Romans 5

क्योंकि हम अपने विश्वास के कारण परमेश्वर के लिए धर्मी हो गये है, सो अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमारा परमेश्वर से मेल हो गया है।
לכן אחרי נצדקנו באמונה שלום לנו עם האלהים באדנינו ישוע המשיח׃
उसी के द्वारा विश्वास के कारण उसकी जिस अनुग्रह में हमारी स्थिति है, उस तक हमारी पहुँच हो गयी है। और हम परमेश्वर की महिमा का कोई अंश पाने की आशा का आनन्द लेते हैं।
אשר בידו מצאנו באמונה מבוא אל החסד הזה אשר אנחנו עמדים בו ונתהלל בתקות כבוד האלהים׃
इतना ही नहीं, हम अपनी विपत्तियों में भी आनन्द लेते हैं। क्योंकि हम जानते हैं कि विपत्ति धीरज को जन्म देती है।
ולא זאת בלבד כי אף נתהלל בצרות יען אשר ידענו כי הצרה מביאה לידי סבלנות׃
और धीरज से परखा हुआ चरित्र निकलता है। परखा हुआ चरित्र आशा को जन्म देता है।
והסבלנות לידי עמידה בנסיון והעמידה בנסיון לידי תקוה׃
और आशा हमें निराश नहीं होने देती क्योंकि पवित्र आत्मा के द्वारा, जो हमें दिया गया है, परमेश्वर का प्रेम हमारे हृदय में उँडेल दिया गया है।
והתקוה היא לא תביש כי הוצק בלבבנו אהבת אל על ידי רוח הקדש הנתן לנו׃
क्योंकि हम जब अभी निर्बल ही थे तो उचित समय पर हम भक्तिहीनों के लिए मसीह ने अपना बलिदान दिया।
כי המשיח בעודנו חלשים מת בעתו בעד הרעשים׃
कुछही लोग किसी मनुष्य के लिए अपना प्रण त्गाने तैय्यार हो जाते है, चाहे वो भक्त मनुष्य क्यों न हो।
הן בעד הצדיק יקשה לאיש למות אכן למות בעד הטוב אולי ישאהו לבו׃
पर परमेश्वर ने हम पर अपना प्रेम दिखाया। जब कि हम तो पापी ही थे, किन्तु यीशु ने हमारे लिये प्राण त्यागे।
אבל בזאת הודיע האלהים את אהבתו אלינו כי המשיח מת בעדנו בהיותנו עוד חטאים׃
क्योंकि अब जब हम उसके लहू के कारण धर्मी हो गये है तो अब उसके द्वारा परमेश्वर के क्रोध से अवश्य ही बचाये जायेंगे।
ועתה אשר נצדקנו בדמו מה מאד נושע בו מן הקצף׃
क्योंकि जब हम उसके बैरी थे उसने अपनी मृत्यु के द्वारा परमेश्वर से हमारा मेलमिलाप कराया तो अब तो जब हमारा मेलमिलाप हो चुका है उसके जीवन से हमारी और कितनी अधिक रक्षा होगी।
כי אם נרצינו לאלהים במות בנו בהיותנו איבים אף כי נושע עתה בחייו אחרי אשר נרצינו׃
इतना ही नहीं है हम अपने प्रभु यीशु के द्वारा परमेश्वर की भक्ति पाकर अब उसमें आनन्द लेते हैं।
ולא זאת בלבד כי גם מתהללים אנחנו באלהים על יד אדנינו ישוע המשיח אשר בו עתה קבלנו את הרצוי׃
इसलिए एक व्यक्ति (आदम) के द्वारा जैसे धरती पर पाप आया और पाप से मृत्यु और इस प्रकार मृत्यु सब लोगों के लिए आयी क्योंकि सभी ने पाप किये थे।
לכן כאשר על ידי אדם אחד בא החטא לעולם והמות בעקב החטא וכן עבר המות על כל בני אדם מפני אשר כלם חטאו׃
अब देखो व्यवस्था के आने से पहले जगत में पाप था किन्तु जब तक कोई व्यवस्था नहीं होती किसी का भी पाप नहीं गिना जाता।
כי עד זמן התורה היה החטא בעולם אך לא יחשב חטא באין תורה׃
किन्तु आदम से लेकर मूसा के समय तक मौत सब पर राज करती रही। मौत उन पर भी वैसे ही हावी रही जिन्होंने पाप नहीं किये थे जैसे आदम पर। आदम भी वैसा ही था जैसा वह जो (मसीह) आने वाला था।
אולם המות מלך מאדם עד משה גם על אלה אשר לא חטאו בדמיון עברת אדם הראשון אשר הוא דמות העתיד לבוא׃
किन्तु परमेश्वर का वरदान आदम के अपराध के जैसा नहीं था क्योंकि यदि उस एक व्यक्ति के अपराध के कारण सभी लोगों की मृत्यु हुई तो उस एक व्यक्ति यीशु मसीह की करुणा के कारण मिले परमेश्वर के अनुग्रह और वरदान तो सभी लोगों की भलाई के लिए कितना कुछ और अधिक है।
אך לא כדבר הפשע דבר המתנה כי אם בפשע האחד מתו הרבים אף כי חסד אלהים ומתנתו עדפו ערוף לרבים בחסד האדם האחד ישוע המשיח׃
और यह वरदान भी उस पापी के द्वारा लाए गए परिणाम के समान नहीं है क्योंकि दण्ड के हेतु न्याय का आगमन एक अपराध के बाद हुआ था। किन्तु यह वरदान, जो दोष-मुक्ति की ओर ले जाता है, अनेक अपराधों के बाद आया था।
ולא כמו על ידי חטא אחד כן המתנה כי המשפט יצא מאחד לחיב אבל מתנת החסד היא לזכות מפשעים רבים׃
अतः यदि एक व्यक्ति की उस अपराध के कारण मृत्यु का शासन हो गया। तो जो परमेश्वर के अनुग्रह और उसके वरदान की प्रचुरता का — जिसमें धर्मी का निवास है — उपभोग कर रहे हैं — वे तो जीवन में उस एक व्यक्ति यीशु मसीह के द्वारा और भी अधिक शासन करेंगे।
כי אם בפשע האחד מלך המות על ידי האחד אף כי מקבלי עדף החסד ומתנת הצדקה ימלכו בחיים על ידי האחד ישוע המשיח׃
सो जैसे एक अपराध के कारण सभी लोगों को दोषी ठहराया गया, वैसे ही एक धर्म के काम के द्वारा सब के लिए परिणाम में अनन्त जीवन प्रदान करने वाली धार्मिकता मिली।
לכן כאשר בפשע אחד נאשמו כל בני אדם ככה גם על ידי זכות אחת יזכו כל בני אדם לחיים׃
अतः जैसे उस एक व्यक्ति के आज्ञा न मानने के कारण सब लोग पापी बना दिये गये वैसे ही उस व्यक्ति की आज्ञाकारिता के कारण सभी लोग धर्मी भी बना दिये जायेंगे।
כי כאשר במרי האדם האחד היו הרבים לחטאים ככה גם על ידי משמעת האחד יהיו הרבים לצדיקים׃
व्यवस्था का आगमन इसलिए हुआ कि अपराध बढ़ पायें। किन्तु जहाँ पाप बढ़ा, वहाँ परमेश्वर का अनुग्रह और भी अधिक बढ़ा।
אבל התורה נכנסה למען ירבה הפשע ובאשר רבה החטא עדף ממנו החסד׃
ताकि जैसे मृत्यु के द्वारा पाप ने राज्य किया ठीक वैसे ही हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा अनन्त जीवन को लाने के लिये परमेश्वर की अनुग्रह धार्मिकता के द्वारा राज्य करे।
למען כאשר מלך החטא במות ככה ימלך גם החסד על ידי הצדקה לחיי עולם בישוע המשיח אדנינו׃