Psalms 137

बाबुल की नदियों के किनारे बैठकर हम सिय्योन को याद करके रो पड़े।
על נהרות בבל שם ישבנו גם בכינו בזכרנו את ציון׃
हमने पास खड़े बेंत के पेड़ों पर निज वीणाएँ टाँगी।
על ערבים בתוכה תלינו כנרותינו׃
बाबुल में जिन लोगों ने हमें बन्दी बनाया था, उन्होंने हमसे गाने को कहा। उन्होंने हमसे प्रसन्नता के गीत गाने को कहा। उन्होंने हमसे सिय्योन के गीत गाने को कहा।
כי שם שאלונו שובינו דברי שיר ותוללינו שמחה שירו לנו משיר ציון׃
किन्तु हम यहोवा के गीतों को किसी दूसरे देश में कैसे गा सकते हैं!
איך נשיר את שיר יהוה על אדמת נכר׃
हे यरूशलेम, यदि मैं तुझे कभी भूलूँ। तो मेरी कामना है कि मैं फिर कभी कोई गीत न बजा पाऊँ।
אם אשכחך ירושלם תשכח ימיני׃
हे यरूशलेम, यदि मैं तुझे कभी भूलूँ। तो मेरी कामना है कि मैं फिर कभी कोई गीत न गा पाऊँ। मैं तुझको कभी नहीं भूलूँगा।
תדבק לשוני לחכי אם לא אזכרכי אם לא אעלה את ירושלם על ראש שמחתי׃
हे यहोवा, याद कर एदोमियों ने उस दिन जो किया था। जब यरूशलेम पराजित हुआ था, वे चीख कर बोले थे, इसे चीर डालो और नींव तक इसे विध्वस्त करो।
זכר יהוה לבני אדום את יום ירושלם האמרים ערו ערו עד היסוד בה׃
अरी ओ बाबुल, तुझे उजाड़ दिया जायेगा। उस व्यक्ति को धन्य कहो, जो तुझे वह दण्ड देगा, जो तुझे मिलना चाहिए।
בת בבל השדודה אשרי שישלם לך את גמולך שגמלת לנו׃
उस व्यक्ति को धन्य कहो जो तुझे वह क्लेश देगा जो तूने हमको दिये। उस व्यक्ति को धन्य कहो जो तेरे बच्चों को चट्टान पर झपट कर पछाड़ेगा।
אשרי שיאחז ונפץ את עלליך אל הסלע׃