Psalms 84

सर्वशक्तिमान यहोवा, सचमुच तेरा मन्दिर कितना मनोहर है।
למנצח על הגתית לבני קרח מזמור מה ידידות משכנותיך יהוה צבאות׃
हे यहोवा, मैं तेरे मन्दिर में रहना चाहता हूँ। मैं तेरी बाट जोहते थक गया हूँ! मेरा अंग अंग जीवित यहोवा के संग होना चाहता है।
נכספה וגם כלתה נפשי לחצרות יהוה לבי ובשרי ירננו אל אל חי׃
सर्वशक्तिमान यहोवा, मेरे राजा, मेरे परमेश्वर, गौरेया और शूपाबेनी तक के अपने घोंसले होते हैं। ये पक्षी तेरी वेदी के पास घोंसले बनाते हैं और उन्हीं घोंसलों में उनके बच्चे होते हैं।
גם צפור מצאה בית ודרור קן לה אשר שתה אפרחיה את מזבחותיך יהוה צבאות מלכי ואלהי׃
जो लोग तेरे मन्दिर में रहते हैं, अति प्रसन्न रहते हैं। वे तो सदा ही तेरा गुण गाते हैं।
אשרי יושבי ביתך עוד יהללוך סלה׃
वे लोग अपने हृदय में गीतों के साथ जो तेरे मन्दिर मे आते हैं, बहुत आनन्दित हैं।
אשרי אדם עוז לו בך מסלות בלבבם׃
वे प्रसन्न लोग बाका घाटी जिसे परमेश्वर ने झरने सा बनाया है गुजरते हैं। गर्मो की गिरती हुई वर्षा की बूँदे जल के सरोवर बनाती है।
עברי בעמק הבכא מעין ישיתוהו גם ברכות יעטה מורה׃
लोग नगर नगर होते हुए सिय्योन पर्वत की यात्रा करते हैं जहाँ वे अपने परमेश्वर से मिलेंगे।
ילכו מחיל אל חיל יראה אל אלהים בציון׃
सर्वशक्तिमान यहोवा परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुन! याकूब के परमेश्वर तू मेरी सुन ले।
יהוה אלהים צבאות שמעה תפלתי האזינה אלהי יעקב סלה׃
हे परमेश्वर, हमारे संरक्षक की रक्षा कर। अपने चुने हुए राजा पर दयालु हो।
מגננו ראה אלהים והבט פני משיחך׃
हे परमेश्वर, कहीं और हजार दिन ठहरने से तेरे मन्दिर में एक दिन ठहरना उत्तम है। दुष्ट लोगों के बीच वास करने से, अपने परमेश्वर के मन्दिर के द्वार के पास खड़ा रहूँ यही उत्तम है।
כי טוב יום בחצריך מאלף בחרתי הסתופף בבית אלהי מדור באהלי רשע׃
यहोवा हमारा संरक्षक और हमारा तेजस्वी राजा है। परमेश्वर हमें करूणा और महिमा के साथ आशीर्वद देता है। जो लोग यहोवा का अनुसरण करते हैं और उसकी आज्ञा का पालन करते हैं, उनको वह हर उत्तम वस्तु देता है।
כי שמש ומגן יהוה אלהים חן וכבוד יתן יהוה לא ימנע טוב להלכים בתמים׃
सर्वशक्तिमान यहोवा, जो लोग तेरे भरोसे हैं वे सचमुच प्रसन्न हैं!
יהוה צבאות אשרי אדם בטח בך׃