Psalms 63

हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है। वैसे कितना मैं तुझको चाहता हूँ। जैसे उस प्यासी क्षीण धरती जिस पर जल न हो वैसे मेरी देह और मन तेरे लिए प्यासा है।
מזמור לדוד בהיותו במדבר יהודה אלהים אלי אתה אשחרך צמאה לך נפשי כמה לך בשרי בארץ ציה ועיף בלי מים׃
हाँ, तेरे मन्दिर में मैंने तेरे दर्शन किये। तेरी शक्ति और तेरी महिमा देख ली है।
כן בקדש חזיתיך לראות עזך וכבודך׃
तेरी भक्ति जीवन से बढ़कर उत्तम है। मेरे होंठ तेरी बढाई करते हैं।
כי טוב חסדך מחיים שפתי ישבחונך׃
हाँ, मैं निज जीवन में तेरे गुण गाऊँगा। मैं हाथ उपर उठाकर तेरे नाम पर तेरी प्रार्थना करूँगा।
כן אברכך בחיי בשמך אשא כפי׃
मैं तृप्त होऊँगा मानों मैंने उत्तम पदार्थ खा लिए हों। मेरे होंठ तेरे गुण सदैव गायेंगे।
כמו חלב ודשן תשבע נפשי ושפתי רננות יהלל פי׃
मैं आधी रात में बिस्तर पर लेटा हुआ तुझको याद करूँगा।
אם זכרתיך על יצועי באשמרות אהגה בך׃
सचमुच तूने मेरी सहायता की है! मैं प्रसन्न हूँ कि तूने मुझको बचाया है!
כי היית עזרתה לי ובצל כנפיך ארנן׃
मेरा मन तुझमें समता है। तू मेरा हाथ थामे हुए रहता है।
דבקה נפשי אחריך בי תמכה ימינך׃
कुछ लोग मुझे मारने का जतन कर रहे हैं। किन्तु उनको नष्ट कर दिया जायेगा। वे अपनी कब्रों में समा जायेंगे।
והמה לשואה יבקשו נפשי יבאו בתחתיות הארץ׃
उनको तलवारों से मार दिया जायेगा। उनके शवों को जंगली कुत्ते खायेंगे।
יגירהו על ידי חרב מנת שעלים יהיו׃
किन्तु राजा तो अपने परमेश्वर के साथ प्रसन्न होगा। वे लोग जो उसके आज्ञा मानने के वचन बद्ध हैं, उसकी स्तुति करेंगे। क्योंकि उसने सभी झूठों को पराजित किया।
והמלך ישמח באלהים יתהלל כל הנשבע בו כי יסכר פי דוברי שקר׃