Isaiah 43

याकूब, तुझको यहोवा ने बनाया था! इस्राएल, तेरी रचना यहोवा ने की थी और अब यहोवा का कहना है: “भयभीत मत हो! मैंने तुझे बचा लिया है। मैंने तुझे नाम दिया है। तू मेरा है।
А тепер отак каже Господь, що створив тебе, Якове, і тебе вформував, о Ізраїлю: Не бійся, бо Я тебе викупив, Я покликав ім'я твоє, Мій ти!
जब तुझ पर विपत्तियाँ पड़ती हैं, मैं तेरे साथ रहता हूँ। जब तू नदी पार करेगा, तू बहेगा नहीं। तू जब आग से होकर गुज़रेगा, तो तू जलेगा नहीं। लपटें तुझे हानि नहीं पहुँचायेंगी।
Коли переходитимеш через води, Я буду з тобою, а через річки не затоплять тебе, коли будеш огонь переходити, не попечешся, і не буде палити тебе його полум'я.
क्यों क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ। मैं इस्राएल का पवित्र तेरा उद्धारकर्ता हूँ। तेरी बदले में मैंने मिस्र को दे कर तुझे आज़ाद कराया है। मैंने कूश और सबा को तुझे अपना बनाने को दे डाला है।
Бо Я Господь, Бог твій, Святий Ізраїлів, твій Спаситель! Дав Я на викуп за тебе Єгипта, Етіопію й Севу замість тебе.
तू मेरे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसलिये मैं तेरा आदर करूँगा। मैं तुझे प्रेम करता हूँ, ताकि तू जी सके, और मेरा हो सके। इसके लिए मैं सभी मनुष्यों और जातियों को बदले में दे दूँगा।”
Через те, що ти став дорогий в Моїх очах, шанований став, й Я тебе покохав, то людей замість тебе віддам, а народи за душу твою.
“इसलिये डर मत! मैं तेरे साथ हूँ। तेरे बच्चों को इकट्ठा करके मैं उन्हें तेरे पास लाऊँगा। मैं तेरे लोगों को पूर्व और पश्चिम से इकट्ठा करूँगा।
Не бійся, бо Я ж із тобою! Зо сходу згромаджу насіння твоє, і з заходу тебе позбираю.
मैं उत्तर से कहूँगा: मेरे बच्चे मुझे लौटा दे।” मैं दक्षिण से कहूँगा: “मेरे लोगों को बंदी बना कर मत रख। दूर—दूर से मेरे पुत्र और पुत्रियों को मेरे पास ले आ!
Скажу півночі: Дай, а до півдня: Не стримуй! Поприводь ти синів моїх здалека, а дочки мої від окраїн землі,
उन सभी लोगों को, जो मेरे हैं, मेरे पास ले आ अर्थात् उन लोगों को जो मेरा नाम लेते हैं। मैंने उन लोगों को स्वयं अपने लिये बनाया है। उनकी रचना मैंने की है और वे मेरे हैं।”
і кожного, хто тільки зветься Іменням Моїм, і кого Я на славу Свою був створив, кого вформував та кого Я вчинив.
“ऐसे लोगों को जिनकी आँखे तो हैं किन्तु फिर भी वे अन्धे हैं, उन्हें निकाल लाओ। ऐसे लोगों को जो कानों के होते हुए भी बहरे हैं, उन्हें निकाल लाओ।
Приведи ти народа сліпого, хоч очі він має, і глухих, хоч вуха в них є!
सभी लोगों और सभी राष्ट्रों को एक साथ इकट्ठा करो। यदि किसी भी मिथ्या देवता ने कभी इन बातों के बारे में कुछ कहा है और भूतकाल में यह बताया था कि आगे क्या कुछ होगा तो उन्हें अपने गवाह लाने दो और उन (मिथ्या देवताओं) को प्रमाणित सिद्ध करने दो। उन्हें सत्य बताने दो और उन्हें सुनो।”
Нехай разом зберуться всі люди і народи згромадяться: хто поміж ними розкаже про це, і хто розповість про минуле? Нехай дадуть свідків своїх і оправдані будуть, і хай вони чують та скажуть: Це правда!
यहोवा कहता है, “तुम ही लोग तो मेरे साक्षी हो। तू मेरा वह सेवक है जिसे मैंने चुना है। मैंने तुझे इसलिए चुना है ताकि तू समझ ले कि ‘वह मैं ही हूँ’ और मुझ में विश्वास करे। मैं सच्चा परमेश्वर हूँ। मुझसे पहले कोई परमेश्वर नहीं था और मेरे बाद भी कोई परमेश्वर नहीं होगा।
Ви свідки Мої, говорить Господь, та раб Мій, якого Я вибрав, щоб пізнали й Мені ви повірили, та зрозуміли, ще це Я. До Мене не зроблено Бога, і не буде цього по Мені!
मैं स्वयं ही यहोवा हूँ। मेरे अतिरिक्त और कोई दूसरा उद्धारकर्ता नहीं है, बस केवल मैं ही हूँ।
Я, Я Господь, і крім Мене немає Спасителя!
वह मैं ही हूँ जिसने तुझसे बात की थी। तुझे मैंने बचाया है। वे बातें तुझे मैंने बतायी थीं। जो तेरे साथ था, वह कोई अनजाना देवता नहीं था। तू मेरा साक्षी है और मैं परमेश्वर हूँ।” (ये बातें स्वयं यहोवा ने कही थीं)
Я розказав, і споміг, і звістив, і Бога чужого немає між вами, ви ж свідки Мої, говорить Господь, а Я Бог!
“मैं तो सदा से ही परमेश्वर रहा हूँ। जब मैं कुछ करता हूँ तो मेरे किये को कोई भी व्यक्ति नहीं बदल सकता और मेरी शक्ति से कोई भी व्यक्ति किसी को बचा नहीं सकता।”
І Я здавна Той Самий, і ніхто не врятує з Моєї руки, як що Я вчиню, то хто це перемінить?
इस्राएल का पवित्र यहोवा तुझे छुड़ाता है। यहोवा कहता है, “मैं तेरे लिये बाबुल में सेनाएँ भेजूँगा। सभी ताले लगे दरवाजों को मैं तोड़ दूँगा। कसदियों के विजय के नारे दु:खभरी चीखों में बदल जाएँगे।
Так говорить Господь, ваш Відкупитель, Святий Ізраїлів: Ради вас Я послав у Вавилон, і зганяю усіх втікачів, а халдеїв кораблі їх утіхи.
मैं तेरा पवित्र यहोवा हूँ। इस्राएल को मैंने रचा है। मैं तेरा राजा हूँ।”
Я Господь, ваш Святий, Творець Ізраїля, Цар ваш!
यहोवा सागर में राहें बनायेगा। यहाँ तक कि पछाड़ें खाते हुए पानी के बीच भी वह अपने लोगों के लिए राह बनायेगा। यहोवा कहता है,
Так говорить Господь, що дорогу на морі дає, а стежку в могутній воді,
“वे लोग जो अपने रथों, घोड़ों और सेनाओं को लेकर मुझसे युद्ध करेंगे, पराजित हो जायेंगे। वे फिर कभी नहीं उठ पायेंगे। वे नष्ट हो जायेंगे। वे दीये की लौ की तरह बुझ जायेंगे।
що випровадив колесницю й коня, військо та силу, що разом лягли і не встали, зотліли, як льон, та погасли...
सो उन बातों को याद मत करो जो प्रारम्भ में घटी थीं। उन बातों को मत सोचो जो कभी बहुत पहले घटी थीं।
Не згадуйте вже про минуле, і про давнє не думайте!
क्यों क्योंकि मैं नयी बातें करने वाला हूँ! अब एक नये वृक्ष के समान तुम्हारा विकास होगा। तुम जानते हो कि यह सत्य है। मैं मरूभूमि में सचमुच एक मार्ग बनाऊँगा। मैं सचमुच सूखी धरती पर नदियाँ बहा दूँगा।
Ось зроблю Я нове, тепер виросте. Чи ж про це ви не знаєте? Теж зроблю Я дорогу в степу, а в пустині річки.
यहाँ तक कि बनैले पशु और उल्लू भी मेरा आदर करेंगे। विशालकाय पशु और पक्षी मेरा आदर करेंगे। जब मरूभूमि में मैं पानी रख दूँगा तो वे मेरा आदर करेंगे। सूखी धरती में जब मैं नदियों की रचना कर दूँगा तो वे मेरा आदर करेंगे। मैं ऐसा अपने लोगों को पानी देने के लिये करूँगा। उन लोगों को जिन्हें मैंने चुना है।
Буде славити Мене польова звірина, шакали та струсі, бо воду Я дам на степу, а в пустині річки, щоб напувати народ Мій, вибранця Мого.
यें वे लोग हैं जिन्हें मैंने बनाया है और ये लोग मेरी प्रशंसा के गीत गाया करेंगे।
Цей народ Я Собі вформував, він буде звіщати про славу Мою.
“याकूब, तूने मुझे नहीं पुकारा। क्यों क्योंकि हे इस्राएल, तेरा मन मुझसे भर गया था।
Та Мене ти не кликав, о Якове, не змагався за Мене, Ізраїлю.
तुम लोग भेड़ की अपनी बलियाँ मेरे पास नहीं लाये। तुमने मेरा मान नहीं रखा। तुमने मुझे बलियाँ नहीं अर्पित कीं। मुझे अन्न बलियाँ अर्पित करने के लिए मैं तुम पर ज़ोर नहीं डालता। तुम मेरे लिए धूप जलाते—जलाते थक जाओ, इसके लिए मैं तुम पर दबाव नहीं डालता।
Ти Мені не приводив ягнят цілопалень своїх, і своїми жертвами не шанував ти Мене... Я тебе не силував, щоб приносити жертву хлібну, і кадилом не мучив тебе.
तुम अपनी बलियों की चर्बी से मुझे तृप्त नहीं करते मुझे आदर देने के लिये वस्तुएँ मोल लेने के लिए अपने धन का उपयोग नहीं करते। अपनी बलियों की चर्बी से मुझे तृप्त नहीं करते। किन्तु तुम मुझ पर दबाव डालते हो कि मैं तुम्हारे दास का सा आचरण करूँ। तुम तब तक पाप करते चले गये जब तक मैं तुम्हारे पापों से पूरी तरह तंग नहीं आ गया।
Очерету запашного не купував ти за срібло Мені, і не напував ти Мене лоєм жертов своїх, тільки своїми гріхами Мене ти турбував та своїми провинами мучив Мене!...
“मैं वही हूँ जो तुम्हारे पापों को धो डालता हूँ। स्वयं अपनी प्रसन्नता के लिये ही मैं ऐसा करता हूँ। मैं तुम्हारे पापों को याद नहीं रखूँगा।
Я, Я є Той, Хто стирає провини твої ради Себе, а гріхів твоїх не пам'ятає!
मेरे विरोध में तुम्हारें जो आक्षेप हैं, उन्हें लाओ, आओ, हम दोनों न्यायालय को चलें। तुमने जो कुछ किया है, वह तुम्हें बताना चाहिये और दिखाना चाहिये कि तुम उचित हो।
Пригадай ти Мені і судімося разом, розкажи ти Мені, щоб тобі оправдатись!
तुम्हारे आदि पिता ने पाप किया था और तुम्हारे हिमायतियों ने मेरे विरूद्ध काम किये थे।
Твій батько був перший згрішив, і відпали від Мене твої посередники,
मैंने तुम्हारे पवित्र शासकों को अपवित्र बना दिया। मैंने याकूब के लोगों को अभिशप्त बनाया। मैंने इस्राएल का अपमान कराया।”
тому Я позбавив священства священиків, і Якова дав на прокляття, і на зневагу Ізраїля!