Psalms 3

हे यहोवा, मेरे कितने ही शुत्र मेरे विरुद्ध खड़े हो गये हैं।
מזמור לדוד בברחו מפני אבשלום בנו יהוה מה רבו צרי רבים קמים עלי׃
कितने ही मेरी चर्चाएं करते हैं, कितने ही मेरे विषय में कह रहे कि परमेश्वर इसकी रक्षा नहीं करेगा।
רבים אמרים לנפשי אין ישועתה לו באלהים סלה׃
किन्तु यहोवा, तू मेरी ढाल है। तू ही मेरी महिमा है। हे यहोवा, तू ही मेरा सिर ऊँचा करता है।
ואתה יהוה מגן בעדי כבודי ומרים ראשי׃
मैं यहोवा को ऊँचे स्वर में पुकारुँगा। वह अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर देगा।
קולי אל יהוה אקרא ויענני מהר קדשו סלה׃
मैं आराम करने को लेट सकता हूँ। मैं जानता हूँ कि मैं जाग जाऊँगा, क्योंकि यहोवा मुझको बचाता और मेरी रक्षा करता है।
אני שכבתי ואישנה הקיצותי כי יהוה יסמכני׃
चाहे मैं सैनिकों के बीच घिर जाऊँ किन्तु उन शत्रुओं से भयभीत नहीं होऊँगा।
לא אירא מרבבות עם אשר סביב שתו עלי׃
हे यहोवा, जाग! मेरे परमेश्वर आ, मेरी रक्षा कर! तू बहुत शक्तिशाली है। यदि मेरे दुष्ट शत्रुओं के मुख पर तू प्रहार करे, तो उनके सभी दाँतों को तो उखाड़ डालेगा।
קומה יהוה הושיעני אלהי כי הכית את כל איבי לחי שני רשעים שברת׃
यहोवा अपने लोगों की रक्षा कर सकता है। हे यहोवा, तेरे लोगों पर तेरी आशीष रहे।
ליהוה הישועה על עמך ברכתך סלה׃