Ezekiel 36

“मनुष्य के पुत्र, मेरे लिए इस्राएल के पर्वतों से कहो। इस्राएल के पर्वतों को यहोवा का वचन सुनने को कहो!
А ти, сину людський, пророкуй на Ізраїлеві гори, та й скажеш: Ізраїлеві гори, послухайте слова Господнього!
उनसे कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, ‘शत्रु ने हमें छला है। उन्होंने कहा: अहा! अब प्राचीन पर्वत हमारा होगा!’
Так говорить Господь Бог: За те, що ворог говорить на вас Ага! і вічні пагірки стали вам за спадщину,
“अत: मेरे लिये इस्राएल के पर्वतों से कहो। कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, ‘शत्रु ने तुम्हें खाली किया। उन्होंने तुम्हें चारों ओर से कुचल डाला है। उन्होंने ऐसा किया अत: तुम अन्य राष्ट्रों के अधिकार में गए। तब तुम्हारे बारे मे लोगों ने बातें और कानाफूसी की।’”
тому пророкуй та й скажеш: Так говорить Господь Бог: За те, що пустошено й топтано вас знавкола, щоб були ви спадком для останку народів, і були ви взяті на кінчик язика й на балаканину народу,
अत: इस्राएल के पर्वतों, मेरे स्वामी यहोवा के वचन को सुनो। मेरा स्वामी यहोवा पर्वतों, पहाड़ियों, धाराओं, घाटियों, खाली खण्डहरों और छोड़े गए नगरों से, जो चारों ओर के अन्य राष्ट्रों द्वारा लूटे और मजाक उड़ाए गए कहता है।
тому, Ізраїлеві гори, послухайте слова Господа Бога: Так говорить Господь Бог до гір та до згір'їв, до річищ та до долин, і до спустошілих руїн, і до опущених міст, що стали за здобич та за посміховисько для решти тих народів, що навколо.
मेरा स्वामी यहोवा कहता है: “मैं शपथ खाता हूँ कि मैं अपनी तीव्र अनुभूतियों को अपने लिये बोलने दूँगा। मैं एदोम और अन्य राष्ट्रों को अपने क्रोध का अनुभव कराऊँगा। उन राष्ट्रों ने मेरा देश अपना बना लिया! वे उस देश को लेकर बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने देश को अपना बना लिया!”
Так говорить Господь Бог: Поправді кажу, що огнем Своєї ревности говорив Я на решту тих народів та на ввесь Едом, що взяли собі Мій Край за спадок у радості всього серця, у погорді душі, щоб вигнати його на здобич.
“इसलिये इस्राएल देश के बारे में ये कहो। पर्वतों, पहाड़ियों, धाराओं और घाटियों से कहो। यह कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, ‘मैं अपनी तीव्र अनुभूतियों और क्रोध को अपने लिये बोलने दूँगा। क्यों क्योंकि इन राष्ट्रों से तुम्हें अपमान की पीड़ा मिली है।’”
Тому пророкуй на Ізраїлеву землю, та й скажеш до гір, до згір'їв, до річищ та до долин: Так говорить Господь Бог: Ось Я говорив у ревності Своїй та в гніві Своїм за те, що ви носили ганьбу народів.
अत: मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि तुम्हारे चारों ओर के राष्ट्र अपमान का कष्ट भोगेंगे।”
Тому так говорить Господь Бог: Прирікаючи, Я підняв Свою руку, що ті люди, які навколо вас, вони понесуть свою ганьбу!
“किन्तु इस्राएल के पर्वतों, तुम मेरे इस्राएल के लोगों के लिये नये पेड़ उगाओगे और फल पैदा करोगे। मेरे लोग शीघ्र लौटेंगे।
А ви, Ізраїлеві гори, розпустіть ваше віття, і будете приносити плід свій для Мого народу Ізраїля, бо вони зблизилися, щоб прийти.
मैं तुम्हारे साथ हूँ। मैं तुम्हारी सहायता करूँगा। लोग तुम्हारी भूमि जोतेंगे। लोग बीज बोएंगे।
Бо ось Я прийду до вас, і звернуся до вас, і ви будете оброблені та обсіяні.
तुम्हारे ऊपर असंख्य लोग रहेंगे। इस्राएल का सारा परिवार और सभी लोग वहाँ रहेंगे। नगरों में, लोग रहने लगेंगे। नष्ट स्थान नये स्थानों की तरह बनेंगे।
І розмножу на вас людину, увесь Ізраїлів дім, усього його, і будуть заселені ці міста, а руїни будуть забудовані.
मैं तुम्हें बहुत से लोग और जानवर दूँगा। वे बढ़ेंगे और उनके बहुत बच्चे होंगे। मैं तुम्हारे ऊपर रहने वाले लोगों को वैसे ही तुम्हें प्राप्त कराऊँगा, जैसे तुमने पहले किया था। मैं तुम्हें तुम्हारे आरम्भ से भी अच्छा बनाऊँगा। तुम फिर कभी उनको, उनके सन्तानों से वंचित नही करोगे। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।
І розмножу на вас людину та скотину, і вони помножаться та розплодяться, і позаселюю вас, як за вашої давнини, і буду чинити вам краще, як за ваших початків, і ви пізнаєте, що Я Господь!
हाँ, मैं अपने लोग, इस्राएल को तुम्हारी भूमि पर चलाऊँगा। वे तुम पर अधिकार करेंगे और तुम उनके होगे। तुम उन्हें बिना बच्चों के फिर कभी नहीं बनाओगे।”
І попроваджу на вас людину, мій народ Ізраїлів, і вони посядуть тебе, і станеш ти їм на спадок, і не будеш уже більше позбавляти їх дітей.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “हे इस्राएल देश लोग तुमसे बुरी बातें कहते हैं। वे कहते हैं कि तुमने अपने लोगों को नष्ट किया। वे कहते हैं कि तुम बच्चों को दूर ले गए।
Так говорить Господь Бог: За те, що говорять про вас: Ти їси людину, і позбавляєш народ свій дітей,
अब भविष्य में तुम लोगों को नष्ट नहीं करोगे। तुम भविष्य में बच्चों को दूर नहीं ले जाओगे।” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं थीं।
тому ти не будеш уже їсти людини, і більше не позбавиш свій народ дітей, говорить Господь Бог!
“मैं उन अन्य राष्ट्रों को तुम्हें और अधिक अपमानित नहीं करने दूँगा। तुम उन लोगों से और अधिक चोट नहीं खाओगे। तुम उनको बच्चों से रहित फिर कभी नहीं करोगे।” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं।
І не почуєш уже ти більше ганьби від поган, і наруги народів не будеш більше носити, і не вчиниш більше, щоб народ твій спотикався, говорить Господь Бог!
तब यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
І було мені слово Господнє таке:
“मनुष्य के पुत्र, इस्राएल का परिवार अपने देश में रहता था। किन्तु उन्होंने उस देश को उन कामों से गन्दा बना दिया जो उन्होंने किया। मेरे लिये वे ऐसी स्त्री के समान थे जो अपने मासिक धर्म से अशुद्ध हो गई हो।
Сину людський, Ізраїлів дім вони жили на землі своїй, та й занечистили її своєю дорогою та своїми вчинками, як нечистість жінки в час нечистоти її стала їхня дорога перед Моїм лицем!
उन्होंने जब उस देश में लोगों की हत्या की तो उन्होंने धरती पर खून फैलाया। उन्होंने अपनी देवमूर्तियों से देश को गन्दा किया। अत: मैंने उन्हें दिखाया कि मैं कितना क्रोधित था।
І вилив Я гнів Свій на них за ту кров, яку вилили вони на землю, та бовванами своїми занечистили її.
मैंने उन्हें राष्ट्रों में बिखेरा और सभी देशों में फैलाया। मैंने उन्हें वही दण्ड उस बुरे काम के लिये दिया जो उन्होंने किया।
І розсіяв Я їх серед народів, і вони були розпорошені по країнах. За їхньою дорогою та за їхніми вчинками розсудив Я їх.
वे उन अन्य राष्ट्रों को गये और उन देशों में भी उन्होंने मेरे अच्छे नाम को बदनाम किया। कैसे वहाँ राष्ट्रों ने उनके बारे में बातें कीं। उन्होंने कहा, ये यहोवा के लोग हैं किन्तु इन्होंने उसका देश छोड़ दिया तो जरुर यहोवा में कुछ खराबी होगी!
І коли прийшли вони до тих народів, куди поприходили, то зневажили святе Моє Ймення, коли стали до них говорити: Вони народ Господа, та з землі Його повиходили!
“इस्राएल के लोगों ने मेरे पवित्र नाम को जहाँ कहीं वे गये, बदनाम किया। मैंने अपने नाम के लिये दु:ख अनुभव किया।
І змилувався Я над Своїм святим Ім'ям, що його зневажив Ізраїлів дім серед народів, куди вони поприходили.
अत: इस्राएल के परिवार से कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, ‘इस्राएल के परिवार, तुम जहाँ गए वहाँ तुमने मेरे पवित्र नाम को बदनाम किया। इसे रोकने के लिये मैं कुछ करने जा रहा हूँ। मैं यह तुम्हारे लिये नहीं करूँगा। इस्राएल, मैं इसे अपने पवित्र नाम के लिये करूँगा।
Тому скажи до Ізраїлевого дому: Так говорить Господь Бог: Не для вас Я роблю це, Ізраїлів доме, а тільки для святого Свого Ймення, яке ви зневажили серед народів, куди ви поприходили.
मैं उन राष्ट्रों को दिखाऊँगा कि मेरा महान नाम सच में पवित्र है। तब वे राष्ट्र जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।’” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा था।
І освячу Я велике Ім'я Своє, зневажене серед народів, що ви зневажили серед них, і пізнають ті люди, що Я Господь, говорить Господь Бог, коли Я покажу Свою святість серед вас на їхніх очах.
परमेश्वर ने कहा, “मैं तुम्हें उन राष्ट्रों से बाहर निकालूँगा, एक साथ इकट्ठा करूँगा और तुम्हें तुम्हारे अपने देश में लाऊँगा।
І візьму вас із тих народів, і позбираю вас зо всіх країв, і приведу вас до вашої землі.
तब मैं तुम्हारे ऊपर शुद्ध जल छिड़कूँगा और तुम्हें शुद्ध करुँगा। मैं तुम्हारी सारी गन्दगियों को धो डालूँगा और उन घृणित देवमूर्तियों से उत्पन्न गन्दगी को धो डालूँगा।”
І покроплю вас чистою водою, і станете чисті; зо всіх ваших нечистот і зо всіх ваших бовванів очищу вас.
परमेश्वर ने कहा, “मैं तुम में नयी आत्मा भी भरूँगा और तुम्हारे सोचने के ढंग को बदलूँगा। मैं तुम्हारे शरीर से कठोर हृदय को बाहर करुंगा और तुम्हें एक कोमल मानवी हृदय दूँगा।
І дам вам нове серце, і нового духа дам у ваше нутро, і викину камінне серце з вашого тіла, і дам вам серце із плоті.
मैं तुम्हारे भीतर अपनी आत्मा प्रतिष्ठित करूँगा। मैं तुम्हें बदलूँगा जिससे तुम मेरे नियमों का पालन करोगे। तुम सावधानी से मेरे आदेशों का पालन करोगे।
І духа Свого дам Я до вашого нутра, і зроблю Я те, що уставами Моїми будете ходити, а постанови Мої будете стерегти та виконувати.
तब तुम उस देश में रहोगे जिसे मैंने तुम्हारे पूर्वजों को दिया था। तुम मेरे लोग रहोगे और मैं तुम्हारा परमेश्वर रहूँगा।”
І ви будете сидіти в Краю, якого Я дав вашим батькам, і будете Мені народом, а Я буду вам Богом!
परमेश्वर ने कहा, “मैं तुम्हें बचाऊँगा भी और तुम्हें अशुद्ध होने से रोकूँगा। मैं अन्न को उगने के लिये आदेश दूँगा। मैं तुम्हारे विरुद्ध भूखमरी का समय नहीं लाऊँगा।
І спасу вас від усіх ваших нечистот, і покличу збіжжя, і помножу його, і не дам на вас голоду.
मैं तुम्हारे वृक्षों से फलों की बड़ी फसलें और खेतों से अन्न की फसलें दूँगा। तब तुम अन्य देशों में भूखे रहने की लज्जा फिर कभी अनुभव नहीं करोगे।
І намножу плід дерева та врожай поля, щоб ви більше не набиралися сорому через голод між народами.
तुम उन बुरे कामों को याद करोगे जो तुमने किये। तुम याद करोगे कि वे काम अच्छे नहीं थे। तब तुम अपने पापों और जो भयंकर काम किये उनके लिये तुम स्वयं अपने से घृणा करोगे।”
І згадаєте ви про ваші дороги лихі та про ваші вчинки, що не добрі, і будете бридитися самих себе за свої провини та за гидоти свої.
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “मैं चाहता हूँ कि तुम यह याद रखो: मैं तुम्हारी भलाई के लिये ये काम नहीं कर रहा हूँ! मैं उन्हें अपने अच्छे नाम के लिये कर रहा हूँ। इस्राएल के परिवार, तुम्हें अपने रहने के ढंग पर लज्जित और व्याकुल होना चाहिये!”
Не для вас Я це робитиму, говорить Господь Бог, нехай буде це вам відоме! Зашарійтеся та посоромтеся ваших доріг, Ізраїлів доме!
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “जिस दिन मैं तुम्हारे पापों को धोऊँगा, मैं लोगों को वापस तुम्हारे नगरों में लाऊँगा। वे नष्ट नगर फिर बनाए जाएंगे।
Так говорить Господь Бог: Того дня, коли Я очищу вас зо всіх ваших провин, то позаселюю ці міста, і будуть забудовані руїни.
खाली पड़ी भूमि फिर जोती जाएगी। यहाँ से गुजरने वाले हर एक को यह बरबादियों के ढेर के रूप में नहीं दिखेगा।
А спустошена земля буде оброблювана за те, що була спустошенням на очах кожного перехожого.
वे कहेंगे, ‘अतीत में यह देश नष्ट हो गए थे। लेकिन अब ये अदन के उद्यान जैसे हैं। नगर नष्ट हो गये थे। वे बरबाद और खाली थे। किन्तु अब वे सुरक्षित हैं और उनमें लोग रहते हैं।’”
І скажуть: Цей опустошілий Край став як той еденський садок, а ці міста, повалені й попустошені та поруйновані, тепер укріплені та замешкані!
परमेश्वर ने कहा, “तब तुम्हारे चारों ओर के राष्ट्र समझेंगे कि मैं यहोवा हूँ और मैंने उन नष्ट स्थानों को फिर बसाया। मैंने इस प्रदेश में, जो खाली पड़ा था पेड़ों को रोपा। मैं यहोवा हूँ। मैंने यह कहा और मैं इसे घटित कराऊँगा!”
І пізнають народи, які зостануться навколо вас, що Я, Господь, забудував поруйноване, засадив спустошіле. Я, Господь, говорив це і зробив!
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं इस्राएल के परिवार से उनके लिये यह करने की याचना कराऊँगा। मैं उनको असंख्य लोग बनाऊँगा। वे भेड़ों की रेवड़ों की तरह होंगे।
Так говорить Господь Бог: Ще на це прихилюся до Ізраїлевого дому, щоб зробити їм: помножу їх, як людську отару!
यरूशलेम में विशेष त्योहार के अवसर के समय (बकरियों—भेड़ों की रेवड़ों की तरह, लोग होंगे) नगर और बरबाद स्थान, लोगों के झुण्ड से भर जाएंगे। तब वे समझेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Як освячена отара, як отара Єрусалиму в його свята, такі будуть ці поруйновані міста, повні отари людської, і пізнають вони, що Я Господь!