I Samuel 7

किर्यत्यारीम के लोग आए और यहोवा के पवित्र सन्दूक को ले गए। वे यहोवा के सन्दूक को पहाड़ी पर अबीनादाब के घर ले गए। उन्होंने अबीनादाब के पुत्र एलीआजार को यहोवा के सन्दूक की रक्षा करने के लिये तैयार करने हेतु एक विशेष उपासना की।
Da kom Kirjat-Jearims menn og hentet Herrens ark op og bar den inn i Abinadabs hus på haugen, og hans sønn Eleasar vidde de til å ta vare på Herrens ark.
सन्दूक किर्यत्यारीम में बहुत समय तक रखा रहा। यह वहाँ बीस वर्ष तक रहा। इस्राएल के लोग फिर यहोवा का अनुसरण करने लगे।
Fra den dag arken kom til Kirjat-Jearim, gikk det en lang tid - tyve år gikk det; da sukket hele Israels hus efter Herren.
शमूएल ने इस्राएल के लोगों से कहा, “यदि तुम सचमुच यहोवा के पास सच्चे हृदय से लौट रहे हो तो तुम्हें विदेशी देवताओं को फेंक देना चाहिये। तुम्हें अश्तोरेत की मूर्तियों को फेंक देना चाहिये और तुम्हें पूरी तरह यहोवा को अपना समर्पण करना चाहिये! तुम्हें केवल यहोवा की ही सेवा करनी चाहिये। तब यहोवा तुम्हें पलिश्तियों से बचायेगा।”
Og Samuel sa til hele Israels hus: Dersom I vender om til Herren av hele eders hjerte, så ha de fremmede guder og Astarte-billedene bort fra eder og vend eders hjerte til Herren og tjen ham alene! Så skal han fri eder av filistrenes hånd.
इसलिये इस्राएलियों ने अपने बाल और अश्तोरेत की मूर्तियों को फेंक दिया। इस्राएली केवल यहोवा की सेवा करने लगे।
Da skilte Israels barn sig av med Ba'alene og Astarte-billedene og tjente Herren alene.
शमूएल ने कहा, “सभी इस्राएली मिस्पा में इकट्ठे हों। मैं तुम्हारे लिये यहोवा से प्रार्थना करूँगा।”
Og Samuel sa: La hele Israel samle sig i Mispa! Så vil jeg bede til Herren for eder.
इस्राएली मिस्पा में एक साथ इकट्ठे हुए। वे जल लाये और यहोवा के सामने वह जल चढ़ाया। इस प्रकार उन्होंने उपवास का समय आरम्भ किया। उन्होने उस दिन भोजन नहीं किया और उन्होंने अपने पापों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “हम लोगों ने यहोवा के विरूद्ध पाप किया है।” इस प्रकार शमूएल ने मिस्पा में इस्राएल के न्यायाधीश के रूप में काम किया।
Så samlet de sig i Mispa, og de øste op vann og helte det ut for Herrens åsyn, og de fastet den dag og bekjente der: Vi har syndet mot Herren. Og Samuel dømte Israels barn i Mispa.
पलिश्तियों ने यह सुना कि इस्राएली मिस्पा में इकट्ठा हो रहे हैं। पलिश्ती शासक इस्राएलियों के विरूद्ध आक्रमण करने गये। इस्राएलियों ने सुना कि पलिश्ती आ रहे हैं, और वे डर गए।
Da filistrene hørte at Israels barn hadde samlet sig i Mispa, drog filistrenes høvdinger op imot Israel, og da Israels barn hørte det, var de redde for filistrene.
इस्राएलियों ने शमूएल से कहा, “हमारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना हमारे लिये करना बन्द मत करो। यहोवा से माँगो कि वह पलिश्तियों से हमारी रक्षा करे!”
Og Israels barn sa til Samuel: Hold ikke op med å rope for oss til Herren vår Gud at han vil frelse oss av filistrenes hånd!
शमूएल ने एक मेमना लिया। उसने यहोवा की होमबलि के रुप में मेमने को जलाया। शमूएल ने यहोवा से इस्राएल के लिये प्रार्थना की । यहोवा ने शमूएल की प्रार्थना का उत्तर दिया।
Da tok Samuel et diende lam og ofret det helt som brennoffer til Herren, og Samuel ropte til Herren for Israel, og Herren svarte ham.
जिस समय शमूएल बलि जला रहा था, पलिश्ती इस्राएल से लड़ने आये। किन्तु यहोवा ने पलिश्तियों के समीप प्रचण्ड गर्जना उत्पन्न की। इसने पलिश्तियों को अस्त व्यस्त कर दिया। गर्जना ने पलिश्तियों को भयभीत कर दिया और वे अस्त व्यस्त हो गये। उनके प्रमुख उन पर नयन्त्रण न रख सके। इस प्रकार पलिश्तियों को इस्राएलियों ने युद्ध में पराजित कर दिया।
For mens Samuel ofret brennofferet, og filistrene rykket frem til strid mot Israel, da sendte Herren samme dag et sterkt tordenvær over filistrene og forferdet dem, så de blev slått av Israel.
इस्राएल के लोग मिस्पा से बाहर दौड़े और पलिश्तियों का पीछा किया। उन्होंने लगातार बेत कर तक उनका पीछा किया। उन्होंने पूरे रास्ते पलिश्ती सैनिकों को मारा।
Da drog Israels menn ut fra Mispa og forfulgte filistrene og hugg dem ned, like til nedenfor Bet-Kar.
इसके बाद, शमूएल ने एक विशेष पत्थर स्थापित किया। उसने यह इसलिऐ किया कि लोग याद रखें कि परमेश्वर ने क्या किया। शमूएल ने पत्थर को मिस्पा और शेन के बीच रखा। शमूएल ने पत्थर का नाम “सहायता का पत्थर” रखा। शमूएल ने कहा, “यहोवा ने लगातार पूरे रास्ते इस स्थान तक हमारी सहायता की।”
Og Samuel tok en sten og satte den imellem Mispa og Sen; denne sten kalte han Eben-Eser og sa: Hittil har Herren hjulpet oss.
पलिश्ती पराजित हुए। वे इस्राएल देश में फिर नहीं घुसे। शमूएल के शेष जीवन में, यहोवा पलिश्तियों के विरुद्ध रहा।
Således blev filistrene ydmyket og kom ikke mere inn i Israels land; og Herrens hånd var imot filistrene alle Samuels dager.
पलिश्तियों ने इस्राएल के नगर ले लिये थे। पलिश्तियों ने एक्रोन से गत तक के क्षेत्र के नगरों को ले लिया था। किन्तु इस्राएलियों ने इन्हें जीत कर वापस ले लिया और इस्राएल ने इन नगरों के चारों ओर की भूमि को भी वापस ले लिया। और इस्राएलियों और एमोरियों के बीच भी शान्ति हो गई।
Og de byer som filistrene hadde tatt fra Israel, kom tilbake til Israel igjen, fra Ekron like til Gat, og alt land som hørte til dem, fridde Israel av filistrenes hånd, og det var fred mellem Israel og amorittene.
शमूएल ने अपने पूरे जीवन भर इस्राएल का मार्ग दर्शन किया।
Samuel dømte Israel så lenge han levde.
शमूएल एक स्थान से दूसरे स्थान तक इस्राएल के लोगों का न्याय करता हुआ गया। हर वर्ष उसने देश के चारों ओर यात्रा की। वह गिलगाल, बेतेल और मिस्पा को गया। अत: उसने इन सभी स्थानों पर इस्राएली लोगों का न्याय और उन पर शासन किया।
År efter år drog han omkring til Betel og Gilgal og Mispa og dømte Israel på alle disse steder.
किन्तु शमूएल का घर रामा में था। इसलिए शमूएल सदा रामा को लौट जाता था। शमूएल ने उसी नगर से इस्राएल का न्याय और शासन किया और शमूएल ने रामा में यहोवा के लिये एक वेदी बनाई।
Og hver gang vendte han tilbake til Rama; for der var hans hus, og der dømte han Israel; og han bygget der et alter for Herren.