होगी।”
Як почув же Ісус, то промовив: Не на смерть ця недуга, а на Божу славу, щоб Син Божий прославився нею.
यीशु, मारथा, उसकी बहन और लाज़र को प्यार करता था।
А Ісус любив Марту, і сестру її, і Лазаря.
इसलिए जब उसने सुना कि लाज़र बीमार हो गया है तो जहाँ वह ठहरा था, दो दिन और रुका।
А коли Він почув, що нездужає той, то зостався два дні на тім місці, де був.
फिर यीशु ने अपने अनुयायियों से कहा, “आओ हम यहूदिया लौट चलें।”
Після ж того говорить до учнів: Ходімо знову в Юдею.
इस पर उसके अनुयायियों ने उससे कहा, “हे रब्बी, कुछ ही दिन पहले यहूदी नेता तुझ पर पथराव करने का यत्न कर रहे थे और तू फिर वहीं जा रहा है।”
Йому учні сказали: Учителю, таж допіру юдеї хотіли камінням побити Тебе, а Ти знов туди підеш?
यीशु ने उत्तर दिया, “क्या एक दिन में बारह घंटे नहीं होते हैं। यदि कोई व्यक्ति दिन के प्रकाश में चले तो वह ठोकर नहीं खाता क्योंकि वह इस जगत के प्रकाश को देखता है।
Ісус відповів: Хіба дня не дванадцять годин? Як хто ходить за дня, не спіткнеться, цьогосвітнє бо світло він бачить.
पर यदि कोई रात में चले तो वह ठोकर खाता है क्योंकि उसमें प्रकाश नहीं है।”
А хто ходить нічної пори, той спіткнеться, бо немає в нім світла.
उसने यह कहा और फिर उसने बोला, “हमारा मित्र लाज़र सो गया है पर मैं उसे जगाने जा रहा हूँ।”
Оце Він сказав, а по тому говорить до них: Друг наш Лазар заснув, та піду розбудити Його.
फिर उसके शिष्यों ने उससे कहा, “हे प्रभु, यदि उसे नींद आ गयी है तो वह अच्छा हो जायेगा।”
А учні сказали Йому: Як заснув, то він, Господи, видужає.
यीशु लाज़र की मौत के बारे में कह रहा था पर शिष्यों ने सोचा कि वह स्वाभाविक नींद की बात कर रहा था।
Та про смерть його мовив Ісус, вони ж думали, що про сонний спочинок Він каже.
इसलिये फिर यीशु ने उनसे स्पष्ट कहा, “लाज़र मर चुका है।
Тоді просто сказав їм Ісус: Умер Лазар.
मैं तुम्हारे लिये प्रसन्न हूँ कि मैं वहाँ नहीं था। क्योंकि अब तुम मुझमें विश्वास कर सकोगे। आओ अब हम उसके पास चलें।”
І Я тішусь за вас, що там Я не був, щоб повірили ви. Та ходімо до нього.
फिर थोमा ने जो दिदुमुस कहलाता था, दूसरे शिष्यों से कहा, “आओ हम भी प्रभु के साथ वहाँ चलें ताकि हम भी उसके साथ मर सकें।”
Сказав же Хома, називаний Близнюк, до співучнів: Ходімо й ми, щоб із Ним повмирати.
इस तरह यीशु चल दिया और वहाँ जाकर उसने पाया कि लाज़र को कब्र में रखे चार दिन हो चुके हैं।
Як прибув же Ісус, то знайшов, що чотири вже дні той у гробі.
बैतनिय्याह यरूशलेम से लगभग तीन किलोमीटर दूर था।
А Віфанія поблизу Єрусалиму була, яких стадій з п'ятнадцять.
भाई की मृत्यु पर मारथा और मरियम को सांत्वना देने के लिये बहुत से यहूदी नेता आये थे।
І багато з юдеїв до Марти й Марії прийшли, щоб за брата розважити їх.
जब मारथा ने सुना कि यीशु आया है तो वह उससे मिलने गयी। जबकि मरियम घर में ही रही।
Тоді Марта, почувши, що надходить Ісус, побігла зустріти Його, Марія ж удома сиділа.
वहाँ जाकर मारथा ने यीशु से कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई मरता नहीं।
І Марта сказала Ісусові: Коли б, Господи, був Ти отут, то не вмер би мій брат...
पर मैं जानती हूँ कि अब भी तू परमेश्वर से जो कुछ माँगेगा वह तुझे देगा।”
Та й тепер, знаю я, що чого тільки в Бога попросиш, то дасть Тобі Бог!
यीशु ने उससे कहा, “तेरा भाई जी उठेगा।”
Промовляє до неї Ісус: Воскресне твій брат!
मारथा ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ कि पुनरुत्थान के अन्तिम दिन वह जी उठेगा।”
Відказує Марта Йому: Знаю, що в воскресення останнього дня він воскресне.
यीशु ने उससे कहा, “मैं ही पुनरुत्थान हूँ और मैं ही जीवन हूँ। वह जो मुझमें विश्वास करता है जियेगा।
Промовив до неї Ісус: Я воскресення й життя. Хто вірує в Мене, хоч і вмре, буде жити.
और हर वह, जो जीवित है और मुझमें विश्वास रखता है, कभी नहीं मरेगा। क्या तू यह विश्वास रखती है।”
І кожен, хто живе та хто вірує в Мене, повіки не вмре. Чи ти віруєш в це?
वह यीशु से बोली, “हाँ प्रभु, मैं विश्वास करती हूँ कि तू मसीह है, परमेश्वर का पुत्र जो जगत में आने वाला था।”
Вона каже Йому: Так, Господи! Я вірую, що Ти Христос, Син Божий, що має прийти на цей світ.
फिर इतना कह कर वह वहाँ से चली गयी और अपनी बहन को अकेले में बुलाकर बोली, “गुरू यहीं है, वह तुझे बुला रहा है।”
І промовивши це, відійшла, та й покликала нишком Марію, сестру свою, кажучи: Учитель тут, і Він кличе тебе!
जब मरियम ने यह सुना तो वह तत्काल उठकर उससे मिलने चल दी।
А та, як зачула, квапливо встала й до Нього пішла.
यीशु अभी तक गाँव में नहीं आया था। वह अभी भी उसी स्थान पर था जहाँ उसे मारथा मिली थी।
А Ісус не ввійшов був іще до села, а знаходивсь на місці, де Марта зустріла Його.
फिर जो यहूदी घर पर उसे सांत्वना दे रहे थे, जब उन्होंने देखा कि मरियम उठकर झटपट चल दी तो वे यह सोच कर कि वह कब्र पर विलाप करने जा रही है, उसके पीछे हो लिये।
Юдеї тоді, що були з нею в домі й її розважали, як побачили, що Марія квапливо встала й побігла, подалися за нею, гадаючи, що до гробу пішла вона, плакати там.
मरियम जब वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था तो यीशु को देखकर उसके चरणों में गिर पड़ी और बोली, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई मरता नहीं।”
Як Марія ж прийшла туди, де був Ісус, і Його вгледіла, то припала до ніг Йому та й говорила до Нього: Коли б, Господи, був Ти отут, то не вмер би мій брат!
यीशु ने जब उसे और उसके साथ आये यहूदियों को रोते बिलखते देखा तो उसकी आत्मा तड़प उठी। वह बहुत व्याकुल हुआ।
А Ісус, як побачив, що плаче вона, і плачуть юдеї, що з нею прийшли, то в дусі розжалобився та й зворушився Сам,
और बोला, “तुमने उसे कहाँ रखा है?” वे उससे बोले, “प्रभु, आ और देख।”
і сказав: Де його ви поклали? Говорять Йому: Іди, Господи, та подивися!
यीशु फूट-फूट कर रोने लगा।
І закапали сльози Ісусові...
इस पर यहूदी कहने लगे, “देखो! यह लाज़र को कितना प्यार करता है।”
А юдеї казали: Дивись, як кохав Він його!
मगर उनमें से कुछ ने कहा, “यह व्यक्ति जिसने अंधे को आँखें दीं, क्या लाज़र को भी मरने से नहीं बचा सकता?”
А з них дехто сказали: Чи не міг же зробити Отой, Хто очі сліпому відкрив, щоб і цей не помер?
तब यीशु अपने मन में एक बार फिर बहुत अधिक व्याकुल हुआ और कब्र की तरफ गया। यह एक गुफा थी और उसका द्वार एक चट्टान से ढका हुआ था।
Ісус же розжалобивсь знову в Собі, і до гробу прийшов. Була ж то печера, і камінь на ній налягав.
यीशु ने कहा, “इस चट्टान को हटाओ।” मृतक की बहन मारथा ने कहा, “हे प्रभु, अब तक तो वहाँ से दुर्गन्ध आ रही होगी क्योंकि उसे दफनाए चार दिन हो चुके हैं।”
Промовляє Ісус: Відваліть цього каменя! Сестра вмерлого Марта говорить до Нього: Уже, Господи, чути, бо чотири вже дні він у гробі...
यीशु ने उससे कहा, “क्या मैंने तुझसे नहीं कहा कि यदि तू विश्वास करेगी तो परमेश्वर की महिमा का दर्शन पायेगी।”
Ісус каже до неї: Чи тобі не казав Я, що як будеш ти вірувати, славу Божу побачиш?
तब उन्होंने उस चट्टान को हटा दिया। और यीशु ने अपनी आँखें ऊपर उठाते हुए कहा, “परम पिता मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ क्योंकि तूने मेरी सुन ली है।
І зняли тоді каменя. А Ісус ізвів очі до неба й промовив: Отче, дяку приношу Тобі, що Мене Ти почув.
मैं जानता हूँ कि तू सदा मेरी सुनता है किन्तु चारों ओर इकट्ठी भीड़ के लिये मैंने यह कहा है जिससे वे यह मान सकें कि मुझे तूने भेजा है।”
Та Я знаю, що Ти завжди почуєш Мене, але ради народу, що довкола стоїть, Я сказав, щоб увірували, що послав Ти Мене.
यह कहने के बाद उसने ऊँचे स्वर में पुकारा, “लाज़र, बाहर आ!”
І, промовивши це, Він скричав гучним голосом: Лазарю, вийди сюди!
वह व्यक्ति जो मर चुका था बाहर निकल आया। उसके हाथ पैर अभी भी कफ़न में बँधे थे। उसका मुँह कपड़े में लिपटा हुआ था। यीशु ने लोगों से कहा, “इसे खोल दो और जाने दो।”
І вийшов померлий, по руках і ногах обв'язаний пасами, а обличчя у нього було перев'язане хусткою... Ісус каже до них: Розв'яжіть його та й пустіть, щоб ходив...
इसके बाद मरियम के साथ आये यहूदियों में से बहुतों ने यीशु के इस कार्य को देखकर उस पर विश्वास किया।
І багато з юдеїв, що посходилися до Марії, та бачили те, що Він учинив, у Нього ввірували.
किन्तु उनमें से कुछ फरीसियों के पास गये और जो कुछ यीशु ने किया था, उन्हें बताया।
А деякі з них пішли до фарисеїв, і їм розповіли, що Ісус учинив.
फिर महायाजकों और फरीसियों ने यहूदियों की सबसे ऊँची परिषद बुलाई। और कहा, “हमें क्या करना चाहिये? यह व्यक्ति बहुत से आश्चर्य चिन्ह दिखा रहा है।
Тоді первосвященики та фарисеї скликали раду й казали: Що маємо робити, бо Цей Чоловік пребагато чуд чинить?
यदि हमने उसे ऐसे ही करते रहने दिया तो हर कोई उस पर विश्वास करने लगेगा और इस तरह रोमी लोग यहाँ आ जायेंगे और हमारे मन्दिर व देश को नष्ट कर देंगे।”
Якщо так позоставимо Його, то всі в Нього ввірують, і прийдуть римляни, та й візьмуть нам і Край, і народ!
किन्तु उस वर्ष के महायाजक कैफा ने उनसे कहा, “तुम लोग कुछ भी नहीं जानते।
А один із них, Кайяфа, що був первосвящеником року того, промовив до них: Ви нічого не знаєте,
और न ही तुम्हें इस बात की समझ है कि इसी में तुम्हारा लाभ है कि बजाय इसके कि सारी जाति ही नष्ट हो जाये, सबके लिये एक आदमी को मारना होगा।”
і не поміркуєте, що краще для вас, щоб один чоловік прийняв смерть за людей, аніж щоб увесь народ мав загинути!
यह बात उसने अपनी तरफ़ से नहीं कही थी पर क्योंकि वह उस साल का महायाजक था उसने भविष्यवाणी की थी कि यीशु लोगों के लिये मरने जा रहा है।
А того не сказав сам від себе, але, первосвящеником бувши в тім році, пророкував, що Ісус за народ мав умерти,
न केवल यहूदियों के लिये बल्कि परमेश्वर की संतान जो तितर-बितर है, उन्हें एकत्र करने के लिये।
і не лише за народ, але й щоб сполучити в одне розпорошених Божих дітей.
इस तरह उसी दिन से वे यीशु को मारने के कुचक्र रचने लगे।
Отож, від того дня вони змовилися, щоб убити Його.
यीशु यहूदियों के बीच फिर कभी प्रकट होकर नहीं गया और यरूशलेम छोड़कर वह निर्जन रेगिस्तान के पास इफ्राईम नगर जा कर अपने शिष्यों के साथ रहने लगा।
І тому не ходив більш Ісус між юдеями явно, але звідти вдавсь до околиць поближче пустині, до міста, що зветься Єфрем, і тут залишався з Своїми учнями.
यहूदियों का फ़सह पर्व आने को था। बहुत से लोग अपने गाँवों से यरूशलेम चले गये थे ताकि वे फ़सह पर्व से पहले अपने को पवित्र कर लें।
Наближалася ж Пасха юдейська, і багато-хто з Краю вдались перед Пасхою в Єрусалим, щоб очистити себе.
वे यीशु को खोज रहे थे। इसलिये जब वे मन्दिर में खड़े थे तो उन्होंने आपस में एक दूसरे से पूछना शुरू किया, “तुम क्या सोचते हो, क्या निश्चय ही वह इस पर्व में नहीं आयेगा।”
І шукали Ісуса вони, а в храмі стоявши, гомоніли один до одного: А як вам здається? Хіба Він не прийде на свято?
फिर महायाजकों और फरीसियों ने यह आदेश दिया कि यदि किसी को पता चले कि यीशु कहाँ है तो वह इसकी सूचना दे ताकि वे उसे बंदी बना सकें।
А первосвященики та фарисеї наказа дали: як дізнається хто, де Він перебуватиме, нехай донесе, щоб схопити Його.