Psalms 24

यह धरती और उस पर की सब वस्तुएँ यहोवा की है। यह जगत और इसके सब व्यक्ति उसी के हैं।
לדוד מזמור ליהוה הארץ ומלואה תבל וישבי בה׃
यहोवा ने इस धरती को जल पर रचा है। उसने इसको जल—धारों पर बनाया।
כי הוא על ימים יסדה ועל נהרות יכוננה׃
यहोवा के पर्वत पर कौन जा सकता है? कौन यहोवा के पवित्र मन्दिर में खड़ा हो सकता है और आराधना कर सकता है?
מי יעלה בהר יהוה ומי יקום במקום קדשו׃
ऐसा जन जिसने पाप नहीं किया है, ऐसा जन जिसका मन पवित्र है, ऐसा जन जिसने मेरे नाम का प्रयोग झूठ को सत्य प्रतीत करने में न किया हो, और ऐसा जन जिसने न झूठ बोला और न ही झूठे वचन दिए हैं। बस ऐसे व्यक्ति ही वहाँ आराधना कर सकते हैं।
נקי כפים ובר לבב אשר לא נשא לשוא נפשי ולא נשבע למרמה׃
सज्जन तो चाहते हैं यहोवा सब का भला करे। वे सज्जन परमेश्वर से जो उनका उद्धारक है, नेक चाहते हैं।
ישא ברכה מאת יהוה וצדקה מאלהי ישעו׃
वे सज्जन परमेश्वर के अनुसरण का जतन करते हैं। वे याकूब के परमेश्वर के पास सहायता पाने जाते हैं।
זה דור דרשו מבקשי פניך יעקב סלה׃
फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो! सनातन द्वारों, खुल जाओ! प्रतापी राजा भीतर आएगा।
שאו שערים ראשיכם והנשאו פתחי עולם ויבוא מלך הכבוד׃
यह प्रतापी राजा कौन है? यहोवा ही वह राजा है, वही सबल सैनिक है, यहोवा ही वह राजा है, वही युद्धनायक है।
מי זה מלך הכבוד יהוה עזוז וגבור יהוה גבור מלחמה׃
फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो! सनातन द्वारों, खुल जाओ! प्रतापी राजा भीतर आएगा।
שאו שערים ראשיכם ושאו פתחי עולם ויבא מלך הכבוד׃
वह प्रतापी राजा कौन है? यहोवा सर्वशक्तिमान ही वह राजा है। वह प्रतापी राजा वही है।
מי הוא זה מלך הכבוד יהוה צבאות הוא מלך הכבוד סלה׃