Genesis 33

याकूब ने दृष्टि उठाई और एसाव को आते हुए देखा। एसाव आ रहा था और उसके साथ चार सौ पुरुष थे। याकूब ने अपने परिवार को चार समूहों में बाँटा। लिआ और उसके बच्चे एक समूह में थे, राहेल और यूसुफ एक समूह में थे, दासी और उनके बच्चे दो समूहों में थे।
І звів Яків очі свої, та й побачив, аж ось іде Ісав, а з ним чотири сотні людей. І він поділив своїх дітей на Лію, і на Рахіль, і на обох невільниць своїх.
याकूब ने दासियों और उनके बच्चों को आगे रखा। उसके बाद उनके पीछे लिआ और उसके बच्चों को रखा और याकूब ने राहेल और यूसुफ को सबके अन्त में रखा।
І поставив він тих невільниць і дітей їх напереді, а Лію й дітей її передостанніми, а Рахіль та Йосипа останніми.
याकूब स्वयं एसाव की ओर गया। इसलिए वह पहला व्यक्ति था जिसके पास एसाव आया। अपने भाई की ओर बढ़ते समय याकूब ने सात बार ज़मीन पर झुककर प्रणाम किया।
А сам пішов перед ними, і вклонився до землі сім раз, аж поки підійшов до брата свого.
तब एसाव ने याकूब को देखा, वह उस से मिलने को दौड़ पड़ा। एसाव ने याकूब को अपनी बाहों में भर लिया और छाती से लगाया। तब एसाव ने उसकी गर्दन को चूमा और दोनों आनन्द में रो पड़े।
І побіг Ісав назустріч йому, і обняв його, і впав на шию йому, і цілував його. І вони заплакали.
एसाव ने नज़र उठाई और स्त्रियों तथा बच्चों को देखा। उसने कहा, “तुम्हारे साथ ये कौन लोग हैं?” याकूब ने उत्तर दिया, “ये वे बच्चे हैं जो परमेश्वर ने मुझे दिए हैं। परमेश्वर मुझ पर दयालु रहा है।”
І звів свої очі Ісав, і побачив жінок та дітей. І сказав: Хто то такі? А той відказав: Діти, якими обдарував Бог твого раба.
तब दोनों दासियाँ अपने बच्चों के साथ एसाव के पास गयीं। उन्होंने उसको झुककर प्रणाम किया।
І підійшли сюди невільниці, і їхні діти, та й вклонилися.
तब लिआ अपने बच्चों के साथ एसाव के सामने गई और उसने प्रणाम किया और तब राहेल और यूसुफ एसाव के सामने गए और उन्होंने भी प्रणाम किया।
І підійшла також Лія та діти її, і вклонилися, а потім підійшов Йосип і Рахіль, та й вклонилися.
एसाव ने कहा, “मैंने जिन सब लोगों को यहाँ आते समय देखा वे कौन थे? और वे सभी जानवर किस लिए थे?” याकूब ने उत्तर दिया, “वे तुमको मेरी भेंट हैं जिसंसे तुम मुझे स्वीकार कर सको!”
І сказав Ісав: А що це за цілий табір той, що я спіткав? А той відказав: Щоб знайти милість в очах мого пана.
किन्तु एसाव ने कहा, “भाई, तुम्हें मुझको कोई भेंट नहीं देनी चाहिए क्योंकि मेरे पास सब कुछ बहुतायत से है।”
А Ісав сказав: Я маю багато, мій брате, твоє нехай буде тобі.
याकूब ने कहा, “नहीं! मैं तुमसे विनती करता हूँ। यदि तुम सचमुच मुझे स्वीकार करते हो तो कृपया जो भेटें देता हूँ तुम स्वीकार करो। मैं तुमको दुबारा देख कर बहुत प्रसन्न हूँ। यह तो परमेश्वर को देखने जैसा है। मैं यह देखकर बहुत प्रसन्न हूँ कि तुमने मुझे स्वीकार किया है।
А Яків сказав: Ні ж бо! Коли я знайшов милість в очах твоїх, то візьми дарунка мого з моєї руки. Бож я побачив обличчя твоє, ніби побачив Боже лице, і ти собі уподобав мене.
इसलिए मैं विनती करता हूँ कि जो भेंट मैं देता हूँ उसे भी स्वीकार करो। परमेश्वर मेरे ऊपर बहुत कृपालु रहा है। मेरे पास अपनी आवश्यकता से अधिक है।” इस प्रकार याकूब ने एसाव से भेंट स्वीकार करने को विनती की। इसलिए एसाव ने भेंट स्वीकार की।
Візьми ж благословення моє, що припроваджене тобі, бо Бог був милостивий до мене, та й маю я все. І благав він його, і той узяв.
तब एसाव ने कहा, “अब तुम अपनी यात्रा जारी रख सकते हो। मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।”
І промовив Ісав: Рушаймо й ходім, а я піду обік тебе.
किन्तु याकूब ने उस से कहा, “तुम यह जानते हो कि मेरे बच्चे अभी कमज़ोर हैं और मुझे अपनी रेवड़ों और उनके बच्चों की विशेष देख—रेख करनी चाहिए। यदि मैं उन्हें बहुत दूर एक दिन में चलने के लिए विवश करता हूँ तो सभी पशु मर जाएंगे।
А той відказав: Пан мій знає, що діти молоді, а дрібна та велика худоба в мене дійні. Коли погнати їх один день, то вигине вся отара.
इसलिए तुम आगे चलो और मैं धीरे—धीरे तुम्हारे पीछे आऊँगा। मैं पशुओं और अन्य जानवरों की रक्षा के लिए काफी धीरे—धीरे बढ़ूँगा और मैं काफी धीरे—धीरे इसलिए चलूँगा कि मेरे बच्चे बहुत अधिक थक न जाएं। मैं सेईर में तुमसे मिलूँगा।”
Нехай же піде пан мій перед очима свого раба, а я піду поволі за ногою скотини, що передо мною, і за ногою дітей, аж поки не прийду до пана свого до Сеїру.
इसलिए एसाव ने कहा, “तब मैं अपने कुछ साथियों को तुम्हारी सहायता के लिए छोड़ दूँगा।” किन्तु याकूब ने कहा, “यह तुम्हारी विशेष दया है। किन्तु ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।”
І промовив Ісав: Позоставлю ж з тобою трохи з людей, що зо мною. А той відказав: Пощо знаходжу я таку милість в очах свого пана?.
इसलिए उस दिन एसाव सेईर की वापसी यात्रा पर चल पढ़ा।
І вернувся того дня Ісав на дорогу свою до Сеїру.
किन्तु याकूब सुक्कोत को गया। वहाँ उसने अपने लिए एक घर बनाया और अपने मवेशियों के लिए छोटी पशुशालाएँ बनाईं। इसी कारण इस जगह का नाम सुक्कोत रखा।
А Яків подався до Суккоту, і збудував собі хату, а для худоби своєї поробив курені, тому назвав ім'я тому місцю: Суккот.
बाद में याकूब ने अपना जो कुछ था उसे कनान प्रदेश से शकेम नगर को भेज दिया। याकूब ने नगर के समीप मैदान में अपना डेरा डाला।
І Яків, коли він прийшов із Падану арамейського, прибув спокійно до міста Сихем у Краї ханаанському, і розтаборився перед містом.
याकूब ने उस भूमि को शकेम के पिता हमोर के परिवार से खरीदा। याकूब ने चाँदी के सौ सिक्के दिए।
І купив він кусок поля, де розклав намета свого, з руки синів Гамора, батька Сихема, за сто срібняків.
याकूब ने परमेश्वर की उपासना के लिए वहाँ एक विशेष स्मरण स्तम्भ बनाया। याकूब ने जगह का नाम “एले, इस्राएल का परमेश्वर” रखा।
І поставив там жертівника, і назвав його: Ел-Елогей-Ізраїль.