Revelation of John 13

फिर मैंने सागर में से एक पशु को बाहर आते देखा। उसके दस सींग थे और सात सिर थे। तथा अपने सीगों पर उसने दस राजसी मुकुट पहने हुए थे। उसके सिरों पर दुष्ट नाम अंकित थे।
ואהי עמד על חול הים וארא חיה עלה מן הים ולה שבעה ראשים ועשר קרנים ועל קרניה עשרה כתרים ועל ראשיה שם גדופים׃
मैंने जो पशु देखा था, वह चीते जैसा था। उसके पैर भालू के पैर जैसे थे और उसका मुख सिंह के मुख के समान था। उस विशालकाय अजगर ने अपनी शक्ति, अपना सिंहासन और अपना प्रचुर अधिकार उसे सौंप दिया।
והחיה אשר ראיתי מראה כנמר ורגליה כרגלי דב ופיה כפי אריה ויתן לה התנין את כחו ואת כסאו וממשל רב׃
मैंने देखा कि उसका एक सिर ऐसा दिखाई दे रहा था जैसे उस पर कोई घातक घाव लगा हो किन्तु उसका वह घातक घाव भर चुका था। समूचा संसार आश्चर्य चकित होकर उस पशु के पीछे हो लिया।
וארא והנה אחד מראשיה כפצוע עד מות ומכת מות אשר לו נרפאה ותשתומם כל הארץ אחרי החיה׃
तथा वे उस विशालकाय अजगर को पूजने लगे। क्योंकि उसने अपना समूचा अधिकार उस पशु को दे दिया था। वे उस पशु की भी उपासना करते हुए कहने लगे, “इस पशु के समान कौन है? और ऐसा कौन है जो उससे लड़ सके?”
וישתחוו לתנין אשר נתן ממשלה לחיה וישתחוו לחיה ויאמרו מי ידמה לחיה ומי יוכל להלחם אתה׃
उसे अनुमति दे दी गई कि वह अहंकार पूर्ण तथा निन्दा से भरे शब्द बोलने में अपने मुख का प्रयोग करे। उसे बयालीस महीने तक अपनी शक्ति के प्रयोग का अधिकार दिया गया।
וינתן לה פה ממלל גדלות ונאצות ושלטן נתן לה להלחם ארבעים ושנים חדשים׃
सो उसने परमेश्वर की निन्दा करना आरम्भ कर दिया। वह परमेश्वर के नाम और उसके मन्दिर तथा जो स्वर्ग में रहते हैं, उनकी निन्दा करने लगा।
ותפתח את פיה לנאצה אל האלהים ותנאץ את שמו ואת משכנו ואת החנים בשמים׃
परमेश्वर के संत जनों के साथ युद्ध करने और उन्हें हराने की अनुमति उसे दे दी गई। तथा हर वंश, हर जाति, हर परिवार-समूह, हर भाषा और हर देश पर उसे अधिकार दिया गया।
וינתן לה לעשות מלחמה עם הקדשים ולנצחם ותנתן לה ממשלה על כל משפחה ועם ולשון וגוי׃
धरती के वे सभी निवासी उस पशु की उपासना करेंगे जिनके नाम उस मेमने की जीवन-पुस्तक में संसार के आरम्भ से ही नहीं लिखे जिसका बलिदान किया जाना सुनिश्चित है।
וישתחוו לה כל ישבי הארץ אשר לא נכתבו שמותם בספר החיים אשר לשה הטבוח מיום הוסד תבל׃
यदि किसी के कान हैं तो वह सुने:
כל אשר אזן לו ישמע׃
बंदीगृह में बंदी होना, जिसकी नियति बनी है वह निश्चय ही बंदी होगा। यदि कोई असि से मारेगा तो वह भी उस ही असि से मारा जाएगा। इसी में तो परमेश्वर के संत जनों से धैर्यपूर्ण सहनशीलता और विश्वास की अपेक्षा है।
כל המוליך לשבי ילך בשבי וכל ההרג בחרב הרג יהרג בחרב בזה סבלנות ואמונת הקדשים׃
इसके पश्चात् मैंने धरती से निकलते हुए एक और पशु को देखा। उसके मेमने के सींगों जैसे दो सींग थे। किन्तु वह एक महानाग के समान बोलता था।
וארא חיה אחרת עלה מן האדמה ולה קרנים כקרני שה ומדברת כתנין׃
उस विशालकाय अजगर के सामने वह पहले पशु के सभी अधिकारों का उपयोग करता था। उसने धरती और धरती पर सभी रहने वालों से उस पहले पशु की उपासना करवाई जिसका घातक घाव भर चुका था।
והיא עשה כל פקודי החיה הראשונה בפניה ומביאה את הארץ וישביה להשתחות לחיה הראשונה אשר נרפאה מכת מות אשר לה׃
दूसरे पशु ने बड़े-बड़े चमत्कार किए। यहाँ तक कि सभी लोगों के सामने उसने धरती पर आकाश से आग बरसवा दी।
ונתנת אותות גדלות וגם אש מן השמים תוריד ארצה לעיני בני אדם׃
वह धरती के निवासियों को छलता चला गया क्योंकि उसके पास पहले पशु की उपस्थिति में चमत्कार दिखाने की शक्ति थी। दूसरे पशु ने धरती के निवासियों से उस पहले पशु को आदर देने के लिए जिस पर तलवार का घाव लगा था और जो ठीक हो गया था, उसकी मूर्ति बनाने को कहा।
ותתעה את ישבי הארץ על ידי האותות אשר נתן לה לעשות בפני החיה באמרה אל ישבי הארץ לעשות צלם לחיה אשר הכתה מכת חרב ותחי׃
दूसरे पशु को यह शक्ति दी गई थी कि वह पहले पशु की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करे ताकि पहले पशु की वह मूर्ति न केवल बोल सके बल्कि उन सभी को मार डालने का आदेश भी दे सके जो इस मूर्ति की उपासना नहीं करते।
וינתן לה לתת רוח בצלם החיה למען דבר ידבר צלם החיה ועשתה כי כל אשר אימן משתחוים לצלם החיה מות יומתו׃
दूसरे पशु ने छोटों-बड़ों, धनियों-निर्धनों, स्वतन्त्रों और दासों-सभी को विवश किया कि वे अपने-अपने दाहिने हाथों या माथों पर उस पशु के नाम या उसके नामों से सम्बन्धित संख्या की छाप लगवायें ताकि उस छाप को धारण किए बिना कोई भी ले बेच न कर सके।
ותעש כי כלם למקטן ועד גדול אם אביון ואם עשיר גם בני החרים גם העבדים יתוו תו על די ימינם או על מצחתם׃
दूसरे पशु ने छोटों-बड़ों, धनियों-निर्धनों, स्वतन्त्रों और दासों-सभी को विवश किया कि वे अपने-अपने दाहिने हाथों या माथों पर उस पशु के नाम या उसके नामों से सम्बन्धित संख्या की छाप लगवायें ताकि उस छाप को धारण किए बिना कोई भी ले बेच न कर सके।
וכי לא יוכל איש לקנות או למכר כי אם בהיות עליו תו החיה או שמה או מספר שמה׃
जिसमें बुद्धि हो, वह उस पशु के अंक का हिसाब लगा ले क्योंकि वह अंक किसी व्यक्ति के नाम से सम्बन्धित है। उसका अंक है छः सौ छियासठ।
בזה החכמה מי אשר לו תבונה יחשב מספר החיה כי מספר בן אדם הוא ומספרו שש מאות וששים ושש׃