II Chronicles 9

शीबा की रानी ने सुलैमान का यश सुना। वह यरूशलेम में कठिन प्रश्नों से सुलैमान की परीक्षा लेने आई। शीबा की रानी अपने साथ एक बड़ा समूह लेकर आई थी। उसके पास ऊँट थे जिन पर मसाले, बहुत अधिक सोना और बहुमूल्य रत्न लदे थे। वह सुलैमान के पास आई और उसने सुलैमान से बातें कीं। उसे सुलैमान से अनेक प्रश्न पूछने थे।
Da dronningen av Saba hørte Salomos ry, kom hun til Jerusalem med et stort følge og med kameler som bar krydderier og gull i mengde og dyre stener; hun vilde sette Salomo på prøve med gåter. Og da hun var kommet til ham, talte hun med ham om alt som lå henne på hjerte.
सुलैमान ने उसके सभी प्रश्नों के उत्तर दिये। सुलैमन के लिए व्याख्या करने या उत्तर देने के लिये कुछ भी अति कठिन नहीं था।
Men Salomo tydet alle hennes gåter; det var ikke et ord av det hun sa, som var dulgt for Salomo, så han ikke kunde tyde det.
शीबा की रानी ने सुलैमान की बुद्धि और उसके बनाए घर को देखा।
Da dronningen av Saba så Salomos visdom og så det hus han hadde bygget,
उसने सुलैमान के मेज के भोजन को देखा और उसके बहुत से महत्वपूर्ण अधिकारियों को देखा। उसने देखा कि उसके सेवक कैसे कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कैसे वस्त्र पहन रखे हैं उसने देखा कि उसके दाखमधु पिलाने वाले सेवक कैसे कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कैसे वस्त्र पहने हैं उसने होमबलियों को देखा जिन्हें सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर में चढ़ाया था। जब शीबा की रानी ने इन सभी चीज़ों को देखा तो वह चकित रह गई!
og rettene på hans bord, og hvorledes hans tjenere satt ved bordet, og bordsvennene stod omkring, og hvorledes de var klædd, og hans munnskjenker og deres drakt og den trapp han gikk op på til Herrens hus, var hun rent ute av sig selv av forundring.
तब उसने राजा सुलैमान से कहा, “मैंने अपने देश में तुम्हारे महान कार्यों और तुम्हारी बुद्धिमत्ता के बारे में जो कहानी सुनी है, वह सच है।
Og hun sa til kongen: Så var det da sant det jeg hørte hjemme i mitt land om dig og din visdom.
मुझे इन कहानियों पर तब तक विश्वास नहीं था जब तक मैं आई नहीं और अपनी आँखों से देखा नहीं। ओह! तुम्हारी बुद्धिमत्ता का आधा भी मुझसे नहीं कहा गया है। तुम उन सुनी कहानियों में कहे गए रूप से बड़े हो!
Jeg trodde ikke det de fortalte, før jeg kom og fikk se det med egne øine; men nu ser jeg at de ikke har fortalt mig halvdelen om din store visdom; du overgår det rykte jeg har hørt.
तुम्हारी पत्नियाँ और तुम्हारे अधिकारी बहुत भाग्यशाली हैं! वे तुम्हारे ज्ञान की बातें तुम्हारी सेवा करते हुए सुन सकते हैं।
Lykkelige er dine menn og lykkelige disse dine tjenere som alltid står for ditt åsyn og hører din visdom.
तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की प्रशंसा हो! वह तुम पर प्रसन्न है और उसने तुम्हें अपने सिंहासन पर, परमेश्वर यहोवा के लिये, राजा बनने के लिये बैठाया है। तुम्हारा परमेश्वर इस्राएल से प्रेम करता है और इस्राएल की सहायता सदैव करता रहेगा। यही कारण है कि यहोवा ने उचित और ठीक—ठीक सब करने के लिये तुम्हें इस्राएल का राजा बनाया है।”
Lovet være Herren din Gud, som hadde velbehag i dig, så han satte dig på sin trone som konge for Herren din Gud! Fordi din Gud elsker Israel og vil holde det oppe til evig tid, satte han dig til konge over dem for å håndheve rett og rettferdighet.
तब शीबा की रानी ने राजा सुलैमान को साढ़े चार टन सोना, बहुत से मसाले और बहुमूल्य रत्न दिये। किसी ने इतने अच्छे मसाले राजा सुलैमान को नहीं दिये जितने अच्छे रानी शीबा ने दिये।
Så gav hun kongen hundre og tyve talenter gull og krydderier i stor mengde og dyre stener; aldri har det vært slik mengde krydderier i landet som det dronningen av Saba gav kong Salomo.
हूराम के नौकर और सुलैमान के नौकर ओपीर से सोना ले आए। वे चन्दन की लकड़ी और बहुमूल्य रत्न भी लाए।
Men også Hirams folk og Salomos folk som hentet gull fra Ofir, hadde ført sandeltre og dyre stener med derfra.
राजा सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर एवं महल की सीढ़ियों के लिये चन्दन की लकड़ी का उपयोग किया। सुलैमान ने चन्दन की लकड़ी का उपयोग गायकों के लिये वीणा और तम्बूरा बनाने के लिये भी किया। यहूदा देश में चन्दन की लकड़ी से बनी उन जैसी सुन्दर चीज़ें किसी ने कभी देखी नहीं थीं।
Av sandeltreet lot kongen gjøre trapper til Herrens hus og til kongens hus og citarer og harper for sangerne; maken til det var aldri før blitt sett i Juda land.
जो कुछ भी शीबा देश की रानी ने राजा सुलैमान से माँगा, वह उसने दिया। जो उसने दिया, वह उससे अधिक था जो वह राजा सुलैमान के लिये लाई थी। तत्तपश्चात् वह अपने सेवक, सेविकाओं के साथ विदा हुई। वह अपने देश लौट गई।
Og kong Salomo gav dronningen av Saba alt det hun hadde lyst til og bad om, foruten det han gav til gjengjeld for det hun hadde hatt med til kongen. Så tok hun avsted og drog hjem til sitt land med sine tjenere.
एक वर्ष में सुलैमान ने जितना सोना पाया, उसका वजन पच्चीस टन था।
Vekten av det gull som i ett år kom inn til Salomo, var seks hundre og seks og seksti talenter,
व्यापारी और सौदागर सुलैमान के पास और अधिक सोना लाए। अरब के सभी राजा और प्रदेशों के शासक भी सुलैमान के लिये सोना चाँदी लाए।
foruten det som kom inn fra kjøbmennene og kremmerne; også alle kongene i Arabia og stattholderne i landet avgav gull og sølv til Salomo.
राजा सुलैमान ने सोने के पत्तर की दो सौ ढालें बनाई। लगभग 3.3 किलोग्राम पिटा सोना हर एक ढाल के बनाने में उपयोग में आया था।
Og kong Salomo lot gjøre to hundre store skjold av uthamret gull - det gikk seks hundre sekel uthamret gull med til hvert skjold -
सुलैमान ने तीन सौ छोटी ढालें भी सोने के पत्तर की बनाईं। लगभग 1.65 किलोग्राम सोना हर एक ढाल के बनाने में उपयोग में आया था। राजा सुलैमान ने सोने की ढालों को लेबानोन के वन—महल में रखा।
Og tre hundre små skjold av uthamret gull - til hvert av disse skjold gikk det med tre hundre sekel gull - og kongen satte dem i Libanon-skoghuset.
राजा सुलैमान ने एक विशाल सिंहासन बनाने के लिये हाथी —दाँत का उपयोग किया। उसने सिंहासन को शुद्ध सोने से मढ़ा।
Kongen lot også gjøre en stor elfenbenstrone og klædde den med rent gull.
सिंहासन पर चढ़ने की छ: सीढ़ियाँ थीं और इसका एक पद— पीठ था। वह सोने का बना था। सिंहासन में दोनों ओर भुजाओं को आराम देने के लिए बाजू लगे थे। हर एक बाजू से लगी एक—एक सिंह की मूर्ति खड़ी थी।
Tronen hadde seks trin og en fotskammel av gull, som var fastgjort til tronen; på begge sider av setet var det armer, og tett ved armene stod det to løver;
वहाँ छः सीढ़ियों से लगे बगल में बारह सिंहों की मूर्तियाँ खड़ी थीं। हर सीढ़ी की हर ओर एक सिंह था। इस प्रकार का सिंहासन किसी दूसरे राज्य में नहीं बना था।
og på begge sider av de seks trin stod det tolv løver. Noget sådant har aldri vært gjort i noget annet kongerike.
राजा सुलैमान के सभी पीने के प्याले सोने के बने थे। लेबानोन वन—महल की सभी प्रतिदिन की चीज़ें शुद्ध सोने की बनी थीं। सुलैमान के समय में चाँदी मूल्यवान नहीं समझी जाती थी।
Alle kong Salomos drikkekar var av gull, og alle karene i Libanonskoghuset var av fint gull; sølv blev ikke regnet for noget i Salomos dager.
राजा सुलैमान के पास जहाज थे जो तर्शीश को जाते थे। हूराम के आदमी सुलैमान के जहाजों को चलाते थे। हर तीसरे वर्ष जहाज तर्शीश से सोना, चाँदी हाथी—दाँत, बन्दर और मोर लेकर सुलैमान के पास लौटते थे।
For kongen hadde skiber som fór til Tarsis sammen med Hirams folk; en gang hvert tredje år kom Tarsis-skibene hjem og hadde med gull og sølv, elfenben og aper og påfugler.
राजा सुलैमान धन और बुद्धि दोनों में संसार के किसी भी राजा से बड़ा हो गया।
Kong Salomo blev større enn alle jordens konger i rikdom og visdom.
संसार के सारे राजा उसको देखने और उसके बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णयों को सुनने के लिये आए। परमेश्वर ने सुलैमान को वह बुद्धि दी।
Fra alle jordens kanter kom det konger for å se Salomo og høre hans visdom, som Gud hadde lagt i hans hjerte,
हर वर्ष वे राजा सुलैमान को भेंट लाते थे। वे चाँदी सोने की चीज़ें, वस्त्र, कवच, मसाले, घोड़े और खच्चर लाते थे।
og hver av dem hadde gaver med: sølvkar og gullkar og klær, våben og krydderier, hester og mulesler; så gjorde de år om annet.
सुलैमान के पास चार हज़ार घोड़ों और रथों को रखने के लिये अस्तबल थे। उसके पास बारह हज़ार सारथी थे। सुलैमान उन्हें रथों के लिये विशेष नगरों में रखता था और यरूशलेम में अपने पास रखता था।
Salomo hadde fire tusen stallrum for hester og stridsvogner og tolv tusen hestfolk; dem la han dels i vognbyene, dels hos sig selv i Jerusalem.
सुलैमान फरात नदी से लगातार पलिश्ती लोगों के देश तक और मिस्र की सीमा तक के राजाओं का सम्राट था।
Han rådet over alle kongene fra elven til filistrenes land og like til Egyptens landemerke.
राजा सुलैमान ने चाँदी को पत्थर जैसा सस्ता बना दिया और देवदार लकड़ी को पहाड़ी प्रदेश में गूलर के पेड़ों जैसा सामान्य।
Kongen gjorde sølvet i Jerusalem like så almindelig som sten, og sedertre like så almindelig som morbærtrærne i lavlandet.
लोग सुलैमान के लिये मिस्र और अन्य सभी देशों से घोड़े लाते थे।
Og hester innførtes til Salomo fra Egypten og fra alle andre land.
आरम्भ से लेकर अन्त तक सुलैमान ने और जो कुछ किया वह नातान नबी के लेखों, शीलो के *अहिय्याह की भविष्यवाणियों* और *इद्दो के दर्शनों* में है। इद्दो ने यारोबाम के बारे में लिखा। यारोबाम नबात का पुत्र था।
Hvad som ellers er å fortelle om Salomo, både i hans første og i hans senere dager, er opskrevet i profeten Natans krønike og i Akia fra Silo's spådomsbok og i seeren Jedis syn om Jeroboam, Nebats sønn.
सुलैमान यरूशलेम में पूरे इस्राएल का राजा चालीस वर्ष तक रहा।
Salomo var konge i Jerusalem over hele Israel i firti år.
तब सुलैमान अपने पूर्वजों के साथ विश्राम करने गया। लोगों ने उसे उसके पिता दाऊद के नगर में दफनाया। सुलैमान का पुत्र रहूबियाम सुलैमान की जगह नया राजा हुआ।
Så la Salomo sig til hvile hos sine fedre og blev begravet i sin far Davids stad; og hans sønn Rehabeam blev konge i hans sted.