II Kings 17

एला का पुत्र होशे ने शोमरोन में इस्राएल पर शासन करना आरम्भ किया। यह यहूदा के राजा आहाज के राज्यकाल के बारहवें वर्ष में हुआ। होशे ने नौ वर्ष तक शासन किया।
Дванадцятого року Ахаза, Юдиного царя, зацарював над Ізраїлем у Самарії Осія, син Елин, на дев'ять років.
होशे ने वे काम किये जिन्हें यहोवा ने बुरा कहा था। किन्तु होशे इस्राएल का उतना बुरा राजा नहीं था जितने वे राजा थे जिन्होंने उसके पहले शासन किया था।
І робив він зле в Господніх очах, тільки не так, як ті Ізраїлеві царі, що були перед ним.
अश्शूर का राजा शल्मनेसेर होशे के विरुद्ध युद्ध करने आया। शल्मनेसेर ने होशे को हराया और होशे शल्मनेसेर का सेवक बन गया। होशे शल्मनेसेर को अधीनस्थ कर देने लगा।
На нього вийшов Салманасар, цар асирійський, і Осія став йому за раба, і давав йому данину.
किन्तु बाद में अश्शूर के राजा को पता चला कि होशे ने उसके विरुद्ध षडयन्त्र रचा है। होशे ने मिस्र के राजा के पास सहायता माँगने के लिये राजदूत भेजे। मिस्र के राजा का नाम “सो” था। उस वर्ष होशे ने अश्शूर के राजा को अधीनस्थ कर उसी प्रकार नहीं भेजा जैसे वह हर वर्ष भेजता था। अतः अश्शूर के राजा ने होशे को बन्दी बनाया और उसे जेल में डाल दिया।
Та асирійський цар знайшов в Осії змову, що він посилав послів до Со, єгипетського царя, та не приносив асирійському цареві данини, як рік-у-рік те робив був. І замкнув його асирійський цар, і зв'язав його в в'язничому домі.
तब अश्शूर के राजा ने इस्राएल के विभिन्न प्रदेशों पर आक्रमण किया। वह शोमरोन पहुँचा। वह शोमरोन के विरुद्ध तीन वर्ष तक लड़ा।
І вийшов асирійський цар на ввесь Край, і прийшов до Самарії, й облягав її три роки.
अश्शूर के राजा ने, इस्राएल पर होशे के राज्यकाल के नवें वर्ष में, शोमरोन पर अधिकार जमाया। अश्शूर का राजा इस्राएलियों को बन्दी के रूप में अश्शूर को ले गया। उसने उन्हें हलह, हबोर नदी के तट पर गोजान और मदियों के नगरों में बसाया।
Дев'ятого року Осії асирійський цар здобув Самарію, та й вигнав Ізраїля до Асирії, і осадив їх у Халаху, і в Хаворі над річкою Ґозан, і в містах Мідії.
ये घटनायें घटीं क्योंकि इस्राएलियों ने अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध पाप किये थे। यहोवा इस्राएलियों को मिस्र से बाहर लाया। यहोवा ने उन्हें राजा फ़िरौन के चंगुल से बाहर निकाला। किन्तु इस्राएलियों ने अन्य देवताओं को पूजना आरम्भ किया था।
І сталося, коли Ізраїлеві сини грішили проти Господа, Бога свого, що випровадив їх з єгипетського краю з руки фараона, єгипетського царя, і боялися інших богів,
इस्राएली वही सब करने लगे थे जो दूसरे राष्ट्र करते थे। यहोवा ने उन लोगों को अपना देश छोड़ने को विवश किया था जब इस्राएली आए थे। इस्राएलियों ने भी राजाओं से शासित होना पसन्द किया, परमेश्वर से शासित होना नहीं।
і ходили уставами тих народів, що Господь повиганяв їх перед Ізраїлевими синами, та Ізраїлевих царів, які вони встановили,
इस्राएलियों ने गुप्त रूप से अपने यहोवा परमेश्वर के विरुद्ध काम किया। जिसे उन्हें नहीं करना चाहिये था। इस्राएलियों ने अपने सबसे छोटे नगर से लेकर सबसे बड़े नगर तक, अपने सभी नगरों में उच्च स्थान बनाये।
а Ізраїлеві сини вимишляли на Господа, Бога свого, слова, що не були слушні, і будували собі пагірки по всіх своїх містах, від вартової башти аж до твердинного міста,
इस्राएलियों ने प्रत्येक ऊँची पहाड़ी पर हरे पेड़ के नीचे स्मृति पत्थर तथा अशेरा स्तम्भ लगाये।
і ставили собі стовпи для богів та Астарти на кожному високому взгір'ї та під усяким зеленим деревом,
इस्राएलियों ने पूजा के उन सभी स्थानों पर सुगन्धि जलाई। उन्होंने ये सभी कार्य उन राष्ट्रों की तरह किया जिन्हें यहोवा ने उनके सामने देश छोड़ने को विवश किया था। इस्राएलियों ने वे काम किये जिन्होंने यहोवा को क्रोधित किया।
і кадили там на всіх пагірках, як ті люди, що Господь повиганяв перед ними, і робили злі речі, щоб гнівити Господа,
उन्होंने देवमूर्तियों की सेवा की, और यहोवा ने इस्राएलियों से कहा था, “तुम्हें यह नहीं करना चाहिये।”
і служили бовванам, про яких Господь говорив їм: Не будете робити цієї речі,
यहोवा ने हर एक नबी और हर एक दृष्टा का उपयोग इस्राएल और यहूदा को चेतावनी देने के लिये किया। यहोवा ने कहा, “तुम बुरे कामों से दूर हटो! मेरे आदेशों और नियमों का पालन करो। उन सभी नियमों का पालन करो जिन्हें मैंने तुम्हारे पूर्वजों को दिये हैं। मैंने अपने सेवक नबियों का उपयोग यह नियम तुम्हें देने के लिये किया।”
то Господь засвідчив в Ізраїлі та в Юді через усіх Своїх пророків та всіх прозорливців, говорячи: Верніться з ваших злих доріг, і додержуйте Моїх заповідей, уставів Моїх, згідно зо всім Законом, якого Я наказав був вашим батькам, і якого послав до вас через Моїх рабів пророків.
लेकिन लोगों ने एक न सुनी। वे अपने पूर्वजों की तरह बड़े हठी रहे। उनके पूर्वज यहोवा, अपने परमेश्वर में विश्वास नहीं रखते थे।
Та не слухали вони, і робили твердою свою шию, як шия їхніх батьків, що не вірили в Господа, Бога свого.
लोगों ने, अपने पूर्वजों द्वारा यहोवा के साथ की गई वाचा और यहोवा के नियमों को मानने से इन्कार किया। उन्होंने यहोवा की चेतावनियों को सुनने से इन्कार किया। उन्होंने निकम्मे देवमूर्तियों का अनुसरण किया और स्वयं निकम्में बन गये। उन्होंने अपने चारों ओर के राष्ट्रों का अनुसरण किया। ये राष्ट्र वह करते थे जिसे न करने की चेतावनी इस्राएल के लोगों को यहोवा ने दी थी।
І нехтували вони постанови Його, і заповіта Його, що склав з їхніми батьками, і свідоцтва Його, що засвідчив на них, і пішли за гидотою й марнотами, та за народами, що були навколо них, про яких Господь наказав був їм не робити, як вони.
लोगों ने यहोवा, अपने परमेश्वर के आदेशों का पालन करना बन्द कर दिया। उन्होंने बछड़ों की दो सोने की मूर्तियाँ बनाईं। उन्होंने अशेरा स्तम्भ बनाये। उन्होंने आकाश के सभी नक्षत्रों की पूजा की और बाल की सेवा की।
І полишили вони всі заповіді Господа, Бога свого, і зробили собі литого боввана, двох телят, і зробили Астарту, і вклонялися всьому небесному військові та служили Ваалові.
उन्होंने अपने पुत्र—पुत्रीयों की बलि आग में दी। उन्होंने जादू और प्रेत विद्या का उपयोग भविष्य को जानने के लिये किया। उन्होंने वह करने के लिये अपने को बेचा, जिसे यहोवा ने बताया था कि वह उसे क्रोधित करने वाली बुराई है।
І вони переводили через огонь своїх синів та дочок своїх, і чарували чарами, і ворожили, і віддавалися робити зло в Господніх очах, щоб гнівити Його.
इसलिये यहोवा इस्राएल पर बहुत क्रोधित हुआ और उन्हें अपनी निगाह से दूर ले गया। यहूदा के परिवार समूह के अतिरिक्त कोई इस्राएली बचा न रहा!
І сильно розгнівався Господь на Ізраїля, і відкинув їх від Свого лиця, не позостало нікого, тільки саме Юдине плем'я.
किन्तु यहूदा के लोगों ने भी यहोवा, अपने परमेश्वर के आदेशों का पालन नहीं किया। यहूदा के लोग भी इस्राएल के लोगों की तरह ही रहते थे।
Та й Юда не додержував заповідей Господа, Бога свого, і ходили вони Ізраїлевими постановами, які вони встановили.
यहोवा ने इस्राएल के सभी लोगों को अस्वीकार किया। उसने उन पर बहुत विपत्तियाँ ढाईं। उसने लोगों को उन्हें नष्ट करने दिया और अन्त में उसने उन्हें उठा फेंका और अपनी दृष्टि से ओझल कर दिया।
І відвернувся Господь від усього Ізраїлевого насіння, і впокоряв їх, і давав їх у руку грабіжників, аж поки не кинув їх від лиця Свого,
यहोवा ने दाऊद के परिवार से इस्राएल को अलग कर डाला और इस्राएलियों ने नबात के पुत्र यारोबाम को अपना राजा बनाया। यारोबाम ने इस्राएलियों को यहोवा का अनुसरण करने से दूर कर दिया। यारोबाम ने इस्राएलियों से एक भीषण पाप कराया।
бо Ізраїль розірвав з Давидовим домом, і вони зробили царем Єровоама, Неватового сина, а Єровоам відвернув Ізраїля від Господа, і вводив їх у великий гріх.
इस प्रकार इस्राएलियों ने उन सभी पापों का अनुसरण किया जिन्हें यारोबाम ने किया। उन्होंने इन पापों का करना तब तक बन्द नहीं किया
І ходили Ізраїлеві сини в усіх Єровоамових гріхах, які він робив, не відступалися з того,
जब तक यहोवा ने इस्राएलियों को अपनी दृष्टि से दूर नहीं हटाया और यहोवा ने कहा कि यह होगा। लोगों को बताने के लिए कि यह होगा, उसने अपने नबियों को भेजा। इसलिए इस्राएली अपने देश से बाहर अश्शूर पहुँचाये गए और वे आज तक वहीं हैं।
аж поки Господь не відкинув Ізраїля від лиця Свого, як говорив був через усіх Своїх рабів пророків. І пішов Ізраїль на вигнання з своєї землі до Асирії, і він там аж до цього дня.
अश्शूर का राजा इस्राएलियों को शोमरोन से ले गया। अश्शूर का राजा बाबेल, कूता, अब्वाहमात और सपवैम से लोगों को लाया। उसने उन लोगों को शोमरोन में बसा दिया। उन लोगों ने शोमरोन पर अधिकार किया और उसके चारों ओर के नगरों में रहने लगे।
І спровадив асирійський цар людей з Вавилону, і з Кути, і з Авви, і з Гамоту, і з Сефарваїму, й оселив по містах Самарії замість Ізраїлевих синів. І посіли вони Самарію, й осілися по містах її.
जब ये लोग शोमरोन में रहने लगे तो इन्होंने यहोवा का सम्मान नहीं किया। इसलिये यहोवा ने सिंहों को इन पर आक्रमण के लिये भेजा। इन सिंहों ने उनके कुछ लोगों को मार डाला।
І сталося, на початку пробування їх там не боялися вони Господа, і Господь послав на них левів, і вони нищили їх.
कुछ लोगों ने यह बात अश्शूर के राजा से कही। “वे लोग जिन्हें आप ले गए और शोमरोन के नगरों में बसाया, उस देश के देवता के नियमों को नहीं जानते। इसलिये उस देवता ने उन लोगों पर आक्रमण करने के लिये सिंह भेजे। सिहों ने उन लोगों को मार डाला क्योंकि वे लोग उस देश के देवता के नियमों को नहीं जानते थे।”
І сказали вони до асирійського царя, говорячи: Ті люди, яких ти вигнав та оселив по містах Самарії, не знають прав Бога цього Краю, і Він послав на них оцих левів, і ось вони нищать їх, бо вони не знають права Бога цього Краю.
इसलिए अश्शूर के राजा ने यह आदेश दियाः “तुमने कुछ याजकों को शोमरोन से लिया था। मैंने जिन याजकों को बन्दी बनाया था उनमें से एक को शोमरोन को वापस भेज दो। उस याजक को जाने और वहाँ रहने दो। तब वह याजक लोगों को उस देश के देवता के नियम सिखा सकता है।”
І наказав асирійський цар, говорячи: Відведіть туди одного зо священиків, яких вигнали звідти, і підуть, і осядуть там, і він навчатиме їх права Бога цього краю.
इसलिये अश्शूरियों द्वारा शोमरोन से लाये हुए याजकों में से एक बेतेल में रहने आया। उस याजक ने लोगों को सिखाया कि उन्हें यहोवा का सम्मान कैसे करना चाहिये।
І прибув один із священиків, яких вигнали з Самарії, й осівся в Бет-Елі, і він навчав їх, як мають боятися Господа.
किन्तु उन सभी राष्ट्रों ने निजी देवता बनाए और उन्हें शोमरोन के लोगों द्वारा बनाए गए उच्च स्थानों पर पूजास्थलों में रखा। उन राष्ट्रों ने यही किया, जहाँ कहीं भी वे बसे।
Та крім того кожен народ робив свого бога, і ставили їх у пагірковому місці, що робили попередні самаряни, кожен народ по своїх містах, де вони сиділи.
बाबेल के लोगों ने असत्य देवता सुक्कोतबनोत को बनाया। कूत के लोगों ने असत्य देवता नेर्गल को बनाया। हमात के लोगों ने असत्य देवता अशीमा को बनाया।
А вавилоняни зробили Сукот-Бенота, а кутяни зробили Нереґала, а гаматяни зробили Ашіму,
अव्वी लोगों ने असत्य देवत निभज और तर्त्ताक बनाए और सपवमी लोगों ने झूठे देवताओं अद्रम्मेलेक और अनम्मेलेक के सम्मान के लिये अपने बच्चों को आग में जलाया।
а авв'яни зробили Нівхаза та Тартака, а мешканці Сефарваїму палили синів своїх ув огні Адраммелехові й Анаммелехові, сефарваїмським богам.
किन्तु उन लोगों ने यहोवा की भी उपासना की। उन्होंने अपने लोगों में से उच्च स्थानों के लिये याजक चुने। ये याजक उन पूजा के स्थानों पर लोगों के लिये बलि चढ़ाते थे।
І при тому вони боялися Господа, і настановили собі з-серед себе священиків пагірків, і вони приносили їм жертви в пагірковому місці.
वे यहोवा का सम्मान करते थे, किन्तु वे अपने देवताओं की भी सेवा करते थे। वे लोग अपने देवता की वैसी ही सेवा करते थे जैसी वे उन देशों में करते थे जहाँ से वे लाए गए थे।
Вони боялися Господа, і богам своїм служили за правом тих народів, звідки повиганяли їх.
आज भी वे लोग वैसे ही रहते हैं जैसे वे भूतकाल में रहते थे। वे यहोवा का सम्मान नहीं करते थे। वे इस्राएलियों के आदेशों और नियमों का पालन नहीं करते थे। वे उन नियमों या आदेशों का पालन नहीं करते थे जिन्हें यहोवा ने याकूब (इस्राएल) की सन्तानों को दिया था।
Аж до цього дня вони роблять за колишнім правом, вони не бояться Господа, і не роблять за уставами своїми та за правом своїм, ані за Законом, ані за заповіддю, як наказав був Господь синам Якова, якому дав ім'я Ізраїля.
यहोवा ने इस्राएल के लोगों के साथ एक वाचा की थी। यहोवा ने उन्हें आदेश दिया, “तुम्हें अन्य देवताओं का सम्मान नहीं करना चाहिये। तुम्हें उनकी पूजा या सेवा नहीं करनी चाहिये या उन्हें बलि भेंट नहीं करनी चाहिये।
І склав Господь із ними заповіта, і наказав їм, говорячи: Не будете боятися інших богів, і не будете вклонятися їм, і не будете служити їм, і не будете приносити жертов їм,
किन्तु तुम्हें यहोवा का अनुसरण करना चाहिये। यहोवा वही परमेश्वर है जो तुम्हें मिस्र से बाहर ले आया। यहोवा ने अपनी महान शक्ति का उपयोग तुम्हें बचाने के लिये किया। तुम्हें यहोवा की ही उपासना करनी चाहिये और उसी को बलि भेंट करनी चाहिये।
а тільки Господа, що вивів вас із єгипетського краю великою силою та витягненим раменом, Його будете боятися, і Йому будете вклонятися, і Йому будете приносити жертви.
तुम्हें उसके उन नियमों, विधियों, उपदेशों और आदेशों का पालन करना चाहिये जिन्हें उसने तुम्हारे लिये लिखा। तुम्हें इनका पालन सदैव करना चाहिये। तुम्हें अन्य देवताओं का सम्मान नहीं करना चाहिये।
І устави, і права, і Закона, і заповідь, які написав вам, будете додержувати, щоб виконувати по всі дні, а богів інших не будете боятися.
तुम्हें उस वाचा को नहीं भूलना चाहिये, जो मैंने तुम्हारे साथ किया। तुम्हें अन्य देवताओं का आदर नहीं करना चाहिये।
А заповіта, що Я склав із вами, не забудете, і не будете боятися інших богів,
नहीं! तुम्हें केवल यहोवा, अपने परमेश्वर का ही सम्मान करना चाहिये। तब वह तुम्हें तुम्हारे सभी शत्रुओं से बचाएगा।”
а тільки Господа, Бога вашого, будете боятися, і Він вирятує вас із руки всіх ваших ворогів.
किन्तु इस्राएलियों ने इसे नहीं सुना। वे वही करते रहे जो पहले करते चले आ रहे थे।
Та не послухали вони, бо все робили за своїм попереднім звичаєм.
इसलिये अब तो वे अन्य राष्ट्र यहोवा का सम्मान करते हैं, किन्तु वे अपनी देवमूर्तियों की भी सेवा करते हैं। उनके पुत्र—पौत्र वही करते हैं, जो उनके पूर्वज करते थे। वे आज तक वही काम करते हैं।
І ті народи все боялися Господа, але служили бовванам своїм. Так само сини їхні та сини їхніх синів, як робили батьки їхні, так роблять вони аж до цього дня.