Proverbs 13

समझदार पुत्र निज पिता की शिक्षा पर कान देता, किन्तु उच्छृंखल झिड़की पर भी ध्यान नहीं देता।
En vis sønn hører på sin fars tilrettevisning, men en spotter hører ikke på irettesettelse.
सज्जन अपनी वाणी के सुफल का आनन्द लेता है, किन्तु दुर्जन तो सदा हिंसा चाहता हैं।
Av sin munns frukt nyter en mann godt, men de troløses hu står til vold.
जो अपनी वाणी के प्रति चौकसी रहता है, वह अपने जीवन की रक्षा करता है। पर जो गाल बजाता रहता है, अपने विनाश को प्राप्त करता है।
Den som vokter sin munn, bevarer sitt liv; den som lukker sine leber vidt op, ham blir det til ulykke.
आलसी मनोरथ पालता है पर कुछ नहीं पाता, किन्तु परिश्रमी की जितनी भी इच्छा है, पूर्ण हो जाती है।
Den late attrår og får intet, men de flittige næres rikelig.
धर्मी उससे घृणा करता है, जो झूठ है जबकि दुष्ट लज्जा और अपमान लाते हैं।
Den rettferdige hater løgnaktige ord, men den ugudelige gjør det som ondt og skammelig er.
सच्चरित्र जन की रक्षक नेकी है जबकि बदी पापी को, उलट फेंक देती है।
Rettferdighet verner den som lever ustraffelig, men ugudelighet feller den som gjør synd.
एक व्यक्ति जो धनी का दिखावा करता है; किन्तु उसके पास कुछ भी नहीं होता है। और एक अन्य जो दरिद्र का सा आचरण करता किन्तु उसके पास बहुत धन होता है।
Den ene ter sig som en rik mann og har dog slett ingen ting, og den andre ter sig som en fattig mann og har dog meget gods.
धनवान को अपना जीवन बचाने उसका धन फिरौती में लगाना पड़ेगा किन्तु दीन जन ऐसे किसी धमकी के भय से मुक्त है।
En manns rikdom er løsepenger for hans liv, men den fattige er det ingen som truer.
धर्मी का तेज बहुत चमचमाता किन्तु दुष्ट का दीया बुझा दिया जाता है।
De rettferdiges lys skinner lystig, men de ugudeliges lampe slukner.
अहंकार केवल झगड़ों को पनपाता है किन्तु जो सम्मति की बात मानता है, उनमें ही विवेक पाया जाता है।
Ved overmot voldes bare trette, men hos dem som lar sig råde, er visdom.
बेइमानी का धन यूँ ही धूल हो जाता है किन्तु जो बूँद—बूँद करके धन संचित करता है, उसका धन बढ़ता है।
Lett vunnet rikdom minker, men den som samler litt efter litt, øker sitt gods.
आशा हीनता मन को उदास करती है, किन्तु कामना की पूर्ति प्रसन्नता होती है।
Langvarig venting gjør hjertet sykt, men et opfylt ønske er et livsens tre.
जो जन शिक्षा का अनादर करता है, उसको इसका मूल्य चुकाना पड़ेगा। किन्तु जो शिक्षा का आदर करता है, वह तो इसका प्रतिफल पाता है।
Den som forakter ordet, ødelegger sig selv; men den som frykter budet, han får lønn.
विवेक की शिक्षा जीवन का उद्गम स्रोत है, वह लोगों को मौत के फंदे से बचाती है।
Den vises lære er en livsens kilde, ved den slipper en fra dødens snarer.
अच्छी भली समझ बूझ कृपा दृष्टि अर्जित करती, पर विश्वासहीन का जीवन कठिन होता है।
Ved god forstand vinner en menneskenes yndest, men de troløses vei er hård.
हर एक विवेकी ज्ञानपूर्वक काम करता, किन्तु एक मूर्ख निज मूर्खता प्रकट करता है।
Hver den som er klok, går frem med forstand, men en dåre utbreder dårskap.
कुटिल सन्देशवाहक विपत्ति में पड़ता है, किन्तु विश्वसनीय दूत शांति देता है।
Et ugudelig sendebud faller i ulykke, men et trofast bud er lægedom.
ऐसा मनुष्य जो शिक्षा की उपेक्षा करता है, उसपर लज्जा और दरिद्रता आ पड़ती है, किन्तु जो शिक्षा पर कान देता है, वह आदर पाता है।
Armod og skam får den som ikke vil vite av tukt; men den som akter på refselse, blir æret.
किसी इच्छा का पूरा हो जाना मन को मधुर लगता है किन्तु दोष का त्याग, मूर्खो को नहीं भाता है।
Opfylt ønske er søtt for sjelen, men å holde sig fra det onde er en vederstyggelighet for dårer.
बुद्धिमान की संगति, व्यक्ति को बुद्धिमान बनाता है। किन्तु मूर्खो का साथी नाश हो जाता है।
Søk omgang med de vise, og du skal bli vis; men dårers venn går det ille.
दुर्भाग्य पापियों का पीछा करता रहता है किन्तु नेक प्रतिफल में खुशहाली पाते हैं।
Ulykke forfølger syndere, men rettferdige lønnes med godt.
सज्जन अपने नाती—पोतों को धन सम्पति छोड़ता है जबकि पापी का धन धर्मियों के निमित्त संचित होता रहता है।
Den gode efterlater arv til barnebarn, men synderens gods er gjemt til den rettferdige.
दीन जन का खेत भरपूर फसल देता है, किन्तु अन्याय उसे बुहार ले जाता है।
De fattiges nyland gir meget føde; men mangen rykkes bort fordi han ikke gjør det som rett er.
जो अपने पुत्र को कभी नहीं दण्डित करता, वह अपने पुत्र से प्रेम नहीं रखता है। किन्तु जो प्रेम करता निज पुत्र से, वह तो उसे यत्न से अनुशासित करता है।
Den som sparer sitt ris, hater sin sønn; men den som elsker ham, tukter ham tidlig.
धर्मी जन, मन से खाते और पूर्ण तृप्त होते हैं किन्तु दुष्ट का पेट तो कभी नहीं भरता है।
Den rettferdige eter så han blir mett, men de ugudeliges buk blir tom.