Isaiah 63

यह कौन है जो एदोम से आ रहा है, यह बोस्रा की नगरी से लाल धब्बों से युक्त कपड़े पहने आ रहा है। वह अपने वस्त्रों में अति भव्य दिखता है। वह लम्बे डग बढ़ाता हुआ अपनी महाशक्ति के साथ आ रहा है। और मैं सच्चाई से बोलता हूँ।
Ki ez, ki jő Edomból, veres ruhákban Boczrából, a ki ékes öltözetében, ereje sokaságában büszke? Én, a ki igazságban szólok, elégséges vagyok a megtartásra.
“तू ऐसे वस्त्र जो लाल धब्बों से युक्त हैं? क्यों पहनता है तेरे वस्त्र ऐसे लाल क्यों हैं जैसे उस व्यक्ति के जो अंगूर से दाखमधु बनाता है”
Miért veres öltözeted, és ruháid, mint a bornyomó ruhái?
वह उत्तर देता है, “दाखमधु के कुंडे में मैंने अकेले ही दाख रौंदी। किसी ने भी मुझको सहायता नहीं दी। मैं क्रोधित था और मैंने लोगों को रौंदा जैसे अंगूर दाखमधु बनाने के लिये रौंदे जाते हैं। रस छिटकर मेरे वस्त्रों में लगा।
A sajtót egyedül tapostam, és a népek közül nem volt velem senki, és megtapodtam őket búsulásomban, és széttapostam őket haragomban: így fecscsent vérök ruháimra, és egész öltözetemet bekevertem.
मैंने राष्ट्रों को दण्ड देने के लिये एक समय चुना। मेरा वह समय आ गया कि मैं अपने लोगों को बचाऊँ और उनकी रक्षा करूँ।
Mert bosszúállás napja volt szívemben, és megváltottaim esztendeje eljött.
मैं चकित हुआ कि किसी भी व्यक्ति ने मेरा समर्थन नहीं किया। इसलिये मैंने अपनी शक्ति का प्रयोग अपने लोगों को बचाने के लिये किया। स्वयं मेरे अपने क्रोध ने ही मेरा समर्थन किया।
Körültekinték és nem vala segítő, s álmélkodám és nem vala gyámolító, és segített nékem karom, és haragom gyámolított engem!
जब मैं क्रोधित था, मैंने लोगों को रौंद दिया था। जब मैं क्रोध में पागल था, मैंने उनको दण्ड दिया। मैंने उनका लहू धरती पर उंडेल दिया।”
És megtapodtam népeket búsulásomban, és megrészegítem őket haragomban, és ontám a földre véröket!
यह मैं याद रखूँगा कि यहोवा दयालु है और मैं यहोवा की स्तुति करना याद रखूँगा। यहोवा ने इस्राएल के घराने को बहुत सी वस्तुएँ प्रदान की। यहोवा हमारे प्रति बहुत ही कृपालु रहा। यहोवा ने हमारे प्रति दया दिखाई।
Az Úrnak kegyelmességeiről emlékezem, az Úr dicséreteiről mind a szerint, a mit az Úr velünk cselekedett; az Izráel házához való sok jóságáról, a melyet velök cselekedett irgalma és kegyelmének sokasága szerint.
यहोवा ने कहा था “ये मेरे लोग हैं। ये बच्चें कभी झूठ नहीं कहते हैं” इसलिये यहोवा ने उन लोगों को बचा लिया।
És ő mondá: Bizony az én népem ők, fiak, a kik nem hazudnak; és lőn nékik megtartójok.
उनको उनके सब संकटो से किसी भी स्वर्गदूत ने नहीं बचाया था। उसने स्वयं ही अपने प्रेम और अपनी दया से उनको छुटकारा दिलाया था।
Minden szenvedésöket Ő is szenvedte, és orczájának angyala megszabadítá őket, szerelmében és kegyelmében váltotta Ő meg őket, fölvette és hordozá őket a régi idők minden napjaiban.
किन्तु वे लोग यहोवा से मुख मोड़ चले। उन्होंने उसकी पवित्र आत्मा को बहुत दु:खी किया। सो यहोवा उनका शत्रु बन गया। यहोवा ने उन लोगों के विरोध में युद्ध किया।
Ők pedig engedetlenek voltak és megszomoríták szentségének lelkét, és ő ellenségükké lőn, hadakozott ellenök.
किन्तु यहोवा अब भी पहले का समय याद करता है। यहोवा मूसा के और उसके लोगों को याद करता हैं। यहोवा वही था जो लोगों को सागर के बीच से निकाल कर लाया। यहोवा ने अपनी भेंड़ों (लोगों) की अगुवाई के लिये अपने चरवाहों (नबियों) का प्रयोग किया। किन्तु अब वह यहोवा कहाँ है जिसने अपनी आत्मा को मूसा में रख दिया था
S megemlékezék népe a Mózes régi napjairól: hol van, a ki őket kihozá a tengerből nyájának pásztorával? hol van, a ki belé adá az ő szentséges lelkét?
यहोवा ने अपने दाहिने हाथ से मूसा की अगुवाई की। यहोवा ने अपनी अद्भुत शक्ति से मूसा को राह दिखाई। यहोवा ने जल को चीर दिया था। जिससे लोग सागर को पैदल पार कर सके थे। इस अद्भुत कार्य को करके यहोवा ने अपना नाम प्रसिद्ध किया था
Ki Mózes jobbján járatá dicsőségének karját, a ki a vizeket ketté választá előttök, hogy magának örök nevet szerezzen?
यहोवा ने लोगों को राह दिखाई। वे लोग गहरे सागर के बीच से बिना गिरे ही पार हो गये थे। वे ऐसे चले थे जैसे मरूस्थल के बीच से घोड़ा चला जाता है।
Ki járatá őket mélységekben, mint a lovat a síkon, és meg nem botlottanak!
जैसे मवेशी घाटियों से उतरते और विश्राम का ठौर पाते हैं वैसे ही यहोवा के प्राण ने हमें विश्राम की जगह दी है। हे यहोवा, इस ढंग से तूने अपने लोगों को राह दिखाई और तूने अपना नाम अद्भुत कर दिया।
Mint a barmot, a mely völgybe száll alá, nyugodalomba vitte őket az Úr lelke: így vezérletted népedet, hogy magadnak dicső nevet szerezz!
हे यहोवा, तू आकाश से नीचे देख। उन बातों को देख जो घट रही हैं! तू हमें अपने महान पवित्र घर से जो आकाश मैं है, नीचे देख। तेरा सुदृढ़ प्रेम हमारे लिये कहाँ है तेरे शक्तिशाली कार्य कहाँ है तेरे हृदय का प्रेम कहाँ है मेरे लिये तेरी कृपा कहाँ है तूने अपना करूण प्रेम मुझसे कहाँ छिपा रखा है
Tekints alá az égből, és nézz le szentséged és dicsőséged hajlékából! Hol van buzgó szerelmed és hatalmad? Szívednek dobogása és irgalmad megtartóztatják magokat én tőlem!
देख, तू ही हमारा पिता है! इब्राहीम को यह पता नहीं है कि हम उसकी सन्तानें हैं। इस्राएल (याकूब) हमको पहचानता नहीं है। यहोवा तू ही हमारा पिता है। तू वही यहोवा है जिसने हमको सदा बचाया है।
Hiszen Te vagy Atyánk, hiszen Ábrahám nem tud minket, és Izráel nem ismer minket, Te, Uram, vagy a mi Atyánk, megváltónk, ez neved öröktől fogva.
हे यहोवा, तू हमको अपने से दूर क्यों ढकेल रहा है तू हमारे लिये अपना अनुसरण करने को क्यों कठिन बनाता है यहोवा तू हमारे पास लौट आ। हम तो तेरे दास हैं। हमारे पास आ और हमको सहारा दे। हमारे परिवार तेरे हैं।
Miért engedél eltévelyedni minket útaidról, oh Uram! miért keményítéd meg szívünket, hogy ne féljünk tégedet? Térj meg szolgáidért, örökséged nemzetségeiért!
थोड़े समय के लिये हमारे शत्रुओं ने तेरे पवित्र लोगों पर कब्जा कर लिया था। हमारे शत्रुओं ने तेरे मन्दिर को कुचल दिया था।
Kevés *ideig* bírta szentségednek népe *földét,* ellenségink megtapodták szent helyedet.
कुछ लोग तेरा अनुसरण नहीं करते हैं। वे तेरे नाम को धारण नहीं करते हैं। जैसे वे लोग हम भी वैसे हुआ करते थे।
Olyanok lettünk, mint a kiken eleitől fogva nem uralkodtál, a kik felett nem neveztetett neved.