I Chronicles 19

नाहाश अम्मोनी लोगों का राजा था। नाहाश मरा, और उसका पुत्र नया राजा बना।
Så hendte det at Nahas, Ammons barns konge, døde, og hans sønn blev konge i hans sted.
तब दाऊद ने कहा, “नाहाश मेरे प्रति दयालु था, इसलिए मैं नाहाश के पुत्र हानून के प्रति दायालु रहूँगा।” अतः दाऊद ने अपने दूतों को उसके पिता की मृत्यु पर सांत्वना देने भेजे। दाऊद के दूत हानून को सांन्तवा देने अम्मोन देश को गए।
Da sa David: Jeg vil vise Hanun, Nahas' sønn, vennskap, for hans far viste mig vennskap. Og David sendte bud for å trøste ham i hans sorg over faren. Så kom da Davids tjenere til Ammons barns land, til Hanun for å trøste ham.
किन्तु अम्मोनी प्रमुखों ने हानून से कहा, “मूर्ख मत बनो। दाऊद ने सच्चे भाव से तुम्हें सांत्वना देने के लिये या तुम्हारे मृत पिता को सम्मान देने के लिये नहीं भेजा है! नहीं, दाऊद ने अपने सेवकों को तुम्हारी और तुम्हारे देश की जासूसी करने को भेजा है। दाऊद वस्तुतः तुम्हारे देश को नष्ट करना चाहता है!”
Da sa Ammons barns høvdinger til Hanun: Tror du det er for å ære din far at David har sendt folk som skal trøste dig? Mon det ikke heller er for å utforske og ødelegge og utspeide landet at hans tjenere er kommet til dig?
इसलिये हानून ने दाऊद के सेवकों को बन्दी बनाया और उनकी दाढ़ी मुड़ावा दी हानून ने कमर तक उनके वस्त्रों की छोर को कटवा दिया। तब उसने उन्हें विदा कर दिया।
Da tok Hanun Davids tjenere og lot dem rake og skar av deres klær midt på like til setet og lot dem så fare.
दाऊद के व्यक्ति इतने लज्जित हुए कि वे घर को नहीं जा सकते थे। कुछ लोग दाऊद के पास गए और बताया कि उसके व्यक्तियों के साथ कैसा बर्ताव हुआ। इसलिये राजा दाऊद ने अपने लोगों के पास यह सूचना भेजा: “तुम लोग यरीहो नगर में तब तक रहो जब तक फिर दाढ़ी न उग आए। तब तुम घर वापस आ सकते हो।”
Og det kom nogen og meldte David hvad som hadde hendt hans menn; da sendte han folk som skulde møte dem; for de var grovelig vanæret; og kongen lot si: Bli i Jeriko til eders skjegg er vokset ut igjen, og kom så tilbake!
अम्मोनी लोगों ने देखा कि उन्होंने अपने आपको दाऊद का घृणित शत्रु बना दिया है। तब हानून और अम्मोनी लोगों ने पचहत्तर हजार पौंड चाँदी, रथ और सारथियों को मेसोपोटामियाँ से खरीदने में लगाया। उन्होंने अराम में अरम्माका और सोबा नगरों से भी रथ और सारथी प्राप्त किये।
Da nu Ammons barn så at de hadde gjort sig forhatt hos David, sendte Hanun og Ammons barn tusen talenter sølv for å leie sig vogner og hestfolk fra Mesopotamia og fra syrerne i Ma'aka og fra Soba.
अम्मोनी लोगों ने बत्तीस हजार रथ खरीदे। उन्होंने माका के राजा को और उसकी सेना को भी आने और सहायता करने के लिये भुगतान किया। माका का राजा और उसके लोग आए और उन्होंने मेदबा नगर के पास अपना डेरा डाला। अम्मोनी लोग स्वयं अपने नगरों से बाहर आए और युद्ध के लिये तैयार हो गये।
Så leide de sig da to og tretti tusen vogner og kongen i Ma'aka og hans folk, og de kom og leiret sig foran Medba; men også Ammons barn samlet sig fra sine byer og drog ut til strid.
दाऊद ने सुना कि अम्मोनी लोग युद्ध के लिये तैयार हो रहे हैं। इसलिये उसने योआब और इस्राएल की पूरी सेना को अम्मोनी लोगों से युद्ध करने के लिये भेजा।
Da David hørte dette, sendte han Joab avsted med hele hæren, de krigsvante menn.
अम्मोनी लोग बाहर निकले तथा युद्ध के लिये तैयार हो गए। वे नगर द्वार के पास थे। जो राजा सहायता के लिये आए थे, वे स्वयं खुले मैदान में खड़े थे।
Og Ammons barn rykket ut og stilte sig i fylking foran inngangen til byen; men kongene som var kommet dit, stod for sig selv på marken.
योआब ने देखा कि उसके विरुद्ध लड़ने वाली सेना के दो मोर्चे थे। एक मोर्चा उसके सामने था और दूसरा उसके पीछे था। इसलिये योआब ने इस्राएल के कुछ सर्वोत्तम योद्धाओं को चुना। उसने उन्हें अराम की सेना से लड़ने के लिये भेजा।
Da Joab så at han hadde fienden mot sig både foran og bak, valgte han ut en del av alt det utvalgte mannskap i Israel og stilte dem op mot syrerne.
योआब ने इस्राएल की शेष सेना को अबीशै के सेनापतित्व में रखा। अबीशै योआब का भाई था। वे सैनिक अम्मोनी सेना के विरुद्ध लड़ने गये।
Men resten av folket overgav han til sin bror Absai, og de stilte sig i fylking mot Ammons barn.
योआब ने अबिशै से कहा, “यदि अरामी सेना मेरे लिये अत्याधिक शक्तिशाली पड़े तो तुम्हें मेरी सहायता करनी होगी। किन्तु यदि अम्मोनी सेना तुम्हारे लिये अत्याधिक शक्तिशाली प्रामाणित होगी तो मैं तुम्हारी सहायता करूँगा।
Og han sa: Dersom syrerne blir mig for sterke, skal du komme mig til hjelp, og dersom Ammons barn blir dig for sterke, skal jeg hjelpe dig.
हम अपने लोगों तथा अपने परमेश्वर के नगरों के लिये युद्ध करते समय वीर और दृढ़ बनें। यहोवा वह करे जिसे वह उचित मानता है।”
Vær modig, og la oss vise oss modige for vårt folk og for var Guds byer, så lar Herren gjøre hvad. godt er i hans øine!
योआब और उसके साथ की सेना ने अराम की सेना पर आक्रमण किया। अराम की सेना योआब और उसकी सेना के सामने से भाग खड़ी हुई।
Så rykket Joab frem med sine folk til strid mot syrerne, og de flyktet for ham.
अम्मोनी सेना ने देखा कि अराम की सेना भाग रही है अतः वे भी भाग खड़े हुए। वे अबीशै और उसकी सेना के सामने से भाग खड़े हुए। अम्मोनी अपने नगरों को चले गये और योआब यरूशलेम को लौट गया।
Og da Ammons barn så at syrerne flyktet, så flyktet også de for hans bror Absai og drog sig inn i byen. Da drog Joab tilbake til Jerusalem.
अराम के प्रमुखों ने देखा कि इस्राएल ने उन्हें पराजित कर दिया। इसलिये उन्होंने परात नदी के पूर्व रहने वाले अरामी लोगों से सहायता के लिये दूत भेजे। शोपक हदरेजेर की अराम की सेना का सेनापति था। शोपक ने उन अन्य अरामी सैनिकों का भी संचालन किया।
Da syrerne så at de var blitt slått av Israel, sendte de bud at de syrere som bodde på hin side av elven, skulde dra ut; og Sofak, høvdingen over Hadaresers hær, førte dem.
दाऊद ने सुना कि अराम के लोग युद्ध के लिये इकट्ठा हो रहे हैं। इसलिये दाऊद ने इस्राएल के सभी सैनिकों को इकट्ठा किया। दाऊद उन्हें यरदन नदी के पार ले गया। वे अरामी लोगों के ठीक आमने सामने आ गए। दाऊद ने अपनी सेना को आक्रमण के लिये तैयार किया और अरामियों पर आक्रमण कर दिया।
Da dette blev meldt David, samlet han hele Israel og gikk over Jordan, og da han kom frem til dem, stilte han sig op imot dem - han fylket sin hær mot syrerne, og de stred mot ham.
अरामी इस्राएलियों के सामने से भाग खड़े हुए। दाऊद और उसकी सेना ने सात हजार सारथी और चालीस हजार अरामी सैनिकों को मार डाला। दाऊद और उसकी सेना ने अरामी सेना के सेनापति शोपक को भी मार डाला।
Men syrerne flyktet for Israel, og David drepte blandt syrerne mannskapet på syv tusen vogner og firti tusen mann fotfolk; også hærføreren Sofak drepte han.
जब हदरेजेर के अधिकारियों ने देखा कि इस्राएल ने उनको हरा दिया तो उन्होंने दाऊद से सन्धि कर ली। वे दाऊद के सेवक बन गए। इस प्रकार अरामियों ने अम्मोनी लोगों को फिर सहायता करने से इन्कार कर दिया।
Da Hadaresers menn så at de var blitt slått av Israel, gjorde de fred med David og blev hans tjenere; og syrerne vilde ikke mere hjelpe Ammons barn.