Psalms 21

हे यहोवा, तेरी महिमा राजा को प्रसन्न करती है, जब तू उसे बचाता है। वह अति आनन्दित होता है।
למנצח מזמור לדוד יהוה בעזך ישמח מלך ובישועתך מה יגיל מאד׃
तूने राजा को वे सब वस्तुएँ दी जो उसने चाहा, राजा ने जो भी पाने की विनती की हे यहोवा, तूने मन वांछित उसे दे दिया।
תאות לבו נתתה לו וארשת שפתיו בל מנעת סלה׃
हे यहोवा, सचमुच तूने बहुत आशीष राजा को दी। उसके सिर पर तूने स्वर्ण मुकुट रख दिया।
כי תקדמנו ברכות טוב תשית לראשו עטרת פז׃
उसने तुझ से जीवन की याचना की और तूने उसे यह दे दिया। परमेश्वर, तूने सदा सर्वदा के लिये राजा को अमर जीवन दिया।
חיים שאל ממך נתתה לו ארך ימים עולם ועד׃
तूने रक्षा की तो राजा को महा वैभव मिला। तूने उसे आदर और प्रशंसा दी।
גדול כבודו בישועתך הוד והדר תשוה עליו׃
हे परमेश्वर, सचमुच तूने राजा को सदा सर्वदा के लिये, आशिर्वाद दिये। जब राजा को तेरा दर्शन मिलता है, तो वह अति प्रसन्न होता है।
כי תשיתהו ברכות לעד תחדהו בשמחה את פניך׃
राजा को सचमुच यहोवा पर भरोसा है, सो परम परमेश्वर उसे निराश नहीं करेगा।
כי המלך בטח ביהוה ובחסד עליון בל ימוט׃
हे परमेश्वर! तू दिखा देगा अपने सभी शत्रुओं को कि तू सुदृढ़ शक्तिवान है। जो तुझ से घृणा करते हैं तेरी शक्ति उन्हें पराजित करेगी।
תמצא ידך לכל איביך ימינך תמצא שנאיך׃
हे यहोवा, जब तू राजा के साथ होता है तो वह उस भभकते भाड़ सा बन जाता है, जो सब कुछ भस्म करता है। उसकी क्रोधाग्नि अपने सभी बैरियों को भस्म कर देती है।
תשיתמו כתנור אש לעת פניך יהוה באפו יבלעם ותאכלם אש׃
परमेश्वर के बैरियों के वंश नष्ट हो जायेंगे, धरती के ऊपर से वह सब मिटेंगे।
פרימו מארץ תאבד וזרעם מבני אדם׃
ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि यहोवा, तेरे विरुद्ध उन लोगों ने षड़यन्त्र रचा था? उन्होंने बुरा करने को योजनाएँ रची थी, किन्तु वे उसमें सफल नहीं हुए।
כי נטו עליך רעה חשבו מזמה בל יוכלו׃
किन्तु यहोवा तूने ऐसे लोगों को अपने अधीन किया, तूने उन्हें एक साथ रस्से से बाँध दिया, और रस्सियों का फँदा उनके गलों में डाला। तूने उन्हें उनके मुँह के बल दासों सा गिराया।
כי תשיתמו שכם במיתריך תכונן על פניהם׃
यहोवा के और उसकी शक्ति के गुण गाओ आओ हम गायें और उसके गीतों को बजायें जो उसकी गरिमा से जुड़े हुए हैं।
רומה יהוה בעזך נשירה ונזמרה גבורתך׃