Jeremiah 20

पशहूर नामक एक व्यक्ति याजक था। वह यहोवा के मन्दिर में उच्चतम अधिकारी था। पशहूर इम्मेर नामक व्यक्ति का पुत्र था। पशहूर ने यिर्मयाह को मन्दिर के आँगन में उन बातों का उपदेश करते सुना।
Og presten Pashur, Immers sønn, som var overtilsynsmann i Herrens hus, hørte Jeremias tale disse ord.
इसलिये उसने यिर्मयाह नबी को पिटवा दिया और उसने यिर्मयाह के हाथ और पैरों को विशाल काष्ठ के लट्ठों के बीच बन्द कर दिया। यह मन्दिर के ऊपरी बिन्यामीन द्वार पर था।
Og Pashur slo profeten Jeremias og satte ham i stokken i den øvre Benjamins-port i Herrens hus.
अगले दिन पशहूर ने यिर्मयाह को काष्ठ के लट्ठों के बीच से निकाला। तब यिर्मयाह ने पशहूर से कहा, “यहोवा का दिया तुम्हारा नाम पशहूर नहीं है। अब यहोवा की ओर से तुम्हारा नाम सर्वत्र आतंक है।
Men dagen efter slapp Pashur Jeremias ut av fengslet. Da sa Jeremias til ham: Herren har ikke kalt dig Pashur, men gitt dig navnet Magor Missabib.
यही तुम्हारा नाम है, क्योंकि यहोवा कहता है, ‘मैं शीघ्र ही तुमको अपने आपके लिये आतंक बनाऊँगा। मैं शीघ्र ही तुम्हें तुम्हारे सभी मित्रों के लिये आतंक बनाऊँगा। तुम शत्रुओं द्वारा अपने मित्रों को तलवार के घाट उतारते देखोगे। मैं यहूदा के सभी लोगों को बाबुल के राजा को दे दूँगा। वह यहूदा के लोगों को बाबुल देश को ले जाएगा और उसकी सेना यहूदा के लोगों को अपनी तलवार के घाट उतारेगी।
For så sier Herren: Se, jeg gjør dig til en redsel for dig selv og for alle dine venner, og de skal falle for sine fienders sverd, og dine øine skal se det; og hele Juda vil jeg gi i Babels konges hånd, og han skal føre dem til Babel som fanger og slå dem med sverd.
यहूदा के लोगों ने चीज़ों को बनाने में कठिन परिश्रम किया और धनी हो गए। किन्तु मैं वे सारी चीज़ें उनके शत्रुओं को दे दूँगा। यरूशलेम के राजा के पास बहुत से धन भण्डार हैं। किन्तु मैं उन सभी धन भण्डारों को शत्रु को दें दूँगा। शत्रु उन चीज़ों को लेगा और उन्हें बाबुल देश को ले जाएगा।
Og jeg vil gi alt godset i denne by og all dens eiendom og alle dens kostbarheter og alle Judas kongers skatter i deres fienders hånd, og de skal røve dem og ta dem og føre dem til Babel.
और पशहूर तुम और तुम्हारे घर में रहने वाले सभी लोग यहाँ से ले जाए जाओगे। तुमको जाने को और बाबुल देश में रहने को विवश किया जायेगा। तुम बाबुल में मरोगे और तुम उस विदेश में दफनाए जाओगे। तुमने अपने मित्रों को झूठा उपदेश दिया। तुमने कहा कि ये घटनायें नहीं घटेंगीं। किन्तु तुम्हारे सभी मित्र भी मरेंगे और बाबुल में दफनाए जायेंगे।’”
Og du Pashur og alle som bor i ditt hus, I skal vandre bort i fangenskap, og til Babel skal du komme, og der skal du dø, og der skal du bli begravet, du og alle dine venner, som du har spådd løgn for.
हे यहोवा, तूने मुझे धोखा दिया और मैं निश्चय ही मूर्ख बनाया गया। तू मुझसे अधिक शक्तिशाली है अत: तू विजयी हुआ। मैं मजाक बन कर रह गया हूँ। लोग मुझ पर हँसते हैं और सारा दिन मेरा मजाक उड़ाते हैं।
Herre! Du overtalte mig, og jeg lot mig overtale; du blev for sterk for mig og fikk overhånd; jeg er blitt til latter hele dagen, hver mann spotter mig.
जब भी मैं बोलता हूँ, चीख पड़ता हूँ। मैं लगातार हिंसा और तबाही के बारे में चिल्ला रहा हूँ। मैं लोगों को उस सन्देश के बारे में बताता हूँ जिसे मैंने यहोवा से प्राप्त किया। किन्तु लोग केवल मेरा अपमान करते हैं और मेरा मजाक उड़ाते हैं।
For så ofte jeg taler, må jeg skrike, må jeg rope om vold og ødeleggelse; for Herrens ord er blitt mig til hån og til spott hele dagen.
कभी—कभी मैं अपने से कहता हूँ: “मैं यहोवा के बारे में भूल जाऊँगा। मैं अब आगे यहोवा के नाम पर नहीं बोलूँगा।” किन्तु यदि मैं ऐसा कहता हूँ तो यहोवा का सन्देश मेरे भीतर भड़कती ज्वाला सी हो जाती है। मुझे ऐसा लगता है कि यह अन्दर तक मेरी हड्डियों को जला रही है। मैं अपने भीतर यहोवा के सन्देश को रोकने के प्रयत्न में थक जाता हूँ और अन्तत: मैं इसे अपने भीतर रोकने में समर्थ नहीं हो पाता।
Og jeg tenkte: Jeg vil ikke komme ham i hu og ikke tale mere i hans navn. Men da blev det i mitt hjerte som en brennende ild, innestengt i mine ben, og jeg trettet mig ut med å tåle det, men jeg maktet det ikke.
मैं अनेक लोगों को दबी जुबान अपने विरुद्ध बातें करता सुनता हूँ। सर्वत्र मैं वह सब सुनता हूँ जो मुझे भयभीत करते हैं। यहाँ तक कि मेरे मित्र भी मेरे विरुद्ध बातें करते हैं। चलो हम अधिकारियों को इसके बारे में सूचित करें। लोग केवल इस प्रतीक्षा में हैं कि मैं कोई गलती करूँ। वे कह रहे हैं, “आओ हम झूठ बोलें और कहें कि उसने कुछ बुरे काम किए हैं। सम्भव है हम यिर्मयाह को धोखा दे सकें। तब वह हमारे साथ होगा। अन्तत: हम उससे छुटकारा पायेंगे। तब हम उसे दबोच लेंगे और उससे अपना बदला ले लेंगे।”
For jeg hørte mange baktale mig - redsel fra alle kanter; de sa: Meld ham! Vi vil melde ham! Alle de menn som jeg levde i fred med, lurte på om jeg skulde falle; de sa: Kanskje han lar sig lokke, så vi kan få overhånd over ham og ta hevn over ham.
किन्तु यहोवा मेरे साथ है। यहोवा एक दृढ़ सैनिक सा है। अत: जो लोग मेरा पीछा करते हैं, मुँह की खायेंगे। वे लोग मुझे पराजित नहीं कर सकेंगे। वे लोग असफल होंगे। वे निराश होंगे। वे लोग लज्जित होंगे और लोग उस लज्जा को कभी नहीं भूलेंगे।
Men Herren er med mig som en veldig kjempe; derfor skal mine forfølgere snuble og ikke få overhånd; de blir storlig til skamme fordi de ikke fór frem med visdom - en evig vanære, som aldri glemmes.
सर्वशक्तिमान यहोवा तू अच्छे लोगों की परीक्षा लेता है। तू व्यक्ति के दिल और दिमाग को गहराई से देखता है। मैंने उन व्यक्तियों के विरुद्ध तूझे अनेकों तर्क दिये हैं। अत: मुझे यह देखना है कि तू उन्हें वह दण्ड देता है कि नहीं जिनके वे पात्र हैं।
Og Herren, hærskarenes Gud, prøver med rettferdighet, han ser nyrer og hjerte; jeg skal se din hevn over dem, for jeg har lagt min sak frem for dig.
यहोवा के लिये गाओ! यहोवा की स्तुति करो! यहोवा दीनों के जीवन की रक्षा करता है! वह उन्हें दुष्ट लोगों की शक्ति से बचाता है!
Syng for Herren, lov Herren! For han har fridd den fattiges sjel ut av ugjerningsmenns hånd.
उस दिन को धिक्कार है जिस दिन मेरा जन्म हुआ। उस दिन को बधाई न दो जिस दिन मैं माँ की कोख में आया।
Forbannet være den dag jeg blev født! Den dag min mor fødte mig, være ikke velsignet!
उस व्यक्ति को अभिशाप दो जिसने मेरे पिता को यह सूचना दी कि मेरा जन्म हुआ है। उसने कहा था, “तुम्हारा लड़का हुआ है, वह एक लड़का है।” उसने मेरे पिता को बहुत प्रसन्न किया था जब उसने उनसे यह कहा था।
Forbannet være den mann som kom til min far med det budskap: Du har fått en sønn, og som gledet ham storlig.
उस व्यक्ति को वैसा ही होने दो जैसे वे नगर जिन्हें यहोवा ने नष्ट किया। यहोवा ने उन नगरों पर कुछ भी दया नहीं की। उस व्यक्ति को सवेरे युद्ध का उद्घोष सुनने दो, और दोपहर को युद्ध की चीख सुनने दो।
Med den mann skal det gå som med de byer Herren omstyrtet uten skånsel, og han skal høre skrik om morgenen og krigsrop ved middagstid,
तूने मुझे माँ के पेट में ही, क्यों न मार डाला तब मेरी माँ की कोख कब्र बन जाती, और मैं कभी जन्म नहीं ले सका होता।
fordi han ikke drepte mig i mors liv, så min mor blev min grav, og hennes liv fruktsommelig til evig tid.
मुझे माँ के पेट से बाहर क्यों आना पड़ा जो कुछ मैंने पाया है वह परेशानी और दु:ख है और मेरे जीवन का अन्त लज्जाजनक होगा।
Hvorfor kom jeg da ut av mors liv til å se møie og sorg og ende mine dager i skam?