Psalms 145

हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे राजा, मैं तेरा गुण गाता हूँ! मैं सदा-सदा तेरे नाम को धन्य कहता हूँ।
Ey Tanrım, ey Kral, seni yücelteceğim, Adını sonsuza dek öveceğim.
मैं हर दिन तुझको सराहता हूँ। मैं तेरे नाम की सदा-सदा प्रशंसा करता हूँ।
Seni her gün övecek, Adını sonsuza dek yücelteceğim.
यहोवा महान है। लोग उसका बहुत गुणगान करते हैं। वे अनगिनत महाकार्य जिनको वह करता है हम उनको नहीं गिन सकते।
RAB büyüktür, yalnız O övgüye yaraşıktır, Akıl ermez büyüklüğüne.
हे यहोवा, लोग उन बातों की गरिमा बखानेंगे जिनको तू सदा और सर्वदा करता हैं। दूसरे लोग, लोगों से उन अद्भुत कर्मो का बखान करेंगे जिनको तू करता है।
Yaptıkların kuşaktan kuşağa şükranla anılacak, Güçlü işlerin duyurulacak.
तेरे लोग अचरज भरे गौरव और महिमा को बखानेंगे। मैं तेरे आश्चर्यपूर्ण कर्मों को बखानूँगा।
Düşüneceğim harika işlerini, İnsanlar büyüklüğünü, yüce görkemini konuşacak.
हे यहोवा, लोग उन अचरज भरी बातों को कहा करेंगे जिनको तू करता है। मैं उन महान कर्मो को बखानूँगा जिनको तू करता है।
Yaptığın müthiş işlerin gücünden söz edecekler, Ben de senin büyüklüğünü duyuracağım.
लोग उन भली बातों के विषय में कहेंगे जिनको तू करता है। लोग तेरी धार्मिकता का गान किया करेंगे।
Eşsiz iyiliğinin anılarını kutlayacak, Sevinç ezgileriyle övecekler doğruluğunu.
यहोवा दयालु है और करुणापूर्ण है। यहोवा तू धैर्य और प्रेम से पूर्ण है।
[] RAB lütufkâr ve sevecendir, Tez öfkelenmez, sevgisi engindir.
यहोवा सब के लिये भला है। परमेश्वर जो कुछ भी करता है उसी में निजकरुणा प्रकट करता है।
RAB herkese iyi davranır, Sevecenliği bütün yapıtlarını kapsar.
हे यहोवा, तेरे कर्मो से तुझे प्रशंसा मिलती है। तुझको तेरे भक्त धन्य कहा करते हैं।
Bütün yapıtların sana şükreder, ya RAB, Sadık kulların sana övgüler sunar.
वे लोग तेरे महिमामय राज्य का बखान किया करते हैं। तेरी महानता को वे बताया करते हैं।
Krallığının yüceliğini anlatır, Kudretini konuşur;
ताकि अन्य लोग उन महान बातों को जाने जिनको तू करता है। वे लोग तेरे महिमामय राज्य का मनन किया करते हैं।
Herkes senin gücünü, Krallığının yüce görkemini bilsin diye.
हे यहोवा, तेरा राज्य सदा—सदा बना रहेगा तू सर्वदा शासन करेगा।
Senin krallığın ebedi krallıktır, Egemenliğin kuşaklar boyunca sürer. RAB verdiği bütün sözleri tutar, Her davranışı sadıktır.
यहोवा गिरे हुए लोगों को ऊपर उठाता है। यहोवा विपदा में पड़े लोगों को सहारा देता है।
RAB her düşene destek olur, İki büklüm olanları doğrultur.
हे यहोवा, सभी प्राणी तेरी ओर खाना पाने को देखते हैं। तू उनको ठीक समय पर उनका भोजन दिया करता है।
Herkesin umudu sende, Onlara yiyeceklerini zamanında veren sensin.
हे यहोवा, तू निज मुट्ठी खोलता है, और तू सभी प्राणियों को वह हर एक वस्तु जिसकी उन्हें आवश्यकता देता है।
Elini açar, Bütün canlıları doyurursun dilediklerince.
यहोवा जो भी करता है, अच्छा ही करता है। यहोवा जो भी करता, उसमें निज सच्चा प्रेम प्रकट करता है।
RAB bütün davranışlarında adil, Yaptığı bütün işlerde sevecendir.
जो लोग यहोवा की उपासना करते हैं, यहोवा उनके निकट रहता है। सचमुच जो उसकी उपासना करते है, यहोवा हर उस व्यक्ति के निकट रहता है।
RAB kendisine yakaran, İçtenlikle yakaran herkese yakındır.
यहोवा के भक्त जो उससे करवाना चाहते हैं, वह उन बातों को करता है। यहोवा अपने भक्तों की सुनता है। वह उनकी प्रार्थनाओ का उत्तर देता है और उनकी रक्षा करता है।
Dileğini yerine getirir kendisinden korkanların, Feryatlarını işitir, onları kurtarır.
जिसका भी यहोवा से प्रेम है, यहोवा हर उस व्यक्ति को बचाता है, किन्तु यहोवा दुष्ट को नष्ट करता है।
RAB korur kendisini seven herkesi, Yok eder kötülerin hepsini.
मैं यहोवा के गुण गाऊँगा! मेरी यह इच्छा है कि हर कोई उसके पवित्र नाम के गुण सदा और सर्वदा गाये।
RAB’be övgüler sunsun ağzım! Bütün canlılar O’nun kutsal adına, Sonsuza dek övgüler dizsin.