I Samuel 15

शमूएल ने शाऊल से कहा, “यहोवा ने मुझे अपने इस्राएली लोगों पर राजा के रूप में तुम्हारा अभिषेक करने के लिये भेजा था। अब यहोवा का सन्देश सुनो।
[] Samuel Saul’a şöyle dedi: “RAB seni kendi halkı İsrail’in Kralı olarak meshetmek için beni gönderdi. Şimdi RAB’bin sözlerine kulak ver.
सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है: ‘जब इस्राएली मिस्र से बाहर आये तब अमालेकियों ने उन्हें कनान पहुँचाने से रोकने का प्रयत्न किया। मैंने देखा कि अमालेकियों ने उन्हें क्या किया।
[] Her Şeye Egemen RAB diyor ki, ‘İsrailliler’e yaptıkları kötülükten ötürü Amalekliler’i cezalandıracağım. Çünkü Mısır’dan çıkan İsrailliler’e karşı koydular.
अब जाओ और अमालेकियों से युद्ध करो। तुम्हें अमालेकियों और उनकी सभी चीज़ों को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिये। कुछ भी जीवित न रहने दो, तुम्हें सभी पुरुषों और स्त्रियों को मार डालना चाहिये। तुम्हें सभी बच्चों और शिशुओं को मार डालना चाहिए। तुम्हें उनकी सभी गायों, भेड़ों, ऊँटों और गधों को मार डालना चाहिये।’”
Şimdi git, Amalekliler’e saldır. Onlara ait her şeyi tümüyle yok et, hiçbir şeyi esirgeme. Kadın erkek, çoluk çocuk, öküz, koyun, deve, eşek hepsini öldür.’ ”
शाऊल ने तलाईम में सेना एकत्रित की। उसमें दो लाख पैदल सैनिक और दस हजार अन्य सैन्य पुरुष थे। इनमें यहूदा के लोग भी सम्मिलित थे।
Bunun üzerine Saul askerlerini toplayıp Telaim Kenti’nde saydı. İki yüz bin yaya askerin yanısıra Yahudalılar’dan da on bin kişi vardı.
तब शाऊल अमालेक नगर को गया और वहाँ उसने घाटी में उनकी प्रतीक्षा की।
Saul Amalek Kenti’ne varıp vadide pusu kurdu.
शाऊल ने केनियों से कहा, “चले जाओ, अमालेकियों को छोड़ दो। तब मैं तुम लोगों को अमालेकियों के साथ नष्ट नहीं करूँगा। तुम लोगों ने इस्राएलियों के प्रति दया दिखाई थी जब वे मिस्र से आये थे।” इसलिए केनी लोगों ने अमालेकियों को छोड़ दिया।
Sonra Kenliler’e şu uyarıyı gönderdi: “Haydi gidin, Amalekliler’i bırakın; öyle ki, sizi de onlarla birlikte yok etmeyeyim. Çünkü siz Mısır’dan çıkan İsrail halkına iyilik ettiniz.” Bunun üzerine Kenliler Amalekliler’den ayrıldılar.
शाऊल ने अमालेकियों को हराया। उसने उनसे हवीला से मिस्र की सीमा शूर तक निरन्तर युद्ध किया।
Saul Havila’dan Mısır’ın doğusundaki Şur’a dek Amalekliler’i yenilgiye uğrattı.
शाऊल ने अगाग को जीवित पकड़ लिया। अगाग अमालेकियों का राजा था। अगाग की सेना के सभी व्यक्तियों को शाऊल ने मार डाला।
Amalek Kralı Agak’ı sağ olarak yakaladı. Halkının tümünü de kılıçtan geçirdi.
किन्तु शाऊल और इस्राएल के सैनिकों ने अगाग को जीवित रहने दिया। उन्होंने सर्वोत्तम भेड़ों, मोटी तगड़ी गायों और मेमनों को भी रख लिया। उन्होंने रखने योग्य सभी चीज़ों को रख लिया और उन्होंने उन सभी चीज़ों को नष्ट कर दिया जो किसी काम की न थीं।
Ne var ki, Saul ile adamları Agak’ı ve en iyi koyunları, sığırları, besili danaları, kuzuları –iyi olan ne varsa hepsini– esirgediler. Bunları tümüyle yok etmek istemediler. Ancak değersiz ve zayıf ne varsa hepsini yok ettiler.
शमूएल को यहोवा का सन्देश आया।
RAB Samuel’e şöyle seslendi:
यहोवा ने कहा, “शाऊल ने मेरा अनुसरण करना छोड़ दिया है। इसलिए मुझे इसका अफसोस है कि मैंने उसे राजा बनाया। वह उन कामों को नहीं कर रहा है जिन्हें करने का आदेश मैं उसे देता हूँ।” शमूएल भड़क उठा और फिर उसने रात भर यहोवा की प्रार्थना की।
“Saul’u kral yaptığıma pişmanım. Beni izlemekten vazgeçti. Buyruklarımı yerine getirmedi.” Samuel öfkelendi ve bütün geceyi RAB’be yakarmakla geçirdi.
शमूएल अगले सवेरे उठा और शाऊल से मिलने गया। किन्तु लोगों ने बताया, “शाऊल यहूदा में कर्मेल नामक नगर को गया है। शाऊल वहाँ अपने सम्मान में एक पत्थर की यादगार बनाने गया था। तब शाऊल ने कई स्थानों की यात्रा की और अन्त में गिलगाल को चला गया” इसलिये शमूएल वहाँ गया जहाँ शाऊल था। शाऊल ने अमालेकियों से ली गई चीज़ों का पहला भाग ही भेंट में चढ़ाया था। शाऊल उन्हें होम बलि के रूप में यहोवा को भेंट चढ़ा रहा था।
Ertesi sabah Samuel Saul’la görüşmek için erkenden kalktı. Saul’un Karmel Kenti’ne gittiğini, orada kendisine bir anıt diktikten sonra aşağı inip Gilgal’a döndüğünü öğrendi.
शमूएल शाऊल के पास पुहँचा। शाऊल ने कहा, स्वागत, “यहोवा आपको आशीर्वाद दे! मैंने यहोवा के आदेशों का पालन किया है।”
Saul kendisine gelen Samuel’e, “RAB seni kutsasın! Ben RAB’bin buyruğunu yerine getirdim” dedi.
किन्तु शमूएल ने कहा, “तो मैं ये आवाजें क्या सुन रहा हूँ? मैं भेड़ और पशुओं की आवाज क्यों सुन रहा हूँ?”
Samuel, “Öyleyse nedir kulağıma gelen bu koyun melemesi? Nedir bu duyduğum sığır böğürmesi?” diye sordu.
शाऊल ने उत्तर दिया, “सैनिकों ने उन्हें अमालेकियों से लिया। सैनिकों ने सर्वोत्तम भेड़ों और पशुओं को तुम्हारे परमेश्वर यहोवा को बलि के रूप में जलाने के लिए बचा लिया है। किन्तु हम लोगों ने अन्य सभी चीज़ों को नष्ट कर दिया है।”
Saul şöyle yanıtladı: “Halk bunları Amalekliler’den getirdi. Tanrın RAB’be kurban sunmak üzere davarların, sığırların en iyilerini esirgediler. Ama geri kalanları tümüyle yok ettik.”
शमूएल ने शाऊल से कहा, “रुको! मुझे तुमसे वही कहने दो जिसे पिछली रात यहोवा ने मुझसे कहा है।” शाऊल ने उत्तर दिया, “मुझे बताओ।”
Samuel, “Dur da bu gece RAB’bin bana neler söylediğini sana bildireyim” dedi. Saul, “Söyle” diye karşılık verdi.
शमूएल ने कहा, “बीते समय में, तुमने यही सोचा था की तुम महत्वपूर्ण नहीं हो। किन्तु तब भी तुम इस्राएल के परिवार समूहों के प्रमुख बन गए। यहोवा ने तुम्हें इस्राएल का राजा चुना।
Samuel konuşmasını şöyle sürdürdü: “Kendini önemsiz saydığın halde, sen İsrail oymaklarının önderi olmadın mı? RAB seni İsrail’e kral meshetti.
यहोवा ने तुम्हें एक विशेष सेवाकार्य के लिये भेजा। यहोवा ने कहा, ‘जाओ और उन सभी बुरे अमालेकियों को नष्ट करो! उनसे तब तक लड़ते रहो जब तक वे नष्ट न हो जायें!’
RAB seni bir göreve gönderip, ‘Git, o günahlı Amalekliler’i tümüyle yok et; hepsini ortadan kaldırıncaya dek onlarla savaş’ dedi.
किन्तु तुमने यहोवा की नहीं सुनी। तुम उन चीज़ों को रखना चाहते थे। इसलिये तुमने वह किया जिसे यहोवा ने बुरा कहा!”
Öyleyse neden RAB’bin sözüne kulak asmadın? Neden yağmalanan mallara saldırarak RAB’bin gözünde kötü olanı yaptın?”
शाऊल ने कहा, “किन्तु मैंने तो यहोवा की आज्ञा का पालन किया। मैं वहाँ गया जहाँ यहोवा ने मुझे भेजा। मैंने सभी अमालेकियों को नष्ट किया। मैं केवल उनके राजा अगाग को वापस लाया।
Saul, “Ama ben RAB’bin sözüne kulak verdim!” diye yanıtladı, “RAB’bin beni gönderdiği yere gittim. Amalekliler’i tümüyle yok ettim, Amalek Kralı Agak’ı da buraya getirdim.
सैनिकों ने सर्वोतम भेड़ें और पशु गिलगाल में तुम्हारे परमेश्वर यहोवा को बलि देने के लिये चुने।”
Ne var ki askerler, Gilgal’da Tanrın RAB’be kurban sunmak üzere yağmalanmış bazı malları, yok edilmeye adanmış en iyi davarlarla sığırları aldılar.”
किन्तु शमूएल ने उत्तर दिया, “यहोवा को इन दो में से कौन अधिक प्रसन्न करता है: होमबलियाँ और बलियाँ या यहोवा की आज्ञा का पालन करना? यह अधिक अच्छा है कि परमेश्वर की आज्ञा का पालन किया जाये इसकी अपेक्षा कि उसे बलि भेंट की जाये। यह अधिक अच्छा है कि परमेश्वर की बातें सुनी जायें इसकी अपेक्षा कि मेढ़ों से चर्बी—भेंट की जाये।
Samuel şöyle karşılık verdi: “RAB kendi sözünün dinlenmesinden hoşlandığı kadar Yakmalık sunulardan, kurbanlardan hoşlanır mı? İşte söz dinlemek kurbandan, Sözü önemsemek de koçların yağlarından daha iyidir.
आज्ञा के पालन से इनकार करना जादूगरी करने के पाप जैसा है। हठी होना और मनमानी करना मूर्तियों की पूजा करने जैसा पाप है। तुमने यहोवा की आज्ञा मानने से इन्कार किया। इसी करण यहोवा अब तुम्हें राजा के रूप में स्वीकार करने से इन्कार करता है।”
Çünkü başkaldırma, falcılık kadar günahtır Ve dikbaşlılık, putperestlik kadar kötüdür. Sen RAB’bin buyruğunu reddettiğin için, RAB de senin kral olmanı reddetti.”
तब शाऊल ने शमूएल से कहा, “मैंने पाप किया है। मैंने यहोवा के आदेशों को नहीं माना है और मैंने वह नहीं किया है जो तुमने करने को कहा। मैं लोगों से डरता था इसलिए मैंने वह किया जो उन्होंने कहा।
Bunun üzerine Saul, “Günah işledim! Evet, RAB’bin buyruğunu da, senin sözlerini de çiğnedim” dedi, “Halktan korktuğum için onların sözünü dinledim.
अब मैं प्रार्थना करता हूँ कि मेरे पाप को क्षमा करो। मेरे साथ लौटो जिससे मैं यहोवा की उपासना कर सकूँ।”
Ama şimdi yalvarırım, günahımı bağışla ve benimle birlikte dön ki, RAB’be tapınayım.”
किन्तु शमूएल ने शाऊल से कहा, “मैं तुम्हारे साथ नहीं लौटूँगा। तुमने यहोवा के आदेश को नकारा है और अब यहोवा तुम्हें इस्राएल के राजा के रूप में नकार रहा है।”
Samuel, “Seninle dönmem” dedi, “Çünkü sen RAB’bin buyruğunu reddettin, RAB de İsrail Kralı olmanı reddetti!”
जब शमूएल उसे छोड़ने के लिये मुड़ा, शाऊल ने शमूएल के लबादे को पकड़ लिया। लबादा फट गया।
Samuel dönüp gitmeye davranınca, Saul onun cüppesinin eteğini tuttu. Cüppe yırtıldı.
शमूएल ने शाऊल से कहा, “तुमने मेरे लबादे को फाड़ दिया। इसी प्रकार यहोवा ने आज इस्राएल के राज्य को तुमसे फाड़ दिया है। यहोवा ने राज्य तुम्हारे मित्रों में से एक को दे दिया है। वह व्यक्ति तुमसे अच्छा है।
Samuel, “Bugün RAB İsrail Krallığı’nı elinden aldı ve senden daha iyi birine verdi” dedi,
यहोवा इस्राएल का परमेश्वर है। यहोवा शाश्वत है। योहवा न तो झूठ बोलता है, न ही अपना मन बदलता है। यहोवा मनुष्य की तरह नहीं है जो अपने इरादे बदलते हैं।”
“İsrail’in yüce Tanrısı yalan söylemez, düşüncesini de değiştirmez. Çünkü O insan değil ki, düşüncesini değiştirsin.”
शाऊल ने उत्तर दिया, “ठीक है, मैंने पाप किया! किन्तु कृपया मेरे साथ लौटो। इस्राएल के लोगों और प्रमुखों के सामने मुझे कुछ सम्मान दो। मेरे साथ लौटो जिससे मैं तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की उपासना कर सकूँ।”
Saul, “Günah işledim!” dedi, “Ama ne olur halkımın ileri gelenleri ve İsrailliler karşısında beni onurlandır. Tanrın RAB’be tapınmam için benimle dön.”
शमूएल शाऊल के साथ लौट गया और शाऊल ने यहोवा की उपासना की।
Böylece Samuel Saul’la birlikte geri döndü ve Saul RAB’be tapındı.
शमूएल ने कहा, “अमालेकियों के राजा अगाग, को मेरे पास लाओ।” अगाग शमूएल के सामने आया। अगाग जंजीरों में बंधा था। अगाग ने सोचा, “निश्चय ही यह मुझे मारेगा नहीं।”
Samuel, “Amalek Kralı Agak’ı bana getirin” diye buyurdu. Agak güvenle geldi. Çünkü, “Ölüm tehlikesi kesinlikle geçti” diye düşünüyordu.
किन्तु शमूएल ने अगाग से कहा, “तुम्हारी तलवारों ने बच्चों को उनकी माताओं से छीना। अतः अब तुम्हारी माँ का कोई बच्चा नहीं रहेगा।” और शमूएल ने गिलगाल में यहोवा के सामने अगाग के टुकड़े टुकड़े कर डाले।
Ama Samuel, “Kılıcın kadınları nasıl çocuksuz bıraktıysa Senin annen de kadınlar arasında Çocuksuz bırakılacak” diyerek Agak’ı Gilgal’da RAB’bin önünde kılıçla parçaladı.
तब शमूएल वहाँ से चला और रामा पहुँचा और शाऊल अपने घर गिबा को गया।
Samuel Rama’ya, Saul da Giva’daki evine gitti.
उसके बाद शमूएल ने अपने पूरे जीवन में शाऊल को नहीं देखा। शमूएल शाऊल के लिये बहुत दुःखी रहा और यहोवा को बड़ा दुःख था कि उसने शाऊल को इस्राएल का राजा बनाया।
Samuel ölümüne dek Saul’u bir daha görmediyse de, onun için üzüldü. RAB de Saul’u İsrail Kralı yaptığına pişmandı.